147 बुजुर्ग एवं दिव्यांगों ने भरा 12डी फार्म, रिटर्निंग अधिकारी घर-घर जाकर डलवाएंगे वोट - डा. यश गर्ग

अगले सीजन के लिए अभी से बनाएं लॉग टर्म प्लान : मुख्य सचिव

सिरसा, 22 नवंबर।

अगले सीजन के लिए अभी से बनाएं लॉग टर्म प्लान : मुख्य सचिव


              पराली जलाने की घटनाओं पर पूर्ण रोक व इसके संपूर्ण प्रबंधन के लिए आगामी सीजन के लिए अधिकारी अभी से लॉग टर्म प्लान की तैयारी में जुट जाएं, ताकि अगली बार पराली जलाने की एक भी घटना ना हो सके।

अगले सीजन के लिए अभी से बनाएं लॉग टर्म प्लान : मुख्य सचिव


                  ये निर्देश हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने आज वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों के उपायुक्तों से फसल अवशेष आगजनी व पराली प्रबंधन कार्य की समीक्षा करने के दौरान कही। उन्होंने इन सीटू मैनेजमेंट, एक्स सीटू मैनेजमेंट, आगजनी के मामलों, फसल अवशेष प्रबंधन कर रहे किसानों को एक हजार रुपये अदायगी आदि बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि अगले फसल कटाई सीजन के लिए लॉग टर्म प्लान बनाएं, इसके लिए एक राज्य स्तरीय योजना भी बनाई जाएगी ताकि पराली जलाने पर पूर्णत: लगाम लगाई जा सके।

अगले सीजन के लिए अभी से बनाएं लॉग टर्म प्लान : मुख्य सचिव


                  वीडियो कॉफ्रेंस में उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि जिला में 2250 एकड़ एक्स सीटू मैनेजमेंट हो चुका है जिसमें से 343 एकड़ की वैरिफिकेशन की जा चुकी है। इसके अलावा 10540 एकड़ इन सीटू मैनेजमेंट हो चुका है जिसमें से 1243 एकड़ की वैरिफिकेशन की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन करने वाले छोटे व सीमांत किसानों के खाते में जल्द ही एक हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से अदायगी की जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक पराली जलाने वाले 48 व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है तथा 5 लाख 22 हजार 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जिला में इस समय 102 स्ट्रा बेलर पराली की गांठे बनाने में लगे हुए हैं जिसमें से 71 सब्सिडी पर दिए गए हैं तथा 15 पंचायती शामिल हैं।


                  सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक समीर पाल सरो ने वीडियो कॉफ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि 30 नवंबर से 10 दिसंबर तक गीता जयंति महोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए होर्डिंग्ज व अन्य प्रचार सामग्री को लगाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक महोत्सव के आयोजन संदेश को पहुंचाया जा सके। जिला में भी गीता जयंति महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय रहते गीता महोत्सव से संबंधित तैयारियों को अभी से मूर्तरूप देना शुरू कर दें, ताकि गीता जयंति महोत्सव का भव्य तरीके से आयोजन किया जा सके।


                  वीडियो कॉफ्रेंस सिरसा कक्ष में एसडीएम सिरसा जयवीर यादव, एसडीएम कालांवाली निर्मल नागर, एसडीएम डबवाली डा. विनेश कुमार, एसडीएम ऐलनाबाद संयम गर्ग, जिला न्यायवादी दीपक लेगा, डीएसपी राजेश कुमार, क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर सुखदेव, सहायक कृषि अभियंता जसविंद्र सिंह चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Watch This Video Till End….