*Commissioner MC Chandigarh reviews key Municipal issues with PGIMER authorities: Asks to clear pending dues within two months*

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओ का किया सम्मान- बंतो कटारिया

केंद्र सरकार महिलाओ को सशक्त बनाने के लिए चला रही हैं हजारों कल्याणकारी योजनाएं

For Detailed

पंचकूला, 6 मार्च हरियाणा बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह दिन खासतौर पर महिलाओं और उनसे जुड़े मुद्दों को समर्पित है। हर साल इस दिन को एक थीम के साथ पूरे देश में मनाया जाता है।

श्रीमती कटारिया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की जानकारी देते हुए कहा कि महिला दिवस को मनाने के पीछे 1908 में न्यूयॉर्क में 15000 महिलाओं ने एक रैली का आयोजन किया था। रैली करने वाली इन महिलाओं की मांग थी कि उनकी नौकरी के कुछ घंटे कम किए जाए साथ ही उन्हें वेतन उनके काम के मुताबिक दिया जाए व साथ ही उन्हें वोट देने का अधिकार भी दिया जाए।
उन्होने बताया इस दिन को मनाने का मकसद समाज में महिलाओं को बराबरी का हक दिलाना है,  साथ ही किसी भी क्षेत्र में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को रोकने के मकसद से भी इस दिवस को मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं के अधिकारों की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित करने और उन्हें जागरूक करने के मकसद से कई कार्यक्रम और कैंपेन भी आयोजित किए जाते हैं।
उन्होने बताया कि हम सभी महिलाओं के लिए गौरव की बात है कि भारत की वित्त मंत्री भी एक महिला है जिन्होंने इस बार देश को बहुत प्रगतिशील बजट दिया है।
उन्होने बताया कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज देश में आत्मनिर्भर अभियान चल रहा है। केंद्र सरकार महिलाओ को सशक्त बनाने के लिए हजारों कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। हमारे देश की निर्भरता दूसरे देशों पर कम से कम हो इसके लिए ग्रामीण महिलाएं भी पीछे नहीं है वह कृषि, पशुपालन, सिलाई, कशीदाकारी आदि का व्यवसाय कर अपने परिवारों को समृद्ध बनाने के साथ-साथ रोजगार सृजन और वित्तीय आधार को मजबूत करके ग्रामीण अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
 श्रीमती बंतो कटारिया के बताया कि वर्तमान में हरियाणा में महिलाओं के कल्याण की 39 योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनमें 31 हरियाणा की मनोहर लाल सरकार की ओर से और 8 केंद्र सरकार की ओर से योजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पहल पर हर 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज स्थापित किया गया है अब लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ता घर के नजदीक कॉलेज बनाने से लड़कियों को शिक्षा के अधिक अवसर प्राप्त हो रहे हैं, और आई. टी.आई. में पढ़ने वाली लड़कियों को ₹500 प्रति माह वजीफा भी दिया जा रहा है।
बंतो कटारिया ने कहा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा में इस वर्ष बजट पेश करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए सुषमा स्वराज पुरस्कार की घोषणा भी की है। यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं को उनके महत्वपूर्ण योगदान या उपलब्धि के आधार पर दिया जाएगा।

https://propertyliquid.com