Posts

*MC Chandigarh celebrated Teej with Safaimitras: Mayor Honors Women Workforce at Rani Laxmi Bai Bhawan*

दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिन छोटे हो रहे हैं और रात में सर्दी शुरू हो गई है।

दिल्ली:

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिन छोटे हो रहे हैं और रात में सर्दी शुरू हो गई है।

वहीं हरियाणा में सर्द हवाओं के चलने से बारिश ने ठंड बढ़ा दी है।

दिल्ली मौसम- दिल्ली में सुबह और शाम को मौसम ठंडा होने लगा है। ठंड की वजह से प्रदूषण की चादर ने दिल्ली को 4 से 5 दिनों तक ढक कर रखा।

अब मौसम साफ हो रहा है। दिल्ली में तापमान सुबह 9 बजे तक 20 डिग्री सेल्सिस पहुंच गया है।

हरियाणा मौसम-पड़ोसी राज्य हरियाणा की बात करें तो यहां पर मौसम में अचानक बदलाव आ गया है। सर्द हवाओं के साथ हल्की बारिश की वजह से मौसम ठंडा हो गया है। फसल को भी नुकसान हो सकता है।

मौसम विभाग हल्की बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। कलानौर में तेज बरसात हो रही है। वहीं दूसरी तरफ पुंडरी में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे प्रदूषण से राहत मिल गई। लेकिन किसानों के चेहरों पर आई उदासी की वजह फसल को नुकसान है।

बारिश की वजह से किसान की फसल को नुकसान हो रहा है। उत्तर भारत का मौसम उत्तर भारत में मौसम बदल रहा है। हिमाचल, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है। इसकी वजह से उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब हरियाणा और दिल्ली में ठंड जल्द ही आ जाएगी।

Watch This Video Till End….

NCR में बदला मौसम – वैलंटाइंस डे पर दिल्ली


नई दिल्ली: वैलंटाइंस डे देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में गुरुवार तड़के मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। एक दिन पहले बुधवार को लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा था। सड़कों पर निकले लोग भी कम कपड़े पहने दिखे। हालांकि गुरुवार को जब लोगों की नींद खुली तो मौसम खुशनुमा हो चुका था। तड़के से ही दिल्ली-NCR में रिमझिम बारिश हो रही है। उधर, कम दृश्यता के कारण आज दिल्ली पहुंच रहीं 10 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। 

हालांकि सुबह वैलंटाइंस डे पर घूमने-फिरने, फिल्में देखनें या लंबे सफर का प्लान करने वाले लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। सुबह 9.30 बजे दिल्ली-NCR का मौसम ऐसे था जैसे यह सुबह नहीं रात हो। ऑफिस के लिए निकल रहे लोग भी सड़कों पर मस्ती के मूड में दिखे। सोशल मीडिया पर लोग सुबह में छाए अंधरे की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। सुबह 8-9 बजे के बीच सड़कों पर लोगों को गाड़ियों की लाइट भी जलानी पड़ी।