दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिन छोटे हो रहे हैं और रात में सर्दी शुरू हो गई है।
दिल्ली:
राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिन छोटे हो रहे हैं और रात में सर्दी शुरू हो गई है।
वहीं हरियाणा में सर्द हवाओं के चलने से बारिश ने ठंड बढ़ा दी है।
दिल्ली मौसम- दिल्ली में सुबह और शाम को मौसम ठंडा होने लगा है। ठंड की वजह से प्रदूषण की चादर ने दिल्ली को 4 से 5 दिनों तक ढक कर रखा।
अब मौसम साफ हो रहा है। दिल्ली में तापमान सुबह 9 बजे तक 20 डिग्री सेल्सिस पहुंच गया है।
हरियाणा मौसम-पड़ोसी राज्य हरियाणा की बात करें तो यहां पर मौसम में अचानक बदलाव आ गया है। सर्द हवाओं के साथ हल्की बारिश की वजह से मौसम ठंडा हो गया है। फसल को भी नुकसान हो सकता है।
मौसम विभाग हल्की बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। कलानौर में तेज बरसात हो रही है। वहीं दूसरी तरफ पुंडरी में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे प्रदूषण से राहत मिल गई। लेकिन किसानों के चेहरों पर आई उदासी की वजह फसल को नुकसान है।
बारिश की वजह से किसान की फसल को नुकसान हो रहा है। उत्तर भारत का मौसम उत्तर भारत में मौसम बदल रहा है। हिमाचल, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है। इसकी वजह से उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब हरियाणा और दिल्ली में ठंड जल्द ही आ जाएगी।
Watch This Video Till End….
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!