Posts

*MC Chandigarh takes action against encroachments in Sector 15 Patel Market*

सांसद दुग्गल ने की कुरुक्षेत्र अंतर्राष्टï्रीय गीता जयंती महोत्सव में शिरकत

सिरसा, 8 दिसंबर।

सांसद दुग्गल ने की कुरुक्षेत्र अंतर्राष्टï्रीय गीता जयंती महोत्सव में शिरकत


           सांसद सुनीता दुग्गल ने कुरुक्षेत्र में अंतराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में शिरकत की और आरती में भाग लिया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि गीता ज्ञान का भंडार है और हर व्यक्ति को गीता का ज्ञान प्राप्त करना चाहिए। गीता का ज्ञान जन-जन तक पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा अंतर्राष्टï्रीय स्तर, राज्य स्तर तथा जिला स्तर पर गीता जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। सांसद ने कहा कि जीवन में कामयाबी के लिए मानव को निस्वार्थ भाव से कार्य करना चाहिए। निस्वार्थ भाव से कार्य करने से ही मनुष्य को आत्मिक संतुष्टिï मिलती है।

सांसद दुग्गल ने की कुरुक्षेत्र अंतर्राष्टï्रीय गीता जयंती महोत्सव में शिरकत


               उन्होंने कहा कि गीता में सभी समस्याओं का समाधान है, आज की युवा पीढी को अपने सुखद भविष्य के लिए गीता ज्ञान को समझते हुए समाज को नई दिशा देने में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए। जब-जब इस धरती पर अधर्म बढ़ा है, तब-तब इस धरती पर भगवान ने किसी न किसी रूप में अवतार लिया है। गीता एक धार्मिक ग्रंथ होने के साथ-साथ एक जीवन दर्शन है, जिसको अपनाकर कोई भी राष्ट्र अपना विकास कर सकता है। उन्होंने कहा कि संसार की सभी समस्याओं का हल इसी अदभुत ग्रंथ में है। गीता महोत्सव से सभी युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेकर संस्कारमयी शिक्षा लेनी चाहिए ताकि भविष्य में सभी सत्य के मार्ग पर चलते हुए सभ्य समाज की स्थापना कर सके। सभी को गीता के सिद्घांतों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। गीता जीवन के लिए एक पे्ररणा स्त्रोत है, जिसका अनुसरण करके इंसान भली प्रकार से अपना जीवन यापन कर सकता है। गीता का सार है कि कर्म करो, फल की इच्छा मत रखो। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का अमर संदेश देकर समस्त मानव जाति को जीवन जीने की राह दी है।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

*MC Chandigarh takes action against encroachments in Sector 15 Patel Market*

मंच उद्घोषक के लिए कुरुक्षेत्र में आयोजित की जाएगी तीन दिवसीय कार्यशाला

सिरसा, 5 जून।

हरियाणा के कलाकारों को मंच कला विधा में निपुण करने के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा 11 से 13 जून, 2019 तक कुरुक्षेत्र के मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में मंच उद्घोषक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। ऐसी कार्यशाला हरियाणा में पहली बार की जा रही है। इस तीन दिवसीय कार्यशाला में प्रदेश के लगभग 200 प्रतिभागियों को मंच संचालन की विधा हिन्दी, हरियाणवी और अंग्रेजी भाषा में सिखाई जाएगी।

  कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस कार्यशाला की रूपरेखा कला एवं सांस्कृतिक कार्य  विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती धीरा खण्डेलवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयार की गई। बैठक में विभाग के निदेशक महेश्वर शर्मा भी उपस्थित थे।


                       उन्होंने बताया कि जिन प्रतिभागियों ने कार्यशाला में भाग लेने हेतु आवेदन किया है, उनको प्रतिष्ठित एवं श्रेष्ठ उद्घोषकों के माध्यम से मंच उद्घोषक विधा की तकनीकी बारीकियों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन प्रतिभागियों को प्रदर्शन उत्कृष्ट होगा, उनकी एक सूची तैयार कर ली जाएगी और राज्य के विभिन्न जिलों में सरकारी कार्यक्रमों के दौरान उन्हें मंच उद्घोषक का कार्य दिया जाएगा।


                       उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ के तौर पर आकाशवाणी के सुप्रसिद्ध उद्घोषक जैनेंद्र सिंह, प्रसिद्ध हरियाणवी मंच उद्घोषक रामनिवास एवं टीवी एंकर कुमारी सोनल दहिया तथा डॉ. जितेन्द्र राम प्रकाश प्रतिभागियों को मंच संचालन के गुर सिखाएंगे तथा इस बारे जानकारी देंगे।

Watch This Video Till End….

*MC Chandigarh takes action against encroachments in Sector 15 Patel Market*

हरियाणा में इस बार बीजेपी ने इतिहास रच दिया है,यहां बीजेपी सभी 10 सीटों से आगे चल रही

पंचकुला:

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों (Haryana Election Results 2019) पर मतगणना हो रही है!हरियाणा में इस बार बीजेपी ने इतिहास रच दिया है! 

हरियाणा में मोदी मैजिक साफ नजर आ रहा है! रुझानों में यहां बीजेपी सभी 10 सीटों से आगे चल रही है!वहीं कांग्रेस एक सीट पर आगे है! लेकिन यहां पल-पल समीकरण बदल रहे हैं!

कांगेस के दीपेंद्र हुड्डा और भाजपा के अरविंद शर्मा के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है! लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या दीपेंद्र हुड्डा अपनी सीट बचा पाते हैं या नहीं!

2014 में मोदी लहर के बावजूद  दीपेंद्र हुड्डा ने जीत हासिल की थी! हरियाणा में सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से संजय भाटिया आगे चल रहे हैं! वह ढ़ाई लाख वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं!

हरियाणा में कांग्रेस और आईएनएलडी का सफाया हो सकता है!

यहां कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगता दिख रहा है!

हरियाणा की 10 सीटों में किस सीट पर किस का कितना जीत का मार्जिन चल रहा है देंखे।

  1. अंबाला
    रत्नालाल कटारिया कुमारी सैलजा से 1 लाख 84 हजार वोट से आगे
  2. भिवानी 
    धर्मवीर श्रृति चौधरी से 2 लाख 95 हजार वोट से आगे चल रहे है
  3. फरीदाबाद
    कृष्णपाल गुर्जर अवतार भढ़ाना से 2लाख 56 हजार वोट से आगे
  4. गुरूग्राम 
    राव इन्द्रजीत सिंह 2 लाख 79 हजार वोट से कैप्टन अजय यादव से आगे चल रहे
  5. हिसार
    बिजेन्द्र सिंह दुष्यंत चौटाला से 2 लाख 48 हजार वोट से आगे
  6. करनाल
    संजय भाटिया कांग्रेस के कुलदीप शर्मा से 4 लाख 48 हजार वोट से आगे
  7. कुरूक्षेत्र
    नायब सैनी निर्मल सिंह से 2 लाख 84 हजार वोट से आगे
  8. रोहतक
    अरविंद शर्मा अब दीपेन्द्र हुडा से 15 हजार वोट से आगे चल रहे है
  9. सिरसा
    सुनीता दुगल अशोक तंवर से 1 लाख 28 हजार वोट से आगे

10. सोनीपत 
रमेश कौशिक भुपेन्द्र सिंह हुडडा से 1 लाख 38 हजार वोट से आगे

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र में एक रैली को संबोधित किया

कुरुक्षेत्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक रैली को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्षी राजनैतिक दलों पर जमकर हमले किए। उन्होने कहा कि जो भ्रष्ट है उसको ही मोदी से कष्ट है। 

  • आज़ादी के लगभग 70 वर्षों में स्वच्छता का जो दायरा करीब 40% था, वो आज 98% तक पहुंच चुका है। साढ़े 4 वर्षों में 10 करोड़ से अधिक टॉयलेट्स बनाए जा चुके हैं। 600 जिलों के साढ़े 5 लाख गांवों ने खुद को खुले में शौच से मुक्त कर दिया है।
  •  हरियाणा से हमने जो भी बड़े लक्ष्य तय किए, वो हासिल किए। वन रैंक, वन पेंशन का वादा यहीं से किया था और जो पूरा किया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की योजना यहीं से लॉन्च की थी और ये पूरे देश में जन आंदोलन के रूप में फैल गई। आयुष्मान भारत की पहली लाभार्थी भी हरियाणा की बिटिया है। 
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से बच्चियों की जनसंख्या में सुधार आया है, उज्जवला योजना से बहनों को धुएं से मुक्ति मिली है। राष्ट्रीय पोषण अभियान और प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान से प्रसूता माताओं के जीवन पर आने वाला खतरा कम हुआ है। 
  • बेटियों पर बलात्कार जैसे अत्याचार करने वालों को फांसी तक की सज़ा का प्रावधान भी हमारी सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो घर दिए जा रहे हैं, उसमें भी महिलाओं के नाम घर की रजिस्ट्री हो, इसे प्राथमिकता दी जा रही है।  
  • देश में पहली बार बेटियां फाइटर पायलट बनी हैं। महिलाओं को अपने नवजात शिशुओं के अच्छी तरह लालन-पालन के लिए पर्याप्त समय मिल सके, इसके लिए मैटरनिटी लीव को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह किया गया है। 
  • कोई भी मानव इतिहास की जड़ों से कटकर इतिहास बना नहीं सकता, इतिहास वही बना सकते हैं जो इतिहास की जड़ों से रस-कस लेकर फलते- फूलते हैं। 
  • मुद्रा योजना में 15 करोड़ ऋणों में से लगभग 75% ऋण महिला उद्यमियों को मिले हैं। ‘दीन दयाल अंत्योदय योजना’ के तहत लगभग 6 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई हैं।
  • हरियाणा देश की उस परम्परा को सशक्त करने में जुटा है, जिसके मूल में नारी शक्ति हैं। यहां की धरती ने अनेकों ऐसी बेटियों को जन्म दिया है जिन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान दिया और अब न्यू इंडिया के सपनों को सशक्त कर रहीं हैं। 
  • अगर बेटियां सशक्त होंगी तो समाज सशक्त होगा। इसलिए पिछले साढ़े चार साल में जो कार्यक्रम बने हैं, उसमें महिला सशक्तिकरण को प्रमुखता दी गई है। 
  • कुरुक्षेत्र की इसी धरती पर श्रीकृष्ण के नेतृत्व में हजारों साल पहले भी स्वच्छता का अभियान शुरू हुआ था।