Posts

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत किसी भी कर्मचारी को हटाया नहीं जाएगा।

मानव को जीवन जीने की कला सिखाता है गीता ग्रंथ : एसडीएम जयवीर यादव

सिरसा, 7 दिसंबर।

मानव को जीवन जीने की कला सिखाता है गीता ग्रंथ : एसडीएम जयवीर यादव

मुख्यअतिथि ने विभिन्न विभागों व संस्थाओं की प्रदर्शनी स्टॉलों के अवलोकन के दौरान सामूहिक प्रयास की कि सराहना

मानव को जीवन जीने की कला सिखाता है गीता ग्रंथ : एसडीएम जयवीर यादव


                उपमंडल अधिकारी ना. जयवीर यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने हरियाणा की पावन धरा से पूरे विश्व को अमूल्य गीता ज्ञान दिया जो हजारों वर्षों से मानव समुदाय को नई राह दिखा रहा है। गीता हमें जीवन जीना सीखाती है और जीवन की समस्त समस्याओं का समाधान गीता ग्रंथ में मिलता है। श्री यादव आज स्थानीय चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित किए जा रहे जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के दूसरे दिन समारोह के उद्घाटन करने उपरांत उपस्थितगण को संबोधित कर रहे थे। मुख्य अतिथि ने समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। इसके उपरांत उपंडलाधीश ने अपनी धर्मपत्नी अर्चना यादव के साथ दीप प्रज्जवलित कर जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के दूसरे दिन का आगाज किया। उपायुक्त अशोक गर्ग की धर्मपत्नी श्रीमती रजनी गर्ग ने भी समारोह में विशिष्ठï अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों व प्रोफेशनल कलाकारों की टीमों ने भगवान श्रीकृष्ण व गीता ज्ञान पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया।

मानव को जीवन जीने की कला सिखाता है गीता ग्रंथ : एसडीएम जयवीर यादव

गीता ज्ञान व भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सरोबार हुआ मल्टीपर्पज हॉल


                    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि जयवीर यादव ने कहा कि गीता एक ऐसा ग्रंथ है जो मानव को जीवन जीना सीखाता है। यह व्यक्ति को पुरुषार्थ की ओर अग्रसर करता है तथा थके हुए व्यक्ति को साहस प्रदान करता है। महात्मा गांधी नित्य गीता का अध्ययन करते थे तथा उनका मानना था कि गीता से उन्हें जीवन की सभी समस्याओं का समाधान प्राप्त हुआ है। गीता का ज्ञान आज 5157 वर्ष बाद भी पूरी तरह से प्रासंगिक है। पूरा विश्व आज गीता के महत्व को स्वीकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने गीता जयंती को अंतर्राष्टï्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। गीता के ज्ञान के साथ यहां लगाई गई प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को विभिन्न विभागों की योजनाओं की भी जानकारी मिल रही है। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महोत्सव में स्कूली बच्चे गीता ज्ञान से संदेश लेते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं व हमारी सांस्कृतिक विरासत की भी जानकारी हासिल करें। उपमंडलाधीश ने समारोह के दूसरे दिन अपनी प्रस्तुति देने वाले कलाकारों, छात्रों व वक्ताओं को सम्मानित किया।

मानव को जीवन जीने की कला सिखाता है गीता ग्रंथ : एसडीएम जयवीर यादव


                    जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी अमित पवार ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने गीता जयंती समारोह के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए सराहनीय प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि गीता किसी धर्म या संप्रदाय से नहीं अपितु समस्त मानव समुदाय से संबंधित है और हमें कर्म का संदेश देती है। गीता ग्रंथ के माध्यम से हमें पता चलता है कि मानव को कर्म पर ध्यान देना चाहिए और फल की चिंता नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गीता जयंती समारोह का अधिक से अधिक लोगों को लाभ उठाना चाहिए। सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के लेखाकार मक्खन सिंह ने मंच का कुशल संचालन के दौरान दर्शकों को गीता सार से जुड़े विभिन्न पहलुओं से भी अवगत करवाया। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा श्रीमद् भगवद् गीता की आरती से कार्यक्रमों का समापन किया गया।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत किसी भी कर्मचारी को हटाया नहीं जाएगा।

पुलिस कर्मियों की भलाई पहली प्राथमिकता: एसएसपी डॉ. अरुण सिंह

पुलिस कर्मियों की भलाई पहली प्राथमिकता: एसएसपी डॉ. अरुण सिंह

जिला पुलिस से सेवा निर्वृत हुए पुलिस कर्मियों के सम्मान में हुआ समारोह

सिरसा। पुलिस कर्मचारियों के हित के लिए कल्याणकारी योजनाए लागू कर उनकी भलाई करना पहली प्राथमिकता है, ताकि पुलिस कर्मी वगैर किसी तनाव के अपने कर्तव्य का बेहतर ढंग से निर्वाहन कर सके। उक्त विचार सिरसा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अरुण सिंह ने जिला पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियो की पुलिस लाईन सिरसा में आयोजित वेलफेयर मीटिंग के दौरान व्यक्त किए । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने जिला पुलिस के विभिन्न थाना चौकियों पुलिस लाईन व पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आए हुए पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे मे जाना तथा सेवानिवृत हुए नौ पुलिस कर्मियों के समान में विदाई पार्टी का भी आयोजन किया गया । जिला पुलिस से सेवानिवृत हुए उप निरीक्षक सुभाष चंद्र, घन श्याम, राजेंद्र सिंह, विनोद कुमार, कृष्ण कुमार, सहायक उप निरीक्षक कुलदीप सिंह, हवलदार राजेंद्र कुमार, राजविंद्र सिंह व चतुर्थ श्रेणी कर्मी विजय सिंह को पुलिस अधीक्षक ने जिला पुलिस द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा पुलिस विभाग में उनके द्वारा किये गए कार्यों की प्रशंसा की गई । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों से कहा कि जिस तरह उन्होने पुलिस विभाग में बेहतर कार्य किया है उसी तरह आगे के जीवन में भी अपने आप को कार्यशील रखें और समाज हित के कार्यो में बढचढ कर भाग ले। इस मौके पर डीएसपी जगदीश काजला, डीएसपी कुलदीप बैनीवाल, डीएसपी आर्यन चौधरी, इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह सहित अनेक पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत किसी भी कर्मचारी को हटाया नहीं जाएगा।

1400 नशीलीं प्रतिबंधित गोलियों के साथ चार युवक काबू

सिरसा। जिला भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रो से गश्त व चैकिंग के दौरान चार युवकों को 1400 नशीली प्रतिबंधित गोलियों के साथ काबू किया है। प्रथम घटना में नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चैकिंग के दौरान टी प्वाइंट गदराना गांव सुखचैन क्षेत्र से एक युवक को 800 नशीली प्रतिबंधित गोलियों के साथ काबू किया है । पकड़े गए युवक की पहचान जगराज सिंह उर्फ राजा पुत्र बलविंद्र सिहं निवासी सुखचैन के रुप में हुई है । इस संबंध में जानकारी देते हुए नारकोटिक्स सैल सिरसा के प्रभारी इंस्पैक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर इस संबंध में दो लोगो के खिलाफ थाना बड़ागुढा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है ।उन्होने बताया की नारकोटिक्स सैल सिरसा पुलिस टीम के सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त व चैकिंग के दौरान टी प्वाइंट गदराना गांव सुखचैन क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रहे युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनाह पर उक्त युवक को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 800 नशीलीं प्रतिबधित गोलियां बरामद हुई ।


वही एक अन्य घटना में जिला की नारकोटिक्स सैल सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चैकिंग के दौरान गांव त्रिलोकेवाला क्षेत्र से मोटर साईकिल सवार तीन युवकों को 600 नशीलीं प्रतिबंधित गोलियों के साथ काबू किया है । पकड़े गए युवकों की पहचान लखबीर सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र बारू सिंह , मक्खन सिंह उर्फ शशी कांत पुत्र चिमन लाल व बूटा सिंह पुत्र लीला सिंह निवासियान दादू के रुप में हुई है । इस संबंध में जानकारी देते नारकोटिक्स सैल सिरसा के प्रभारी इंस्पैक्टर दिलबाग सिंह ने बताया की पकड़े गए युवको से सप्लायर के बारे में नाम पता मालुम कर इस संबंध में चार लोगो के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है। उन्होने बताया कि नारकोटिक्स सैल सिरसा पुलिस टीम के सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गस्त व चैकिंग के दौरान गांव त्रिलोकेवाला क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रहे मोटर साईकिल पर सवार तीनों युवको ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनहा पर उक्त मोटर साईकिल पर सवार तीनों युवको को काबू कर उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 600 नशीलीं प्रतिबधित गोलियां बरामद हुई। पकड़े गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान इस नेटवर्क से जुडे अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर  उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत किसी भी कर्मचारी को हटाया नहीं जाएगा।

गीता महोत्सव प्रदर्शनी आमजन के लिए बनी अध्यात्मिक ज्ञान व विभागीय सेवाओं की जानकारी का केंद

सिरसा, 7 दिसंबर।

गीता महोत्सव प्रदर्शनी आमजन के लिए बनी अध्यात्मिक ज्ञान व विभागीय सेवाओं की जानकारी का केंद

महिलाओं द्वारा बनाए गए घरेलू उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र, लोग जानकारी के साथ-साथ कर रहे हस्त निर्मित उत्पादों की जमकर खरीददारी

गीता महोत्सव प्रदर्शनी आमजन के लिए बनी अध्यात्मिक ज्ञान व विभागीय सेवाओं की जानकारी का केंद


          चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हाल में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव कार्यक्रम जिलावासियों के लिए उत्सव का केंद्र बना हुआ है। गीता महोत्सव में लगी प्रदर्शनी में लोगों को अध्यात्मिक ज्ञान के साथ-साथ विभिन्न विभागों द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी मिल रही है। आमजन के लिए अध्यात्मिक ज्ञान व विभागीय सेवाओं की जानकारी का केंद्र बनी हुई है।

गीता महोत्सव प्रदर्शनी आमजन के लिए बनी अध्यात्मिक ज्ञान व विभागीय सेवाओं की जानकारी का केंद


              गीता महोत्सव कार्यक्रम के तहत लगाई गई प्रदर्शनी में 20 से अधिक स्टॉलें विभिन्न विभागों व धार्मिक संस्थाओं द्वारा लगाई गई हैं। विभागीय स्टॉलों पर जहां विभिन्न सरकारी सेवाओं की जानकारी दी जा रही है, वहीं धार्मिक संस्थानों की स्टॉलों पर भी लोग अध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा जिला विकास अभिकरण, महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से लगाई स्टॉल पर महिलाओं द्वारा हस्त निर्मित उत्पाद लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। जहां आमजन विभागीय स्टॉलों से विभिन्न सरकारी सेवाओं की जानकारी ले रहे हैं, वहीं घरेलू उत्पादों की खरीददारी कर रहे हैं। इस प्रकार से गीता महोत्सव कार्यक्रम में विभागीय सेवाओं, अध्यात्मिक ज्ञान की जानकारी व खरीददारी का अनूठा संगम बना हुआ है।

प्रदर्शनी में जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग वितरित कर रहा है नि:शुल्क गीता पुस्तक का वितरण


              ब्रह्म कुमारी शांति सरोवर द्वारा लगाई गई स्टॉल लोगों के लिए अध्यात्मिक रूप से आकर्षित करने वाली रही है। ब्रह्म कुमारी बहनें एक-एक व्यक्ति को अध्यात्मिक ज्ञान की बारिकी से अवगत करवाती नजर आई। अध्यात्मिकता के रास्ते पर चलने के नियम व सिद्धांतों की जानकारी के लिए आमजन के चेहरे पर उत्सुकता देखते ही बन रही थी। ब्रह्म कुमारी स्टॉल के साथ लगती दिव्य जागृति संस्थान, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण विभाग की स्टालों से लोग बड़े ही चाव से हस्त निर्मित घरेलू उत्पादों की खरीददारी में व्यस्त नजर आए। जनस्वास्थ्य विभाग, वन मंडल, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, एनआईसी, पुलिस विभाग, रैडक्रॉस, रोजगार विभाग, समाज कल्याण विभाग, मिल्क प्लांट, जिला उद्यान आदि विभागों ने अपने विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी देने वाले स्टॉल लगाई हुई हैं। स्टॉल पर विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहकर प्रदर्शनी में आने लोगों को विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। हर स्टॉल पर विभाग से संबंधित जानकारी वाले पंप लेट व अन्य प्रचार सामग्री उपलब्ध है, जिसे आमजन में वितरण किया जा रहा है।


              नागरिकों को गीता ज्ञान से लाभांवित कर रहा है जिला सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की स्टॉल


 
             गीता का ज्ञान घर-घर पहुंचे और अधिक से अधिक लोग गीता ज्ञान से लाभांवित हो और नागरिकों को सरकार व विभागीय योजनाओं व सुविधाओं की विस्तृत जानकारी सरलता से मिले इसके लिए जिला सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा स्टॉल लगाई गई है। महोत्सव  के दौरान तीनों दिन स्टॉल के माध्यम से नागरिकों को नि:शुल्क गीता पुस्तक का वितरण के साथ-साथ विभागीय योजनाओं के बारे में भी अवगत करवाया जा रहा है। आमजन भी उत्सुकता के साथ गीता पुस्तक ले रहे हैं। कोई भी व्यक्ति विभागीय स्टॉल से नि:शुल्क गीता पुस्तक प्राप्त कर सकता है। तीन दिन तक चलने वाले गीता महोत्सव कार्यक्रम का कल अंतिम दिन है। सूचना केन्द्र सहायक रमेश कुमारी ने बताया कि लोगों में गीता पुस्तक के प्रति काफी उत्साह है और लोग बड़े चाव से इसे ले रहे हैं। इसलिए आमजन गीता महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं और गीता पुस्तक को नि:शुल्क प्राप्त करके अपने अध्यात्मिक ज्ञान को बढाने का काम करें। 


Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत किसी भी कर्मचारी को हटाया नहीं जाएगा।

चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में चल रहे गीता जयंती समारोह में दूसरे दिन लोगों का उमड़ा हुजूम

सिरसा, 7 दिसंबर।

चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में चल रहे गीता जयंती समारोह में दूसरे दिन लोगों का उमड़ा हुजूम


              जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के दूसरे दिन गीता ज्ञान व मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से रुबरु होने के लिए आमजन का तांता लगा रहा। 7 दिसंबर को अलसुबह ही चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में लोग व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचना शुरु हो गए। समारोह के आयोजन स्थल पर विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी स्टॉलों को निहारते हुए जानकारी जुटाते रहे। समारोह की शान बनी सैल्फी स्टॉल पर लगी भीड़ देखते ही बनती थी। हर कोई सैल्फी प्वाइंट पर सैल्फी लेने को आतुर और अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। समारोह में छात्रों द्वारा भगवान श्री कृष्ण व गीता पर आधारित पेंटिंग बनाने का अंदाज व कला देख हर कोई हैरान नजर आया। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग व अन्य संस्थाओं द्वारा हस्त कला से निर्मित वस्तुओं की भव्यता के कारण महिलाओं व बच्चों ने जमकर खरीददारी की।


                  गीता महोत्सव के दूसरे दिन गीता ज्ञान व सामाजिक कुरीतियों, नशे पर कटाक्ष से संबंधित प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा और छात्रों की दमदार नृत्य प्रस्तुतियों ने लोगों की जमकर तालियां बटौरी। गीता महोत्सव का शुभारंभ श्री राम न्यू सतलुज सीनियर सैकेंडरी स्कूल के छात्रों द्वार वंदे मात्रम से हुआ। इसके उपरांत राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय खैरपुर की छात्रों ने कृष्ण लीला पर आधारित महारास की दमदार प्रस्तुति दी। सैंट जेवियर सीनियर सैंकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने लघु नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीता तो दर्शकों ने भी तालियों की गडग़ड़ाहट से बच्चों का हौसला बढाया। इसके उपरांत सीडीएलयू के प्रोफेसर महेंद्र कुमार, गीता मनीषी योगाचार्य रघुबीर महाराज व हनुमान प्रसाद ने अपने चिरपरिचत अंदाज में दर्शकों को गीता के उपदेशों का अनुसरण करने का प्रभावी संदेश दिया। डीएवी सीनियर सैकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने महिला सशक्तिकरण पर कॉरियोग्रॉफी के माध्यम से समां ही बांध दिया। जैन गल्र्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, नितिन एंड पार्टी ने गीता सार पर आधारित लघु नाटिका व लाइव सिंगर एंड रानिनी, राजेंद्रा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति पर नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों को नशे के दूष्प्रभाव के बारे में बता कर जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता महाराज आशुतोष जी के शिष्य स्वामी विज्ञानानंद जी ने गीता सार के विभिन्न पहलुओं से दर्शकों को अवगत करवाया। इस अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों की गीता पर आधारित प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय पतली डाबर की छात्राओं ने हरियाणवी डांस, मोनू एंड सोनू पाटी के अलावा अन्य छात्रों द्वारा सामूहिक नृत्य प्रस्तुतियों ने महोत्सव की सार्थकता साबित करते हुए न केवल नागरिकों को गीता का संदेश दिया बल्कि अपनी प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को मंत्रमुग्ध भी किया।

चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में चल रहे गीता जयंती समारोह में दूसरे दिन लोगों का उमड़ा हुजूम



                  गीता जयंती महोत्सव की भव्यता व यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंधन किए गए हैं। सीडीएलयू के मुख्य द्वार से लेकर आयोजन स्थल मल्टीपर्पज हॉल तक गीता ज्ञान पर आधारित व भगवान कृष्ण की आकर्षक चित्रों से बनाए गए होर्डिंग लगाए गए हैं। समारोह स्थल मल्टीपर्पज हॉल की विशेष सजावट भी गीता सार के अनुसार आकर्षक पुष्पों से की गई है। हॉल के बाहर एक स्वागत द्वार बनाया गया है और लोगों के मनोरंजन व हमारी प्राचीन संस्कृति से रुबरु करवाने के लिए प्रोफेशनल कलाकारों द्वारा ढोल नगाड़ा कला का आकर्षक प्रदर्शन किया जा रहा है।

उपायुक्त ने किया गीता जयंती महोत्सव में परिवार सहित शिरकत करने का आह्वïान


             उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने नागरिकों, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से आह्वïान किया कि चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव के अंतिम दिन 8 दिसंबर को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शिरकत करेंगे। जिला स्तरीय महोत्सव को सफल बनाने व गीता ज्ञान से रुबरु होने के लिए सभी नागरिक परिवार सहित बढचढ कर हिस्सा लें और गीता ज्ञान से अपने जीवन को आदर्श बनाएं। इसके अलावा जिला के विभिन्न विभागों द्वारा 25 से अधिक प्रदर्शनी स्टॉलें लगाई गई है जिनके माध्यम से आमजन को प्रदेश सरकार व विभागों की योजनाओं व सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत किसी भी कर्मचारी को हटाया नहीं जाएगा।

Smt.Amarjeet Narang को न्यूज़ 7 वर्ल्ड (News7world) टीम की तरफ से आपको जन्मदिन की शुभकामनाएँ !

Chandigarh:

News 7 World :-

07-12-2019

Smt.Amarjeet Narang को न्यूज़ 7 वर्ल्ड (News7world) टीम की तरफ से आपको जन्मदिन की शुभकामनाएँ !

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत किसी भी कर्मचारी को हटाया नहीं जाएगा।

ब्लाइंड़ मर्ड़र मामलें में चारों आरोपी गिरफ्तार

मात्र 24 घण्टों में घटना का खुलासा कर चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार

ब्लाइंड़ मर्ड़र मामलें में चारों आरोपी गिरफ्तार

सिरसा,06 दिसम्बर……..जिला की राणिंया थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए बीती 05 दिसम्बर 2019 को राणियां क्षेत्र के गांव संतनगर में हुए ब्लाइंड़ मर्डर की घटना को सुलझाते हुए चारों आरोपीयों को भी गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार किए गए आरोपीयों की पहचान शंकर पुत्र ब्रम्हदेव,उमेश पत्र लालवा मुनि, सफाक पुत्र मोहम्द इस्लाम निवासीयान गोंदवारा जिला पूर्णिया बिहार व राधे श्याम पुत्र चुनचुन मनी निवासी प्रखंड़ रुपोली (बिहार) के रुप में हुई है । पकड़े गए आरोपीयों की निशान देही पर वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व लोहे के सरिये बरामद कर लिये है । इस संबंध मे जानकारी देते हुए राणिंया थाना प्रभारी सब इंस्पैक्टर साधु राम ने बताया की संतनगतर क्षेत्र में बीती 5 दिसम्बर को अज्ञात लोगों ने कुल्हाडी व लोहे के सरियों से लखबीर सिंह पुत्र इकबाल सिंह निवासी थिराज वाला पंजाब की हत्य़ा कर दी थी । उन्होने बताया की इस संबंध में मृतक लखबीर सिंह के भाई जसबीर सिंह की शिकायत पर राणियां थाना में हत्या का अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । उन्होने बताया की पुलिस टीमों ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए 24 घण्टों के अन्दर घटना के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशान देही पर वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए है । थाना प्रभारी ने बताया की पकड़े गए चारों आरोपीयों को कल अदालत में पेश किया जाएगा ।


Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत किसी भी कर्मचारी को हटाया नहीं जाएगा।

गीता सार्वभौमिक है, सर्वकालिक है और श्रीमद् भगवद् गीता जीवन के हर मौड़ पर हमारा मार्गदर्शन करती है।

सिरसा, 6  दिसंबर।


गीता सार्वभौमिक है, सर्वकालिक है और श्रीमद् भगवद् गीता जीवन के हर मौड़ पर हमारा मार्गदर्शन करती है। गीता के संदेश हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। आमजन गीता के संदेश को समझें और उस पर आचरण कर गीता के संदेश को अपने जीवन में उतारें। महाभारत के माध्यम से हमें सीख मिलती है कि अपने हिस्से से ज्यादा का लालच न करें और किसी पर अन्याय न करें। समय अनुसार संस्कृति व विचारों में बदलाव आते हैं, इसलिए समाज हित के लिए अन्याय होने पर चुप न रहें, सही का सही व गलत को गलत कहने में हिचक न करें।


यह बात उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा तथा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में समारोह के उद्घाटन उपरांत उपस्थित जनसमूह को अपना संदेश देते हुए कही। गीता जयंती समारोह के प्रथम दिन जीयो गीता परिवार के सहयोग से हवन यज्ञ किया गया जिसमें एसडीएम जयवीर यादव और संयोजक लेखराज सचदेवा, राजू अरोड़ा, यादवेंद्र गौतम और संदीप मेहता सहित अधिकारीगणों ने यज्ञ में अपनी आहुति दी। उपायुक्त ने दीप प्रज्जवलित कर जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी अमित पवार ने मुख्य अतिथि उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग, उपायुक्त की धर्मपत्नी श्रीमती रजनी गर्ग, एसडीएम जयवीर यादव व समाजसेवी एवं धार्मिक संस्थाओं, कलाकारों, मीडिया कर्मियों, अधिकारीगण, छात्र-छात्राएं एवं नागरिकों का स्वागत किया। इसके अलावा जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव की सफलता में अपना योगदान देने वाले सभी सहयोगियों का आभार जताया।


उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि जब-जब इस धरती पर अधर्म बढ़ा है, तब-तब इस धरती पर भगवान ने किसी न  किसी रूप में अवतार लिया है। कुरूक्षेत्र में भी भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को अपने संदेश के माध्यम से कर्म-कत्र्तव्य और सच्चाई-बुराई का बोध करवाया था। उन्होंने कहा कि आज हर व्यक्ति द्वंद्व में है। इंसान इस प्रकार से चिंताओं व बीमारियों से घिरा है कि वह ठीक से अपनी नींद भी नहीं ले पा रहा है। उन्होंने कहा कि गीता में सभी समस्याओं का समाधान है, आज की युवा पीढी को अपने सुखद भविष्य के लिए गीता ज्ञान को समझते हुए समाज को नई दिशा देने में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए। इसके अलावा युवा वर्ग नशे को त्यागते हुए राष्टï्रहित में अधिक से अधिक योगदान दें।


उन्होंने कहा कि आज भले ही हम सतयुग से कलयुग में आ गए हो लेकिन आज भी परिस्थितियां बदली नहीं है, केवल उनका आकार बदला है। उस समय बुराई के प्रतीक दुर्याेधन थे और अच्छाई के प्रतीक अर्जुन थे। गीता हमें संदेश देती है कि हर व्यक्ति के जीवन में दु:ख जरूर है लेकिन यह दु:ख  अज्ञानता से पैदा होता है। हम अपने अंदर के ज्ञान को जगाकर ही दु:ख की निवृति कर सकते हैं। मंच का कुशल संचालन सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के लेखाकार मक्खन सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में एसडीएम जयवीर यादव ने आए हुए अतिथियों, नागरिकों व सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा श्रीमद् भगवद् गीता की आरती से कार्यक्रमों का समापन किया गया। 


Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत किसी भी कर्मचारी को हटाया नहीं जाएगा।

चोरी की गुत्थी सुलझी, घटना के तीनों आरोपी काबू

सिरसा।

थाना शहर सिरसा पुलिस ने बीती 2 दिसंबर की रात्रि को शहर के लालबत्ती चौक पर स्थित दुकान आजाद इलैक्ट्रिक्लर्स पर हुई चोरी की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में  घटना के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरीशुदा 6 बैटरी, 9 अल्ट्रीनेटर सहित अन्य सामान बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अर्जुन पुत्र रामप्रसाद निवासी प्रीत नगर, राजू पुत्र सुखनराम निवासी ऑटो मार्केट सिरसा व विक्की पुत्र बाबू राम निवासी कंगनपुर सिरसा के रूप में हुई है। इस संबंध में दुकान संचालक सूबे सिंह निवासी लालबत्ती चौक सिरसा की शिकायत पर थाना शहर सिरसा में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत किसी भी कर्मचारी को हटाया नहीं जाएगा।

लोगों के सिर चढ कर बोला गीता महोत्सव का जादू, मनमोहक रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

सिरसा, 6  दिसंबर।


              जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का जादू लोगों के सिर चढ कर बोल रहा है। गीता महोत्सव के पहले दिन गीता ज्ञान व सामाजिक कुरीतियों, नशे पर कटाक्ष से संबंधित प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा और छात्रों की दमदार नृत्य प्रस्तुतियों ने लोगों की जमकर तालियां बटौरी। गीता महोत्सव का शुभारंभ छात्रों द्वार वंदे मात्रम से हुआ। इसके उपरांत राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी चौपटा की छात्रा ने कृष्ण लीला पर आधारित एकल नृत्य की दमदार प्रस्तुति दी। गीता मनीषी द्रोण प्रसाद कोईराला ने जनसमूह को अपने उद्बोधन के माध्यम से गीता ज्ञान से भाव विभोर किया। राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय सिरसा के छात्रों द्वारा डांडिया नृत्य ने महोत्सव के दौरान समां ही बांध दिया। न्यू सतलुज स्कूल सिरसा की छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित कॉरियोग्राफी प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। इसी प्रकार राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय गोरीवाला के छात्रों द्वारा आदर्श ग्राम सभा पर आधारित नाटक और कृष्ण लड्डïा एवं पार्टी व पटियाला ग्रुप एंड पार्टी द्वारा लघु नाटिका नशा एक अभिशाप व नशा एक मीठा जहर की प्रस्तुति ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए और सोचने पर विवश कर दिया।


                  गीता जयंती महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की अगली कड़ी में श्री जगत गुरु सीबी रमनवज्य जी ने गीता सार के विभिन्न पहलुओं से दर्शकों को अवगत करवाया। समारोह के दौरान मोनू एंड सोनू पार्टी, नगाड़ा एंड पार्टी के अलावा अन्य छात्रों द्वारा सामूहिक नृत्य प्रस्तुतियों ने महोत्सव की सार्थकता साबित करते हुए न केवल नागरिकों को गीता का संदेश दिया बल्कि अपनी प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को मंत्रमुग्ध भी किया।

                  एसडीएम ने किया गीता जयंती महोत्सव में परिवार सहित शिरकत करने का आह्वïान


                  जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के ओवरऑल इंचार्ज एवं एसडीएम जयवीर यादव ने नागरिकों, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से आह्वïान किया कि चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव में परिवार सहित बढचढ कर हिस्सा लें और गीता ज्ञान से अपने जीवन को आदर्श बनाएं। उन्होंने कहा कि महोत्सव में सांस्कृतिक व धार्मिक प्रस्तुतियों से नागरिकों को गीता सार व गीता ज्ञान से रुबरु करवाया जा रहा है। इसके अलावा जिला के विभिन्न विभागों द्वारा 25 से अधिक प्रदर्शनी स्टॉलें लगाई गई है जिनके माध्यम से आमजन को प्रदेश सरकार व विभागों की योजनाओं व सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!