Posts

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने के लिए जिलावासी करे ऑनलाइन पंजीकरण-उपायुक्त मोनिका गुप्ता

कृषि विज्ञान केंद्र पंचकूला और हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन ने गांव रत्तेवाली में किया प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

बाजरे के लड्डू, चौलाई के उत्पाद, बाजरे का चिल्ला का व्यवसाय करें शुरू – डा. अंजू मनोचा

For Detailed

पंचकूला, 23 अगस्त :    हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि विज्ञान केंद्र पंचकूला और हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन के आपसी सहयोग से फल, सब्जी व मोटे अनाज के प्रसंस्करण व प्रशिक्षण विषय पर बरवाला ब्लॉक के गांव रत्तेवाली में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में लगभग 35 महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। फल व सब्जी की कटाई उपरांत होने वाले नुकसान को कम करने और मूल्य संवर्धन करके अच्छा लाभ कमाने के सभी पहलुओं पर बात की गई। आज मार्केट की मांग के अनुसार प्रसंस्करण, डिब्बा बंदी, ग्रेडिंग, सोर्टिंग इतियादी करके अपना व्यवसाय शुरू करें।

गृह वैज्ञानिक प्रोफेसर डा. अंजू मनोचा ने बताया कि मोटे अनाज की बहुत ही ज्यादा जरूरत है और उन्होंने मोटे अनाज को अपने भोजन में सम्मिलित करने का आह्वान किया। उन्होंने विभिन्न प्रकार के उत्पाद जैसे बाजरे के लड्डू,  चौलाई के उत्पाद, बाजरे का चिल्ला आदि उत्पाद बनाकर दिखाएं। यहां ट्राई सिटी मे मांग के अनुरूप प्रसंस्करण करके अपने आर्थिक स्तर को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने महिलाओं को समूह में रहकर काम करने की अपील की।

बागवानी विशेषज्ञ डा. राजेश लाठर ने बताया कि फल व सब्जी का हमारे भोजन में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। फल हुए सब्जी खनिज पदार्थ व विटामिन के प्राकृतिक स्रोत हैं। हमारे स्वास्थ्य को ठीक रखने में पानी, रेशा, खनिज, प्रोटीन और वसा का बहुत योगदान है जो हमें फल और सब्जी से सीधे तौर पर मिलते हैं। उन्होंने बताया कि फल व सब्जी हमारी थाली का हिस्सा होने चाहिए और जब बाजार में इनके दाम कम होते हैं तो इनका प्रसंस्करण करके न ही केवल लंबे समय तक रखा जा सकता है, बल्कि मूल्य संवर्धन करके अच्छा लाभ कमाया जा सकता है। विपणन के लिए शुरू में ग्रामीण मार्केट को कवर करना चाहिए।

https://propertyliquid.com

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने के लिए जिलावासी करे ऑनलाइन पंजीकरण-उपायुक्त मोनिका गुप्ता

Mayor Inaugurates Second ‘Prarambh’ Store, Offering Diverse Eco-Friendly Alternatives

MCC Committed to Eliminating Single-Use Plastic in the City

For Detailed

Chandigarh, August 23: To ensure the widespread availability of sustainable products at affordable prices and to encourage their adoption among merchants, residents, and vendors, Municipal Corporation Chandigarh (MCC) has inaugurated its second “PRARAMBH,” a unique store in the Tricity. Located within the premises of the Municipal Corporation, this dedicated establishment will serve as a beacon of sustainability, offering a wide range of environmentally conscious options.

City Mayor Sh. Kuldeep Kumar inaugurated the second “PRARAMBH” store, a one-stop shop for sustainable and eco-friendly products, within the Municipal Corporation premises in the presence of Deputy Mayor Sh. Rajinder Sharma, other councilors and senior officers of MCC. This initiative is part of the “Celebrating One Year of PRARAMBH; the One-Stop Store for Eco-Friendly and Sustainable Products, Empowering Communities in Line with RRR Principles” campaign and also prepares for the upcoming festivities. It aligns with MCC’s vision of creating a cleaner, greener, and healthier city under the Safai Apnao Bimaari Bhagao campaign.

Citizens can explore a diverse array of unique, socially, and environmentally responsible products, including incense sticks and cones made from floral waste, handmade candles, captivating wall paintings, and traditional Janmashtami hampers. In addition to these sustainable products, “PRARAMBH” also offers a variety of customized gifts and mementos, including paintings, hoops, resin flower preservation items, photo frames, rakhis, wall paintings, and crochet toys. These handcrafted items add a personal touch to special occasions while promoting the use of sustainable materials.

The Mayor expressed his enthusiasm for the initiative, noting that the inauguration of the second ‘PRARAMBH’ store, coinciding with its first anniversary, marks a new era of environmental consciousness. It underscores the city’s unwavering commitment to creating a greener and more sustainable future. The MCC is also determined to attain top rank in Swachh Survekshan-2024, further emphasizing its dedication to cleanliness and sustainability. By providing a wide range of eco-friendly alternatives, the MCC is empowering the community to make environmentally conscious choices and contribute to a greener future for Chandigarh.

Mayor further highlighted that the PRARAMBH initiative, launched a year ago, aims to raise awareness about sustainable and eco-friendly alternatives to commonly used products. By opting for these products, individuals can actively contribute to waste reduction and support a cleaner, greener, and healthier environment.

He also mentioned that during the financial year 2023-24, MCC’s initiative of providing a prime shop in Sector-17 and festive stalls at prominent locations across the city has given self-help groups (SHGs) a platform to showcase their talents and achieve financial independence. The total sales from Prarambh stalls at various markets and cultural events citywide, such as the Rose Festival, Chrysanthemum Show, and Teej, have reached approximately Rs. 3.5 lakhs, while the dedicated store under the bridge near Smart City in Sector-17 has generated sales of around Rs. 80,474.

City Mayor emphasized that the Municipal Corporation Chandigarh, in collaboration with the NULM (Deendayal Antyodaya Yojana National Urban Livelihoods Mission) and SBM (Swachh Bharat Mission) convergence, has successfully conceived and developed women-based social enterprises. This initiative has empowered urban underprivileged women and made significant contributions to sustainable development and environmental preservation. To empower Self-Help Groups (SHGs) run by the Area Level Federation (ALF), the MC Chandigarh allotted an un-auctioned shop in a prime location in Sector-17, Chandigarh. A total of 18 SHGs have collaborated with PRARAMBH, namely Arpan, Kumkum, Ruhan, Vani Candle, Jagriti, Megha, Rani Laxmi Bai, Shagun, Heena, Ritu, Abhilasha, Jagdamba, Rashmi, Veenu, Luxmi, Asha ki Kiran, Rehansh, and Rozy. The MC Chandigarh remains steadfast in its commitment to building a clean and sustainable city through initiatives and campaigns that promote environmental consciousness and encourage active citizen participation. This store not only offers sustainable products but also serves as an educational platform, raising awareness about the importance of sustainable living and inspiring individuals to adopt eco-friendly practices.

This visionary project owes its success to the collaborative efforts of the Municipal Corporation Chandigarh and local Self-Help Groups. By partnering with these groups, “PRARAMBH” not only champions sustainable practices but also empowers marginalized communities, fostering inclusivity and social cohesion.

The success of “PRARAMBH” serves as a foundation for future expansion, as the Municipal Corporation Chandigarh remains committed to opening additional sustainable product stores across the city. Through active engagement, impactful awareness campaigns, and robust collaborations with businesses and organizations, this initiative aims to create a thriving sustainable ecosystem that benefits all.

Citizens are encouraged to visit “PRARAMBH” at Shop No. 2, Sector 17, near the Smart City Office, Chandigarh, or Room No. 15, Ground Floor, Municipal Corporation Building, Sector 17, and join the MCC in the mission to create a sustainable and vibrant community.

https://propertyliquid.com

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने के लिए जिलावासी करे ऑनलाइन पंजीकरण-उपायुक्त मोनिका गुप्ता

Special Legal Literacy Camp Held for Grassroots Officials*

For Detailed

Panchkula, August 23: A special Legal Literacy Camp for grassroots officials was conducted here today in the conference hall of the ADR Centre, District Court Complex.

Chief Judicial Magistrate and Secretary of the District Legal Services Authority, Panchkula, Sh. Ajay Kumar Ghanghas informed that the camp was organized under the guidance of Sh. S.P. Singh, Member Secretary of the Haryana State Legal Services Authority, and Sh. Ved Prakash Sirohi, District and Sessions Judge-cum-Chairman of the District Legal Services Authority. 

During the camp, participants were educated on several key legal issues. Smt. Sonia Sabarwal, Protection Officer, provided insights into the Child Marriage and Domestic Violence Act. Smt. Nidhi Malik from the Women and Child Development department discussed the POCSO Act, while Smt. Pramila Bhardwaj, a Panel Advocate, delivered a lecture on the legal rights of laborers.

Fourty two participants including health workers, teachers, panchayat members, Anganwadi workers and volunteers participated in the camp. This initiative aims to enhance legal awareness and empower officials at the grassroots level with essential legal knowledge.

https://propertyliquid.com

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने के लिए जिलावासी करे ऑनलाइन पंजीकरण-उपायुक्त मोनिका गुप्ता

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

चुनाव को शान्तिपूर्ण सम्पन्न करवाने में प्रशासन का सहयोग करने का किया आह्वान

एक उम्मीदवार कर सकेगा प्रति विधानसभा क्षेत्र 40 लाख रुपये चुनाव खर्च

निर्धारित स्थानों पर उम्मीद्वारों द्वारा जनसभा/रैलियों के आयोजन के लिए रिट्रर्निंग अधिकारियों से लेनी होगी अनुमति-डाॅ. यश गर्ग

For Detailed

पंचकूला, 22 अगस्त:   उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ यश गर्ग ने आज लघु सचिवालय के सभागार में हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने राजनैतिक दलों से हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हिदातयतों की  दृढता से पालना करते हुए चुनाव को शान्तिपूर्ण सम्पन्न करवाने में प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया।

उपायुक्त ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा में विधानसभा चुनावों की घोषणा के उपरांत जिला में आदर्श चुनाव आचार संहित लागू है और सभी राजनैतिक दल इसकी पालना सुनिश्चित करे।

नामांकन स्थल से 100 मीटर की परिधि में केवल तीन वाहनों को होगी अनुमति
उन्होंने बताया कि कालका और पंचकूला में एसडीएम कार्यालयों में नामांकन दाखिल किया जाएगा। नामांकन वाले दिन नामांकन स्थल से 100 मीटर की परिधि में केवल तीन गाड़ियों और कार्यालय में उम्मीदवार सहित पांच लोगों को उपस्थित रहने की अनुमति होगी। इसके अलावा पोलिंग बूथ पर उम्मीदवार के साथ उसके इलैक्शन एजेंट और पोलिंग एजेंट को प्रवेश करने की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि एक उम्मीदवार प्रति विधानसभा क्षेत्र 40 लाख रुपये चुनाव खर्च कर सकेगा।

राजनैतिक दल/उम्मीद्वार किसी भी सरकारी एवं अर्ध-सरकारी रैस्ट हाऊस/बंग्ले का प्रयोग चुनाव की बैठक के लिये नहीं कर सकेंगे
 उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए जिला पंचकूला की दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों नामतः 01-कालका व 02-पंचकूला में जनसभा/रैली करने के लिये स्थान निश्चित कर दिये गये है। इन निर्धारित स्थानों पर उम्मीद्वारों द्वारा जनसभा/रैलियों का आयोजन सम्बंधित रिट्रर्निंग अधिकारियों की अनुमति के उपरान्त किया जायेगा। इसके अलावा किसी भी राजनैतिक दल/उम्मीद्वार द्वारा चुनाव के दौरान किसी भी स्कूल, कॉलेज स्थल अथवा धार्मिक स्थल का प्रयोग रैली व अन्य चुनाव सम्बंधित प्रचार-प्रसार हेतू नहीं किया जायेगा। उन्होंने बताया कि किसी भी राजनैतिक दल/उम्मीद्वार द्वारा किसी भी सरकारी एवं अर्ध-सरकारी रैस्ट हाऊस/बंग्ले का प्रयोग चुनाव की बैठक के लिये नहीं किया जायेगा।

सभी उम्मीद्वारों द्वारा चुनाव से सम्बंधित किये जाने वाले खर्च का लेखा अलग से रखना होगा
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कोई भी राजनैतिक दल/उम्मीद्वार चुनाव के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/रिट्रर्निंग अधिकारी/अधिकृत अथॉरिटी की अनुमति से ही चुनाव प्रचार के लिये वाहन का प्रयोग कर सकेगा। सभी उम्मीद्वारों द्वारा चुनाव से सम्बंधित किये जाने वाले खर्च का लेखा अलग से रखना होगा तथा इससे सम्बंधित अलग से बैंक में खाता भी खुलवाना होगा। उम्मीद्वारों द्वास चुनाव के दौरान किये गये खर्चे की तीन बार इन्सपेक्शन करवाई जायेगी, जिसकी तिथि एक्सपेंडिचर आॅब्जर्वर द्वारा निर्धारित की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक राजनैतिक दल अपने-2 बी०एल०ए० की नियुक्ति अवश्य करें और उनके नाम व नंबर की जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय से सांझा करें।

निर्वाचन सामग्री पर छपवाई की मात्रा व छापने वाली प्रिन्टींग प्रेस का पूरा पता देना अनिवार्य
डाॅ. यश गर्ग ने कहा कि चुनाव लड रहे सभी उम्मीद्वारों द्वारा छपवाई व इस्तेमाल की जाने वाली निर्वाचन सामग्री पर छपवाई की मात्रा व छापने वाली प्रिन्टींग प्रेस का पूरा पता छपवाई गई निर्वाचन सामग्री पर दर्शाया जायेगा तथा इसका विवरण चुनाव कार्यालय द्वारा गठित इलैक्शन एक्सपेंडिचर माॅनिटरिंग टीम को उपलब्ध करवाया जायेगा। चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीद्वारों द्वारा स्थानीय बाजार से टैन्ट व अन्य सामान किराये पर लेने हेतू जिला प्रशासन द्वारा दरें निर्धारित की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी उम्मीद्वारों द्वारा चुनाव के दौरान सभी प्रकार की अनुमतियों के लिये ऑन लाईन आवेदन किया जाना है। चुनाव से सम्बंधित सभी प्रकार की प्रमिशन ऑनलाईन सुविधा ऐप के माध्यम से प्रदान की जायेगी। विधानसभा आम चुनाव 2024 के लिये चुनाव खर्च की निगरानी हेतू वीडियो सर्विलाॅन्स टीम, वीडियो व्यूईंग टीम, अकाउंटिंग टीम, एक्सपेंडिचर माॅनिटरिंग कंट्रोल रूम, फ्लाईंग स्कवाॅर्ड और स्टेटिक्स सर्विलाॅन्स टीम का गठन कर दिया गया है।

शिकायत व अन्य जानकारी के लिए जिला सचिवालय की नई बिल्डिंग के कमरा नंबर-6 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया
उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान गतिविधियों/शिकायत व अन्य जानकारी के लिए प्रशासन द्वारा जिला सचिवालय की नई बिल्डिंग के कमरा नंबर-6 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके अलावा कंट्रोल रूम नम्बर 1950 भी जारी किया गया है।  उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर राजनैतिक दलों द्वारा प्रिंट मिडिया व इलैक्ट्रोनिक्स मिडिया द्वारा किये जाने वाले खर्च का आंकलन डीएवीपी द्वारा निर्धारित दरों के अनुरूप किया जायेगा। इसके अलावा राजनीतिक विज्ञापनो के प्रमाणीकरण पेड न्यूज की शिकायतों/मुद्दों की जांच आरपी अधिनियम के तहत मीडिया से संबंधित नियमों को लागू करने के लिए जिला पंचकूला में चुनाव से सम्बंधित मीडिया सर्टीफिकेशन माॅनिटरिंग कमेटी का गठन किया गया है। अभियर्थीयों द्वारा चुनाव से सम्बधित प्रचार में प्रयोग की जाने वाली प्रिंट मिडिया च इलैक्ट्रोनिक्स निडिया के माध्यम से प्रचार सामग्री का सत्यापन इस कमेटी से करवाना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हिदातयतों के अनुसार 02 सितम्बर 2024 तक मतदाता सूची में नये मतदाताओं के नाम सम्मिलित किये जायेगें।

इस अवसर पर एसडीएम पंचकूला गौरव चैहान, एसडीएम कालका राजेश पूनिया, विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों में बीजेपी से राजेंद्र नोनिवाल, जेजेपी जिलाध्यक्ष ओपी सिहाग, राजेश कुमार, ईश्वर सिंगमार, आम आदमी पार्टी सेे सुरेंद्र राठी और साहिब दीन और कांग्रेस पार्टी से दीपांशु बंसल उपस्थित थे।

https://propertyliquid.com

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने के लिए जिलावासी करे ऑनलाइन पंजीकरण-उपायुक्त मोनिका गुप्ता

स्वीप नोडल अधिकारी ने सेक्टर आॅफिसरों को वूलनेरेबिलिटी मैपिंग कर जल्द रिपोर्ट भिजवाने के दिए निर्देश

कालका विधानसभा के 225 पोलिंग बूथों पर 24 और पंचकूला के 230 पोलिंग बूथों पर 19 सेक्टर ऑफिसर किये नियुक्त

सेक्टर ऑफिसर मतदान से पहले, मतदान के दौरान तथा मतदान के उपरांत की डयूटी का करे निवर्हन – सचिन गुप्ता

For Detailed

पंचकूला, 22 अगस्त – अतिरिक्त उपायुक्त एवं स्वीप के नोडल आॅफिसर श्री सचिन गुप्ता ने आज लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित विधानसभा आम चुनाव-2024 के लिए नियुक्त किए गए सेक्टर अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करी। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र की वूलनेरेबिलिटी मैपिंग का कार्य जल्द पूर्ण कर अपनी रिपोर्ट भिजवाना सुनिश्चित करें ताकि चुनाव संबंधित आगे की कार्य योजना तैयार की जा सके।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला को 43 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इसमें 01-कालका विधानसभा के 225 मतदान केन्द्रों को 24 सेक्टरों में और 02-पंचकूला विधानसभा के 230 मतदान केन्द्रों को 19 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक सेक्टर आॅफिसर नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को हर हाल में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाया जाएगा। इसके लिए चुनाव से जुड़े अधिकारी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करें। सभी सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्र की विजिट अवश्य करें ताकि क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति से अच्छी तरह से वाकिफ हो सके। साथ ही अपने-अपने बूथों की फिजिकल वेरिफिकेशन कर बिजली, पानी, रैंप आदि की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें।

स्वीप नोडल आॅफिसर ने कहा कि अपने संबंधित बूथों पर किसी प्रकार को विवाद न बनने दें और कोई भी प्रभावशाली व्यक्ति मतदाता को किसी भी तरह से प्रभावित न कर सके। उन्होंने कहा कि सेक्टर ऑफिसर और पुलिस सेक्टर ऑफिसर मतदान से पहले, मतदान के दौरान तथा मतदान के उपरांत जो डयूटी उन्हें सौंपी गई है, उसका बारीकी से निवर्हन करें। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित सेक्टर ऑफिसर अपने-अपने मतदान केन्द्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करते रहें। मतदान केंद्रों के आसपास गणमान्य व प्रबुद्ध लोगों से बातचीत करें ताकि चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो। वहां पर बीएलओ से संपर्क स्थापित करें। यदि कहीं पर कोई कमी है तो सम्बन्धित विभाग के संज्ञान में लेकर उसे दुरूस्त करवाना सुनिश्चित करेंगे।

श्री गुप्ता ने बताया कि मतदान से पहले पोलिंग पार्टियां लगाई गई हैं और जो सेक्टर आॅफिसर के अधीन आती हैं, वे चुनाव सम्बन्धित सामग्री के साथ डिस्पैच सेंटर से ले जाना सुनिश्चित करेंगे और जो उनकी डयूटी है, उस बारे भी उन्हें अवगत करवाना सुनिश्चित करेंगे। इसी तरह मतदान वाले दिन समय अनुसार मोक पोल करवाना सुनिश्चित करें और उसके बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू करवाएंगे। सेक्टर ऑफिसर मतदान वाले दिन सेक्टर ऑफिसर को स्पेयर ईवीएम मशीन उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि यदि कहीं पर ईवीएम मशीन, वीपीपैट, बैल्ट यूनिट खराब होती है तो उसे तुरंत बदला जा सके। जहां पर भी कोई मशीन खराब होती है, उसकी सूचना चुनाव कार्यालय में बनाये गए कंट्रोल रूम में देनी होगी।
बैठक में पंचकूला एसडीएम एवं विधानसभा आरओ गौरव चौहान , कालका एसडीएम एवं विधानसभा आरओ राजेश पुनिया, चुनाव नायब तहसीलदार अजय राठी, कानूनगो कुलदीप सिंह समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

https://propertyliquid.com

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने के लिए जिलावासी करे ऑनलाइन पंजीकरण-उपायुक्त मोनिका गुप्ता

विधानसभा चुनावों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वीप के तहत अधिक से अधिक गतिविधियों का हो आयोजन-डाॅ यश गर्ग

-जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा चुनाव-2024 को लेकर नोडल अधिकारियों की ली बैठक

– भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों की, की जाए अक्षरशः पालना-डाॅ यश गर्ग

-जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस को जिला की सीमा पर नाके लगाकर अवैध शराब व नकदी पर विशेष निगरानी रखने के दिए निर्देश

For Detailed

पंचकूला, 22 अगस्त:   उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. यश गर्ग ने जिला में विधानसभा चुनावों में अधिक से अधिक लोगों विशेषकर युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी कार्यक्रम (स्वीप) के तहत अधिक से अधिक गतिविधियों का आयोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही स्वीप की एक बेहतर कार्य योजना तैयार की जाए।

उपायुक्त डाॅ यश गर्ग आज जिला सचिवालय के सभागार में विधानसभा चुनाव-2024 के आयोजन को लेकर नोडल अधिकारियों की आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता और पुलिस उपायुक्त हिमांद्री कौशिक भी उपस्थित रहे।

अधिक से अधिक संख्या में मतदाता अपने मत का प्रयोग करके लोकतंत्र को और अधिक मजबूत करने में अपना योगदान दें
डाॅ यश गर्ग ने कहा कि स्वीप गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए ताकि चुनावों में अधिक से अधिक संख्या में मतदाता अपने मत का प्रयोग करके लोकतंत्र को और अधिक मजबूत करने में अपना योगदान दें। जिला में कालका और पंचकूला विधानसभा सीटों के लिए 1 अक्तूबर को मतदान होगा और 4 अक्तूबर को मतगणना होगी। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव एक अहम चुनाव है और इसमें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाए।

सभी नाकों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाए
जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस विभाग को जिला की सीमा पर नाके लगाकर अवैध शराब व नकदी पर विशेष निगरानी रखने और इन गतिविधियों में संलप्ति लोगों के खिलाफ कार्रवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी नाकों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाए ताकि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द व्लनरेब्लिटि मैपिंग का कार्य पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।

नामांकन के स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई जाए
डाॅ. यश गर्ग ने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान जिला में दोनों विधानसभाओं- कालका और पंचकूला में प्रत्याशी नामांकन करवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि 5 सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी और 12 सितंबर तक प्रत्याशी चुनाव के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके मद्देनजर संबंधित अधिकारी अपनी -अपनी विधानसभाओं में 1 सितंबर तक सभी तैयारियां पूर्ण कर लें। नामांकन के स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई जाए। नामांकन वाले दिन ही सभी दस्तावेजों को अच्छी तरह से चैक किया जाए और यदि कोई त्रुटि पाई जाती है तो उसी दिन संबंधित प्रत्याशी से उसे दुरूस्त करवाया जाए। नामांकन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी।

शुद्ध मतदाता सूची का प्रकाशन सुनिश्चित करे अधिकारी
अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि 27 अगस्त को विधानसभा आम चुनाव के लिए मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाना है। इसके लिए प्राप्त दावें और आपत्तियों का निपटान 26 अगस्त तक किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि एक शुद्ध मतदाता सूची का प्रकाशन हो, इसके लिए संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें कि कोई पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित ना रहे और अपात्र मतदाता सूची में शामिल ना हो।

 ये रहे उपस्थिति
इस अवसर पर पंचकूला के एसडीएम गौरव चैहान, एसडीएम कालका राजेश पुनिया, डीडीपीओ राजेश सिंगला, डीईटीसी एक्साईज आरके चैधरी, डीईटीसी सेल्स हनीश गुप्ता, जिला राजस्व अधिकारी डाॅ कुलदीप, बीडीपीओ कालका विनय प्रताप, नायब तहसीलदार पंचकूला हरदेव, जिला चुनाव कार्यालय से नायब तहसीलदार अजय राठी, कानूनगो कुलदीप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

https://propertyliquid.com

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने के लिए जिलावासी करे ऑनलाइन पंजीकरण-उपायुक्त मोनिका गुप्ता

आयुक्त अंबाला मंडल कम इलैक्ट्रोल रोल आबर्जवर ने जिला निर्वाचन अधिकारी, डिप्टी डीईओ, निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों, सहायक पंजीयन अधिकारियों के साथ बैठक की करी अध्यक्षता

आयुक्त अंबाला ने सभी पंजीयन अधिकारियों को मतदाता सूचियों को अपडेट करने के बारे में दिए दिशा- निर्देश 

श्रीमती भारती ने जिला निर्वाचन अधिकारी को मतदाता सूची अपनी निगरानी में चैक करवाने के दिए निर्देश

For Detailed

पंचकूला, 22 अगस्त भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लघु सचिवालय के सभागर में आयुक्त अंबाला मंडल कम इलैक्ट्रोल रोल आबर्जवर श्रीमती गीता भारती ने आगामी विधानसभा चुनाव के मददेनजर जिला के दोनो विधानसभा क्षेत्र 0.1 कालका, 0.2 पंचकूला में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के द्वितिय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 का कार्य करने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी, डिप्टी डीईओ, निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों, सहायक पंजीयन अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। श्रीमती भारती ने सभी पंजीयन अधिकारियों को मतदाता सूचियों को अपडेट करने के बारे में दिशा- निर्देश दिए। 

इस अवसर पर उपायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी डा. यश गर्ग भी उपस्थित रहे। 

आयुक्त अंबाला मंडल कम इलैक्ट्रोल रोल आबर्जवर श्रीमती गीता भारती ने 2 अगस्त 2024 से 16 अगस्त 2024 तक प्राप्त सभी मतदाता सूचि के सभी प्रकार के फार्मो का निरिक्षण किया और सभी निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों को इसका जल्द ही कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होने जिला निर्वाचन अधिकारी को मतदाता सूची का कार्य अपनी निगरानी में करवाने के निर्देश दिए। 

श्रीमती भारती ने जिलावासियों से अपील की जो व्यक्ति 1 जुलाई 2024 को 18 वर्ष का हो गया है, वो अपना वोटर कार्ड 2 सितंबर 2024 तक अपने नजदीकी बीएलओ या निर्वाचन आयोग की ऐप से ऑनलाइन बनवा सकता है। श्रीमती भारती ने बताया कि जिला पंचकुला की दोनो विधानसभा क्षेत्र से संबंधित मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 27 अगस्त 2024 को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार दोनो एसडीएम कम ईआरओ को करने के निर्देश दिए। अंबाला मंडल आयुक्त ने बताया कि प्रत्येक दावे के साथ उसकी पुष्टि से संबंधित कागजात जैसे उम्र, रिहायश का प्रमाण पत्र व राशन कार्ड आदि की फोटोप्रतियां साथ अवश्य लगाएं। 

अंबाला मंडल आयुक्त ने बताया कि फोटो मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु अभियान जिला चुनाव कार्यालय द्वारा किया जाएगा। उन्होने निर्देश दिए कि जिले के मतदाता जिनकी मृत्यु हो चुकी है उनके परिवार से फार्म नंबर 7 भरवाएं ताकि उस मतदाता का नाम निर्वाचन सूचि से हटाया जा सके। 

उन्होने बताया कि मतदाता सूची में दर्ज प्रविष्टियों को शुद्ध करवाने तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र पर नाम स्थानांतरण भी करवाया जा सकता है। मतदाता सूची में नया नाम सम्मिलित करने हेतु फॉर्म नंबर 6 , अपात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से कटने के लिए फॉर्म नंबर 7, मतदाता की बनी हुई वोट में शुद्ध करवाने, स्थान बदलवाने व डुप्लीकेट कार्ड निकलवाने हेतु फॉर्म नंबर 8 जमा करवाया जा सकता है। 

उन्होंने जिला पंचकूला के अंतर्गत आने वाली दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपना नाम मतदाता सूची में मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट www.ceoharyana.nic.in व किसी भी कार्य दिवस के दौरान सभी मतदान कें्रद्रों पर प्रत्येक कार्य दिवस व अतिरिक्त अवकाश वाले दिन भी फार्म प्राप्त कर सकते हैं। उन्होने बताया कि सभी मतदान केद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) भी सभी मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे और आमजन को फार्म भरने में सहायता करेंगे। मतदाता सूचि के पुनीक्षण से सबंघित सभी प्रकार के फार्म आम जनता के लिए मतदान केंद्र व संबंधित कार्यालय पर निशुल्क उपलब्ध होंगे। 

 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वोटर हेल्पलाइन एप (वीएचए) जारी की गई है जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में जोड़न,े अपनी वोट कटवाने या वोट में शुद्धि करवाने हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकता है यह एप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है कोई भी व्यक्ति इस ऐप को प्ले स्टोर से अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर सकता है। 

यदि किसी मतदाता का नाम किसी कारणवश मतदाता सूची से हटा दिया गया है और मतदाता अपने स्थान पर मौजूद है तो वह फॉर्म नंबर 6 भर कर अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त सभी व्यक्ति जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है वह अपना आधार नंबर फॉर्म 6बी के माध्यम से मतदाता सूची के साथ लिंक करें। सभी मतदाता ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म नंबर 6बी भरकर अपना आधार नंबर मतदाता सूची से लिंक कर सकते हैं। कोई भी मतदाता आयोग द्वारा जारी की गई एनवीएसपी और वीएचए ऐप के माध्यम से भी ऑनलाइन अपना आधार नंबर मतदाता सूची से लिंक कर सकता हैं।

इस अवसर पर डिप्टी डीईओ कम नगराधीश विश्वनाथ, ईआरओ कम एसडीएम पंचकूला गौरव चैहान, ईआरओ कम एसडीएम कालका राजेश पूनिया, एईआरओ जिला राजस्व अधिकारी डा. कुलदीप सिंह, एईआरओ कम तहसीलदार विवेक गोयल, चुनाव कार्यालय अधिकारी अजय राठी, चुनाव कानूनगो कुलदीप सिंह उपस्थित थे।

https://propertyliquid.com

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने के लिए जिलावासी करे ऑनलाइन पंजीकरण-उपायुक्त मोनिका गुप्ता

*राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सकेतड़ी कीनौवीं कक्षा की छात्रा पायल  ने  नेशनल कराटे प्रतियोगिता 2024-25 में जीता काँस्य पदक*

For Detailed

पंचकूला अगस्त 20: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सकेतड़ी की नौवीं कक्षा की छात्रा पायल  ने  नेशनल कराटे प्रतियोगिता 2024-25 में काँस्य पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है ।


    पंचकूला  में 16 अगस्त  से 18 अगस्त तक आयोजित इस प्रतियोगिता में  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सकेतड़ी की नौवीं कक्षा की छात्रा पायल  ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर काँस्य पदक हासिल किया।


  पायल ने ये उपलब्धि हासिल कर ना केवल अपने माता पिता, स्कूल और गांव बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। पिछले महीने पानीपत में आयोजित स्टेट लेवल कराटे प्रतियोगिता में भी पायल ने सिल्वर मैडल हासिल  करके जिला पंचकूला को गौरवन्वित किया था। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्या श्रीमती अंशु जैन ने पायल को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।

https://propertyliquid.com

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने के लिए जिलावासी करे ऑनलाइन पंजीकरण-उपायुक्त मोनिका गुप्ता

District Election Officer constitutes MCMC and the Social Media Monitoring Cell to oversee media activities

For Detailed

Panchkula, August 20 – Dr. Yash Garg, Deputy Commissioner-cum-District Election Officer, said that Media Certification and Monitoring Committee (MCMC) and the Social Media Monitoring Cell has been constituted to oversee election related news, advertisements and other promotional material at the district level.


Dr Garg said that various committees are being formed for the smooth conduct of General Elections to Haryana Vidhan Sabha – 2024.


He emphasized that both the MCMC and the Social Media Monitoring Cell are tasked with monitoring election-related news and advertisements and ensuring adherence to the Model Code of Conduct. If any violations are detected through news or information, appropriate action will be taken.


He said that the MCMC will oversee all media activities, including print, electronic, social media, and cable networks. The candidates contesting the election must obtain prior permission from the MCMC before publishing or broadcasting any promotional material. Applications for advertisement through these media must be submitted to the MCMC, which will grant permission in accordance with regulations, he said adding that expenditures on such advertisements will be recorded in the candidate’s expenditure account. He made it clear that unauthorized publication or broadcasting of publicity materials will be classified as paid news.


Additionally, the Social Media Monitoring Cell will closely monitor social media platforms for any violation of the model code of conduct. This cell will take necessary actions against any violation observed on social media, he further added.

https://propertyliquid.com

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने के लिए जिलावासी करे ऑनलाइन पंजीकरण-उपायुक्त मोनिका गुप्ता

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला में आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कालका विधानसभा के लिए 225 व पंचकूला विधानसभा के लिए 230 पोलिंग बूथों पर होगी वोटिंग – डा. यश गर्ग

1 अक्टूबर को होगा मतदान, 4 अक्टूबर को की जाएगी मतगणना

For Detailed

पंचकूला, 17 अगस्त : जिला निर्वाचन अधिकारी डा. यश गर्ग ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा प्रदेश में विधानसभा आम चुनाव-2024 की घोषणा करने के साथ ही राज्य में चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है । उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला पंचकूला में भी चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है जो की चुनाव संपन्न होने तक लागू रहेगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उन्होंने जिला में आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है ।

पांच सितम्बर को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी

उन्होंने बताता कि पांच सितम्बर को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी।12 सितम्बर तक विधानसभा में चुनाव के लिए प्रत्याशी आवेदन कर सकेंगे।13 सितम्बर को डाक्यूमेंट सक्रूटनी होगी और 16 सितम्बर तक नामांकन पत्र को वापस लिया जा सकेगे। उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर को जिला की कालका और पंचकूला विधानसभा में मतदान होगा और चार अक्टूबर को मतगणना की जाएगी।

जिला में विधानसभा चुनाव की वोटिंग के लिए 455 मतदान केन्द्र स्थापित

डा. यश गर्ग ने बताया कि जिला पंकचूला में 01-कालका विधानसभा और 02-पंचकूला विधानसभा शामिल है। उन्होंने बताया कि जिला में विधानसभा चुनाव की वोटिंग के लिए 455 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं जिसमे कालका विधानसभा में 225 पोलिंग स्टेशन और पंचकूला विधानसभा में 230 पोलिंग स्टेशन शामिल हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 27 अगस्त को विधानसभा आम चुनाव के लिए मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। दावें और आपत्तियां 16 अगस्त तक दी जा सकती हैं, जिनका निपटान 26 अगस्त तक किया जाएगा ।

वर्तमान में जिला में 4,34,709 मतदाता

उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में पंचकूला जिला में 4,34,709 मतदाता हैं, जिनमें 2,28,340 पुरूष , 2,06,343 महिलाएं और 26 थर्ड जेंडर शामिल हैं। कालका विधानसभा में 2,01,051 मतदाता हैं, जिनमें 1,05,150 पुरूष, 95,883 महिलाएं और 18 थर्ड जेंडर शामिल हैं। इसी तरह पंचकूला विधानसभा में 2,33,658 मतदाता हैं, जिनमें 1,23,190 पुरूष, 1,10,460 महिलाएं और 8 थर्ड जेंडर शामिल हैं।

https://propertyliquid.com