उपजिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुनीता नैन स्कूली बच्चों के साथ पौधारोपण करके पौधागिरी कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए।
पौधागिरी कार्यक्रम के तहत आज शहीद पृथ्वीसिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रत्तेवाली में पौधारोपण किया गया और छटीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को वन विभाग की ओर से निशुल्क पौधे उपलब्ध करवाये गये।
उपजिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुनीता नैन ने पौधारोपण करके पौधागिरी कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सर्व शिक्षा अभियान की जिला परियोजना अधिकारी उर्मिल व स्कूल के प्रिंसीपल व अध्यापकों ने भी पौधे लगाये।
श्रीमती सुनीता नैन ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे न केवल स्वयं पौधारोपण करें बल्कि अपने परिजनों को भी इस कार्य में सहयोग करने के लिये प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि बच्चें किसी भी कार्य के लिये सबसे बेहतर संदेशवाहक होते है और पौधागिरी कार्यक्रम में भी बच्चों द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका अदा की जा रही हैं। उन्होंने बच्चों को पौधों की उचित देखभाल के लिये प्रेरित किया और कहा कि पौधों में आवश्यकतानुसार पानी डालें व उनकी उचित देखभाल करें।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-17 14:49:302019-07-17 15:01:32पौधागिरी कार्यक्रम के तहत आज शहीद पृथ्वीसिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रत्तेवाली में पौधारोपण किया गया
जिला पंचकूला में सिख इतिहास से जुड़े कई महत्वपूर्ण स्थल है। रायपुररानी के नजदीक मानक टबरा का ऐतिहासिक गुरुद्वारा भी गुरु गोविंद सिंह के जीवन से जुड़े इतिहास से संबंधित है। इस क्षेत्र के राजा के मुख्यालय कहे जाने वाले रायपुर की रानी द्वारा गुरु गोविंद सिंह व उनके लावलश्कर की श्रद्धापूर्वक सेवा के कारण ही रायपुर को रायपुररानी का दर्जा हासिल हुआ था।
राज्य सरकार द्वारा गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 4 अगस्त को राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। इस समारोह में जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु गुरु नानक देव जी के जीवन दर्शन से रू-ब-रू होंगे वहीं प्रदेश में सिख इतिहास से संबंधित ऐतिहासिक गुरुद्वारों की जानकारी भी जुटाई जा रही है ताकि उसे एक पुस्तक के रूप में सभी प्रदेशवासियों तक पंहुचाया जा सके।
पंचकूला जिला में पिंजौर में स्थित गुरु नानक देव जी के चरण स्पर्श गुरुद्वारा मंजी सहिब, गुरु गोविंद सिंह के चरण स्पर्श पंचकूला स्थित गुरुद्वारा नाडा साहिब और गुरु नानक सिंह के जीवन से जुड़े मानक टबरा गुरुद्वारों की जानकारी भी जुटाई गई है ताकि इन ऐतिहासिक गुरुद्वारों के इतिहास के बारे में प्रदेश व देश के अधिक से अधिक लोगों को जानकारी मिल सके।
Watch This Video Till
End….
ऐसा ही धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व का गुरुद्वारा रायपुररानी तहसील के नजदीक मानक टबरा में स्थित है। इस स्थान पर गुरु गोबिंद सिंह पोंटा साहिब से आनंदपुर साहिब जाते समय वर्ष 1689 में कुछ समय के लिये रूके थे।
रायपुर रिसायत की रानी गुरु गोबिंद सिंह को श्रद्धा और आदर के साथ हमेशा याद करती थी। गुरु गोबिंद सिंह रानी की इस आस्था को देखकर पोंटा साहिब से वापिसी के दौरान रायपुर पंहुचे लेकिन यहां किसी ने उनकी पहचान नहीं की। गुरुजी यहां से मानक टबरा स्थान पर चले गये और जब रानी को इस बात की सूचना मिली तो वह पश्चाताप करने के लिये मानक टबरा में गुरु गोबिंद सिंह से मिलने पंहुची। गुरुजी के दर्शन करने उपरांत इस रियासत की रानी ने गुरु गोबिंद सिंह और उनके साथ उपस्थित सिक्खों व अन्य लश्कर की श्रद्धा सहित सेवा की। गुरु जी ने उन्हें आशीर्वाद दिया कि आज के बाद रायपुर का राजा की बजाय रानी के नाम से जाना जायेगा और तब से ही रायपुर का नाम रायपुररानी प्रसिद्ध हुआ और आज तक रायपुररानी के नाम से जाना जाता है। इस स्थान पर स्थानीय लोगों के साथ साथ हरियाणा, पंजाब, चंड़ीगढ़ व देश के अन्य राज्यों के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में दर्शनों के लिये आते है।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-17 13:01:562019-07-17 13:01:59जिला पंचकूला में सिख इतिहास से जुड़े कई महत्वपूर्ण स्थल है। रायपुररानी के नजदीक मानक टबरा का ऐतिहासिक गुरुद्वारा भी गुरु गोविंद सिंह के जीवन से जुड़े इतिहास से संबंधित है।
कालका की विधायक श्रीमती लतिका शर्मा सेंट विवेकानंद स्कूल एचएमटी पिंजौर में पौधागिरी कार्यक्रम के तहत पौधारोपण करते हुए।
कालका की विधायक श्रीमती लतिका शर्मा ने बच्चों को आह्वान किया कि वे पौधागिरी कार्यक्रम में लगाये गये पौधों की बड़े होने तक देखभाल करें। उन्होंने कहा कि ये पौधे न केवल पर्यावरण सुरक्षा में मददगार साबित होंगे बल्कि बच्चों के लिये भी जीवनभर एक यादगार के तौर पर स्थापित रहेंगे।
श्रीमती शर्मा आज सेंट विवेकानंद स्कूल एचएमटी पिंजौर में पौधागिरी कार्यक्रम के तहत पौधारोपण करने उपरांत विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर छठीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियांें को अपने घर आंगन में पौधे लगाने के लिये वन विभाग की ओर से पौधे भी वितरित किये।
विधायक ने कहा कि विकास के साथ साथ पर्यावरण की सुरक्षा भी जरूरी है और पर्यावरण की सुरक्षा का सबसे बेहतर माध्यम अधिक से अधिक पौधारोपण हैं। पौधों से जहां वातावरण हरा भरा रहता है वहीं ओद्यौगिक विकास, बढते परिवहन के कारण पर्यावरण में प्रदूषण की मात्रा को बढ़ने से भी रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम के साथ बच्चों को जोड़ने के लिये पौधागिरी कार्यक्रम आरंभ किया गया है और उसके काफी सार्थक परिणाम भी आये है।
इस कार्यक्रम में उप जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता नैन, स्कूल के प्रिंसीपल पीयूष कुंज, स्कूल के अध्यापक, वन विभाग के अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Watch This Video Till End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-16 12:47:152019-07-16 12:48:19कालका की विधायक श्रीमती लतिका शर्मा सेंट विवेकानंद स्कूल एचएमटी पिंजौर में पौधागिरी कार्यक्रम के तहत पौधारोपण करते हुए।
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुश्री निशु सिंगल कार्यशाला में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्राम सचिवों को संबोधित करते हुए।
जलशक्ति अभियान के तहत आज जिला सचिवालय के बैठक हाल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता जिला परिषद की चेयरपर्सन श्रीमती रितु सिंगला ने किया और कार्यक्रम में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुश्री निशु सिंगल सहित अन्य संबंधित अधिकारी शामिल थे।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कार्यशाला में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्राम सचिवों को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में तलाबों के जीर्णोद्धार के लिये कार्य योजना तैयार की जा रही है ताकि वर्षा के पानी का संग्रह करके वाॅटर रिचार्जजिंग को बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने कहा कि घटता जल स्तर चिंता का विषय है और इसके लिये प्रशासन व नागरिक मिलकर जल संरक्षण के लिये प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में जहां वाॅटर शैड इत्यादि के माध्यम से जल संरक्षण की संभावना है, उसके लिये भी संबंधित विभागों के माध्यम से प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत प्राकृतिक जल स्त्रोतों को सुरक्षित करने के अलावा जागरूकता गतिविधियों पर विशेष बल दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जहां किसानों को कम सिंचाई वाली फसलें उगाने के लिये सरकार द्वारा जल ही जीवन है कार्यक्रम चलाया गया है वहीं घरों और संस्थानों में प्रतिदिन प्रयोग होने वाले जल की बचत के लिये भी जागरूकता जीवन है। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ियों के लिये जल के पर्याप्त भंडारण के लिये आज से जल संरक्षण पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
इस कार्यशाला में सिंचाई विभाग के अधिकारी अभियंता संदीप कुमार, पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता अशोक श्योकंद, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी डाॅ. दलजीत सिंह, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी राहुल बढकोटिया, परियोजना अधिकारी राजेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने भी प्रतिभागियों को जलशक्ति अभियान के अलग अलग पहलुओं की जानकारी दी।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-16 12:38:232019-07-16 12:40:35जलशक्ति अभियान के तहत आज जिला सचिवालय के बैठक हाल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि नगर निगम पंचकूला द्वारा 21 जुलाई को प्रातः 6 बजे काॅम स्केयर सेक्टर-5 पंचकूला से वाकाथन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिला ओलंपिक एसोसियेशन और स्पोर्टस प्रमोशन सोसायटी के सहयोग से आयोजित किये जाने वाले इस वाकाथन का विषय स्वच्छ पंचकूला, स्वस्थ पंचकूला और सुंदर पंचकूला रखा गया है।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पंचकूलावासी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में राज्य सरकार की ओर से विशिष्ठ अतिथियों को आमंत्रित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वाकाथन में शामिल हजारों प्रतिभागी शहरवासियों को पंचकूला शहर को स्वच्छ रखने, शहरवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा पंचकूला की सुंदरता को और अधिक बढ़ाने का संदेश देंगे।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-16 12:31:272019-07-16 12:31:30ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि नगर निगम पंचकूला द्वारा 21 जुलाई को प्रातः 6 बजे काॅम स्केयर सेक्टर-5 पंचकूला से वाकाथन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि 7वें आर्थिक जनगणना के लिये जिला स्तरीय समन्वय समिति गठित की गई है। उन्होंने बताया कि इस समिति के चेयरमैन जिला उपायुक्त होंगे जबकि अतिरिक्त उपायुक्त, एसडीएम पंचकूला व कालका, नगर निगम आयुक्त, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, जिला उद्योग केंद्र के प्रतिनिधि, काॅमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी और जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी समिति के सदस्य होंगे।
उन्होंने बताया कि प्रक्रिया आरंभ हो चुकी हैं और यह कार्य काॅमन सर्विस सेंटर के माध्यम से रखें गये गणकों द्वारा एक विशेष एप्प से किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सर्वें का यह कार्य शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न विभागों की आॅन लाईन सेवाओं के लिये स्थापित किये गये काॅमन सर्विस सेंटर के माध्यम से किया जायेगा और इन सेंटरों के संचालकों को इस कार्य के सुपरवाईजर बनाया गया है। वे अपने क्षेत्र में आर्थिक जनगणना के लिये गणक रखेंगे, जो घर-घर जाकर आवासिय और व्यवसायिक कार्यों का डाटा एकत्रित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस आर्थिक जनगणना के दौरान उद्योग, कुटीर उद्योग, सभी प्रकार की औद्योगिक दुकानों, सभी प्रकार की औद्योगिक ईकाइयों व सभी आर्थिक गतिविधियां करने वाले संस्थानों का विवरण एक एप्प के माध्यम से रिकार्ड किया जायेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस आर्थिक गणना में सरकारी, सैन्य, कृषि आधारित, अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं, वेतन भोगी व घुमंतु परिवारों को शामिल नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर इस बात का रिकार्ड रखा जायेगा कि किन-किन आवासिय परिसरों पर व्यवसायिक गतिविधियां चलाई जा रही है।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-16 12:24:442019-07-16 12:24:47अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि 7वें आर्थिक जनगणना के लिये जिला स्तरीय समन्वय समिति गठित की गई है।
पंचकूला विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-7 से जिला में पौधागिरी कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं भी स्कूल परिसर में पौधा लगाया और बच्चों को पौधारोपण करने और लगाये गये पौधों की देखभाल के लिये प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चें प्रतिदिन नहाने के बाद लगाये गये पौधे में पानी डालना न भूले और पौधों के साथ सेल्फी खिचवायें।
उन्होंने कहा कि बढ़ रहा पर्यावरण प्रदूषण विश्व के लिये एक बड़ी चुनौति के रूप में सामने आया है और इसका एकमात्र समाधान अधिक से अधिक पौधारोपण है। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाने और पर्यावरण की सुरक्षा के लिये प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधे व्यक्ति को जीवन से लेकर मृत्यु तक किसी न किसी रूप में सहयोग करते है और पर्यावरण में फैली हुई जहरीली गैसों को स्वयं ग्रहण करके मानवता को शुद्ध आक्सीजन देते है।
जिला शिक्षा अधिकारी एचएस सैनी ने इस अवसर पर बताया कि मुख्यमत्री मनोहरलाल द्वारा पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिये स्कूली बच्चों के लिये पौधागिरी कार्यक्रम आरंभ किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत छठी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को घर आंगन में पौधे लगाने के लिये निशुल्क पौधे दिये जाते है। बच्चों द्वारा पौधों के साथ सेल्फी भी ली जाती है और पौधों की बेहतर देखरेख करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित भी किया जाता हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा पौधागिरी कार्यक्रम के तहत पंचकूला जिला के सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्याार्थियों को लगभग एक लाख पौधे निशुल्क वितरित किये जायेंगे।
इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी एचएस सैनी, सहायक वन मंडल अधिकारी यशपाल जागंड़ा, शिक्षा विभाग के इको क्लब इंचार्ज नरेंद्र बलहारा, प्रिंसीपल सतीश कुमार सहित अन्य अध्यापक और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-16 11:53:472019-07-16 11:53:50पर्यावरण सुरक्षा के लिये प्रत्येक व्यक्ति लगाये पौधे- ज्ञानचंद गुप्ता
विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से जहां युवाओं के लिये निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ायें जा सकते है वहीं उन्हें स्वरोजगार के लिये भी सक्षम बनाया जा सकता है।
श्री गुप्ता आज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सेक्टर-16 पंचकूला में आयोजित विश्व युवा कौशन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने इस कार्यक्रम में अप्रैल से जून महीने तक सक्षम योजना के तहत युवाओं को कार्य करने का अवसर देने के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कृषि विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, पशु पालन विभाग, नागरिक अस्पताल पंचकूला व मार्किंट कमेटी से आये सचिवों को सम्मानित किया।
जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती ममता बूरा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सक्षम योजना के अंतर्गत कार्यरत सक्षम युवाओं द्वारा बनाई गई सैल्फी विडियों में से नीरज धीमान, नरेंद्र कौर व निधि शर्मा को विशेष कार्य के लिये सम्मानित किया गया। इस विडियों में सक्षम युवाओं ने सरकार की सक्षम योजना के तहत उनके जीवन में आये बदलाव की जानकारी दी है। इसके अलावा विश्व युवा कौशल दिवस के मौके पर आईटीआई के विद्यार्थियों ने रंगोली व मेंहदी प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम में जिला रोजगार अधिकारी ममता बूरा, सहायक रोजगार अधिकारी सालिनी, आईटीआई की प्रिंसीपल बलविंद्र कौर व कालका आईटीआई की प्रिंसीपल सोनिका तक्षक उपस्थित रहे।
Watch This Video Till End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-16 08:47:432019-07-16 08:47:46विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से जहां युवाओं के लिये निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ायें जा सकते है वहीं उन्हें स्वरोजगार के लिये भी सक्षम बनाया जा सकता है।
भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सममान निधि योजना के दूसरे चरण में 5 एकड़ से अधिक भूमि मालिक किसानों को भी 6 हजार रुपये प्रतिवर्ष सहायता राशि देने का निर्णय लागू किया है। यह सहायता राशि किसान को 2-2 हजार रुपये की तीन समान किस्तों में दी जायेगी।
यह जानकारी देते हुए पंचकूला के उपकृषि निदेशक वजीर सिंह ने बताया कि यह योजना किसानों की कृषि आय को वर्ष 2022 तक दोगुना करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि इस योजना के प्रथम चरण में पांच एकड़ भूमि तक के किसानों को योजना का लाभ दिया गया था। अब दूसरे चरण में पांच एकड़ से अधिक भूमि के किसानो ंको भी योजना मे ंशामिल किया गया हैं। उन्होंनें बताया कि इस योजना का क्रियान्वयन 11 जुलाई से किया गया है और यह कार्य 19 जुलाई तक पूरा किया जायेगा। इसके लिये पटवारी, ग्राम सचिव और कृषि अधिकारियों की टीम बनाई गई है।
योजना के फार्मों का पंजीकरण जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कार्यालय में किया जायेगा। फार्म भरते समय किसान को गांव स्तरीय कमेटी को अपने आधार कार्ड की फोटोप्रति, बैंक बचत खाते की काॅपी के प्रथम पृष्ठ की फोटो प्रति और मोबाईल नंबर देने होंगे। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि वे ये जानकारियां सही उपलब्ध करवायें ताकि बाद में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
ये किसान नहीं होंगे योजना के लाभपात्र
उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे किसान जो आयकर दाता है या किसी भी विभाग, बोर्ड अथवा निगम में कर्मचारी है, या सेवानिवृत कर्मचारी, जिनकी मासिक पेंशन 10 हजार रुपये है, पंजीकृत चिकित्सक, इंजीनियर, अधिवक्ता व सीए इस योजना का लाभ नहीं ले सकते। इसके अतिरिक्त सहकारी तथा किसी संस्थान में कार्य करने वाले अधिकारियो ंव कर्मचारियों को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-16 08:43:042019-07-16 08:43:07सरकार अब 5 एकड से अधिक भूमि के मालिक किसानों को ही देगी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ- वजीर सिंह
विधायक श्रीमती लतिका शर्मा ने आज अंबेडकर भवन एचएमटी पिंजौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने क्षेत्र के 46 विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में मोरनी, पिंजौर और रायपुररानी क्षेत्र से संबंधित राजकीय निजी विद्यालयों के ऐेसे विद्यार्थियों को सम्मानित किया है, जिन्होंने 10वी और 12वीं कक्षा में उल्लेखनीय स्थान हासिल किया है।
उपस्थित विद्यार्थियों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए श्रीमती शर्मा ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति के जीवन की उन्नति का मार्ग खुलता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को प्रतिभागी परिक्षाओं के लिये वर्तमान समय के अनुरूप अच्छी शिक्षा सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ साथ अध्यापक और अभिभावक अच्छे संस्कार भी उपलब्ध करवायें। उन्होंने कहा कि संस्कारों के बिना हासिल की गई शिक्षा अधूरी कही जाती है क्योंकि समाज में एक आदर्श नागरिक के लिये अच्छी शिक्षा के साथ साथ उसका व्यवहार कुशल होना भी जरूरी है।
विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा गत लगभग 5 वर्ष के कार्यकाल में विकास और जनकल्याण के साथ साथ शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिये भी विशेष प्रयास किये है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों की भर्ती के अलावा स्कूलों में विद्यार्थियों के लिये मूलभूत सुविधायें उपलब्ध करवाई जा रही है। सक्षम योजना के तहत पढ़ाई में अपनी कक्षा के स्तर के मुताबिक ज्ञान न रखने वाले विद्यार्थियों के लिये विशेष कक्षाओं का प्रावधान करके उन्हें सक्षम बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचकूला जिला के सभी ब्लाॅक सक्षम हो चुके है और अब सक्षम प्लस कार्यक्रम के तहत विद्याार्थियों के शिक्षा स्तर में आवश्यक सुधार किया जायेगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम वर्तमान विधायक द्वारा ही आरंभ किया गया था और प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम आयोजित करके बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिये प्रोत्साहित किया जाता है।
कार्यक्रम में उपजिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुनीता नैन व महासिंह, भाजपा के मंडलाध्यक्ष सुनील धीमान, जिला उपाध्यक्षक संजीव कौशल, महिला मोर्चा की मंडलाध्यक्ष हरविंद्र कौर, प्रवीन चड्ढा, कमला श्रीवास्तव, किरन शर्म, प्रिंसीपल पीयूष कूंज, अनूप कुमार अनूप सिंह व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-16 08:32:582019-07-16 08:33:01विधायक लतिका शर्मा ने 46 विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित