पंचकूला, अश्विन नवरात्र मेला के पांचवें दिन श्री माता मनसा देवी व श्री काली माता मंदिर कालका में 33 हजार 500 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए तथा कुल 14 लाख 27 हजार 908 रूपए की राशि दान स्वरूप अर्पित की। आज पांचवें नवरात्र के अवसर पर श्री माता मनसा देवी व श्री काली माता मंदिर कालका में सोने का 1 व चांदी के 69 नग भी दान स्वरूप अर्पित किए गए। इसके साथ ही कैनेडा के 90 तथा यूएसए के 21 डाॅलर व इंग्लेंड के 15 पौंड भी दान स्वरूप अर्पित किए गए।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उपयुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि पांचवें दिन तक श्री माता मनसा देवी तथा काली माता मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा कुल 63 लाख 33 हजार 37 रुपए की राशि दान स्वरूप अर्पित की गई तथा 3 लाख 14 हजार 800 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किये। पांचवें नवरात्र तक श्रद्धालुओं द्वारा सोने के 24 तथा चांदी के 290 नग दान स्वरूप श्री माता मनसा देवी तथा काली माता के चरणों मे अर्पित किए गए। इसके अलावा यूएस के 62, कैनेडा के 220 डॉलर तथा 30 पोंड भी दान में चढ़ाये गए।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-10-04 09:30:522019-10-04 09:31:12अश्विन नवरात्र मेला के पांचवें दिन श्री माता मनसा देवी व श्री काली माता मंदिर कालका में 33 हजार 500 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए तथा कुल 14 लाख 27 हजार 908 रूपए की राशि दान स्वरूप अर्पित की।
मतदाता जागरुकता अभियान के तहत स्वीप मास्टर टे्रनर नरेश कुमार ग्रोवर ने आज राजकीय माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय अहमदपुर व डीआर मैमोरियल आईटीआई खैरेकां में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
जिला में चल रहे मतदाता जागरुकता अभियान के बारे में जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि राष्टï्र निर्माण में मतदान एक महत्वूपर्ण प्रक्रिया है और एक सजग मतदाता अपने अधिकार का अवश्य प्रयोग करता है। हमें अपने वोट के अधिकार को नैतिक जिम्मेवारी समझ कर करना चाहिए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार हमारे एक मत के कारण कोई उम्मीदवार हार या जीत जाता है, अत: हमें अपने वोट की कीमत पहचाननी चाहिए और सही व योग्य उम्मीद्वार को वोट करना चाहिए ताकि देश का विकास हो सके। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे आने वाली 21 अक्तूबर को अपने मत का प्रयोग करते हुए जिला की मतदान प्रतिशत्ता को बढ़ाने में योगदान दें।
स्वीप मास्टर टे्रनर नरेश ग्रोवर विद्यार्थियों व समस्त स्टाफगणों को जागरूक करते हुए कहा कि आने वाले 21 अक्तूबर 2019 को विधानसभा चुनाव होने जा रहे। इस बार चुनाव में ईवीएम के साथ-साथ वीवीपेट मशीन का भी प्रयोग किया जायेगा जिसमें 7 सैकेंड के लिए जिसको वोट दिया है उसकी पर्ची दिखाई देगी। उन्होंने मतदाता हेल्पलाइन नम्बर 1950 के बारे में बताया कि अगर मतदान में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो हैल्पलाइन नम्बर पर कॉल कर अपनी समस्या का समाधान कर सकते है। उन्होंने कहा कि अगर मतदान के दिन आपकी उंगली पर स्याही का निशान नहीं होगा तो अगले 5 वर्ष तक आपको किसी के ऊपर उंगली उठाने का अधिकार नहीं है, इसलिए मतदान करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई उम्मीदवार पसंद न हो तो नोटा को करें, लेकिन मतदान जरूर करें।
इस अवसर पर अहमदपुर विद्यालय के बच्चों व अध्यापकों नें ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरुक करने के लिए मतदाता जागरूकता रैली निकाली। मास्टर ट्रेनर नरेश ग्रोवर व अध्यापक लखविन्द्र सिंह रतन के नेतृत्व में इस रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को 21 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक करना था। रैली में बच्चों ने विभिन्न बैनरों और नारों के माध्यम से पूरे गांव को जागरूक किया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ व विद्यार्थियों ने शपथ ली की वे स्वयं भी वोट डालेंगे व दूसरों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करेगें। इस कार्यशाला में बच्चों ने ‘सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दोÓ, ‘ना नशे से ना नोट से किस्मत बदलेगी वोट सेÓ के नारे लगाये। इस अवसर पर अध्यापक नत्थू राम, जयप्रकाश, मंजीत कौर, गीता, ज्योति, नीतू पाहवा, रमेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार, दिनेश, हरसिमरन कौर, विजय कुमार, मोहन लाल, नीलम, गुरचरण सिंह सहित अन्य स्टॉफ सदस्य मौजूद थे।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-10-04 09:04:292019-10-04 09:04:31सजग मतदाता करते हैं, राष्टï्र निर्माण में सहयोग : एडीसी मनदीप कौर
पारसमणि मंदिर सैक्टर 10 पंचकूला में साईं का दरबार देखने वाला था जिसके एक बार दर्शन से भक्तों के कष्ट दूर होते है।
पारसमणि मंदिर सैक्टर 10 पंचकूला में पारे का शिवलिग है जिसे देखने भक्त जन दूर दूर से दर्शन करने और पूजन अर्चन करके आंनद की अनुभूति मिलती है।
पारसमणि मंदिर सैक्टर 10 पंचकूला में शारदीय नवरात्रि पर माता रानी का दरबार आकर्षित करने वाला है।
जिसे देखने भक्त जन दूर दूर से दर्शन करने और पूजन अर्चन करके आंनद की अनुभूति की जिसे न्यूज़ 7 वर्ल्ड (News7world) के माध्यम से जिसे देश ओर विदेश मे देखा जा रहा है।
मान्यता है, कि शारदीय नवरात्रि पर माता रानी सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करती है।
‘जय माता दी’
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-10-03 18:25:472019-10-03 18:50:16पारसमणि मंदिर सैक्टर 10 पंचकूला शारदीय नवरात्रि पर साईं भजन सन्ध्या का आयोजन व साईं लंगर प्रबंध किया गया
पंचकूला, 3 अक्तूबर- जिला पुलिस उपायुक्त कमलदीप गोयल ने बताया कि हरियाणा सरकार की अधिसूचना के तहत पंचकूला जिले की सीमा के अंदर तुरंत प्रभाव से धान की फसल की कटाई के बाद अवशेषों यानि पराली को जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि ये देखने में आया है कि धान की फसल की कटाई के बाद अवशेषों को जलाया जाता है। इन अवशेषों के जलाने से होने वाले प्रदूषण से मनुष्य के स्वास्थ्य, संपत्ति और मनुष्य जीवन को खतरे की संभावना बनी रहती है। अवशेषों के जलाने से भूमि की उर्वरक क्षमता समाप्त हो जाती है। निकटवर्ती क्षेत्र की खड़ी फसलें भी आग की चपेट में आ जाती है। इन सभी कारणों से आस पास के किसानों को भारी खामियाजा भुगतना पड़ता है। पारिस्थितिकी एवं जैविक चक्र को भी नुकसान पंहुचता है। उन्होंने कहा कि दिनांक 2 अक्तूबर 2019 से दंड प्रक्रिया 1973 की धारा 144 के तहत पराली जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाता है। यह प्रतिबंध 1 दिसंबर 2019 तक प्रभावी रहेंगे। इसकी अवेहलना करने वालों पर भारतीय दंड प्रक्रिया की धारा 188 तथा प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम 1981 के तहत मामला दर्ज किया जायेगा।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-10-03 14:01:192019-10-03 14:01:22जिला पुलिस उपायुक्त कमलदीप गोयल ने बताया कि हरियाणा सरकार की अधिसूचना के तहत पंचकूला जिले की सीमा के अंदर तुरंत प्रभाव से धान की फसल की कटाई के बाद अवशेषों यानि पराली को जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
पंचकूला, 2 अक्टूबर- अश्विन नवरात्र मेला के चैथे दिन श्री माता मनसा देवी व श्री काली माता मंदिर कालका में एक लाख 52 हजार 500 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए तथा कुल 12 लाख 32 हजार 111 रूपए की राशि दान स्वरूप अर्पित की। आज चैथे नवरात्र के अवसर पर श्री माता मनसा देवी व श्री काली माता मंदिर कालका में सोने के 2 व चांदी के 75 नग भी दान स्वरूप अर्पित किए गए। इसके साथ ही कैनेडा के 20 डाॅलर भी दान स्वरूप अर्पित किए गए।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उपयुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि चैथे दिन तक श्री माता मनसा देवी तथा काली माता मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा कुल 49 लाख 5 हजार 129 रुपए की राशि दान स्वरूप अर्पित की गई तथा दो लाख 81 हजार 300 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किये। चैथे नवरात्र तक श्रद्धालुओं द्वारा सोने के 23 तथा चांदी के 221 नग दान स्वरूप श्री माता मनसा देवी तथा काली माता के चरणों मे अर्पित किए गए। इसके अलावा यूएस के 41, कैनेडा के 130 डॉलर तथा 15 पोंड भी दान में चढ़ाये गए। उन्होंने बताया कि सुप्रसिद्ध हरियाणवी कलाकार ईश्वर शर्मा ने भजन संध्या मे अपने भजनों से भक्तों को भक्ति रस मे डुबो दिया।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-10-02 18:08:212019-10-02 18:08:24अश्विन नवरात्र मेला के चैथे दिन श्री माता मनसा देवी व श्री काली माता मंदिर कालका में एक लाख 52 हजार 500 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए तथा कुल 12 लाख 32 हजार 111 रूपए की राशि दान स्वरूप अर्पित की।
2अक्तूबर (): संत निरंकारी चैरीटेबल फाऊंडेशन जो संत निरंकारी मिशन के सिद्धांत पर आधारित है जिसके अनुसार हर एक मनुष्य, समाज व देश के पास दुख बांटने व सेवा करने की शक्ति होती है। 2010 में एस.एन.सी.एफ. की स्थापना सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी द्वारा की गई थी। अब सतगुरु माता सुदीक्षा जी की छत्रछाया मेें यह संस्था काम कर रहे है, जिसके मुख्य उद्देश्य दुख बांटना, मानवता को बढ़ाना तथा मजबूत करना है। एस.एन.सी.एफ. ने मानवीय जिंदगियों को निर्मता व निरस्वार्थ सेवा द्वारा छुआ है।
राष्ट्र को मजबूत करने केलिए लगाताराता मेें 2 अक्तूबर 2019 को संत निरंकारी मिशन भारतीय रेलवे से मिलकर एक बहुत बड़ी सफाई मुहिम चलाने जा रहा है। इस सफाई मुहिम के दौरान 1.5 (डेेढ़) लाख एस.एन.सी.एफ. वलंटीयरों व सेवादल की सहायता से 350 रेलवे स्टेशनों की सफाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक पार्कों, गोद लिए गावों व सरकारी अस्पतालों की सफाई भी की जाएगी। सफाई मुहिम सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर तक चलेगी।
दिल्ली में छह बड़े रेलवे स्टेशनों जैसे कि नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, नजामुदीन आनंद विहार, दिल्ली कैंट व सराये रोहिला की सफाई की जाएगी। इसी दिन एस.एन.सी.एफ. द्वारा हरियाणा प्रांत में गोद लिए गए तीन गावों पंची गुज्जरां, बोडवाल माजरी व पट्टी कलियाणा में सफाई मुहिम चलाई जाएगी। स्वच्छ भारत अभियान के तहत एस.एन.सी.एफ. द्वारा बड़े स्तर पर सफाई मुहिम चलाई गई थी। 2015 में माननीय रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु जी द्वारा निवेदन करने पर एस.एन.सी.एफ. द्वारा 46 मुख्य रेलवे स्टेशनों को एक साल तक लगातार साफ किया गया था। 23 फरवरी 2017 को एस.एन.सी.एफ. द्वारा एक बहुत बड़ी सफाई मुहिम चलाई गई थी। जिसमें पेड़ पौधे भी लगाए गए थे तथा जिसमें लगभग एक लाख एस.एन.सी.एफ. वलंटीयरों ने भाग लिया था। थोड़ा समय पहले ही एस.एन.सी.एफ व भारतीय रेलवे द्वारा मिलकर स्वच्छता ही सेवा मुुहिम 2019 चलाई गई थी इसमें 1000 वलंटीयरों द्वारा 10 रेलवे स्टेशनों की सफाई की गई थी। सितम्बर माह में सेहत व परिवार भलाई मंत्रालय द्वारा इनवटीएशन प्राप्त होने पर एस.एन.सी.एफ. वलंटीयरों द्वारा स्वच्छता ही सेवा मुहिम 2019 के तहत डा. राम मनोहर लोहिया व सफदरजंग अस्पताल की सफाई की गई जिसमें 500 सेवादारों ने भाग लिया था। माननीय प्रधानमंत्री न अन्य प्रसिद्ध शख्सीयतों द्वारा एस.एन.सी.एफ. द्वारा किए गए कार्यों को बहुत ही ज्यादा सराहा गया है। यह सफाई अभियान व अन्य बाकी गतिविधियां बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के संदेश को अमलीजामा पहनाने के लिए की जा रही है। बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने कहा था कि जीवन का असली उद्देश्य दूसरों के काम आना है।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-10-02 18:02:572019-10-02 18:03:00एस.एन.सी.एफ. द्वारा 2 अक्तूबर को चलाई जाएगी की सफाई मुहिम पंचकूला के लगभग 250 सेवादल के सदस्यों ने कालका यूनिट के साथ मिलकर किया कालका रेलवे स्टेशन को साफ
महात्मा गांधी की 150वीं व देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 116वीं जयंती को कृतज्ञ राष्ट्र ने श्रद्वासुमन व स्वच्छता को समर्पित करके मनाया। महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के संकल्प को सभी भारतवासी अपने जीवन में दृढ़ संकल्प होकर अपनाएं, इसी के तहत जिले के सभी राजकीय विद्यालयों में स्वच्छता अभियान मनाया गया।
इसी कड़ी में पंचकूला जिले के गांव रत्तेवाली स्थित शहीद सिपाही पृथ्वी सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 150वीं जयंती व देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को 116वीं जयंती पर श्रद्वासुमन अर्पित किए। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रार्थना सभा के दौरान इन दोनों के विभूतियों के जीवन पर प्रकाश डाला व उनकी शिक्षाओं को सबके समक्ष रखकर सांझा किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती साधना ने विद्यार्थियों से अपील की जिस प्रकार देश की इन दो शखसियतों ने अपना जीवन देश के मान-सम्मान को समर्पित किया, इसी प्रकार विद्यार्थी बेहतर शिक्षा ग्रहण करके भी देश के लिए अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय, अपने घर व आस पास के क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर व प्लास्टिक मुक्त रखने की भी अपील की। प्रार्थना सभा के पश्चात् विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय व तत्पश्चात् गांव की प्रत्येक गली में विभिन्न टोलियों में बंटकर गांव को साफ किया। विद्यार्थियों ने प्लास्टिक के लिफाफों व बोतलों आदि को एकत्रित किया व लोगों को इसका प्रयोग न करने का आहवान् किया।
विद्यार्थियों द्वारा गांव में स्थित आंगनवाड़ी के पास स्वच्छता व सिंगल यूज प्लास्टिक पर आधारित नुक्कड़ नाटिका भी पेश की। जिसे गांववासियों ने खूब सराहा
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-10-02 17:54:002019-10-02 17:54:03महात्मा गांधी की 150वीं व देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 116वीं जयंती को कृतज्ञ राष्ट्र ने श्रद्वासुमन व स्वच्छता को समर्पित करके मनाया।
पंचकूला, 2 अक्टूबर- जिला में अवैध खनन के संबंध में खान एवं भू-विज्ञान विभाग द्वारा पकड़ी गई गाड़ियों के जिन मालिकों ने अभी तक इसके लिए जुर्माना राशि जमा नहीं करवाई है वे आगामी छह दिनों के अंदर जुर्माना राशि सरकारी खजाने मे जमा करवाएं अन्यथा विभाग द्वारा अधिनियम के तहत वसूली की जाएगी और संबंधित वाहनों में खराबी के लिए जिम्मेदार वाहन मालिक स्वयं होंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए खान एवं भू-विज्ञान विभाग पंचकूला के सहायक खनन अधिकारी ने बताया कि ऐसे कुल 43 वाहन हैं जिनकी जुर्माना राशि जमा नहीं करवाई गई।
Watch This Video Till End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-10-02 17:47:262019-10-02 17:47:30जिला में अवैध खनन के संबंध में खान एवं भू-विज्ञान विभाग द्वारा पकड़ी गई गाड़ियों के जिन मालिकों ने अभी तक इसके लिए जुर्माना राशि जमा नहीं करवाई
पंचकूला, 2 अक्टूबर- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं व लाल बहादुर शास्त्री की 116वीं जयंती के अवसर पर पंचकूला जिले को ंिसंगल यूज्ड प्लास्टिक से मुक्त करवाने का अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत जिले के सभी गांवों में और नगर निगम तथा नगर पालिका क्षेत्रों में पोलिथीन हटाओ अभियान शुरू किये गए, जिसमें स्थानीय लोगों विशेषकर युवाओं और बच्चों के श्रमदान द्वारा पोलिथीन और सिंगल यूज्ड प्लास्टिक को इकट्ठा किया गया।
कपड़े व जूट के थैले की आदत डालेंः एडीसी
सिंगल यूज्ड प्लास्टिक हटाने को एक अभियान के तौर पर लें
ग्रामीणाों ने पोलिथीन समाप्ती को दिया जन अभियान का स्वरूप
गांव चिकन में किया एक क्विंटल से भी अधिक पोलिथीन इकट्ठा
इसी कड़ी में अतिरिक्त उपायुक्त मनीता मलिक की अध्यक्षता में पिंजौर के गांव चिकन में प्लास्टिक मुक्त अभियान के अवसर पर अधिकारियों और ग्रामीणों ने गांव मे घर-घर जाकर ग्राम पंचायत के सदस्यों एवं स्वयं सहायता समूहों और स्कूल के स्टाफ के साथ मिलकर सिंगल यूज्ड प्लास्टिक और पोलिथीन को इकट्ठा किया। सभी ने मिल कर एक क्विंटल सिंगल यूज्ड प्लास्टिक इकट्ठा किया। पूरे गांव से सिंगल यूज्ड प्लास्टिक को एक जगह इकट्ठा किए जाने के पश्चात चिकन गांव की कुछ अलग ही सूरत देखने को मिली। सिंगल यूज्ड प्लास्टिक को इकट्ठा करने से पहले और इकट्ठा करने के बाद आए फर्क को दिखाते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ने ग्रामीणों को बताया कि वे प्रत्यक्ष तौर पर इसका फर्क देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज्ड प्लास्टिक ने हमारे गांवों और परिवेश को बदरंग और बदसूरत बना दिया है। सिर्फ एक दिन के श्रम से ही गांव की अलग ही छटा देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि यह अभियान पंचकूला जिले के प्रत्येक गांव में और नगर निगम के प्रत्येक गली-मोहल्ले में चला हुआ है। यदि सभी जगहों से पोलिथीन हट जाता है तो हमारे गली-मोहल्लों और गांव-देहात की अलग की छटा देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज्ड प्लास्टिक को हम आज इकट्ठा इसलिए कर रहे हैं कि ये आखरी बार हो और हम इसके प्रयोग की आदत से स्वयं को मुक्त कर लें। यह अधिक कठिन नहीं है। पूर्व में भी हमारे बुजुर्ग बाजार से सामान लाने के लिए कपड़े और जूट के थैले का प्रयोग करते थे। इस प्रकार के सभी कैरीबैग वातावरण के लिए अत्यंत सुरक्षित हैं और सामान ढोने के लिए सुगम हैं। उन्होंने कहा कि भले ही हम पोलिथीन को सुविधाजनक मानते हों परंतु इसका प्रयोग अत्यंत हानिकारक है और इसमें रखा सामान भी सुरक्षित नहीं है। प्लास्टिक की थैलियों से कैंसर जैसे खतरनाक रोक उत्पन्न होते हैं और इसे नष्ट करना भी आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि हम एक ही दिन में एक ही घंटे में प्रत्यक्ष तौर पर इसका फर्क देख सकते हैं। हमें अपने गांवों, शहरों और परिवेश पर यदि रहम करना है तो प्लास्टिक को तिलांजलि देनी होगी। जिने में प्रत्येक व्यक्ति ये ठान ले कि वो आज अंतिम बार प्लास्टिक का प्रयोग कर रहा है और वो भी उसे एक जगह इकट्ठा करने के लिए।
इस अवसर पर उन्होंने गांव वासियों मे कपड़े के बैग भी वितरित किए।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-10-02 17:42:252019-10-02 17:42:28सिंगल यूज्ड प्लास्टिक को दें हमेशा के लिए तिलांजलिःएडीसी
उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में आंतरिक शुद्धता और बाहरी स्वच्छता दोनो को बराबर महत्व दिया गया है। आत्मा की शुद्धता के लिए हम नवरात्रों के इन पवित्र दिनों में माता मनसा देवी जैसे पवित्र स्थलों पर आते हैं। इन दिनों में हम साफ और स्वच्छ रहकर विशेष व्रत, पूजा और ध्यान करते हैं। स्वच्छता भी हमारे लिए धर्म के समान ही हैं और हमारा कर्तव्य बनता है कि हम अपने आस-पास के परिवेश को भी शुद्ध और स्वच्छ रखें। उन्होंने कहा कि इसके लिए जरूरी है कि सिंगल यूज्ड प्लास्टिक के प्रयोग को पूर्णतय समाप्त कर दिया जाए। श्री आहूजा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर माता मनसा देवी मंदिर परिसर में सिंगल यूज्ड प्लास्टिक हटाओ अभियान के दौरान कार सेवकों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आज के दिन जिले के सभी गांवों में पंचायतों के सहयोग से पोलिथीन को एकत्रित किया जा रहा हैै। इस अभियान में युवाओं, विद्यार्थियों की मदद ली जा रही है। नगर निगम और नगर पालिका वाले क्षेत्रों में पार्षदों और अधिकारियों के सहयोग से हर गली और मोहल्ले से प्लास्टिक इकट्ठा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 10 तारीख तक एकत्रित प्लास्टिक एक जगह इकट्ठा किया जाएगा और इसके बाद इसका निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्लास्टिक को एकत्रित करने के पीछे हमारा उद्देश्य है कि सिंगल यूज्ड प्लास्टिक के प्रयोग को सदैव के लिए समाप्त कर दिया जाए। इसके प्रयोग को प्रतिबंधित करने के लिए सजगता के साथ-साथ इसका प्रयोग करने वालों पर चालान करने की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज्ड प्लास्टिक ने हमारे नदी-नालों और तालाबों को अवरूद्ध कर रखा है। इसने हमारे प्राकृतिक वातावरण के सौंदर्य को बदरंग कर रखा है। न केवल इससे गंभीर बीमारियां फैली हैं अपितु चारों ओर कुरूपता का माहौल भी उत्पन्न हो रखा है। उन्होंने कहा कि बाकी सभी पदार्थ प्रकृति में घुलनशील हैं परंतु सिंगल यूज्ड प्लास्टिक प्रकृति के तत्वों में मिश्रित नहीं हो पाता है। इसको एक जगह इकट्ठा कर इसका निस्तारण किया जाएगा और इसका उपयोग सड़कें बनाने के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज्ड प्लास्टिक को समाप्त करने के लिए पंचकूला जिला ने कमर कस ली हैै। प्रशासन, समाज सेवी संस्थाएं और सामान्य नागरिक आपसी समनवय से इस अभियान में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही खिलाड़ियो के लिए फिट इंडिया प्लोगिंग रन भी आयोजित की जा रही है। इन दोनो अभियानों का उद्देश्य स्वच्छता और स्वास्थ्य के लक्ष्य को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज्ड प्लास्टिक के प्रयोग को समाप्त कर ही हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।
इस अवसर पर उपायुक्त और माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम एस यादव सहित अन्य कार सेवकों ने माता मनसा देवी परिसर के बाहर पोलिथीन एकत्रित कर साफ-सफाई की।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-10-02 17:31:132019-10-02 17:31:17राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर माता मनसा देवी मंदिर परिसर में सिंगल यूज्ड प्लास्टिक हटाओ अभियान के दौरान श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर में सिंगल यूज्ड प्लास्टिक एकत्रित करते उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा।