Posts

उपायुक्त की जिलावासियों से अपील, समाधान शिविर में आकर अपनी समस्याओं का करवाएं निवारण

हरियाणा राज्य महिला आयोग पंचकूला द्वारा पोषण जागरूकता कैंप का किया गया आयोजन

-कैंप में हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में दी जानकारी

For Detailed

पंचकूला, 4 जनवरी- राष्ट्रीय महिला आयोग के मार्गदर्शन में हरियाणा राज्य महिला आयोग पंचकूला द्वारा पोषण जागरूकता कैंप का आयोजन राजकीय माध्यमिक विद्यालय अभयपुर में किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेनू भाटिया ने मुख्यातिथि के रूप में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


इस अवसर पर सिविल सर्जन डाॅ मुक्ता कुमार एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती सोनिया सबरवाल भी उपस्थित थी।


श्रीमती रेनू भाटिया ने स्कूल के प्रांगण में महिलाओं को संबोधित करते हुये कहा कि आज महिलायें परिवार चलाने के साथ साथ अपनी सेहत का भी स्वयं ध्यान रखें। किसी भी किस्म की लापरवाही सेहत को खराब कर सकती है, किसी बीमारी के आने पर समय पर डाॅक्टर से सलाह करके दवाई अवश्य लें। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलायें अगर सही समय पर संतुलित आहार लेंगी तो बच्चे को भी फायदा मिलेगा और बच्चा स्वस्थ और सेहतमंद होगा। उन्होंने बताया कि महिला आयोग व उनकी टीम ने फरीदाबाद व गुड़गांव में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा है, जिससे 6 बच्चें भी बरामद किये गये। उन्होंने सिविल सर्जन से अपील की कि अपने अस्पताल में मैटरनिटी वार्ड में इस तरह की विशेष सावधानी रखें ताकि बच्चा चोरी की कोई वारदात न हो सके। इस अवसर पर हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिलाओं को सेनेटरी पैड भी वितरित किये।
सिविल सर्जन डाॅ मुक्ता कुमार ने महिलाओं को चिराय हरियाणा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों की आय 1 लाख 80 हजार रुपये या इससे कम है, उसको हरियाणा सरकार 5 लाख तक की सूचीबद्ध सरकारी व प्राईवेट अस्पतालों में निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करती है।


स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ अंशिका ने महिलाओं को विभिन्न प्रकार के स्त्री रोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं को गर्भवती होने पर ही नहीं अपितु किशोर अवस्था में अपनी संतुलित डाईट, कार्बोहाईड्रेट, फैट, प्रोटिन जैसे पोषक आहार लेना चाहिये ताकि गर्भ धारण करने पर इस डाईट का मां व बच्चें को लाभ मिल सके। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को आयरन व कैल्सियम की गोलिया समय पर लेने के लिये सलाह दी। स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ विकास ने भी महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी।


इस अवसर पर बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ सुमित मोदी, वन स्टाॅप सेंटर से मीनू तथा स्कूल के अध्यापक व आंगनवाॅडी व आशावर्कर उपस्थित थे।

s://propertyliquid.com

उपायुक्त की जिलावासियों से अपील, समाधान शिविर में आकर अपनी समस्याओं का करवाएं निवारण

2022 में हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने निशाने पर रहे वरिष्ठ भ्रष्ट अधिकारी

एक साल में 170 रेड कर दर्ज कर की रिकॉर्ड 220 गिरफ्तारियां, रेड और तलाशी के दौरान 6 करोड़ रुपये भी बरामद

For Detailed

पंचकूला, 4 जनवरी- सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सक्रिय अभियान में, हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने प्रदेश सरकार की जीरो-टोलरेंस  नीति के अनुरूप गत वर्ष भ्रष्टाचार से संबंधित रिकॉर्ड संख्या में मामले दर्ज किए हैं, जिससे राज्य सरकार सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में सक्षम हुई है।  ब्यूरो ने 2022 में 170 ट्रैप सहित 246 मामले दर्ज किए जो पिछले 10 वर्षों के दौरान सबसे अधिक हैं।
          ब्यूरो ने वर्ष 2022 में 170 रेड की हैं और मौके पर व तलाशी के दौरान 6,21,70,230 रुपये बरामद किए हैं। साथ ही वर्ष 2022 के दौरान 27 राजपत्रित अधिकारी, 166 गैर-राजपत्रित अधिकारी और 27 निजी व्यक्तियों सहित कुल 193 सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।
          स्टेट विजिलेंस ब्यूरो, हरियाणा के महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर ने आज इस संबंध मंे जानकारी देते हुए बताया कि 246 मामलों में से 170 केस रेड व ट्रैप में और 76 जांच व विशेष चेकिंग पर दर्ज किए गए। हर महीने औसतन 18 सरकारी कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
ऐसे लगाई भ्रष्टाचार पर लगाम
           गत एक वर्ष में इतनी बड़ी संख्या में भ्रष्ट अधिकारियों पर ब्यूरो द्वारा की गई कार्रवाई के संबंध में बताते हुए श्री कपूर ने कहा कि सतर्कता ब्यूरो ने अपना ध्यान क्लर्क, पटवारी, लाइनमैन, पुलिस कर्मियों आदि जैसे कनिष्ठ स्तर के कर्मचारियों से वरिष्ठ रैंक पर स्थानांतरित किया, जो अक्सर संगठित भ्रष्टाचार रैकेट चलाने में सरगना होते हैं। ब्यूरो द्वारा वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की छापेमारी और गिरफ्तारी की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि को मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के निर्देशों के तहत सभी स्तरों पर भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने की दिशा में क्लीन-अप कार्य के रूप में देखा जा रहा है।
इस वर्ष और मजबूत होगी विजिलेंस ब्यूरो
          मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने ब्यूरो की विभिन्न पहलों को मंजूरी दे दी है जिसमें सरकारी अधिकारियों के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराने वाले पीड़ित लोगों को ‘ट्रैप मनी‘ प्रदान करने के लिए एक रिवॉल्विंग फंड स्थापित करना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इससे शिकायतकर्ताओं को अब अपनी जेब से रिश्वत के पैसे का इंतजाम करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। सरकार ने ब्यूरो को मजबूत करने के लिए अनेक कार्य किए हैं जिसमें 809 अतिरिक्त पदों को मंजूरी देना, सूचनाओं के लीकेज को रोकने के लिए स्वतंत्र गवाहों की नियुक्ति की प्रणाली में बदलाव, छः डिविजनल सतर्कता ब्यूरो का सृजन आदि शामिल हंै। इसके अतिरिक्त, हरियाणा में वर्ष 2023-2024 के लिए सतर्कता संबंधी पहलों को मजबूत करने के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
इन रिश्वतखोरों को काबू करने में मिली कामयाबी
        कुछ उच्च पदस्थ अधिकारियों की गिरफ्तारी पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि एक जिला टाउन प्लानर को 5,00,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। साथ ही सह आरोपी तहसीलदार को भी गिरफ्तार किया गया, जबकि एक उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त को 50,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा और एक जेल अधीक्षक को भी ट्रैप मामले में गिरफ्तार किया गया। इनके अलावा, वर्ष के दौरान पांच एचसीएस अधिकारियों को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया। साथ ही, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के दो मुख्य अभियंता, एक अधीक्षण अभियंता और एक कार्यकारी अभियंता, एक मुख्य लेखा अधिकारी और एक संयुक्त निदेशक को सार्वजनिक धन की हेराफेरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नगर निगम के एक अधीक्षण अभियंता एवं लेखापाल को 1,40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड एवं सिंचाई विभाग के दो कार्यकारी अभियंता को 1,60,000 रिश्वत, बिजली विभाग के दो उपमंडल अभियंताओं एवं सह आरोपी को 3,00,000 रुपये लेते, खनन एवं भूविज्ञान का एक खनन अधिकारी को 1,00,000 रुपये रिश्वत लेते हुए, शहरी स्थानीय निकाय विभाग का एक भवन निरीक्षक को 5,00,000 रुपये लेते और आबकारी एवं कराधान विभाग के एक कराधान निरीक्षक को 2,00,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया।
        उन्होंने आगे खुलासा किया कि 2 इंस्पेक्टरध्एसएचओ, राजस्थान पुलिस के एक सेवानिवृत्त डीएसपी और करनाल में एमवीओ के रूप में कार्यरत एक अन्य इंस्पेक्टर सहित 46 पुलिस कर्मियों, राजस्व विभाग के 33 अधिकारीध्कर्मचारियों, बिजली निगमों के 24, शहरी स्थानीय निकायों के 14, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के 5, परिवहन के 5, शिक्षा विभाग के 4, आबकारी व कराधान के 3, सहकारिता के 3, हरियाणा खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के 3, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के 3, बागवानी के 3, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के 3, स्वास्थ्य के 2, एचएसवीपी के 2, खनन और भूविज्ञान के 2, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 2, सामाजिक न्याय और अधिकारिता के 2, सिंचाई के 2, वन के 2 और पशुपालन एवं डेयरी, रोजगार, मत्स्य पालन, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, गृह रक्षक, हाउसिंग बोर्ड, एचपीएचसी, उद्योग और वाणिज्य, श्रम निर्माण कल्याण, जेल, पंचायती राज, अभियोजन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, कोषागार और लेखा तथा वक्फ बोर्ड जैसे 15 अन्य विभागों के कर्मचारियों को अलग-अलग मामलों में 5,000 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
          भ्रष्टाचार पर लगातार प्रहार करने के अतिरिक्त, ब्यूरो राज्य भर के विभिन्न विभागों, संस्थानों और कार्यालयों में मुखबिरों, पीड़ित व्यक्तियों और सूत्र की फीडबैक प्रणाली के आधार पर डेटा भी एकत्र कर रहा है। इससे ब्यूरो के अधिकारियों को ट्रैप करने और रिश्वत मांगने और स्वीकार करने वालों को पकड़ने में मदद करता है।
अब भ्रष्टाचारियों की काली कमाई से अर्जित संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
         उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले में पूर्ण रूप से कार्यरत सतर्कता कार्यालयों को क्रियाशील बनाया गया है। हरियाणा को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के राज्य सरकार के अभियान को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले शिकायतकर्ताओं को एक नई पहल के तहत ‘सम्मान पत्र‘ से सम्मानित किया गया है। ब्यूरो द्वारा रेड के बाद शिकायतकर्ताओं को संबंधित कार्यालयों में उनके लंबित विभिन्न मामलों के संबंध में भी सुविधा प्रदान की जाती है। हम वर्ष 2023 में भ्रष्ट अधिकारियों की अवैध कमाई की संपत्ति कुर्क कर उन पर बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं।
         2022 में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियान के दौरान, ब्यूरो ने राज्य सरकार के निर्देश पर 22 राजपत्रित अधिकारियों, 23 अराजपत्रित अधिकारियों और 12 निजी व्यक्तियों के खिलाफ 65 जांच दर्ज की है। वर्ष के दौरान, 90 जांच को अंतिम रूप दिया गया।
        2022 के दौरान पूरी की गई 90 जांचों में से ब्यूरो ने 27 राजपत्रित अधिकारियों, 32 अराजपत्रित अधिकारियों और 23 निजी व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने, 20 जांचों में 36 राजपत्रित अधिकारियों, 8 अराजपत्रित अधिकारियों के खिलाफ 14 जांचो में विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की है। आठ जांचों में 5 राजपत्रित अधिकारियों, 14 अराजपत्रित अधिकारियों और 1 निजी व्यक्ति के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ आपराधिक मामलों दर्ज करने के लिए भी कहा है।
        इसके अतिरिक्त, वर्ष के दौरान, सरकार को 19 तकनीकी रिपोर्ट भेजी गई हैं, जिसमें ब्यूरो ने 28 राजपत्रित अधिकारियों, 13 गैर-राजपत्रित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने और संबंधित एजेंसी से 73,05,647 रुपये वसूल करने की सिफारिश की है। ब्यूरो ने एक कार्य में 3 राजपत्रित अधिकारियों, 2 अराजपत्रित अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के साथ-साथ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में यहां दे शिकायत
        विजिलेंस ब्यूरो भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान को तेज करने के लिए प्रतिबद्ध है। रिश्वतखोरी के सभी मामलों को सख्ती से निपटाया गया है और आने वाले दिनों में और अधिक कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो ने नागरिकों से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने और रिश्वतखोरी की शिकायतों को टोल-फ्री नंबर 1800-180-2022 और 1064 और व्हाट्सएप नंबर 094178-91064 पर रिपोर्ट करने का भी आग्रह किया है।

s://propertyliquid.com

उपायुक्त की जिलावासियों से अपील, समाधान शिविर में आकर अपनी समस्याओं का करवाएं निवारण

हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद द्वारा आरटीआई के दुरुपयोग को कम करने के लिए कार्यशाला का आयोजन

कार्यशाला में राज्य द्वारा पोषित विश्वविद्यालयों के जन सूचना अधिकारियों (पीआईओ) और अपीलेट अधिकारियों ने भाग लिया।

पंचकूला, 03 जनवरी।

For Detailed

हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद (एचएसईसी) ने 3 जनवरी, 2023 को पंचकूला में आरटीआई के दुरुपयोग को कम करने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। प्रो बृज किशोर कुठियाला, अध्यक्ष, एचएसएचईसी; डॉ. कैलाश चंदर शर्मा, उपाध्यक्ष, एचएसएचईसी; विशेषज्ञ वक्ता श्री अजय जग्गा, वरिष्ठ अधिवक्ता, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय और प्रसिद्ध प्रशासक श्रीमती उर्वशी गुलाटी, पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व राज्य सूचना आयुक्त, हरियाणा ने भाग लेने 15 राज्य द्वारा पोषित विश्वविद्यालयों के पीआईओ और प्रथम अपीलेट अधिकारियों को संबोधित किया। प्रारंभिक टिप्पणी में, डॉ. कैलाश चंदर शर्मा, उपाध्यक्ष, एचएसएचईसी ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम, 2005 के लाभों को रेखांकित करते हुए कहा कि यह नागरिकों को उनके सवालों के जवाब पाने और बेहतर जानकार नागरिकों का निर्माण करने का अधिकार देता है। उन्होंने यह भी कहा कि आरटीआई के चैनल का उपयोग ब्लैकमेलिंग और दुरुपयोग के इरादे से नहीं किया जाना चाहिए और इस बात पर जोर दिया कि आरटीआई अधिनियम की प्रक्रिया पीआईओ और प्रथम अपीलेट अधिकारियों को अच्छी तरह से समझा लेना चाहिए।

श्री अजय जग्गा, वरिष्ठ अधिवक्ता, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने प्रतिभागियों को सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम, २००५ का अर्थ, उद्देश्य, महत्वपूर्ण प्रावधान और सर्वोच्च न्यायालय के कुछ महत्वपूर्ण निर्णय बताते हुए आरटीआई अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि केवल यथार्थ आरटीआई आवेदनों पर ही आगे कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि कुछ सामान्य मुद्दों के लिए राज्य सरकार द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाई जा सकती है। उन्होंने विभिन्न प्रतिभागियों के सवालों का जवाब भी दिया।

प्रो. बृज किशोर कुठियाला ने सुझाव रखा के परिषद् में एक समिति गठित की जा सकती है जिसमे पीआईओ ,प्रथम अपीलेट अधिकारियों, सूचना अधिकार कार्यकर्ता, अधिवक्ता शामिल होंगे। यह समिति सूचना अधिकार से संबंधित समस्याओं पर राज्य के विश्वविद्यालयों को सलाह देगी।

श्रीमती उर्वशी गुलाटी, पूर्व मुख्य सचिव एवं पूर्व राज्य सूचना आयुक्त, हरियाणा ने समापन उद्बोधन में सूचना के अधिकार अधिनियम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह लोकहित और पारदर्शी व जीवंत लोकतंत्र का एक महत्त्वपूर्ण स्तंभ है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों के बुनियादी नियम सार्वजनिक होने चाहिएं। संस्थाएं जितनी पारदर्शी होंगी उनमे उतने ही कम सूचना के अधिकार से संबंधित मामले आयेंगे और संस्थाओं का इस माध्यम से उत्पीड़न भी कम होगा। उन्होंने कहा कि पीआईओ और प्रथम अपीलेट अधिकारियों को सूचना के अधिकार अधिनियम के बारे में जागरूकता व जानकारी रखनी चाहिए और मामलों को संभालते समय लोकहित को दृष्टि में रखना चाहिए। अधिनियम में इसके गलत इस्तेमाल से बचने के प्रावधान हैं। उन्होंने ये सुझाव दिया की पीआईओ और प्रथम अपीलेट अधिकारियों को सुझाव व सलाह देने से बचना चाहिए। उनको केवल वही सूचना देनी चाहिए जो की उपलब्ध है और जिस माध्यम में उपलब्ध है। सूचना केवल अभिलेखों पर आधारित होनी चाहिए।

कार्यशाला का समापन प्रो. डी पी वारने, वरिष्ठ शैक्षणिक अन्वेषक एवं नियोजक द्वारा सबके धन्यवाद और राष्ट्रीय गान से हुआ।

s://propertyliquid.com

उपायुक्त की जिलावासियों से अपील, समाधान शिविर में आकर अपनी समस्याओं का करवाएं निवारण

सरल पोर्टल के माध्यम से गौशालाएं कर सकेंगी अनुदान राशि के लिए आवेदन- श्रवण कुमार गर्ग

-गौ सेवा आयोग ने हरियाणा की सभी गौशालाओं को सरल पोर्टल से जोड़कर दी नई सौगात-श्रवण कुमार गर्ग

For Detailed

पंचकूला, 03 जनवरी- गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्री श्रवण कुमार गर्ग ने गौ सेवा आयोग के सेक्टर-22 आईटी कार्यालय से हरियाणा की सभी गौशालाओं को सरल पोर्टल से जोड़कर नववर्ष पर नई सौगात दी। उन्होंने बताया कि अब सभी गौशालायें पोर्टल के माध्यम से अनुदान राशि, अन्य जानकारी और अपनी शिकायतों के लिये पोर्टल की सेवायें लें सकेंगे।
इस अवसर पर पशुपालन विभाग के महानिदेशक श्री वीरेन्द्र सिंह लौरा भी उपस्थित थे।
श्री श्रवण कुमार गर्ग ने बताया कि देश आज भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आईटी सेक्टर में नये आयाम को छू रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में हरियाणा में कुल 630 पंजीकृत गौशालाएं है जिनमे लगभग पांच लाख गौवंश की सेवा की जा रही है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने गौशालाओं के लिए एक नया पोर्टल लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से गौशालाओं को दी जाने वाली अनुदान राशि जारी की जायेगी। उन्होंने कहा कि गौशालाओं को दी जाने वाली अनुदान सहायता राशि के साथ-साथ गौशालाओं को स्वावलंबी बनाने की आगामी योजनाओ की सभी जानकारीया सरल पोर्टल के माध्यम से एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध होंगी। इसके अलावा गौशालाओं के प्रबंधक गौशाला संचालन में उत्पन्न होने वाली परेशानियों की शिकायत भी यहाँ पोर्टल पर दर्ज करवा पाएंगे और समय समय पर सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाओं की जानकारी व फायदा उठा पाएंगे।
पशुपालन विभाग के महानिदेशक श्री वीरेन्द्र सिंह लौरा ने बताया कि नववर्ष से आधुनिकरण के जरिए पशु पालन विभाग के कामकाज में अहम बदलाव होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय-समय पर गौवंश की संख्या बढ़ती रहती है, जिसकी जानकारी पोर्टल के माध्यम से मिलती रहेगी, जिसे पशुपालन विभाग के चिकित्सकों और हरियाणा गौ सेवा आयोग के सदस्यों के द्वारा सत्यापित कर पोर्टल पर अपलोड कर प्रदर्शित किया जाएगा।

s://propertyliquid.com

उपायुक्त की जिलावासियों से अपील, समाधान शिविर में आकर अपनी समस्याओं का करवाएं निवारण

जवाहर नवोदय विद्यालय मौली, जिला पंचकूला  में वर्ष 2023-24 में कक्षा 6वीं के लिए प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन-पत्र आमंत्रित

-आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 निर्धारित

For Detailed

पंचकूला, 3 जनवरी-  जवाहर नवोदय विद्यालय मौली, जिला पंचकूला में वर्ष 2023-24 में कक्षा 6वीं के लिए प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त एवं जवाहर नवोदय विद्यालय मौली की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री महावीर कौशिक ने बताया कि अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in अथवा https://cbseitms.nic.in/NVS  पर सीधे ऑनलाइन  फार्म भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा की तिथि 29 अप्रैल, 2023 (शनिवार) निर्धारित की गई है।

प्रवेश हेतु पात्रता के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाला अभ्यर्थी जिला पंचकूला के सरकारी/सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय में शैक्षणिक सत्र  2022-23 में  कक्षा 5वीं में अध्ययनरत् होना अनिवार्य है। केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है जो पंचकूला जिले के निवासी है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी का जन्म 1 मई 2011 से 30 मई 2013 (दोनों दिवस शामिल) के मध्य होना चाहिए। आवेदन हेतु आधार कार्ड आवश्यक है तथा ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थी का आधार नंबार प्रमाणिकरण आवश्यक है। इसलिए अभ्यर्थी के आधार कार्ड में पता जिला पंचकूला का अनिवार्य है। यदि यह शर्त पूरी नहीं होती तो अभ्यर्थी के अभिभावक का जिला पंचकूला का वास्तविक स्थाई निवासी प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी को संबंधित स्कूल से सर्टिफिकेट/प्रमाण-पत्र भरकर हैडमास्टर से सत्यापित करवाकर एवं अभ्यर्थी और अभिभावक के हस्ताक्षर कर अपलोड करना है। उन्होंने बताया कि किसी भी परिस्थिति में कोई भी अभ्यर्थी दूसरी बार इस परीक्षा में सम्मिलित होने के योग्य नही होगा।

उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी के लिए विद्यालय की वेबसाइट https://www.navodaya.gov.in/nvs/।nvs-school/PANCHKULA/en/home/ देख सकते हैं। इसके अलावा श्री दलीप कुमार से मोबाइल नंबर 9816159535 और श्री शिवराज से मोबाइल नंबर 9671883996 पर सम्पर्क कर के जानकारी प्राप्त की जा सकती है।  उन्होंने बताया कि अभिभावकों की सहायता के लिए जनवि मौली, पंचकूला में हेल्पडेस्क बनाया गया है। अभ्यर्थी विद्यालय में आकर फार्म संबंधी समस्या का निदान करवा सकते हैं।

s://propertyliquid.com

उपायुक्त की जिलावासियों से अपील, समाधान शिविर में आकर अपनी समस्याओं का करवाएं निवारण

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने पंचकूला के सेक्टर 28 सामुदायिक केन्द्र का नामकरण सावित्री बाई फुले के नाम पर किया*

*-सावित्री बाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि*

*- सावित्री बाई फुले का जन्म भारत के लिए एक उजाले की किरण थी-ज्ञानचंद गुप्ता*

For Detailed

पंचकूला, 3 जनवरी- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने सावित्री बाई फुले के जन्म दिवस के अवसर पर पंचकूला के सेक्टर 28 के 17वें सामुदायिक केन्द्र का नामकरण उनके नाम पर किया। इसके उपरांत उन्होंने सावित्री बाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पंचकूला नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।  

श्री गुप्ता ने अपने संबोधन में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कुछ तारीखें ऐसी होती हैं जो सदैव इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहती हैं। 3 जनवरी का यह दिन भी ऐसा ही है। आज के दिन 1831 में भारत की पहली महिला शिक्षिका, कवियित्री और समाज सुधारक सावित्री बाई फुले ने जन्म लिया। गुलामी के समय में उनका जन्म लेना भारत के लिए एक उजाले की किरण थी। सावित्री बाई फुले ने महिलाओं के अधिकार और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्हें आधुनिक मराठी काव्य का अग्रदूत भी कहा जाता है। 

उन्होंने बताया कि देश के इतिहास में जो स्थान महात्मा गांधी व कस्तूरबा गांधी का है वही स्थान सावित्री बाई फुले व उनके पति ज्योति फूले दंपत्ति को भी प्राप्त है। उन्होंने बताया कि सावित्री बाई फुले भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली महिला प्रिंसीपल और पहले किसान विद्यालय की संस्थापक थी। उन्होंने अपने पति के साथ मिल कर विभिन्न जातियों की 9 छात्राओं के साथ एक महिला स्कूल की स्थापना की। गुलामी के उस समय में स्कूल की स्थापना करना बहुत ही कठिन कार्य था। इसकी कल्पना शायद आज भी नहीं की जा सकती। 

उन्होंने बताया कि सावित्री बाई फुले की देख-रेख में 17 बालिका विद्यालय शुरू किए गए।  सावित्री बाई फुले ने गुलामी के उस दौर में न केवल स्वयं शिक्षा ग्रहण बल्कि ये विद्यालय खोल कर बालिकाओं को शिक्षा प्रदान करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। सावित्री बाई फुले का जीवन हम सब के लिए प्रेरणादाई है। उन्होंने शताब्दियों से समाज में फैली बुराईयों के खिलाफ आवाज बुलंद की। उन्हें हम नूतन सामाजिक क्रांति की अग्रदूत भी कहें तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। देश में प्लेग की बीमारी बुरी तरह फैल गई थी। सावित्री बाई फुले ने प्लेग के मरीजों की घर-घर जाकर सेवा की और इसी दौरान उन्हें भी प्लेग हो गया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। ऐसी महान् शख्सियत का नाम इतिहास में सदा अमर रहेगा। 

श्री गुप्ता ने पंचकूलावासियों से अपील की कि हम सबको अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ समाज उत्थान में अपना योगदान करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया कि पंचकूला के सभी सामुदायिक केन्द्र चाहे वह गांव में हों या शहर में उनके नाम शहीदों व महान् विभूतियों के नाम पर रखा जाए। उन्होंने बताया कि पंचकूला के 17 सामुदायिक केन्द्रों का नामकरण शहीदों के नाम पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि वे भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू, मदन लाल ढींगरा जैसे उन शहीदों को भी नमन करते हैं जिन्होंने देश को आजाद करवाने के लिए भरी जवानी में फांसी का फंदा चूम लिया और उन्हीं की शहादत के बदौलत आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा सभी सामुदायिक केन्द्रों में शहीदों की जीवनी को भी अंकित किया गया है ताकि आने वाली युवा पीढी को शहीदों के बलिदान के बारे में पता लग सके और उन्हें उनकी शहादत से प्रेरणा मिल सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए पंचकूला नगर निगम की पूरी टीम बधाई का पात्र है। 

इस अवसर पर नाडा मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, मंडल महामंत्री सिद्धार्थ राणा, स्थानीय पार्षद संदीप सोही, हरेन्द्र मलिक, नरेन्द्र लुबाना, सुरेश वर्मा, रितु गोयल, अक्षयदीप चैधरी, सलीम खान, जय कौशिक, सुनीत सिंगला, सतबीर चैधरी, जसबीर गोयत, सेक्टर 28 रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान श्री बलारा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

s://propertyliquid.com

उपायुक्त की जिलावासियों से अपील, समाधान शिविर में आकर अपनी समस्याओं का करवाएं निवारण

अनुसूचित जातिया एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, हरियाणा द्वारा अनुसूचित जातिया एवं पिछड़ा वर्ग से संबंधित  लोगों के कल्याण के लिये चलाई जा रही विभिन्न योजनाएँ -उपायुक्त श्री महावीर कौशिक

For Detailed

पंचकूला, 2 जनवरी- अनुसूचित जातिया एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, हरियाणा द्वारा अनुसूचित जातिया एवं पिछड़ा वर्ग से संबंधित  लोगों के कल्याण के लिये विभिन्न योजनाएँ  चलाई जा रही है।


इस संबंध में जानकारी देते हुये उपायुक्त श्री महावीर कौशिक ने बताया कि अत्याचार पीड़ित अनुसूचित जाति के लोगों के अत्याचार केसों की पैरवी के लिये आर्थिक सहायता योजना के अंर्तगत गैर अनुसूचित जाति के व्यक्तियों द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति के व्यक्ति या महिला के साथ अत्याचार करने पर अनुसूचति जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम एक्ट 1989 के अंतर्गत संबंधित पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज होने पर 85000 रुपये से 8.25 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रावधान है।


उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों को अनुसूचित जाति के लिये उत्कृष्ट कार्य करने हेतू प्रोत्साहन राशि योजना के अंतर्गत जो पंचायतें अनुसूचित जाति के कल्याणर्थ जैसे छुआछूत दूर करने, गलियों का निर्माण करवाने तथा छात्राओं को स्कूल में दाखिला करवाने जैसे उत्कृष्ट कार्य करती है, तो उस पंचायत को 50000 रुपये उत्कृष्ट पंचायत प्रोत्साहन राशि दी जाती है। यह स्कीम छुआछूत खत्म करने के लिये चलाई जा रही है। इस बारे सादे कागज पर पंचायत प्रस्ताव सहित आवेदन पत्र खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी की रिपोर्ट सहित जिला तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करवाने होंगे।


इसी प्रकार कानूनी सहायता के अंतगर्त अनुसूचित जाति/टपरीवास के व्यक्तियों को एक्ट 1955 के तहत दर्ज केसों जैसे भूमिपतियों द्वारा अत्याचार व भूमि बेदखली के मुक्कदमों की पैरवी करने हेतू कानूनी सहायता के रूप में 22000 रुपये की राशि जिला कल्याण अधिकारी द्वारा व इसे अधिक की राशि उपायुक्त द्वारा स्वीकृत की जाती है।


उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति से संबंधित संस्थाओं व समितियों हेतू वित्तीय सहायता देने का भी प्रावधान है। उन्होंने बताया कि  अनुसचित जाति तथा पिछड़े वर्ग से संबंधित संस्थान/सोसायटी जो पिछले तीन वर्ष से रजिस्टर्ड हो, को स्कीम के अंतर्गत सामुदायिक भवनों में जो सामाजिक व शैक्षणिक उद्देश्य के लिये प्रयोग किये जाने है, उनके नये भवन निर्माण, भवन को पूर्ण करने, मरम्मत करवाने, टीवी व अन्य उपकरण खरीदने तथा पुस्तकालय में पढ़ने की पुस्तकें और शिक्षा संबंधी सामान खरीदने हेतू 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। भवन के निर्माण को पूर्ण करने/मरम्मत/नवनिर्माण को प्राथमिकता दी जाती है।

s://propertyliquid.com

उपायुक्त की जिलावासियों से अपील, समाधान शिविर में आकर अपनी समस्याओं का करवाएं निवारण

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित एचएसवीपी फील्ड होस्टल में सुनी लोगों की समस्याएं

– 2 लाख रूपए तक के विकास कार्य अपने स्तर पर करवा सकते हैं सरपंच-ज्ञानचंद गुप्ता

-सभी सीएससी केन्द्रों पर नागरिक सेवाओं की रेट लिस्ट लगाने के दिये निर्देश

-श्री गुप्ता ने बेंगलुरु में हुई 60वीं रोलर हॉकी नैशनल चैंपियनशिप में हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले पंचकूला के 32 मैडल विजेता खिलाड़ियों से की मुलाकात

For Detailed

पंचकूला, 2 जनवरी- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने आज पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित एचएसवीपी फील्ड होस्टल में जनता दरबार आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी और  अधिकतम का संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर मौके पर ही निपटान किया।
जनता दरबार में बरवाला खण्ड के सरपंचों ने गांवों में विकास कार्यों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की। श्री गुप्ता ने बताया कि सरपंच 2 लाख रूपए तक के विकास कार्य अपने स्तर पर करवा सकते हैं। इससे अधिक राशि के विकास कार्य ई-टैंडर प्रणाली के माध्यम से सरपंचों की देख-रेख में करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ई-प्रणाली लागू करने का मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। उन्होंने सरपंचों से आहवान किया कि वे गांवों में होने वाले विकास कार्यों की स्वयं निगरानी करें ताकि विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। श्री गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में गांव के विकास कार्यो के लिए 10 लाख रूपए की राशि दी जाती थी, परंतु मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली वर्तमान प्रदेश सरकार ने इस राशि को बढा कर 25 लाख रुपए किया है।
जनता दरबार में सीएससी केन्द्रों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित न होने की शिकायत का कड़ा संज्ञान लेते हुए श्री गुप्ता ने सीएससी इंचार्ज रेनु गुप्ता को दूरभाष पर निर्देश दिए कि वे स्वयं कॉमन सर्विस सेंटरों का निरीक्षण करें तथा यह सुनिश्चित करें कि सभी सीएससी केंद्रों पर दी जाने वाली नागरिक सेवाओं की रेट लिस्ट प्रदर्शित की गई हो ताकि लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वे भी सीएससी केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
श्री गुप्ता से गांव बेहड़ निवासियों ने मुलाकात की और गांव में डी-प्लान के अंतर्गत चार दिवारी तथा नाले का निर्माण कार्य करवाने के लिए उनका धन्यवाद किया। गांव बेहड़ में ही एक परिवार पर कुछ लोगों द्वारा हमला करने की शिकायत पर श्री गुप्ता ने पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी को दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। गांव डंडारडू निवासी सोमनाथ ने श्री गुप्ता को बताया कि उनके साथ 2.50 लाख रुपए की साइबर ठगी हुई है। इस पर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा श्री गुप्ता के समक्ष वेतन ना मिलने, स्थान्तरण, कौशल रोजगार से संबंधित, अवैध माईनिंग, सड़क निर्माण, गांव नग्गल में शीतला माता मंदिर से शमशान घाट तक सड़क निर्माण तथा डी-प्लान के तहत सामुदायिक केंद्र की मरम्मत करवाने इत्यादि से संबंधित मामलों को रखा गया, जिस पर श्री गुप्ता ने दूरभाष के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
इसके पश्चात श्री गुप्ता ने बेंगलुरु में हुई 60वीं रोलर हॉकी नैशनल चैंपियनशिप में विभिन्न वर्ग की प्रतियोगिताओं में हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले पंचकूला के 32 मैडल विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी और कड़ी मेहनत करें ताकि वे आगे आने वाली अन्य प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस मौके पर खिलाड़ियों के माता-पिता तथा कोच सत्यवान सोनी भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर बीजेपी जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, पार्षद हरेन्द्र मलिक, बरवाला मंडल अध्यक्ष गौतम राणा, मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमेन अशोक शर्मा सहित काफी संख्या में लोग भी उपस्थित थे।

s://propertyliquid.com

उपायुक्त की जिलावासियों से अपील, समाधान शिविर में आकर अपनी समस्याओं का करवाएं निवारण

नव वर्ष के दिन लगभग ढाई लाख श्रद्धालुओं ने माता मनसा देवी मंदिर में माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

नव वर्ष पर माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह- श्री महावीर कौशिक

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए थे सभी आवश्यक प्रबंध

For Detailed

पंचकूला, 1 जनवरी- उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक श्री महावीर कौशिक ने बताया कि नव वर्ष के दिन 1 जनवरी 2023 को लगभग ढाई लाख श्रद्धालुओं ने माता मनसा देवी मंदिर में माता के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

उन्होंने बताया की नव वर्ष पर माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला और सुबह 4:00 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगनी शरू हो गयी थी।

श्री महावीर कौशिक ने बताया की 1 जनवरी को माता मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के भारी संख्या में पहुंचने की संभावना के दृष्टिगत पहले से ही श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध किए गए थे। उन्होंने बताया कि माता के दर्शन में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए । मोजूदा होम गार्ड और भूतपूर्व सैनिक गार्ड के अलावा श्री माता मनसा देवी सेवक दल और दुर्गा शक्ति दल के स्वयं सेवकों के सहयोग से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को एक व्यवस्थित तरीके से कतार में दर्शन करवाये गए।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं ने बोर्ड द्वारा 500 रूपए और 100 रूपए की दान राशि से माता के दर्शन की सुविधा का भरपूर लाभ उठाया। ऐसे श्रद्धालु जो समय के अभाव में कतार में न लगकर माता के दर्शन के इछुक थे उन्हीने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से दान राशि से माता के दर्शन किये। उन्होंने बताया कि इस सुविधा के तहत श्रद्धालु 500 रूपए की दान राशि से मंडप से माता के दर्शन कर सकते हैं। ऐसे सभी श्रद्धालु लिफ्ट के माध्यम से माता के मंदिर तक पहुंचते हैं। इसके अलावा श्रद्धालु 100 रूपए की दान राशि से सत्संग भवन के समीप स्थित गेट नंबर 2 से माता के दर्शन करते हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम नंबर 0172-2920988 भी स्थापित किया गया था।

s://propertyliquid.com

उपायुक्त की जिलावासियों से अपील, समाधान शिविर में आकर अपनी समस्याओं का करवाएं निवारण

इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट में एच०एस०आई०आई०डी०सी० की टीम बनी विजेता

For Detailed

पंचकूला जनवरी 1 : उच्चतर शिक्षा विभाग की और से करवाए जा रहे तीसरे इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में एच०एस०आई०आई०डी०सी० की टीम ने सिंचाई विभाग को हराकर खिताब हासिल किया। मैच में मुख्यातिथि श्री अंशज सिंह आईएएस, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा हरियाणा ने शिरकत की और खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।


टॉस जीतकर एच०एस०आई०आई०डी०सी० की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 163 रनों का स्कोर खड़ा किया। अमन ने 32 गेंदो पर 51 रनों की पारी खेल कर शुरुआत में ही सिंचाई विभाग की टीम के गेंदबाजों में खलबली मचा दी। सिंचाई विभाग की टीम के कप्तान रविश प्रताप ने अमन को 51 रनों पर प्रशांत के हाथों कैच आउट करवा कर रन गति पर ब्रेक लगाई। उसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते गए। एक बार लगा कि एच०एस०आई०आई०डी०सी० की टीम 130 रनो का भी आंकड़ा नहीं छू पाएगी लेकिन छठे नम्बर पर आए संजीत चाहर ने पहले संभल कर खेलते हुए और आखिरी ओवर में 20 रन जड़कर टीम को 163 रनों के स्कोर पर लाकर खड़ा कर दिया। सिंचाई विभाग की टीम की ओर से रविश प्रताप ने 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
विजेता बनने के इरादे से उतरे सिंचाई विभाग की टीम के खिलाड़ियों ने जल्दी-जल्दी अपने विकेट गंवा दिए। केवल शक्ति 19 (19) और अजय खोखर 41(34) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक अपनी विकेट नहीं संभाल सका। नेगी के 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट और कप्तान योगेश कौशिक के 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट ने एच०एस०आई०आई०डी०सी० की टीम की जीत की मोहर लगा दी और सिंचाई विभाग की टीम 9 विकेट पर केवल 140 रन ही बना पाई। इसके साथ ही एच०एस०आई०आई०डी०सी० की टीम ने तीसरे इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता बनने का अपना सपना पूरा किया। अपने जन्मदिन और नववर्ष के इस खुशी के मौके पर विजेता टीम की ट्रॉफी उठाकर कप्तान योगेश कौशिक ने अपने डिपार्टमेंट के नाम को टूर्नामेंट के सुनहरे अक्षरों में लिखवा दिया। इस मैच में संजीत चाहर को उनकी शानदार पारी के लिए उनको मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
इसके पश्चात डा० कुलदीप बेनीवाल, नोडल अधिकारी ने पूरे टूर्नामेंट की रूप रेखा के बारे में विस्तार से बताया और मुख्यातिथि का स्वागत और आभार प्रकट किया।
टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 21 विकेट और 142 रन बनाने के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार के रूप में 5000 रुपए तथा ट्रॉफी सिंचाई विभाग के कप्तान रविश प्रताप को दिया गया।
टूर्नामेंट में तीसरे स्थान के लिए दो टीमों को रखा गया जिनमे हरियाणा सिविल सचिवालय और अर्बन लोकल बॉडी विभाग की टीम रहीं। दोनों टीमों को 7,000-7,000 रुपए, तीसरे स्थान की ट्रॉफी, मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान करके सम्मानित किया गया।
टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर सिंचाई विभाग की टीम रही, टीम को 15,000 रुपए, दूसरे स्थान की ट्रॉफी, मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान करके सम्मानित किया गया।
टूर्नामेंट में प्रथम स्थान पर एच०एस०आई०आई०डी०सी० की टीम रही, टीम को 25,000 रुपए, प्रथम स्थान की ट्रॉफी, मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान करके सम्मानित किया गया।
इसके पश्चात राजकीय महाविद्यालय कालका की प्राचार्या श्रीमती कामना ने मुख्यातिथि श्री अंशज सिंह आईएएस को स्मृति चिन्ह भेंट देकर सम्मानित किया।
मुख्यातिथि श्री अंशज सिंह ने पूरे टूर्नामेंट के सफल होने पर बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे टूर्नामेंट, जो कर्मचारियों के स्वस्थ जीवन, मानसिक तनाव को दूर करने, आपसी सहयोग और प्रेम भाव को बढ़ाने के इरादे से करवाते रहने बारे भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

s://propertyliquid.com