Posts

*Over 29,000 Plastic Bottles Recycled: MCC Celebrates International Plastic Bag Free Day*

भौतिक निर्माण से पहले व्यक्ति निर्माण आवश्यक – मुख्यमंत्री मनोहर लाल

पंचकूला में मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत आयोजित नैतिकता शिविर मंे बोले मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अधिकारियों/कर्मचारियों में नैतिकता के भाव को आत्मसात करने के लिए की गई है मिशन कर्मयोगी की पहल

हमारी विचारधारा में नैतिकता सर्वोपरि – मुख्यमंत्री

कर्मयोगी प्रशिक्षण माॅडयूल को हिपा अपने पाठयक्रम में करे उपयोग

For Detailed

पंचकूला , 6 फरवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने समाज में व्यक्ति निर्माण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि भौतिक निर्माण से पहले व्यक्ति निर्माण आवश्यक है। एक बार व्यक्ति का निर्माण हो गया तो भौतिक निर्माण अपने आप हो जाएगा। व्यक्ति निर्माण पर सरकारों का ध्यान जाएगा पहले किसी ने सोचा नहीं था।

श्री मनोहर लाल आज पंचकूला में मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत आयोजित नैतिकता शिविर (एथिक्स काॅन्कलेव) में उपस्थित भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और हरियाणा सिविल सेवा के अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सुशासन में नैतिकता के भाव को आत्मसात करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए मिशन कर्मयोगी की शुरूआत की है। अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि व्यवस्थाओं में जनता का विश्वास बढे। उन्होंने कहा कि लोगों में अविश्वास की भावना को खत्म करना एक चुनौती है परंतु अधिकारी अपनी सोच और कार्यशैली में बदलाव लाकर जनता की अकांक्षाओं पर खरा उतर सकते हैं। अधिकारियों व कर्मचारियों में संकल्प, ताकत व मनोबल के साथ समाज सेवा के भाव को जागृत करने के लिए मिशन कर्मयोगी की शुरूआत की गई है। अधिकारी व कर्मचारी असल कर्मयोगी बनते हुए समाज को अपना सर्वश्रेठ देगें तो उन्हें आत्मिक संतोष की प्राप्ति होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में जब उन्हांेने सत्ता की बागडोर संभाली तब शासन और अधिकारियों/कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर उनके मन में कई तरह के प्रश्न थे। शासन मंे अच्छे प्रवृति के लोग भी बहुत हैं। परन्तु बदलाव की आवश्यकता को देखते हुए हमनें 25 दिसंबर 2015 को प्रथम सुशासन दिवस पर व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में अनेक पहल की शुरूआत की। पिछले लगभग साढे 9 सालों में हमने सुशासन की दिशा मंे अनेक सफल कार्य किए हंै। परन्तु अभी भी बहुत कुछ करना शेष है और इसके लिए आप सभी का सहयोग अति आवश्यक है।

हमारी विचारधारा में नैतिकता सर्वोपरि – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि हमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में जनसेवा का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और वे स्वयं उस विचारधारा से आते हैं जहां नैतिकता सर्वोपरि है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पहल करते हुए सर्वप्रथम राजनेताओं की छवि सुधारने का कार्य किया। उन्हें गर्व है कि प्रधानमंत्री ने न केवल इसका स्वयं पालन किया बल्कि अपनी पूरी टीम मंे भी नैतिकता की भावना को सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री ने एक बार कहा था कि वे दिल्ली से एक रूपया भेजते हैं तो केवल 15 पैसे ही नीचे पहुंच पाते हैं बाकि इधर-उधर हो जाते हैं। परन्तु आज सरकार द्वारा भेजा गया एक-एक पैसा विकास के कार्यों पर खर्च हो रहा है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा मंे सरकार बनते ही उन्होंने सर्वप्रथम सभी भेदभाव को खत्म किया और हरियाणा एक-हरियाणवी एक की भावना से प्रदेश का समान विकास सुनिश्चित किया। पूर्ववर्ती सरकारों का जिक्र करते हुए श्री मनोहर लाल ने कहा कि पहले के मुख्यमंत्री अपने-अपने जिलों के विकास पर ही केन्द्रित रहते थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों और कानून के विरूद्ध कार्य करने वालों को बर्दाशत नहीं किया जाएगा।  

मुख्यमंत्री ने अधिकारियांे से आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने सात ’एस’ – शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वाभिमान, स्वावलंबन, सुशासन व सेवा के लक्ष्य पर कार्य करते हुए प्रदेशवासियोें के जीवन को सुगम बनाया है। सभी अधिकारी इन सात ’एस’ को साकार करने की दिशा में कार्य करेगें तो समाज सुखी होगा। उन्होंने कहा कि हमनें तीन ’सी’ – क्राइम, करप्शन और कास्ट बेस्ड पॅालिटिक्स को खत्म करने के सफल प्रयास किए हैं। उन्हांेने कहा कि आज हम सब नैतिक हैं यह मानकर चलें और अनैतिक ना हों इसके लिए मिशन कर्मयोगी चलाया गया है। 2 लाख से अधिक कर्मचारी व अधिकारी का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है और 31 मार्च 2024 तक साढे 3 लाख कर्मचारी कर्मयोगी का प्रशिक्षण प्राप्त कर लेंगे।

मुख्यमंत्री ने हिपा की महानिदेशक श्रीमति चंद्रलेखा बैनर्जी से आग्रह किया कि मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत कर्मचारियों व अधिकारियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण माॅडयूल को हिपा के पाठयक्रम में उपयोग किया जाना चाहिए।

सुधांशु महाराज ने मुख्यमंत्री को बताया कर्मयोगी, बोले उनकी सादगी व अपनेपन से हैं काफी खुश और प्रभावित

इससे पहले सुधांशु जी महाराज ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल को कर्मयोगी बताते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री की सादगी व अपनेपन से काफी खुश और प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि वे राजनेताओं से कम मिलते हैं परन्तु मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल नेता कम अपने ज्यादा लगते हैं। उन्हांेने अधिकारियों से आह्वान किया कि अपने स्वभाव में कर्मयोग लाएं तभी जीवन कर्मयोगी बनता है। उन्होंने कहा कि आज अधिकारियों के पास ऐसा समय है जिसका उपयोग करते हुए ऐसा इतिहास लिखें कि आने वाली पीढिया उनकी मिसाल दे सकें।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने कहा कि उन्हंे गर्व है कि हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है जहां हर कर्मचारी व अधिकारी को नैतिकता के विषय पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि मिशन कर्मयोगी का उद्देश्य अधिकारियांे और कर्मचारियों के कौशल और दक्षता विकास के साथ-साथ समाज के प्रति उनकी जवाबदेही को बढाना है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक कार्योंे और निर्णयों के प्रति हमारी जवाबदेही होनी चाहिए। हमें सुनिश्चित करना चाहिए कि हम जो कार्य कर रहें है या निर्णय ले रहें हैं उसका आम जनता पर क्या प्रभाव पडेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी. उमाशंकर, हिपा की महानिदेशक श्रीमति चंद्रलेखा बैनर्जी सहित प्रदेशभर से आए हुए सिविल और पुलिस सेवा के अधिकारी भी उपस्थित थे।

https://propertyliquid.com

*Over 29,000 Plastic Bottles Recycled: MCC Celebrates International Plastic Bag Free Day*

हरियाणा के श्रम राज्यमंत्री ने सेक्टर-20 में ‘श्रम शक्ति भवन’ का विधिवत हवन यज्ञ कर किया भूमि पूजन

-38 करोड रुपये की लागत से एक एकड में बनेगा श्रम शक्ति भवन-अनूप धानक

-इस भवन के बनने से एक छत के नीचे श्रमिकों को मिलेगी सभी सुविधाए-ज्ञानचंद गुप्ता

For Detailed

पंचकूला, 6 फरवरी- हरियाणा के श्रम राज्यमंत्री श्री अनूप धानक ने आज सेक्टर-20 के पुलिस थाना के समीप एक एकड में लगभग 38 करोड रुपये की लागत से बनने वाले ‘श्रम शक्ति भवन’ का विधिवत भूमि पूजन किया। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने विशिष्ट अतिथि के रूप शिरकत की।
इससे पहले हरियाणा के श्रम राज्यमंत्री श्री अनूप धानक व हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने वेदमूर्ति तपोनिष्ठ श्री राम शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
श्री अनूप धानक ने बताया कि ’श्रम शक्ति भवन’ में एक बेसमेंट और 7 मंजिलों का निर्माण किया जाएगा। भवन में उद्योग विभाग, श्रम विभाग और भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के  कार्यालय बनाए जाएंगे। इस भवन में पूरी तरह से सुसज्जित कार्यालय, सम्मेलन कक्ष और कन्वेंशन हॉल का भी निर्माण किया जाएगा। भवन के बेसमेंट में संवेदनशील रिकॉर्ड की सुरक्षा के लिए स्ट्रॉन्ग रूम बनाया जाएगा। इस भवन की खास बात यह है कि यह भवन पर्यावरण-हितैषी और विकलांगों के अनुकूल होगा। उन्होंने बताया कि श्रम भवन में कामकाजी कर्मचारियों के बच्चों के  लिए क्रेच की सुविधा भी होगी।


श्री धानक ने बताया कि इस भवन का निर्माण अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ एक केंद्रीय सेंटर के रूप में काम करने के लिए किया जाएगा, जो श्रमिकों और प्रशासन के बीच तालमेल को बढ़ाएगा, प्रभावी संवाद सुनिश्चित करेगा और श्रमिकों के कल्याण के लिए चल रही प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में  श्रम समुदाय को सशक्त और अत्याधुनिक बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि भूमि पूजन  समारोह में श्रम विभाग के अधिकारियों की सामूहिक उपस्थिति राज्य के कार्यबल की स्थितियों में सुधार को दर्शाती है।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि इस भवन के बन जाने से एक ही छत के नीचे श्रमिकों की सभी समस्याओं का निवारण किया जा सकेगा। उन्होनंे कहा कि यह भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्र्जित होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली है कि कार्य को तीन शिफ्टों में पूरा किया जाए ताकि कार्य जल्दी पूरा हो और भवन मजबूत बन सके। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का लौहा मान रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय भारत का है। वो दिन दूर नहीं जब भारत विश्व गुरु बनकर दुनिया का नेतृत्व करेगा।
श्री गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का पंचकूला पर विशेष फोक्स है। आज पंचकूला शिक्षा का हब बन गया है। सेक्टर-23 निफ्ट, सेक्टर-26 में बहुतकनीकि मल्टी स्कील सेंटर तथा अन्य शैक्षणिक संस्थाओं से विद्यार्थियों को काफी लाभ मिल रहा है। माता मनसा देवी मंदिर परिसर में आयुष एम्स का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसके अलावा हाल ही में सेक्टर-32 में मेडिकल काॅलेज की आधारशिला रखी गई है और इसके निर्माण कार्य को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इससे जिलावासियों और आस पास के लोगों को काफी लाभ होगा। उन्होंने बताया कि अब तक पंचकूला में 6000 करोड रुपये से भी अधिक के विकास कार्य करवाए गए हैं।
इस अवसर पर श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन, श्रम आयुक्त मनीराम शर्मा, संयुक्त आयुक्त परमजीत सिंह, रोहित बेरी, शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देवी नगर, जेजेपी के जिलाध्यक्ष दिलबाग नैन, जेजेपी के वरिष्ठ नेता ओपी सिहाग, बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, हरेंद्र मलिक, पार्षद जय कौशिक, सुनित सिंगला, सोनू बिडला, रितु गोयल, सुरेश वर्मा, प्रमोद वत्स, सिद्धार्थ राणा, राकेश कुमार, सुदेश बिडला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

https://propertyliquid.com

*Over 29,000 Plastic Bottles Recycled: MCC Celebrates International Plastic Bag Free Day*

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की बड़ी घोषणा

प्रदेश में ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान की स्पेशल गिरदावरी करवाई जाएगी

For Detailed

पंचकूला, 6 फरवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि से हुए फसलों के  नुकसान की स्पेशल गिरदावरी के आदेश दे दिए गए हैं।  

श्री मनोहर लाल ने यह जानकारी आज पंचकूला में मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत आयोजित नैतिकता शिविर (एथिक्स काॅन्कलेव) को संबोधित करने उपरान्त पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी।  इस अवसर पर विधान सभा के अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता भी उपस्थित थे।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि  पिछले तीन चार दिनों में प्रदेश भर में वर्षा और ओलावृष्टि हुई है।  ओलावृष्टि से कई ज़िलों में फसलों का नुक्सान हुआ है। आज ही हमने ऐसे स्थानों पर स्पेशल गिरदावरी के आदेश कर दिए हैं।  जिन किसानों की फसलों का नुक्सान हुआ है उनकी स्पेशल गिरदावरी करवाकर मुआवजे  का भुगतान किया जायेगा।

https://propertyliquid.com

*Over 29,000 Plastic Bottles Recycled: MCC Celebrates International Plastic Bag Free Day*

*एचएसआईआईडीसी द्वारा बरवाला फेस-1 में वाणिज्यिक प्लाटों की ई नीलामी के लिए 15 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित* 

For Detailed

पंचकूला, 5 फरवरी- हरियाणा राज्य औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) द्वारा बरवाला फेस-1 में वाणिज्यिक प्लाटों की ई नीलामी के लिए 15 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए है, जिनकी निलामी की संभावित तिथि 23 फरवरी है। 

 इस संबंध में जानकारी देते हुए एचएसआईआईडीसी बरवाला के एस्टेट मैनेजर श्री योगेश कौशिक ने बताया कि एचएसआईआईडीसी में वाणिज्यिक प्लाट बेचने की कवायद शुरू हो गई है। ई-निलामी के माध्यम से औद्योगिक क्षेत्र में वाणिज्यिक प्लाट खरीदे जा सकते है। प्लाट खरीदने के लिए ई नीलामी 23 फरवरी को संभावित है। ई नीलामी में भाग लेने के लिए 15 फरवरी तक हरियाणा राज्य औद्योगिक आधारभूत सरंचना विकास निगम के पोर्टल https://hsiidc.bidx.in पर पंजीकरण कराया जा सकता है। 

 उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में वाणिज्यिक गतिविधियां बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। 450 वर्ग मीटर के इन प्लाटों को निगम की ओर से ई नीलामी से बेचने की प्रक्रिया चल रही है। यहां दुकानों के साथ साथ कोई भी संस्था व फैक्टरी वाले अपना आउटलेट कार्यालय भी खोल सकते है। दुकानों के साथ साथ प्लाटों में बैंक, निजी कार्यालय या शापिंग माल भी खोले जा सकते है। इसके लिए एक अंडरग्राउंड के अलावा यहां तीन मंजिला वाणिज्यिक भवन बनाया जा सकता है। 

    श्री योगेश ने बताया कि ई नीलामी के लिए 15 फरवरी तक पंजीकरण कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्लाट का आरक्षित मूल्य 70 हजार 950 रुपये रखा गया है। एक प्लाट के लिए आधार मूल्य से ज्यादा जिसकी बोली होगी, उसके नाम प्लाट की बोली छोड़ दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए वेबसाईट www.hsiidc.org.in और www.hsiidc.bidx.in पर उपलब्ध ब्राउशर को देखा जा सकता है।

https://propertyliquid.com

*Over 29,000 Plastic Bottles Recycled: MCC Celebrates International Plastic Bag Free Day*

*योग से ही तनावमुक्त जीवन जिया जा सकता है-प्राचार्य यशपाल सिंह*

For Detailed

पंचकूला फरवरी 5: राजकीय महाविद्यालय सेक्टर -1 में महिला प्रकोष्ठ और शारीरिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा हैं।आज योग के विषय पर राजकीय महाविद्यालय में योग के विषय में एक वर्कशॉप प्रारंभ हुई है जिसमें योगा इंस्ट्रक्टर अंजलि कौशिक रिर्सोस पर्सन के रूप में शिरकत कर रही हैं। 

    कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए प्रिंसिपल श्रीं यशपाल सिंह ने कहा कि आज के हाईटेक माहोल में योग ही एकमात्र रास्ता हैं जिस पर चल कर मानव शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रह सकते हैं।

   योगा इंस्ट्रक्टर अंजलि कौशिक द्वारा पहले दिन योग क्या है ,योग किन-किन समस्याओं का समाधान करता है ।योग करने से हमारे शरीर के विभिन्न अंगों पर क्या क्या पर प्रभाव पड़ता हैं , आप यदि योगा को सही तरीक़े से नहीं करते हैं तो इसके नकारात्मक प्रभाव भी हो सकते हैं, के बारे में विस्तार से बताया।

     उन्होंने कहा कि प्राणायाम के द्वारा शरीर शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है शरीर के अंदर विकारों के उत्पन्न होने की क्षमता कम होती है। महिला प्रकोष्ठ की सयोज़क डॉ अपराजिता ने कहा कि योग हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है ,प्राणायाम के द्वारा शारीरिक एकाग्रता बढ़ती है ।रोग होने की संभावना कम होती है हमारे सभी ऑर्गन्स को प्रॉपर ऑक्सीजन सप्लाई होती है।

  इस अवसर पर फिजिकल एजुकेशन विभाग के मुखिया डॉ राममेहर के साथ विभाग के अन्य प्राध्यापक डॉ विजय , डॉ रेखा पुनिया,डॉ शैलजा कुमारी उपस्थित रहीं।

https://propertyliquid.com

*Over 29,000 Plastic Bottles Recycled: MCC Celebrates International Plastic Bag Free Day*

*उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के चेयरमैन एवं सदस्य मंच की कार्यवाही कल 6 फरवरी को होगी आयोजित*   

For Detailed

पंचकूला, 5 फरवरी – उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली की आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है । उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं । उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम सर्कल फोरम पंचकूला के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के चेयरमैन एवं सदस्य मंच की कार्यवाही 6 फरवरी (मंगलवार) को प्रातः 11.30 बजे से अधीक्षण अभियंता, पंचकूला के कार्यालय, एस सी ओ नंबर-96, पहली मंजिल, सेक्टर-5, पंचकूला में की जाएगी।    

 इस संबंध में जानकारी देते हुए निगम के प्रवक्ता ने बताया कि मंच के सदस्य, पंचकूला जिले के उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की समस्याओं की सुनवाई करेंगे, जिनमें मुख्यतः बिलिंग, वोल्टेज, मीटरिंग से सम्बंधित शिकायतें, कनैक्शन काटने और जोड़ने बिजली आपूर्ति में बाधाएं, कार्यकुशलता, सुरक्षा, विश्वसनीयता में कमी और हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के आदेशों की अवहेलना आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मंच द्वारा बिजली अधिनियम की धारा 126 तथा धारा 135 से 139 के अन्तर्गत बिजली चोरी और बिजली के अनधिकृत उपयोग के मामलों में दंड तथा जुर्माना और धारा 161 के अन्तर्गत जांच एवं दुर्घटनाओं से सम्बंधित मामलों की सुनवाई नहीं की जाएगी।

 उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी शिकायतों के निवारण के लिए इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएं ।

https://propertyliquid.com

*Over 29,000 Plastic Bottles Recycled: MCC Celebrates International Plastic Bag Free Day*

*पिछले 9 वर्षों से हरियाणा को एक आदर्श राज्य बनाने का किया है प्रयास- मुख्यमंत्री*

*प्रदेश और समाज की सेवा जज्बे के साथ करने का लिया है संकल्प -मनोहर लाल*

*समाज के हर गरीब को उसका हक मिले, इसके लिए प्रदेश सरकार ने अंत्योदय को आधार मानकर अनेक कल्याणकारी योजनाएं की हैं लागू*

For Detailed

पंचकूला, 4 फरवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि आज पूरे देश में राममय वातावरण है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के रामराज्य की परिकल्पना का अर्थ उस आदर्श राज से है, जंहा गरीब की सेवा, सभी को बराबर सम्मान और लोकतांत्रिक तरीके से सबको आगे बढ़ने के अवसर मिले।

श्री मनोहर लाल आज पंचकूला में आयोजित एक कार्यक्रम में जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 1977 से वे देश और समाज में सेवा में तत्पर हैं। वे पिछले लगभग साढ़े 9 वर्षों से ‘‘हरियाणा एक हरियाणवी एक‘‘ की भावना के साथ प्रदेश के 2.80 करोड़ से अधिक लोगों की सेवा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। समाज के हर गरीब को उसका हक मिले, इसके लिए प्रदेश सरकार ने अंत्योदय को आधार मानकर अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। इन योजनाओं का न सिर्फ गरीब लोगों को लाभ मिल रहा है, बल्कि वे आज समाज में सम्मानजनक तरीके से जीवन यापन भी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यांत्रा जनंसवाद में लाखों लोग यात्रा से जुड़कर केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न लोकहितैषी योजनाओं की न केवल जानकारी ले रहे हैं, बल्कि उनका लाभ भी उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों को घर बैठे ही आनलाइन माध्यम से योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पिछले साढ़े 9 वर्षों में उन्होंने लोगों को दफ्तर, दस्तावेज व दर्खवास्त के चक्रो से निजात दिलवाई है।  

श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आज विश्व में एक श्रेष्ठ नेता बनकर उभरे हैं और उनके नेतृत्व में देश का मान-सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है। आने वाले समय में भारत विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस विजन को साकार करने के लिए देश के लाखों लोगों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान शपथ ली है। 

    इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व लोकसभा सांसद श्री नायब सिंह सैनी, मेयर श्री कुलभूषण गोयल, बीजेपी उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया, पूर्व सांसद डाॅ. अशोक तंवर, बीजेपी जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश देवीनगर, बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजिता मेहता, बीजेपी जिला महामंत्री परमजीत कौर और वीरेद्र राणा, सह कोषाध्यक्ष वीरेद्र गर्ग, मुख्यमंत्री के पबलिसिटी एडवाईजर तरूण भंडारी, मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे, सह मीडिया प्रभारी संजय आहूजा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

https://propertyliquid.com

*Over 29,000 Plastic Bottles Recycled: MCC Celebrates International Plastic Bag Free Day*

राजकीय महाविद्यालय कालका में टाई एवं डाई प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शिवानी व हिमानी रही द्वितीय

पंचकुला, 4 फरवरी

For Detailed


राजकीय महाविद्यालय कालका की प्राचार्या श्रीमती प्रोमिला मलिक के कुशल नेतृत्व में गृह विज्ञान विभाग द्वारा टाई एवं डाई प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।


प्राचार्या प्रोमिला मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि टाई डाईज़ का एक समृद्ध इतिहास है जो कई संस्कृतियों और महाद्वीपों तक फैला हुआ है। आज फैशन, कला और सजावट के विभिन्न रुपों में इनका व्यापक रुप से उपयोग किया जाता है। टाई- डाई एक कपड़ा कला है जो कपड़े पर अद्वितीय  डिजाइन बनाने के तरीके के रूप में विभिन्न रंगों के धागे का उपयोग करती है। टाई- डाई की प्रक्रिया सरल है लेकिन परिणामी डिजाइन बेहद रंगीन और जटिल होते हैं। टाई- डाई का उपयोग कपड़े, कंबल, तकिए और यहां तक की फर्नीचर के लिए भी किया जा सकता है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने धारीदार, सर्पिल टाई- डाई, बुल्स आई टाई- डाई, मोर टाई- डाई, बंडाना टाई- डाई, बाटिक टाई-डाई,  पोल्का डॉट टाई-डाई तकनीक से कपड़ों को रंगा। प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा। प्रथम स्थान पर बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा शिवानी रही। द्वितीय स्थान बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हिमानी ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कोमल और वंदिनी रही। प्रस्तुत कार्यक्रम गृह विज्ञान विभाग की प्रोफेसर डॉक्टर सोनाली के मार्गदर्शन और दिशा निर्देशन में किया गया। डॉ सोनाली ने विद्यार्थियों को टाई और डाई करने की विभिन्न तकनीक सिखाई। निर्णायक मंडल की सदस्या प्रोफेसर डॉक्टर बिंदु, प्रोफेसर डॉक्टर पूजा सिंगल और प्रोफेसर डॉक्टर नवनीत नैंसी रही।

https://propertyliquid.com

*Over 29,000 Plastic Bottles Recycled: MCC Celebrates International Plastic Bag Free Day*

पंचकूला जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 6,12,19 और 26 फरवरी को प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक की जाएगी

मंच 1 लाख रुपये से 3 लाख रुपये तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की करेगा सुनवाई

For Detailed

पंचकूला, 3 फरवरी – उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। ‘पूर्ण उपभोक्ता संतुष्टि’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बिजली निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रारंभ किये गए हैं ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं को त्वरित रूप में सुलझाया जा सके।

उक्त जानकारी देते हुए बिजली निगम के प्रवक्ता ने बताया कि जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच रेगुलेशन 2.8.2 के अनुसार प्रत्येक मामले में 1 लाख रुपये से अधिक और 3 लाख रुपये तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेगा। पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों (कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, कैथल और यमुनानगर) के उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण 6,12,19 और 26 फरवरी को जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच, पंचकूला में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों के उपभोक्ताओं के गलत बिलों, बिजली की दरों से सम्बंधित मामलों, मीटर सिक्योरिटी से जुड़े मामलों, ख़राब हुए मीटरों से सम्बंधित मामलों, वोल्टेज से जुड़े हुए मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान बिजली चोरी, बिजली के दुरूप्योग और घातक गैर-घातक दुर्घटना आदि मामलों पर विचार नहीं किया जाएगा।



प्रवक्ता ने बताया की उपभोक्ता और निगम के बीच किसी भी विवाद के निपटान के लिए फोरम में वित्तिय विवादों से संबंधित शिकायत प्रस्तुत करने से पहले पिछले छह महीनों के दौरान उपभोक्ता द्वारा भुगतान किए गए बिजली के औसत शुल्क के आधार पर गणना की गई प्रत्येक माह के लिए दावा की गई राशि या उसके द्वारा देय बिजली शुल्क के बराबर राशि, जो कम है, उपभोक्ता को जमा करवानी होगी। इस दौरान उपभोक्ता को प्रमाणित करना होगा कि यह मामला अदालत, प्राधिकरण या फोरम के समक्ष पेंडिंग (लंबित) नहीं है क्योंकि इस न्यायालय या फोरम में विचाराधीन मामलों पर बैठक के दौरान विचार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपनी बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की होने वाली कार्यवाही में सम्मिलित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं।

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को निरंतर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है।

https://propertyliquid.com

*Over 29,000 Plastic Bottles Recycled: MCC Celebrates International Plastic Bag Free Day*

कृषि विज्ञान केंद्र की संयोजिका डॉक्टर श्रीदेवी ने प्रतिभागियों से आहवाहन किया कि इस तरह के प्रशिक्षण ग्रहण करके गांव स्तर पर अपना लघु व्यवसाय शुरू करके अपनी आजीविका के साधन को बढ़ा सकते है।

*श्री गौरव चौहान ने संभाला एसडीएम पंचकूला का कार्यभार*

For Detailed

पंचकूला, 2 फरवरी- हरियाणा सिविल सेवा 2020 बैच के अधिकारी श्री गौरव चौहान ने आज पंचकूला के नए एसडीएम का कार्यभार संभाल लिया। 

 श्री गौरव चौहान चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में संयुक्त निदेशक, प्रशासन के पद पर कार्यरत थे। इससे पूर्व श्री गौरव चौहान जनवरी 2022 से मई 2023 तक पंचकूला में नगराधीश के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके है। 

 श्री गौरव चौहान ने पदभार ग्रहण करने उपरांत कहा कि उन्हें पंचकूला एसडीएम के रूप में जो जिम्मेदारी दी गई है उसका वे पूरी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वाहन करने का प्रयास करेंगे।

https://propertyliquid.com