Posts

सरकार विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दे रही ऋण 

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल ने कहा कि असम की तरह हरियाणा में भी राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) लागू किया जायेगा।

पंचकूला, 15 सितंबर-

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल ने कहा कि असम की तरह हरियाणा में भी राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) लागू किया जायेगा।

इसके अलावा राज्य में कानून आयोग के गठन करने पर भी विचार किया जा रहा है। समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों की सेवायें लेने के लिये अलग से एक स्वैच्छि विभाग का गठन किया जायेगा।मुख्यमंत्री आज अपनी सरकार के पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल के दौरान किये गये कार्यों की जानकारी देने के लिये पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाये जा रहे महा जन संपर्क अभियान के अंतिम दिन पंचकूला में हरियाणा राज्य मानव अधिकार आयोग के पूर्व चेयरमैन न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) एचएस भल्ला के सेक्टर 16 स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

एक प्रश्न के उतर में मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर पांच दिवसीय महा संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उसी कड़ी में आज पंचकूला में वे विभूतियों से मिल रहे है। न्यायमूर्ति भल्ला के अलावा पूर्व एडमिरल जेएस लांबा सेक्टर 6 एमसीडी तथा लैफ्निेट सेवानिवृत बलजीत सिंह जायसवाल अमरावती इनक्लेव में भी उन्होंने मुलाकात की। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका उद्देश्य सरकार द्वारा पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल में किये गये कार्यों की जानकारी लोगों तक पंहुचाना है। वे आने वाले समय में क्या करना है, इसके बारे भी प्रबुद्ध लोगों से सुझाव भी ले रहे है। अच्छे सुझाव को हम अपने संकल्प पत्र में शामिल भी कर सकते है। 

श्री मनोहरलाल ने कहा कि विकास कार्यों का आॅडिट समाज के प्रबुद्ध लोगों से हो इसके लिये सोशल आॅडिट सिस्टम लागू किया जायेगा, जिसमें भूतपूर्व सैनिकों, अध्यापकों, इंजीनियर या किसी अन्य प्रकार की विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाली विभूतियों को शामिल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसके लिये अलग से एक स्वैछिक विभाग का गठन किया जायेगा। एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार पहचान पत्र पर हरियाणा सरकार तेजी से कार्य कर रही है तथा इसके आंकड़ांे का उपयोग राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर में भी किया जायेगा। उन्होंने न्यायमूर्ति एचएस भल्ला के प्रयासों की सराहना की कि सेवानिवृति के बाद भी वे एनआरसी डाटा का अध्ययन करने के लिये असम के दौरे पर जा रहे है। उन्होंने कहा कि यह सरकार के लिये भी एक तरीके से बेहतर होगा और श्री भल्ला की सेवायें राज्य में स्थापित किये जाने वाले एनआरसी के लिये उपयोगी होंगी।

  मुख्यमंत्री ने श्री भल्ला के साथ अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि कुछ कानून बहुत पुराने हो गये है, उन्हें बदलने की भी आवश्यकता है। उदाहरण के लिये वन विभाग का पीएलपी एक्ट ऐसा है, जिसमें बदलाव जरूरी है। हरियाणा सरकार ने इसमें संशोधन भी किया है। 

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार अनुछेद 370 व धारा 15ए अखंड भारत के निर्माण में लगभग 70 व 72 वर्षों से अडचन बनी हुई थी, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरकार के दूसरे कार्यकाल में संशोधित कर दिया है। पूरे भारत में इसकी प्रशंसा हो रही है। लैफ्निेट जनरल बीएस जयसवाल ने मुख्यमंत्री को सुझाव दिया कि संविधान का अनुछेद 51 नागरिकों का देश के प्रति क्या कत्र्तव्य होना चाहिए इसकी व्यांख्या देता है परंतु कोई भी सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान हमें मौलिक अधिकारों के साथ साथ क्या देश के प्रति हमारे कत्र्तव्य है, इसकी भी जानकारी देता है। नागरिकों को अधिकारों की तरह अपने कत्र्तव्यों के प्रति भी संवेदनशील होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संघ के प्रचारक के रूप में उनमें तो देश सेवा, राष्ट्र सेवा व समाज सेवा सर्वोंपरी है और पिछले पांच वर्षों से प्रदेश के ढाई करोड़ लोगों को अपना परिवार मानकर उन्होंने निष्ठाभाव व पारदर्शी तरीके से कार्य किये है और इसी कड़ी में उन्होंने पिछले दिनों में सभी 90 विधानसभाओं में जन आशीर्वाद की यात्रा से लोगों के साथ संपर्क किया और 8 सितंबर को स्वयं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रोहतक में प्रदेश के लोगों को संबोधित किया था। 

जिन प्रबुद्ध व्यक्तियों से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की और पिछले पंाच वर्षों में सरकार द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी दी तो सभी ने मुख्यमंत्री की भूरि-भूरि प्रंशसा करते हुए कहा कि उनकी छवि साफ है, राजनीति में ऐसा व्यक्तित्व बहुत कम मिलता है।

 मुख्यमंत्री के साथ विधायक ज्ञानचंद गुप्ता व श्रीमती लतिका शर्मा, उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा, पुलिस आयुक्त कमलदीप गोयल, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक शर्मा, भजपा नेता कुलभूषण गोयल, एडवोकेट रणधीर सिंह जागलान के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


Watch This Video Till End….

सरकार विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दे रही ऋण 

मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल ने आज डिजिल लिंक के माध्यम से पंचकूला जिला की 705 करोड़ रुपये की लागत की 3 विकास परियोजनाओं का शिलांयास किया।

पंचकूला, 12 सितंबर-

मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल ने आज डिजिल लिंक के माध्यम से पंचकूला जिला की 705 करोड़ रुपये की लागत की 3 विकास परियोजनाओं का शिलांयास किया। इन परियोजनाओं का निर्माण हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने माता मनसा देवी मंदिर परिसर में श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड द्वारा कला एवं सांस्कृतिक कार्यविभाग हरियाणा के सहयोग से 25 लाख रुपये की लागत से स्थापित की गई 17 कलाकृतियों का अनावरण भी किया। यह कलाकृतियां राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शिल्पकारों द्वारा आधुनिक मूर्तिकला प्रशिक्षण शिविर के दौरान तैयार की गई और मूर्तियों के माध्यम से हरियाणा की संस्कृति के विभिन्न पहलुओं का कलात्मक प्रदर्शन किया गया है। 

सेक्टर-1 पंचकूला के लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता, उपायुक्त मुकेश कुमार आहूूजा, कला एवं संस्कृति विभाग के निदेशक महेश्वर शर्मा, शहरी विकास प्राधीकरण से महावीर कौशिक, श्रीमाता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के सीईओ एमएस यादव, भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, महामंत्री हरेंद्र मलिक, भाजपा नेता कुलभूषण गोयल सहित अन्य अधिकारी व भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने आज करनाल जिला से करनाल, जींद और पंचकूला जिला की 1363 करोड़ रुपये की 64 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया है, जिनमें पंचकूला जिला की 4 परियोजनाएं भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने जिला की जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया, उनमें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा इंदिरा काॅलोनी, राजीव काॅलोनी व खडक मंगोली के झुग्गीवासियों के पुर्नवास के लिये 650 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 7500 मकान, शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा सेक्टर 20, 21 व 24, 26  को जोड़ने वाली सड़क और घग्गर नदी पर पुल निर्माण से संबंधित 50.37 करोड़ रुपये की विकास परियोजना तथा इसी विभाग द्वारा सेक्टर 31 पंचकूला में 4.42 करोड़ रुपये की लागत से बनाये जाने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर में स्थापित की गई 17 मूर्तियों को अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री ने डिजिटल लिंक से करनाल, पंचकूला व जींद जिला के लोगों, जन प्रतिनिधियों और प्रशासन को इन परियोजनाओं की मुबारकबाद दी।

विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला जिला को 705 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देने और गरीब लोगों की आवास संबंधी पूरानी मांग को पूरा करने के लिये मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में पंचकूला जिला की विकास के मामले में अनदेखी की गई है लेकिन वर्तमान सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल में अकेले पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि के विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि इनमें से अधिकतर कार्य पूरे होने के नजदीक है और शेष का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पंचकूला को आयुष विश्वविद्यालय के साथ-साथ नेशनल इंस्टीच्यूट आॅफ फैशन डिजाइनिंग जैसे दो विश्व विद्यालय दिये है, जिनसे क्षेत्र के लाखों युवाओं के कौशल में निखार आयेगा और लोगों को आयुष की बेहतर सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से पंचकूला से यमुनानगर तक फोर लेन की परियोजना को पूरा किया जा रहा है और इससे पूरे क्षेत्र की उन्नति होगी। इसके अलावा उन्होंने पंचकूला जिला में विभिन्न विभागों के माध्यम से किये जा रहे विकास कार्यों का भी विस्तार पूर्वक जिक्र किया। 

Watch This Video Till End….

*MC Chandigarh takes action against encroachments in Sector 15 Patel Market*

ढोल नगाड़ों, शंखनाद और पुष्पवर्षा के बीच कालका से जन आशीर्वाद यात्रा का हुआ भव्य आगाज

पंचकूला, 18 अगस्त-

मुसलाधार बारिश भी नहीं रोक पाई मुख्यमंत्री के प्रति जनता का उत्साह

मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल के नेतृत्व में आज कालका सब्जी मंडी से जन आशीर्वाद यात्रा का भव्य आगाज हुआ। इस यात्रा को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। ढोल नगाड़ों, शंखनाद और हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने पुष्पवर्षा करके इस यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। कालका से 18 अगस्त को आरंभ हुई यह यात्रा प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी और 8 सितंबर को रोहतक में इस यात्रा के समापन पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी स्वयं प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल ने इस यात्रा के आरंभ होने से पूर्व कालका में श्री काली माता मंदिर में पूजा अर्चना की और मंदिर के साथ स्थित पहली पातशही गुरुद्वारा में भी नत्-मस्तक हुए। मंदिर प्रबंधन की ओर से उन्हें विजयीभव का आशीर्वाद दिया गया जबकि गुरुद्वारा साहिब में सिक्ख समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को शिरोपा और कृपाण भेंट करके उनकी जन आशीर्वाद यात्रा की सफलता की कामना की। इस पूजा अर्चना के दौरान मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय जलशक्ति एवं सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया, हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनखड़, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्रीमती कविता जैन, स्थानीय विधायक श्रीमती लतिका शर्मा, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया तथा श्रीमाता मनसा देवी श्राईन बोर्ड के पदाधिकारी व स्थानीय भाजपा नेता उपस्थित रहे। 

देवभूमि हिमाचल प्रदेश के द्वार कालका से आरंभ हुई जनआशीर्वाद यात्रा पिंजौर, अमरावती, चंडीमंदिर, माजरी चौंक, श्री नाडा साहिब, रामगढ़, बरवाला, मौली, रायुपररानी व जिले के अंतिम गांव प्यारेवाला से होते हुए अंबाला जिला के नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश की जो नारायणगढ से यमुनानगर के सढोरा विधानसभा क्षेत्र में दाखिल हुई। कालका से लेकर जिला के अंतिम गांव प्यारेवाला तक सड़क के दोनो ओर लोगों का हजूम देखने को मिला और वर्षा की परवाह किये बिना लोग मुख्यमंत्री को सुनने के लिये खड़े रहे। मुख्यमंत्री ने हर पडाव पर लोगों को संबोधित किया और उनसे हाथ खड़े करके विधानसभा में भाजपा को समर्थन देने का अनुरोध किया। उपस्थित लोगों ने भी भारत माता की जय, फिर एक बार मनोहर सरकार, अबकी बार 75 पार के गगनभेदी नारों से मुख्यमंत्री को समर्थन का आशीर्वाद दिया। 

मुख्यमंत्री ने अलग अलग स्थानों पर लोगों से पूछा कि क्या वे सरकार के पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल से खुश है या नहीं। लोगों ने हाथ खड़े कर अपनी खुशी  और सहमति का इजहार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सरकार बदलने की बजाय व्यवस्था परिवर्तन के प्रयास किये, जिससे गरीब से गरीब व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पंहुचा है। ऑन लाईन व्यवस्था से काफी हद भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है और सरकार की कार्यप्रणाली में पारदर्शीता आई है। ये बात केवल मैं स्वयं ही नहीं प्रदेश का हर व्यक्ति कह रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास किया है लेकिन अभी और अधिक प्रयास करने बाकी है। उन्होंने कहा कि कालका विधानसभा क्षेत्र में इस अवधि में 800 करोड. रुपये और पंचकूला प्रदेश का जो एक महत्वपूर्ण नया जिला है, के विकास पर लगभग 2000 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है। 

उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद लेकर वे आगामी कार्यकाल में पंचकूला को मौहाली से ज्यादा विकसित करेंगे और इस जिले को विकास की नई बुलंदियों पर ले जायेंगे। उन्होंने पंचकूला में 160 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे राष्ट्रीय फैंशन डिजाईंिनग संस्थान, मनसा देवी काम्पलैक्स में 500 करोड़ रुपये की लागत से बनाये जा रहे आयुर्वेंदिक संस्थान और माजरी चौंक से यमुनानगर तक 611 करोड़ रुपये की लागत से बनाये जा रहे चार मार्गिंय राष्ट्रीय राजमार्ग जैसी परियोनाओं का जिक्र भी किया। 

उन्होंने रायपुररानी में युवाओं द्वारा ढोल नगाडों के साथ किये गये स्वागत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के आगामी कार्यकाल में उनका फोक्स युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार देने पर रहेगा। उन्होंने सभी कार्यक्रमों में कहा कि विधायक ज्ञानचंद गुप्ता और कालका विधायक लतिका शर्मा ने क्षेत्र के लिये जो भी मांग रखी, उन्होंने उसे विशेष प्राथमिकता पर पूरा किया। 

मुख्यमंत्री के साथ रथ पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, केंद्रीय राज्यमंत्री रतनालाल कटारिया, परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार, भाजपा के हरियाणा प्रभारी अनिल जैन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्मंत्री  कृष्ण कुमार बेदी, विधायक एवं मुख्यसचेतक ज्ञानचंद गुप्ता, विधायक लतिका शर्मा, भाजपा के जिलाध्यक्षक दीपक शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन व अमित आर्य और भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

इस जनआशीर्वाद यात्रा का रुबि भगत सिंह, विशाल सेठ, हरेंद्र मलिक, नवीन गर्ग, कुलभूषण गोयल, संजय शर्मा, कृष्ण ढुल, वीरेंद्र भावु, बलजिंद्र गोयल सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारियों, सरंपचों और महिलाओं और पुरूषों ने स्वागत किया।

झलकियां मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल ने जन आशीर्वाद यात्रा से पहले कालका में श्री काली माता मंदिर में महामाई और गुरुद्वारा साहिब में आशीर्वाद लिया।

 सब्जी मंडी कालका में भारी वर्षा के बावजूद हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति से केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री सहित सभी नेता हुए गदगद।

 मंडी परिसर में ढोल नगाड़ों, विभिन्न प्रदेशों के वाद्य यंत्रों और शंखनाद से पूरा वातावरण हुआ जोशिला।

 केंद्रीय रक्षमंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल को बताया फकीर, ऐसा फकीर जो अपनी चिंता करने की बजाय दिन रात प्रदेशवासियों के लिये काम करता है।

 राजनाथ सिंह ने कहा कि 2014 में भाजपा बिना मुख्यमंत्री के चेहरे को विधानसभा चुनावों में उतरी थी और इस बार स्वच्छ छवि के श्री मनोहरलाल मुख्यमंत्री का चेहरा होगें।

 पिछले दो दिनों से हो रही मुसलाधार बारिश के बावजूद जिलावासियों ने जनआशीर्वाद यात्रा को जनता का भरपूर समर्थन मिला।

 कालका से लेकर रायुपररानी तक वर्षा के बीच भी लोग सडको के दोनों ओर मुख्यमंत्री को सुनने के लिये डटे रहे।

 मुख्यमंत्री ने भी कार्यकर्ताओं पर फूलमालाएं व पुष्पवर्षा करके उनके उत्साह में वृद्धि की।

 मुख्यमंत्री के आग्रह पर हर पड़ाव पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर विधानसभा चुनावों में आशीर्वाद देने का भरोसा दिलाया।  

*MC Chandigarh takes action against encroachments in Sector 15 Patel Market*

श्रीमती लतिका शर्मा ने बताया कि 18 अगस्त को मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल कालका विधानसभा क्षेत्र से जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

पंचकूला, 7 अगस्त-

विधायक श्रीमती लतिका शर्मा ने बताया कि 18 अगस्त को मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल कालका विधानसभा क्षेत्र से जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री इस यात्रा का शुभारंभ श्री काली माता मंदिर कालका में पूजा अर्चना के बाद करेंगे तथा सब्जी मंडी मैदान कालका में एक विशाल जनसभा का भी आयोजन किया जायेगा।

For Sale

उन्होंने बताया कि इस जनसभा को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल, हिमाचल के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर और हरियाणा केबिनेट के अन्य मंत्री संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा 18 अगस्त को कालका से आरंभ होकर 8 सितंबर तक प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेंगी। उन्होंने बताया कि 18 अगस्त को जनसभा के उपरांत मुख्यमंत्री सहित सभी नेता जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे।

यह यात्रा कालका के विभिन्न स्थानों से होते हुए पिंजौर, माजरी चैक, बरवाला  और रायपुररानी होते हुए अंबाला जिला में प्रवेश करेगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के लिये कालका विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिये निमंत्रण दिया जा रहा है। 

*MC Chandigarh takes action against encroachments in Sector 15 Patel Market*

मुख्यमंत्री ने ली पत्रकारिता के स्तंभ राधेश्याम शर्मा के स्वास्थ्य की जानकारी-वित मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के साथ सेक्टर-7 पंचकूला मे राधे श्याम के आवास पंहुचे मुख्यमंत्री

पंचकूला, 4 जुलाई-

मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल सेक्टर-7 पंचकूला में राधे श्याम शर्मा के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए, उनके साथ है वित मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और स्थानीय विधायक ज्ञानचंद गुप्ता।

मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल आज सेक्टर-7 में पत्रकारिता के स्तंभ राधे श्याम शर्मा के आवास पर पंहुचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और परिजनों से राधे श्याम शर्मा के स्वास्थ्य पर चर्चा की। मुख्यमंत्री के साथ वित मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और स्थानीय विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने भी राधे श्याम शर्मा के शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनायें दी। 

मुख्यमंत्री ने परिजनों से बातचीत के दौरान कहा कि राधे श्याम शर्मा का पत्रकारिता के साथ साथ राष्ट्रीय स्वयं संघ के कार्यों में भी अभूतपूर्व योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि राधे श्याम शर्मा न केवल एक विख्यात लेखक और विचारक है बल्कि निष्पक्ष पत्रकारिता के लिये भी उन्हें सभी लोग विशेष सम्मान देते है। राधे श्याम शर्मा ने मुख्यमंत्री व भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं से जुड़े अपने संस्मरण बताये। राधे श्याम शर्मा लगभग पिछले पांच महीने से अस्वस्थ चल रहे है और पंचकूला के कई निजी अस्पतालों से उनका उपचार चलता रहा है। अब पिछले एक सप्ताह से वे अपने आवास स्थान पर रह रहे है।  

For Sale

लगभग 87 वर्षिय राधे श्याम शर्मा के सपुत्र अशोक शर्मा व अन्य परिजनों ने मुख्यमंत्री और वित मंत्री को बताया कि राधे श्याम शर्मा बचपन से ही राष्ट्रीय सेवक संघ से जुड़े रहे है। वे वर्ष 1978 में दैनिक ट्रिब्यून समाचार पत्र के फाउंडर संपादक रहे और माखन लाल चतुर्वेदि विश्वविद्यालय भोपाल के संस्थापक, वाईस चांसलर रहे और पंजाब विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय सहित देश के अन्य विश्वविद्यालयों के पत्रकारिता के विजिटिंग प्रोफेसर रहे। इसके अलावा दैनिक भास्कर और दिव्य हिमाचल समाचार पत्रों के एडिटोरियल एडवाईजर भी रहे।

इस मौके पर विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह, पुलिस उपायुक्त कमलदीप गोयल, भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी विशाल सेठ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। 

Watch This Video Till End….