वाहन निर्माता कंपनी Toyota ने मार्केट में Innova Crysta का नया वेरियंट G Plus लांच कर दिया है। Innova Crysta G Plus सिर्फ डीजल इंजन में उपलब्ध है। कंपनी ने इसे 7 और 8-सीटर ऑप्शन में बाजार में उतारा है।
आपको बता दें कि नई Toyota Innova के 7-सीटर की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 15.57 लाख और 8-सीटर की कीमत 15.62 लाख रुपए है।
इस वेरियंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन नहीं मिलेगा।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-05 02:45:102019-03-05 02:45:13Toyota ने लांच किया Innova Crysta का नया मॉडल
05 मार्च को दिल्ली में पेट्रोल का दाम आज 72.17 रुपये प्रति लीटर है। डीजल 67.54 रुपये में बिक रहा है। सभी तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर कीमतें समान हैं।
रोहतक: निर्माणधीन राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 334 बी स्थित गांव खेड़ी सांपला के समीप दतौड़-पाकस्मा मार्ग पर अंडर पास के निर्माण की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मुलाकात की।
किसानों ने सांसद को बताया कि वह उपायुक्त, सहकारिता मंत्री से मुलाकात कर चुके है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
सांसद ने किसानों के सामने ही राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से बात की और उन्हें किसानों की समस्या के अवगत कराया।
सांसद ने बताया कि अगर अंडर पास का निर्माण नहीं करवाया गया तो किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
सांसद ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का समाधान करवाया जाएगा और जल्द ही अधिकारियों की एक टीम मौके के निरीक्षण पर आएगी।
इनेलो के जिला अध्यक्ष सतीश नांदल ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों का समर्थन किया और कहा कि वह किसानों के साथ है। किसानों ने प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।
किसानों को कहना है कि अगर तीन दिन के अंदर उनकी मांग पर कोई विचार नहीं किया गया तो वह राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर दस पर जाम लगा देंगे।
राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 334 बी पर गांव खेड़ी सांपला से गुजरने वाले दतौड-पाकस्मा मार्ग पर अंडर पास की मांग को लेकर किसान पिछले पांच दिन से धरने पर बैठे हुए है।
किसानों का कहना है कि बाइपास की दूसरे तरफ करीब दो हजार एकड़ से अधिक जमीन चली गई है और जिसके कारण किसानों को सात किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ेगा।
अंडर पास की मांग को लेकर खेड़ी सांपला, सांपला, दतौड़, पाकस्मा सहित कई गांव के ग्रामीण धरने पर बैठे हुए है।
किसान बलजीत, महेंद्र, सतबीर, आनंद, होशियार, रोहित, पवन आदि ने बताया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती संघर्ष जारी रहेगा।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-04 16:59:592019-03-04 17:00:03अंडर पास के निर्माण की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मुलाकात
फरीदाबाद:केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने सोमवार को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
केंद्रीय मंत्री ने गांव नीमका में आयोजित कार्यक्रम में बल्लभगढ़-तिगांव रोड से गांव नीमका को जोड़ने वाली सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया।
इस सड़क के सुदृढ़ीकरण पर 1 करोड़ 31 लाख 25 हजार रुपए की राशि खर्च होगी तथा इसका निर्माण कार्य 6 महीने की समय अवधि में पूरा कर लिया जाएगा।
इसी प्रकार केंद्रीय मंत्री ने गांव मिर्जापुर में आयोजित कार्यक्रम में बल्लभगढ़-तिगांव रोड से गांव मिर्जापुर को जोड़ने वाली सड़क के सुदृढीकरण कार्य का शिलान्यास किया।
इस कार्य पर 3 करोड़ 32 लाख 71 हजार की राशि खर्च होगी तथा 4 महीने की समय अवधि में इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
इसके अलावा गांव मिर्जापुर में केंद्रीय मंत्री ने 48 लाख रुपए की लागत से बनने वाले बारात घर, राजकीय स्कूल के मैदान को 25 लाख रूपए की लागत से पक्का करने के कार्य, 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले स्टेडियम हाल, 18 लाख रुपए की लागत से बनने वाली प्रजापत कम्युनिटी सेंटर, 18 लाख रुपए की लागत से बनने वाले बैरागी सामुदायिक केंद्र, 18 लाख रुपए की लागत से बनने वाले जाट सामुदायिक केंद्र, 18 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सैन समाज के सामुदायिक केंद्र तथा 18 लाख रुपए की लागत से बनने वाले कोली समाज के सामुदायिक केंद्र के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-04 16:49:372019-03-04 16:49:40केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुज्जर ने करोड़ो के विकास कार्यो का शिलान्यास
चंडीगढ़: श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व समारोहों के सत्कार के तौर पर पंजाब मंत्रिमंडल ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए नगर परिषदों बटाला, कपूरथला और अबोहर को नगर निगमों का दर्जा बढ़ाने का फैसला किया है इससे सरहदी जिलों के लोगों की लंबे समय से चली आ रही माँग पूरी हो गई है।
यह फ़ैसला मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान लिया गया।
इस फ़ैसले से इन कस्बों का समूचा विकास यकीनी बनाया जा सकेगा और इन कस्बों को सड़क संपर्क और शहरी ट्रांसपोर्ट सेवाओं के साथ-साथ बढिय़ा शहरी सहूलतें प्राप्त होंगी और लोगों के जीवन के मानक में सुधार आएगा।
इस समय राज्य में अमृतसर , लुधियाना , पटियाला , जालंधर , बठिंडा , होशिअरपुर , मोहाली , फगवाड़ा , मोगा व पठानकोट समेत 10 नगर निगम हैं और इस फ़ैसले से इनकी संख्या 13 हो गई है।
इस फ़ैसले से पहले गुरू श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के संदर्भ में ऐतिहासिक कस्बों बटाला और कपूरथला के मौजूदा बुनियादी ढांचों का स्तर ऊँचा करने के साथ-साथ अबोहर में शहरी बुनियादी ढांचे को मज़बूती प्रदान करने का भी उद्देश्य है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-03 18:02:552019-03-03 18:02:58पंजाब में तीन नगर परिषदों कपूरथला,बटाला और अबोहर को अब नगर निगम का दर्जा
चंडीगढ़:पंजाब के जिला बठिंडा में बेरोजगार शिक्षकों ने शहर में रोष प्रदर्शन करते हुए शिक्षा का मंत्री ओपी सोनी का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया ।
रविवार सुबह से बेरोजगार बीएड टेट पास अध्यापक यूनियन के नेतृत्व में सैकड़ों की तादाद में एकत्र हुए शिक्षकों का चिल्ड्रन पार्क से शुरू हुआ मार्च मेन रोड से होते हुए वित्तमंत्री के दफ्तर के पास पहुंचा |
वहां पर पहले से तैनात पुलिस ने उन्हें आगे बढऩे नहीं दिया, जिससे गुस्साए शिक्षकों ने रोष में आकर वहीं पर धरना लगा दिया।
वित्तमंत्री के दफ्तर के पास चौक में शिक्षामंत्री ओपी सोनी का पुतला फूंका और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इस मौके राज्य यूनियन अध्यक्ष सुखविदर सिंह ढिल्लवां ने बताया कि पंजाब के सरकारी स्कूलों में हजारों पद खाली हैं, लेकिन अभी तक सरकार ने किसी पर भी कोई तैनाती नहीं की।
उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि घर-घर रोजगार मुहिंम के तहत रोजगार दिया जाएगा।
इस मौके उन्होंने अपनी अध्यापकों की नियुक्तियां रेगुलर करने, अध्यापकों से उनके विषय का ही काम लेने, निजीकरण की नीति बंद करने के अलावा रेशने लाइजेशन को तर्कसंगत बनाने की मांग की |
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-03 17:42:362019-03-03 17:42:39बठिंडा – शिक्षा मंत्री ओपी सोनी का पुतला फूंका
कुरुक्षेत्र: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने साढ़े 04 वर्षों में विकास कार्यों पर कुरुक्षेत्र जिले में कई हजार करोड़ रुपये खर्च करके कमाल किया है। इस सरकार ने सबका साथ-सबका विकास और हरियाणा एक-हरियाणवी एक की नीति पर चलकर प्रदेश का चहुंमुखी विकास करवाकर प्रदेश के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने का काम किया है।
राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी रविवार को रेलवे रोड पर 08 परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र जिले को एक साथ 122 करोड़ की 08 परियोजनाओं को सौंप कर एक नया इतिहास बनाया है। इन परियोजनाओं से कुरुक्षेत्र जिला के लोगों को सुख सुविधाएं मिलेंगी। इस सरकार ने आम लोगों की सुविधाओं के लिए तमाम योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया है। सरकार ने प्रधानमंत्री किसान कल्याण निधि योजना के तहत कुरुक्षेत्र जिले के 54 हजार से ज्यादा किसानों को आर्थिक सहायता देकर अनोखा काम किया है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-03 17:19:182019-03-03 17:19:28बेदी : भाजपा सरकार ने विकास पर कई हजार करोड़ खर्च
जिलाधीश डाॅ बलकार सिंह ने महाशिव रात्रि के अवसर पर शिवमंदिर महादेवपुरा और सकेतड़ी में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये ड्यूटी मैजिस्ट्रेट तैनात किये है।
जारी किये गये आदेशों के तहत सकेतड़ी मंदिर के अंदर इस आयोजन के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये तहसीलदार वीरेंद्र गिल ड्यूटी मैजिस्ट्रेट रहेंगे। इसी प्रकार सकेतड़ी मंदिर के बाहर के क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पिंजौर अभिमन्यु गोयल की होगी। उन्होंने पुलिस उपायुक्त को भी इन दोनों स्थलों पर कानूनी व्यवस्था बनाये रखने के लिये पर्याप्त संख्या में महिला व पुरुष कर्मी तैनात करने के निर्देश दिये है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-03 17:06:312019-03-03 17:06:34शिवमंदिर महादेवपुरा और सकेतड़ी में कानून व्यवस्था के लिए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट तैनात – बलकार सिंह
लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह पंचकूला में जिला की विकास परियोजनाओं के शिलांयास अवसर पर उपस्थित सांसद रतनलाल कटारिया
पंचकूला, 3 मार्च-
मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल ने आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पंचकूला जिला की 47.16 करोड़ रुपये की लागत की 7 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलांयास किया। सेक्टर-1 पंचकूला के लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद रतनलाल कटारिया, विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता, कालका विधायक लतिका शर्मा, उपायुक्त डाॅ बलकार सिंह सहित अन्य अधिकारी व भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने आज सिविल सचिवालय चंडीगढ़ से पूरे प्रदेश में 4106 करोड़ रुपये की 211 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया है, जिनमें पंचकूला जिला की 7 परियोजनाएं भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने जिला की जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया, उनमें नगर निगम क्षेत्र में 12.83 करोड़ रुपये की लागत से सीसीटीवी निगरानी कैमरा, 9 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-25 में बनाये गये हरियाणा लोक प्रशिक्षण संस्थान के मंडल स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र भवन, सेक्टर-14 राजकीय महिला महाविद्यालय में पांच करोड़ रुपये की लागत से बनाये गये महिला छात्रावास की परियोजना शामिल है।
मुख्यमंत्री ने श्रीमाता मनसा देवी श्राईन बोर्ड परिसर में पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले संस्कृति महाविद्यालय, सेक्टर-5 में पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग द्वारा 7.80 करोड़ रुपये की लागत से बनाये जाने वाले राज्य स्तरीय संग्रहालय भवन, सेक्टर-39 चंडीगढ़ में 7.23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आवासीय परिसर तथा गांव खेरावाली में 30 लाख रुपये की लागत से चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग द्वारा बनाये जाने वाले एएनएम व जीएनएम प्रशिक्षण स्कूल की आधारशिला भी रखी।
इस मौके पर सांसद रतनालाल कटारिया ने पंचकूला जिला व संसदीय क्षेत्र में आने वाले अंबाला और यमुनानगर जिलों के लिये विकास परियोजनाओं का शिलांयास एवं उद्घाटन करने के लिये मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहला अवसर है जब किसी राज्य के मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस से प्रदेश में चार हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलांयास व उद्घाटन किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की विकास, जनकल्याण और पारदर्शी प्रशासन की सोच से जहां प्रदेशवासियों को लाभ मिला है वहीं देश की अन्य राज्य सरकारे भी उनकी इस कार्यशैली का अनुसरण कर रही है।
पचंकूला विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता, कालका विधायक लतिका शर्मा
विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में पंचकूला जिला की विकास के मामले में अनदेखी की गई है लेकिन वर्तमान सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में अकेले पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि के विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि इनमें से अधिकतर कार्य पूरे होने के नजदीक है और शेष का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पंचकूला को आयुष विश्वविद्यालय के साथ-साथ नेशनल इंस्टीच्यूट आॅफ फैशन डिजाइनिंग जैसे दो विश्व विद्यालय दिये है, जिनसे क्षेत्र के लाखों युवाओं के कौशल में निखार आयेगा और लोगों को आयुष की बेहतर सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से पंचकूला से यमुनानगर तक फोर लेन की परियोजना को पूरा किया जा रहा है और इससे पूरे क्षेत्र की उन्नति होगी। इसके अलावा उन्होंने पंचकूला जिला में विभिन्न विभागों के माध्यम से किये जा रहे विकास कार्यों का भी विस्तार पूर्वक जिक्र किया।
विधायक श्रीमती लतिका शर्मा ने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार का साढ़े चार वर्ष का कार्यकाल कालका विधानसभा क्षेत्र के लिये एतिहासिक रहा है। सरकार ने विकास के मामले में पिछड़े हुए क्षेत्र के लिये एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि पिंजौर के गांव खेड़ावाली में एएनएम व जीएनएम प्रशिक्षण स्कूल आरंभ होने से महिला सशक्तीकरण का बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र की महिलाओं के लिये रोजगार के अवसर बढ़ेेंगे। उन्होंने यह परियरोजना स्वीकृत करवाने के लिये मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का आभार व्यक्त किया।
उपायुक्त डाॅ बलकार सिंह व अन्य अधिकारी।
इस मौके पर उपायुक्त डाॅ बलकार सिंह, नगर निगम प्रशासक श्री राजेश जोगपाल, अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह, हरियाणा लोक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम के निदेशक डाॅ जी प्रशन्ना कुमार, एसडीएम पंकज सेतिया, नगराधीश गगनदीप सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एमएल गर्ग, भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला महामंत्री हरेंद्र मलिक, घूमंतु जाति विकास बोर्ड के सदस्य जशमेर सिंह बंजारा, जिला शिक्षा अधिकारी एचएस सैनी, जिला विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी अधिकारी सतपाल सिंह, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता हरपाल सिंह, श्रीमाता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्यकार्य कारी अधिकारी एस0पी अरोड़ा, सचिव शारदा प्रजापति, हरियाणा लोक प्रशिक्षण संस्थान पंचकूला के प्रिंसीपल रामशरण, शिवालिक विकास बोर्ड के सदस्य श्यामलाल बंसल, संजय अहुजा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-03 16:54:022019-03-03 16:54:05लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह पंचकूला में जिला की विकास परियोजनाओं के शिलांयास
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा इलाके के हंदवाड़ा सेक्टर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच बीते 72 घंटों से मुठभेड़ जारी है। इस फायरिंग के दौरान अब तक 5 जवान शहीद हो गए हैं तो वहीं दो आतंकियों को भी जवानों ने ढेर कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार सुबह फायरिंग रूक रूककर हो रही है। इस मुठभेड़ में 3 सीआरपीएफ और दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। अभी भी एनकाउंटर जारी है।
जानकारी के अनुसार आतंकी अभी भी रुक-रुक कर गोलीबारी कर रहे हैं। इस दौरान सीआरपीएफ के एक सहायक कमाडेंट समेत आठ अन्य सुरक्षाकर्मी जख्मी भी हो गए हैं। क्रास फायरिंग की चपेट में आकर एक नागरिक की भी मरने की खबर है। इस दौरान आतंकी समर्थक तत्वों और सुरक्षाबलों के बीच हुई हिंसक झड़पों में सात लोग जख्मी हुए हैं। प्रशासन ने इलाके में मोबाइल इंटरनेट बंद करने के साथ सुरक्षा भी बढ़ा दी है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक एक आतंकी मारा गया है, लेकिन पुलिस ने कहा कि जब तक शव बरामद नहीं होते कुछ नहीं कहा जा सकता।
रविवार को इस मुठभेड़ के दौरान घायल एक सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए। फिलहाल, सुरक्षाबलों की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभी तक आतंकियों के शव बरामद नहीं हुए हैं। बता दें कि शुक्रवार से एनकाउंटर चल रहा है।
वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी रेंजर्स लगातार नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहे हैं। जिसका भारतीय सेना के जवन मुंहतोड़ जवान दे रहे हैं। बीते शुक्रवार को सेना को आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वहां जवान पहुंचे और मुठभेड़ शुरू हो गई।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-03 06:23:392019-03-03 06:23:42जम्मू-कश्मीर : हंदवाड़ा में 72 घंटे से एनकाउंटर जारी