हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य 8 मार्च को प्रातः 11 बजे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रेड बिशप पर्यटन स्थल पंचकूला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डाॅ0 बलकार सिंह ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित किये जा रहे इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मेंत्री श्रीमती कविता जैन, विभाग के प्रधान सचिव व निदेशक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे। राज्यपाल इस कार्यक्रम में वूमन हैल्प बुक 181 को लांच करेंगे तथा कामकाजी महिलाओं के साथ कार्य स्थल पर छेड़छाड़ अधिनियम 2013 से संबंधित टूलकीट भी लांच करेंगे। वे कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी करेंगे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-07 10:57:332019-03-07 10:57:37हरियाणा के राज्यपाल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रेड बिशप पर्यटन स्थल में होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे – डाॅ0 बलकार सिंह
हरियाणा राजस्व विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनंद अरोड़ा ने कहा कि लोकतं़त्र को मजबूत करने में हर नागरिक की अपनी अहम भूमिका होती है। आज के युग में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की भूमिका को बढ़ाना भी हम सबका सामूहिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि मताधिकार का प्रयोग महिला सशक्तिकरण के लिए भी आवश्यक है।
हरियाणा राजस्व विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनंद अरोड़ा पंचकूला सेक्टर-1 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में निर्वाचन विभाग द्वारा आयोजित मतदाता जागरुकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए।
श्रीमती केशनी आनंद अरोड़ा आज यहां पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में निर्वाचन विभाग द्वारा आयोजित मतदाता जागरुकता कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रही थी।
उन्होंने मतदान के क्षेत्र में महिलाओं की बढती हुई भागीदारी पर प्रसन्नता जाहिर की और इसमें और अधिक प्रोत्साहन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1962 में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 47.6 प्रतिशत था जो 2014 में बढ़ कर 65.6 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतं़त्र है और भारत में महिलाओं को मत करने का अधिकार बहुत पहले मिल गया था जबकि ग्रीस में 1952 और स्वीटजरलैंड में 1971 में महिलाओं को वोट करने का अधिकार प्राप्त हुआ था।
उन्होंने कहा कि एक मतदाता के तौर पर हमारा यह कर्तव्य बनता है कि हम वोट जरुर बनवाएं और वोट डालें। इसके साथ ही सबसे बड़़ा कर्तव्य सही व्यक्ति या सही पार्टी को वोट डालना है ताकि लोकतां़ित्रक व्यवस्था सही तरीके से चलती रही। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग का लक्ष्य भी है कि इस बार सौ प्रतिशत मतदान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग को 2.8 लाख महिलाओं के नाम मतदाता सूचियों से काटने पड़े थे क्योंकि मतदाता सूचियों में महिलाओं का सीधे तौर पर नाम दर्ज नही होने की बजाय उनकी पहचान पिता अथवा या पति के नाम से थी। उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि मतदाता सूची में महिलाएं अपना नाम दर्ज करवाएं और अपनी पहचान से अपना वोट डालें। महिलाओं को पुरुषों से आगे बढ़कर वोट डालना है। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से भी वोटर कार्ड बनवाने और वोट डालने का आग्रह किया।
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतं़त्र की मजबूती के लिए मतदाताओं को खामोश रहने की बजाय अपने मत के माध्यम से अपनी राय जरुर जाहिर करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं की सहभागिता से ही योग्य उम्मीदवारों के निर्वाचन की प्रक्रिया को बढ़ावा मिलता है और अब निर्वाचन आयोग द्वारा कोई भी प्रत्याशी पसंद न होने पर मतदाताओं को नोटा का विकल्प भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए कई राज्यों के विधानसभा चुनावों में महिलाओं का वोट प्रतिशत पुरुषों की तुलना में अधिक रहा है जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए एक सकरात्मक पहल है।
श्री रंजन ने कहा कि विद्यार्थियों को वोटर कार्ड बनवाने के लिए निर्वाचन आयोग ने विशेष सुविधा दी है। जो विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त करने के लिए हाॅस्टल, लाॅन्ज या किराये पर रहते हैं और उनके आवास संबंधि कोई प्रमाण नहीं है वे केवल अपने शिक्षण संस्थान के मुखिया के सत्यापन से ही वोट बनवा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि युवा मतदाताओं को वोट बनवाने व मताधिकार का प्रयोग करने की प्रेरणा देने के लिए प्रदेशभर में जागरुकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग न केवल स्वयं मताधिकार का प्रयोग करे बल्कि अपने परिजनों, रिश्तेदारों व संपर्क में आने वाले अन्य लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले ऐसे पात्र नागरिक चुनाव नामांकन की तिथि समाप्त होने से 10 दिन पहले तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वोट बनवाने की सुविधा आॅनलाइन भी उपलब्ध है और अपने क्षेत्र के बीएलओ के माध्यम से भी पंजीकरण करवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम होने, क्षेत्र के बीएलओ और निर्वाचन पंजीयन अधिकारी सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारियां वोटर टोल फ्री नंबर- 1950 से भी प्राप्त की जा सकती हैं।
कार्यक्रम में पैरा ओलंपियन अर्जुन अवार्डी अमित सरोहा ने भी युवाओं को चुनाव प्रक्रिया में प्रतिभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभागियों की जानकारी के लिए ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा अपना वोट-अपना हक नामक लघु नाटिका के माध्यम से मताधिकार के महत्व की जानकारी दी गई। श्रीमती केशनी आनंद अरोड़ा ने निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर पुलिस आयुक्त, पंचकूला सौरभ सिंह, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निदेशक शेखर विद्यार्थी, उपायुक्त डाॅ. बलकार सिंह, कला एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक महेश्वर शर्मा, विशेष सचिव गीता भारती, एसडीम, पंचकूला पंकज सेतिया, एसडीएम, कालका मनीता मलिक, नगराधीश गगनदीप सिंह, अपूर्व सिंह और महाविद्यालय की प्रिंसिपल अर्चना मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-07 10:44:002019-03-07 10:44:03अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में निर्वाचन विभाग द्वारा आयोजित मतदाता जागरुकता कार्यक्रम – केशनी आनंद अरोड़ा
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश की रक्षा सुरक्षा हम सब का दायित्व है और सभी को मिलकर चिंता करनी चाहिए। देश की सुरक्षा को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए।
मुख्यमंत्री गुरुवार को भिवानी के गांव मिठी के शहीद सोमबीर के अंतिम संस्कार स्थल पर उसके चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद पत्रकारों से से बातचीत कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें वीर शहीद नायब सूबेदार सोमबीर की शहादत पर गर्व है और देश के जवानों की शहादत पर नाज करते है।
देश की सुरक्षा में प्रदेश की भागीदारी दस प्रतिशत है जो हमारे लिए गौरव की बात है।
मुख्यमंत्री मनोहर गांव मिठी में पहुंच शहीद नायब सूबेदार सोमबीर को श्रद्धांजलि दी और उसके घर पहुंच कर धर्मपत्नी सुमन, माता राजेंद्री देवी व परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि सोमबीर की शहादत का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।
ऐसे वीर सपूत पर हमें नाज है और उनका बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की तरफ से शहीद परिवार को 50 लाख रुपये और सोमबीर की धर्मपत्नी सुमन को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी जाएगी।
इसके अलावा शहीद सोमबीर के नाम को अमर रखने के लिए पंचायत की मांग के अनुसार मिठी में सरकारी संस्था या पार्क का नामकरण किया जाएगा।
इस दौरान वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, सांसद धर्मबीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी दलाल, भाजपा जिला अध्यक्ष नंदराम धानिया, उपायुक्त अशंज सिंह, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया, एसडीएम सिवानी पृथ्वी सिंह, चेयरमैन मार्केट कमेटी अनिल झाझडिय़ा, सरपंच रोहताश सांगवान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व अधिकारी उपस्थित थे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-07 08:08:372019-03-07 08:08:40मनोहर लाल – देश की सुरक्षा को लेकर नहीं होनी चाहिए राजनीति
7 मार्च 2019 को गूगल ने रूस के महान गणितज्ञ ओल्गा लैडिज़ेनस्काया के 97वें जन्मदिन पर डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी है।
एक बार फिर दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन ने महाशख्सियत की याद में डूडल बनाकर याद किया है।
गणितज्ञ ओल्गा लैडिज़ेनस्काया एक महान गणितज्ञ थे।
जिन्होंने डिफरेंशियल इक्वेशन्स और फ्लूड डायनैमिक्स के क्षेत्र में महान उपलब्धि हासिल की।
लेडीशेंजकिया का जन्म सोवियत यूनियन में हुआ जो अब रूस के कोलोग्रीव शहर है।
बता दें कि इस महान गणितज्ञ का जन्म 7 मार्च 1922 को सोबियत के कोलोग्रिव में हुआ।
उनके पिता गणित के शिक्षक थे।
लेडी शेंजकिया का जीवन संघर्षों से भरा रहा।
बचपन में ही उनकी शादी हो गई। उनका निधन 2004 में हुआ।
इन्होंने मौसम पूर्वानुमान, समुद्र विज्ञान, वायुगतिकी और हृदय विज्ञान के क्षेत्र के काफी महान योगदान दिया।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-07 04:26:422019-03-07 04:26:45गूगल ने डूडल बनाकर रूस के महान गणितज्ञ ओल्गा लैडिजेनस्काया को किया याद
बैंकों में फर्जीवाडा और धोखाधड़ी के मामले अक्सर सामने आते हैं।
यमुनानगर के खंड सढौरा में एक्सिस बैंक की ब्रांच में नक़ली सोना रखकर बैंक से एक करोड़ 98 लाख रुपये लोन का फर्जीवाड़ा सामने आया है।
सढौरा थाना निरीक्षक लोकेश कुमार के अनुसार यह नकली गोल्ड लोन का मामला जुलाई 2017 से लेकर मार्च 2018 के बीच का है और अब इस बैंक के आडिटर द्वारा बैंक की ऑडिटिंग और सोने की जांच होने पर यह सोना नक़ली पाया गया।
पुलिस जांच अधिकारी लोकेश कुमार ने बताया कि वर्तमान बैंक मैनेजर अनुज सिंगला की शिकायत पर नकली सोने पर बैंक से लोन लेने का धोखाधड़ी का केस आईपीसी का धारा 420,406 और 120-बी के अंतर्गत दर्ज किया है।
30 से अधिक लोगों ने धोखाधड़ी करके बैंक से गोल्ड लोन लिया, उनकी जांच शुरू कर दी है।
बैंक के गोल्ड एप्रूवर स्थानीय हर्ष ज्वेलर्स के संजय कुमार की मिलीभगत की भी आशंका जताई जा रही हैं।
सोने की जांच और सत्यापन प्रामाण-पत्र उसी के द्वारा की गई है।
जब हमारे संवाददाता ने इस बारे में बैंक से जानकारी के लिए संपर्क किया तो धोखाधड़ी पर बैंक ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-06 13:15:252019-03-06 13:15:28नकली सोने पर एक्सिस बैंक से दो करोड़ के ऋण लेने का फर्जीवाड़ा आया सामने
चंडीगढ़:सेना की वर्दी के नाम पर राजनीति करने के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के आरोप पर पटलवार करते हुए बुधवार को सुधार सेल के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रॉकी मित्तल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा तिलमिलाए हुए हैं और उन्हें कुछ सूझ नहीं रहा है, इसलिए वह अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं।
रॉकी मित्तल ने बताया कि मैं नेता भी हूं और अभिनेता भी, फिल्मों-स्टेज और रंगमंच में आर्मी की वर्दी पहले भी पहनी जाती थी ।
मैंने अपने गाने में आर्मी वर्दी पहनी और उसका पूरा सम्मान भी किया। कोई भी इस गाने को देखकर इसके सबूत देख सकता है।
वास्तव में बेबुनियाद बयान भूपेन्द्र हुड्डा ने तिलमिलाहट में दी है।
गौरतलब है कि रॉकी मित्तल के हाल ही में यू ट्यूब पर जारी किए गए गाने ‘मोदी का ऐलान, उड़ा दो पाकिस्तान’ में उनके द्वारा निभाई गई फौजी की भूमिका पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कटाक्ष करते हुए कहा था कि यह भारतीय सेना और उनके सम्मान की तौहीन है।
इस तरह का काम नहीं किया जाना चाहिए।
रॉकी मित्तल ने हुड्डा को जवाब में कहा कि उन्होंने (रॉकी मित्तल) हमेशा देश के लिए काम किया है और भूपेन्द्र हुड्डा ने रॉबर्ट वॉड्रा के लिए काम किया है।
मैं समझ सकता हूं कि भूपेन्द्र हुड्डा को इस गाने को देखने के बाद कितनी समस्या हो रही होगी। वास्तव में भूपेन्द्र हुड्डा जैसे लोगों ने हरियाणा में जात-पात की आग फैला रखी है।
भूपेन्द्र हुड्डा बताएंगे कि उनके आदमियों ने हरियाणा में आरक्षण के नाम पर कितनी दुकानें जलाई थीं, कितनी बसें फूंकीं गई थी और कितने लोगों का जान-माल का नुकसान हुआ था।
वास्तव में सर्जिकल स्ट्राइक का जितना दुख पाक को नहीं है उतना कांग्रेसियों को है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी तो पाकिस्तान में आग लगाते हैं, मगर हुड्डा जैसे कांग्रेसी तो अपनों को ही जलाते हैं ।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-06 12:57:002019-03-06 12:57:02भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का बयान तिलमिलाहट वाला – रॉकी मित्तल
अंबाला सांसद रतनलाल कटारिया ने कहा कि देश के सभी वर्गों किसान, मजदूर एवं मध्यम वर्ग को प्रधानमंत्री से जो अपेक्षाएं थी, वह सभी पूरी की गई हैं। भाजपा सरकार गरीब किसान और युवाओं के सपने एवं आकांक्षाओं को समर्पित सरकार है।
उन्होंने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि आजादी के बाद 70 सालों तक जिन वर्गों के बारे में सोचा नहीं था, अब उन्ही वर्गों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई गई हैं, जिसमें सभी वर्गों का वर्ष 2022 तक नए भारत के विजन को साकार करने की दिशा में कदम रख चुके हैं, जिसमें सभी वर्गों को शौचालय, जल और बिजली आदि कमी को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा। वर्ष 2030 के भारत के लिए विजन कायम है भारत एक आधुनिक, प्रोद्यौगिक से सम्मिलित एवं उच्च विकास दर, के साथ एक समान और पारदर्शी समाज होगा
प्रथम आयाम के अंतर्गत भारत की अर्थव्यवस्था और जीवन सहज .सुखद जीवन की सरंचना का निर्माण करेगा। उन्होंने कहा कि 2000-2010 में पैदा हुए बच्चे के 8 करोड 1लाख नए वोटर बनाए गए जो 2019 के चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कटारिया ने कहा कि हर लोकसभा क्षेत्र से 2019 के चुनाव में 1.5 लाख नए वोटर होंगे। 2014 के चुनाव में भी इन 15 करोड़ वोटर ने क्रांतिकारी भूमिका निभाई थी !
भारतीय जनता पार्टी इन योवाआंे को रोजगार देने व उनके स्किल को और बढ़ावा देने के लिए दृढ़ संकल्पित है
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-06 12:45:522019-03-06 12:45:54देश के समग्र विकास एवं हर वर्ग के कल्याण के प्रति समर्पित है भाजपा सरकार – कटारिया
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती नवराज संधु सेक्टर-20 में कृषि निदेशालय से मुख्य मार्ग तक बागवानी के बीच से गुजरने वाली संपर्क सड़क का शिलान्यास करते हुए व पौधे लगाते हुए।
पंचकूला, 6 मार्च-
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती नवराज संधु ने आज सेक्टर-20 में कृषि निदेशालय से मुख्य मार्ग तक बागवानी के बीच से गुजरने वाली संपर्क सड़क का शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करने के लिये विभाग के महानिदेशक अजीत बाला जोशी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। श्रीमती संधु ने निदेशालय में स्थापित किये गये पुस्तकालय के सौंदर्यकरण कार्य का भी शिलान्यास किया।
श्रीमती संधु ने कहा कि इस मार्ग के बनने से किसानों व आम नागरिक को कृषि विभाग के कार्यालय में पंहुचने में सुविधा होगी। उन्होंने अधिकारियों को बागवानी परिसर में छायादार व सजावटी पौधों के साथ साथ फलदान पौधे लगाने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों के लिये चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन में विशेष रूचि लेने के लिये उनकी सराहना की। अतिरिक्त मुख्य सचिव और महानिदेशक ने कार्यक्रम के अवसर पर सेब, लिची, आलू बुखारा, चिकू, आडू, नाशपाती व अन्य फलदार पौधे भी लगाये।
इस मौके पर बागवानी विभाग के अतिरिक्त निदेशक डाॅ0 अर्जुन सिंह सैनी, कुलबीर सिंह, डाॅ0 विजेंद्र सिंह रापड़िया, डाॅ0 अनिल राणा, डाॅ0 आर0एस0 सोलंकी, डाॅ0 एस0एस0 दहिया, आर0एस0 चहल, राकेश कुमार, जगराज डांडी, डाॅ0 कुलदीप गौतम सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-06 12:38:262019-03-06 12:38:29नवराज संधु – कृषि निदेशालय से मुख्य मार्ग तक बागवानी के बीच से गुजरने वाली संपर्क सड़क का शिलान्यास
विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा जिला के तीन विकास खंडों की 14 ग्राम पंचायतों में पंच पदो ंके उपचुनाव के लिये मतदाता सूचियों का संशोधन किया जा रहा है। यह मतदाता सूचियां 15 मार्च तक तैयार करके 16 मार्च को इनका प्रारंभिक प्रकाशन किया जायेगा और ड्राफ्ट मतदाता सूची पर 25 मार्च तक दावें और आपत्तियां आमंत्रित की जायेंगी।
यह जानकारी देते हुए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कवर दमन सिंह ने बताया कि प्राप्त होने वाले दावें एवं आपत्तियों को निपटान 25 मार्च तक किया जायेगा और 20 अप्रैल तक उन सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में पंच पद रिक्त है, उनमें मोरनी ब्लाॅक की भोज कुदाना व भोज पोंटा, पिंजौर ब्लाॅक की बार, रायपुररानी ब्लाॅक की बहबलपुर, भूड़, देबर, गनौंली, हंगौला, मंडापा और ठारवा ग्राम पंचायत शामिल है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-06 12:27:332019-03-06 12:27:36ग्राम पंचायतों में पंच पदो ंके उपचुनाव के लिये मतदाता सूचियों का संशोधन किया जा रहा – कवर दमन सिंह