देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर थी, लेकिन आज एक बार फिर से पेट्रोल की कीमत में इजाफा हुआ है।
वहीं, आज भी डीजल की कीमत स्थिर बनी हुई है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी क्रूड ऑइल यानि कच्चे तेल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है।
साथ ही यह भी माना जा रहा है कि आने वाले समय में कच्चे तेल की कीमत में इजाफा होने के वजह से भारत में तेल की कीमतों में इजाफा हो सकता है।
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन डीजल की कीमत में इजाफा नहीं हुआ है।
वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे का इजाफा हुआ है, लेकिन डीजल की कीमत स्थिर बनी हुई है।
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 72.31 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 67.54 रुपए प्रति लीटर है।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 77.94 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 70.76 रुपए प्रति लीटर है।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 74.39 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 69.33 रुपए प्रति लीटर है।
चन्नई में पेट्रोल की कीमत 75.09 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 71.38 रुपए प्रति लीटर है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-09 04:45:412019-03-09 04:45:43पेट्रोल की कीमत में फिर से इजाफा, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 72.31 रुपए प्रति लीटर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि हमारे घर में ही सेना के पराक्रम को नीचा दिखाने के दिन रात प्रयास किये जा रहे है और ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिये लेकिन उनकों शर्म नहीं आती है।
मोदी कानपुर के निरालानगर मैदान में अनेक विकास योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कल जम्मू में हुये बम विस्फोट को आतंकवादियों की बौखलाहट का परिणाम बताया।
उन्होंने कहा कि क्या यह सेना का अपमान नहीं है,वीरों के पराक्रम का अपमान नहीं है।
कुछ लोग यह काम जानबूझकर कर रहे है मोदी ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिये ये लोग जिस प्रकार की बयानबाजी कर रहे है, इससे देश के दुश्मनों को ताकत मिल रही है।
स्वार्थ की राजनीति के चलते मोदी विरोध के कारण हमारे राजनीतिक विरोधी जो बयानबाजी कर रहे है उसका लाभ आतंकियो के सरपरस्त उठा रहे है।
प्रधानमंत्री ने दो दिन पहले लखनऊ में सूखे मेवे बेचने वाले कश्मीरियों के साथ मारपीट का मुद्दा भी उठाया और उसे गलत बताया।
भारत में भी दम है यह लगता है या नहीं लगता है, हमारी सेना जो तय करे वह कर सकती है।
आप लोग खुश है आपका हौसला बुलंद है।
लेकिन बहुत दुखद है कि हमारे घर में ही सेना के पराक्रम को नीचा दिखाने का दिन रात प्रयास किया जा रहा है।
ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिये, लेकिन उनको नहीं आती है।
प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुये कहा कि पाकिस्तान को जो अच्छा लगे,पाकिस्तान को जो पसंद आयें ऐसी बाते हिन्दुस्तान में बैठे हुये लोग करे, क्या ऐसे लोगों को माफ कर सकते है?
क्या यह सेना का अपमान नही है,वीरों के पराक्रम का अपमान नहीं है।
कुछ लोग जो काम जानबूझकर कर रहे है।
मैं आजादी की जंग में अहम भूमिका अदा करने वाले इस कानपुर की धरती से आरोप लगा रहा हूं कि राजनीतिक स्वार्थ के लिये जिस प्रकार की बयानबाजी कर रहे है, जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग कर रहे है सरकार पर जिस प्रकार के गंदे आरोप लगा रहे है इससे देश के दुश्मनों को ताकत मिल रही है।
आज जब पाकिस्तान पर पूरी दुनिया का दबाव है और पाकिस्तान आतंकवाद पर रंगे हाथों पकड़ा गया है पाकिस्तान मुंह दिखाने लायक नहीं रहा है।
सारी दुनिया पाकिस्तान पर दबाव बना रही है, ऐसे समय हमारे लोगों के बयान हमारे ही देश में से कुछ लोगों के बयान पाकिस्तान की मदद कर रहे है ।
क्या उनका ऐसा करना शोभा देता है? मोदी ने विपक्ष पर वार करते हुए कहा कि मत भूलिये कि आपके बयानों को आधार बना रहा है।
पाकिस्तान आप ही के बयानों को दुनिया में बांट रहा है, दिखा रहा है और पूरे विश्व में भ्रम फैला रहा है और यह पाप आपके द्वारा हो रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि’ ऐसी स्थिति में हिन्दुस्तान के हम सब नागरिकों को सतर्क रहते हुए राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को निभाने की पहले से ज्यादा जरूरत है।
देश में एकता का वातावरण बनाये रखना बहुत अहम है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-08 13:56:192019-03-08 13:56:22प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : सेना के पराक्रम को नीचा दिखाने वाले लोगों को शर्म आनी चाहिए
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार विदेशों में मजबूती के रुख के बीच आभूषण विक्रेताओं की ताजा लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 200 रुपए की तेजी के साथ 33,270 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
सोने की ही तरह औद्योगिक इकाइयों का उठाव बढ़ने से चांदी भी 120 रुपए की तेजी के साथ 39,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।
बाजार सूत्रों ने कहा कि चीन के निर्यात आंकड़ों में गिरावट के रुख से वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में नरमी आने की आशंका में आभूषण कारोबारियों ने सुरक्षित निवेश के विकल्प के बतौर सर्राफा बाजार में निवेश किया जिससे बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी आई।
उन्होंने कहा कि विदेशों में मजबूती के रुख के कारण सोने की तेजी को और बल मिला।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-08 12:55:462019-03-08 12:55:49विदेशों में मजबूती के रुख से सोना 200 रुपए चढ़ा, चांदी में भी आई तेजी
राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य रैड बिशप पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में विशेष उपलब्धियों के लिये उपायुक्तों और महिलाओं को सम्मानित करते हुए।
पंचकूला, 8 मार्च-
हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य ने आज रेड बिशप पंचकूला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश की 23 महिलाओं को अलग-अलग क्षेत्र में विशेष उपलब्धियों के लिये पुरस्कृत किया। उन्होंने पोषण स्तर में सुधार तथा घटते लिंगानुपात में सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले जिलों के उपायुक्तों को भी नकद न्यूट्रिशन अवार्ड से सम्मानित किया। पंचकूला जिला को पोषण स्तर सुधार में प्रथम पुरस्कार मिला है, जिसके लिये राज्यपाल ने पंचकूला उपायुक्त डाॅ0 बलकार सिंह को 2 लाख रुपये का न्यूट्रिशन अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस समारोह में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती कविता जैन, सांसद रतनलाल कटारिया सहित प्रदेश व जिला के वरिष्ठ अधिकारी भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
पोषण स्तर सुधार में जहां पंचकूला को प्रथम पुरस्कार के लिये दो लाख रुपये का पुरस्कार मिला, वहीं प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल करने पर रेवाड़ी जिला के उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा को एक लाख रुपये तथा तीसरे स्थान प्राप्त करने पर कुरूक्षेत्र जिला के उपायुक्त एस0एस0 फुलिया को 50 हजार रुपये का न्यूट्रिशन अवार्ड देकर सम्मानित किया।
प्रदेश में घटते लिंगानुपात में सुधार के लिये उल्लेखनीय कार्य करने हेतू जींद के उपायुक्त आदित्य दहिया को पांच लाख रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। इस क्षेत्र में दूसरा स्थान हासिल करने पर रेवाड़ी जिला के उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा को 3 लाख तथा महेन्द्रगढ़ जिला की उपायुक्त डाॅ0 गरिमा मितल को दो लाख रुपये के प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया।
राज्यपाल ने रेवाड़ी जिला की रेखा लक्ष्मी सिंह को सूचना प्रोद्यौगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिये एक लाख रुपये की राशि के कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार से, हिसार की श्रीमती कामजीत को ए0एम0एम0 नर्सिज एवं महिला एम0पी0 डब्ल्यू0 पुरस्कार, सोनीपत की नेहा गोयल को एशियन गेम में हाॅकी खिलाड़ी के रूप में मेडल जीतने के लिये, करनाल की सोनिया को भारतीय हैंडबाॅल टीम की कप्तान के रूप में, एशियन गेम में भाग लेने, शत-प्रतिशत दिव्यांग हिसार की एकता भयान को महिला खिलाड़ी पुरस्कार, हिसार की कृष्ण देवी को महिला खिलाड़ी पुरस्कार, चरखी दादरी की शुकन्तला देवी को महिला खिलाड़ी पुरस्कार, भिवानी की सरिता वार्डन को सरकारी कर्मचारी पुरस्कार, हिसार की एसोसिएट प्रोफैसर रेणुका गंभीर को सरकारी कर्मचारी पुरस्कार, फरीदाबाद की डाॅ0 अर्चना भाटिया को सामाजिक कार्यकर्ता पुरस्कार, पंचकूला की मिनाक्षी सिंगला को सामाजिक कार्यकर्ता पुरस्कार, सोनीपत की शालू त्यागी सामाजिक कार्यकर्ता पुरस्कार, सोनीपत की प्रवीण कुमारी को महिला उद्यमी पुरस्कार, पानीपत की श्रीमती शोभना को महिला उद्यमी अवार्ड, सोनीपत की श्रीमती मंजु पहल को नारी शक्ति पुरस्कार, सोनीपत की श्रीमती सुमन को नारी शक्ति पुरस्कार, रोहतक की पुनम आर्या को नारी शक्ति पुरस्कार, भिवानी की सविता को आंगनवाॅडी कार्यकर्ता पुरस्कार, कुरुक्षेत्र की कर्मजीत कौर को आंगनवाॅडी कार्यकर्ता पुरस्कार, कैथल की प्रवीण कुमार की आंगनवाॅडी कार्यकर्ता पुरस्कार, सोनीपत की सुदेश को आंगनवाॅडी कार्यकर्ता पुरस्कार, सोनीपत की सुमन को आंगनवाॅडी कार्यकर्ता पुरस्कार तथा बरवाला की सुमन बाला को आंगनवाॅडी कार्यकर्ता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन सभी को 21-21 हजार रुपये की राशि के पुरस्कार प्रदान किये गये।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-08 12:40:142019-03-08 12:40:17राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल ने इस उपलब्धि के लिये उपायुक्त पंचकूला को 2 लाख रुपये के न्यूट्रिशन अवार्ड से किया सम्मानित
राजस्थान के बीकानेर में शुक्रवार को भारतीय वुयसेना का मिग-21 विमान क्रैश हो गया है।
विमान का पायलट सुरक्षित है। पायलट क्रैश के दौरान विमान से इजेक्ट करने में सफल रहा।
हालांकि सकून देने वाली बात यह है कि इस स दुर्घटना में पायलट बाल-बाल बच गया।
मामले की जांच कोर्ट द्वारा की जाएगी।
इस विमान ने नल एयरबेस से उड़ान भरी थी लेकिन लैंडिग से पहले ही हादसे का शिकार हो गया।
फिलहाल खबर के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
मिग-21 विमान ने नल एयरबेस से उड़ान भरी थी।
हाल के दिनों में मिग क्रैश होने की यह दूसरी घटना है।
जैसा की आप जानते हैं कि हाल ही में वायुसेना का मिग-21 क्रैश हुआ था।
इस विमान को वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन उड़ा रहे थे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-08 12:26:222019-03-08 12:26:25बीकानेर के पास MIG 21 लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट सुरक्षित
राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रैड बिशप में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करते हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए।
पंचकूला, 8 मार्च-
हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य ने नागरिकों व समाजसेवी संस्थाओं का आहवान किया है कि वेे महिला सशक्तिकरण के लिए सकारात्मक एवं प्रगतिशील सोच अपनाएं और प्रदेश में लिंगानुपात को संतुलित करने के लिए कन्या भ्रूण हत्या न करने और न करने देने का संकल्प लें ओर बेटियों को जीवन में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करें।
राज्यपाल सैक्टर 1 स्थित रैडबिष्प में अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने महिला हैल्पलाईन टोल फ्र्री न0 181 तथा सैक्सुअल हरासमेंट टूल किट का भी लोकार्पण किया। समारोह में प्रदेश भर की 23 महिलाओं को विभिन्न शौर्य पुरस्कारों से सम्मानित किया। महिलाओं के लिए क्रियान्वित पोषण योजनाओं के सफल क्रियान्यन के लिए एवं सुधार हेतू पंचकूला के उपायुक्त डा.बलकार सिंह, रेवाडी के उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा व कुरूक्षेत्र के उपायुक्त डा. एस एस फुलिया को सम्मानित किया। इसके अलावा लिंगानुपात में सुधार लाने पर जींद के उपायुक्त आदित्य दहिया, रेवाड़ी के उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा व महेन्द्रगढ की उपायुक्त डा. गरीमा मितल को भी सम्मानित किया।
राज्यपाल ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि ‘‘यत्र नार्यस्तु पूजयन्ते, रमन्ते तत्र देवता,“ जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवताओं का वास होता है। भारतीय संस्कृति में नारी को देवी का स्थान दिया गया है। देश में माँ दुर्गा को शक्ति की देवी, लक्ष्मी को धन की देवी, सरस्वती को विद्या और ज्ञान की देवी माना गया है। साथ ही साथ माता सीता, पार्वती, सावित्री व माँ काली का नाम भी श्रद्धा पूर्वक लिया जाता है और घर-घर में उनका पूजन होता है।
उन्होंने कहा कि देश और समाज के निर्माण में महिलाओं की अहम् भूमिका होती है। महिलाओं की रचनात्मक भूमिका के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। हमारे वेद और ग्रंथ नारी शक्ति के योगदान से भरे पड़े हैं। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, महारानी अहिल्याबाई होल्कर व रानी दुर्गावती ने अपनी वीरता का परिचय देकर विश्व को नारी की ताकत दिखाई थी। 21वीं सदी में भारत की चहुंमुखी प्रगति में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कदम से कदम मिलाकर योगदान दे रही हैं।
राज्यपाल ने कहा कि प्रजातांत्रिक प्रणाली में महिलाओं को सम्मानित स्थान देने के लिए सरकार ने पंचायती राज व्यवस्था में आरक्षण का प्रावधान किया है। आरक्षण मिलने से देश व प्रदेश के विकास में महिलाओं का उल्लेखनीय योगदान रहा है और महिलाएं सशक्त हुई है। देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। प्रधानमंत्री मातृ योजना, उज्जवला योजना, महिला हेल्पलाॅइन, नारी शक्ति पुरस्कार योजना, निर्भया योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ सबका साथ -सबका विकास आदि इन योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा नें भी महिलाओं के लिए क्रियान्वित योजनाओं को कारगर ढंग से लागू कर महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है। यह गर्व की बात है कि ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान में तो हरियाणा ने उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की है। इसके फलस्वरूप वर्ष 2014 में लिंगानुपात 871 था जो अब बढकर 929 हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं 69 प्रतिशत उच्च शिक्षा में शिक्षित है जो पूरे देश में सर्वाधिक है।
समारोह को सम्बोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती कविता जैन ने कहा कि नारी शक्ति को समर्पित दिवस पर वे हरियाणा की नारियों से मिलकर अभिभूत एवं गौरवान्वित हो रही है। प्रदेश की महिलाओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है। यह आयोजन केवल एक दिन तक सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि हर दिन, हर पल, हर त्यौंहार महिलाओं की आस्था, विश्वास, समृद्वि का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नारी वह शक्ति, अदभूत रचना है जो देश व दूनिया का रास्ता सजग करती है। इसे संजोकर नारी शक्ति आगे बढती रहती है।
बाल विकास मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने महिलाओं को सम्मान देने के साथ साथ कन्या भ्रूण हत्या जैसी घिनौनी हरकतों को रोककर न केवल गर्भ में कन्याओं को सुरक्षित करने का कार्य किया है बल्कि उन्हें बेहतर ओर सुरक्षित माहौल देकर उन्हें शिक्षित किया है। प्रदेश के 48 साल के इतिहास में केवल 32 कालेज खोले गए जबकि वर्तमान सरकार ने केवल चार साल में 36 महिला कालेज खोलकर रिकार्ड कायम किया है। प्रदेश में सबसे अधिक महिला पुलिस कर्मी भर्ती किए तथा दुर्गा एप, दुर्गा वाहिन जैसी योजनाएं क्रियान्वित की गई।
श्रीमति जैन ने कहा कि साढे तीन लाख ग्रामीण क्षेत्र व 70 हजार शहरी क्षेत्र में शौचालयों का निर्माण करवा प्रदेश को खुले में शौच मुक्त किया जिसका सबसे अधिक लाभ महिलाओं को मिला। इसके अलावा 25 हजार से अधिक स्वंय सहायता समूह खोलकर मुद्रा योजना के तहत 60 प्रतिशत ऋण देकर लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत की बजाय 42 प्रतिशत आरक्षण मिला है। उन्होंने कहा कि नारी को ओर अधिक सम्मान दें ताकि भावी पीढी संस्कारी बने और एक सभ्य एवं विकसित समाज का निर्माण सम्भव हो।
स्मारोह को सम्बोधित करते हुए सांसद रतन लाल कटारिया ने कहा कि 111 साल पहले महिलाओं ने न्यूयार्क में रैली के माध्यम से अधिकार मांगे तथा 1975 में इस दिवस को मान्यता मिली। तब से लेकर इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, व रक्षामंत्री सीतारमण ने न केवल राजनीति में विश्व स्तर पर पहचान बनाई बल्कि अपने अपने मंत्रालयों में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा को बखूबी सिद्व किया। गत दिनों पाकिस्तान सीमा पर देश की महिला रक्षामंत्री सीतारमण ने सेना का मनौबल बढाया। लोकसभा में भी उन्होंने महिलाओं के अनेक मुददे उठाए है। ं
इस अवसर पर महिला एंव बाल विकास विभाग के एसीएस वी राजशेखर वुंदू्र व महानिदेशक कैप्टन मनोज ने स्वागत एवं धन्यवाद किया। समारोह में महिला आयोग की चेयरमैन प्रतिभा सुमन, सदस्य प्रीति भारद्वाज, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बंतो कटारिया, राज्यपाल के सचिव विजय सिंह दहिया, उपायुक्त डा. बलकार सिंह, डीसीपी कमलदीप गोयल, अतिरिक्त उपायुक्त उतम सिंह सहित कई अधिकारी एवं भारी संख्या में प्रदेश भर से आई महिलाएं मौजूद रही।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-08 11:58:532019-03-08 11:58:55राज्यपाल – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रैड बिशप में कार्यक्रम को संबोधित किया
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2019 के खास अवसर पर दूनिया की दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल ने महिलाओं के लिए खास डूडल (Google Doodle) बनाकर उन्हें समर्पित किया हैं।
गूगल ने खास तौर पर महिलाओं सशक्तीकरण और उनको सम्मान देनें के लिए ही इस डूडल को बनाया है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2019 के डूडल को खास उद्देश्य सिर्फ महीला सशक्तीकरण को बढ़ाना है।
गूगल ने अपने खास डूडल में 14 स्लाइड्स को जोड़ा है, जिसमें 14 अलग भाषाओं में महिला सशक्तीकरण के कोट्स लिखे हैं।
गूगल के इस डूडल में भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम का कोट भी शामिल है। मैरी कॉम ने लिखा है कि यह मत कहिए कि आप कमजोर हैं क्योंकि आप एक महिला हैं।
गूगल ने अपने डूडल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करने का ऑप्शन भी दिया है।
महिलाओं के सम्मान, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों को बढ़ावा देने के लिए महिला दिवस 2019 के खास अवसर पर हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-08 04:04:472019-03-08 04:04:50Google ने महिलाओं के लिए खास Doodle बनाकर किया समर्पित – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2019
हरियाणा राज्य फार्मेसी कौंसिल के नये चेयरमैन का कार्यभार फरीदाबाद से भाजपा पार्षद धनेश अदलखा ने सेक्टर 6 पंचकूला स्थित कार्यालय में संभाल लिया।
धनेश अदलखा के पास हरियाणा राज्य सहकारी कृषि व ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड के चेयरमैन का काम भी है।
धनेश अदलखा के कार्यभार ग्रहण समारोह में वाइस चेयरमैन सोहन लाल कांसल और रजिस्ट्रार अरुण पराशर, हरियाणा के ड्रग कंट्रोलर नरेंद्र विवेक आहूजा, डिप्टी ड्रग कंट्रोलर मनमोहन तनेजा भी उपस्थित थे।
पदभार ग्रहण करने के बाद धनेश अदलखा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्ज्जर का आभार व्यक्त किया।
पत्रकारों से बातचीत में धनेश अदलखा ने कहा कि फार्मासिस्टों की वैल्फेयर के लिए काम किया जाएगा और यदि किसी फार्मासिस्ट की अचानक मौत हो जाती है, उसकी कैसे मदद की जाए, हरियाणा सरकार का पूरा खजाना फार्मेसी कौंसिल के लिए खुला है।
फार्मेसी एसोसिएशन हरियाणा के साथ मिलकर फार्मासिस्टों के वैल्फेयर के लिए काम करुंगा।
अदलखा ने कहा कि ऐसे किसी भी व्यक्ति का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा, जिसने कभी फार्मेसी की पढ़ाई की ही नहीं और फार्मेसी का सर्टीफिकेट लेकर आ जाते हैं।
बकायदा रजिस्ट्रेशन पूर्व उनसे फार्मेसी से जुड़े सवाल-जबाव और जरुरत पडनÞे पर लिखित पेपर भी लिया जाएगा।
यदि किसी बच्चे ने फार्मेसी एक्ट 1948 के साथ खिलवाड़ किया है, तो उसे किसी हालत पर बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्यवाही करवाई जाएगी।
धनेश ने कहा कि हरियाणा एक पहला ऐसा राज्य है, जिसमें सारी चीजें सख्ती से लागू करते हुए मंत्री अनिल विज ने स्वास्थ्य मंत्री की शपथ ली थी, उसी दिन के बाद लगभग सभी मैडीकल स्टोरस पर खुद फार्मासिस्ट मालिक बन चुके हैं।
ड्रग अथॉरिटी सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है।
अदलखा ने फार्मासिस्टों को कहा है कि वह ऐसी कोई दवाई मरीज को ना दें, जो वह अपने बच्चों को ना खिला पायें।
इस अवसर पर शक्ति मार्केट एसोसिएशन प्रधान वासुदेव अरोड़ा, सरदार सुरजीत, अवतार मित्तल, राजबीर चौहान, गोल्डी भरेजा भी उपस्थित थे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-07 17:25:032019-03-07 17:25:06हरियाणा फार्मेसी कौंसिल के चेयरमैन का धनेश अदलखा ने संभाला पद
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के मानद महासचिव कृष्ण ढूल ने सैक्टर-14 स्थित बाल भवन में डे-केयर सैन्टर का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने बाल कल्याण परिषद पंचकूला द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों व कार्यक्रमों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कम्पयूटर प्रशिक्षण केन्द्र प्रशिक्षुओं व बाल कल्याण परिषद के अजीवन सदस्यों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये।
श्री ढूल ने इस अवसर पर कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा बच्चों के कल्याण व विकास के लिये कई प्रकार की गतिविधियां व कार्यक्रम चलाये हुये है,जिनका लाभ प्रदेश भर के बच्चों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि परिषद का एक मात्र उद्वेश्य बच्चों का सर्वागण विकास करना है और इस कार्य को प्रदेश के सभी जिला बाल कल्याण परिषद बेहतर तरीके से कर रही है।
जिला बाल कल्याण अधिकारी भगत सिंह ने बताया कि बाल पुस्तकालय को शीघ्र ही ई-लाईब्रेरी बनाने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। इस लाईब्रेरी में प्रशिक्षुओं व पाठकों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जायेगी । इस मौके पर मण्डल बाल कल्याण अधिकारी श्रीमती मिलन पण्डित संजय अहूजा,एच आर बजाज,मेजर सफीक,इन्दू बाला, श्याम मुरारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थि रहे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-07 14:35:302019-03-07 14:35:32बाल भवन में डे-केयर सैन्टर का शुभारम्भ – कृष्ण ढूल
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के बागवानी मंडल द्वारा 9 व 10 मार्च को टाउन पार्क पंचकूला में स्परिंग फेस्ट एवं फ्लावर फेस्टिबल का आयोजन किया जायेगा। इस फेस्ट के दौरान ढिल्लो एवियेशन प्राइवेट लिमिटिड के सहयोग से हेल्काॅपटर से शहर की यात्रा की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जायेगी। इस हवाई यात्रा के लिये 8 मार्च सायं 6 बजे तक पंजीकरण करवाया जा सकता है।
यह जानकारी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के बागवानी विभाग के अधीक्षक अभियंता हरदीप सिंह मलिक आज सेक्टर-5 स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इस फेस्टिबल का उद्घाटन 9 मार्च को प्रातः 10.30 बजे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक डाॅ0 डी0 सुरेश करेंगे। इसी प्रकार समापन समारोह 10 मार्च को सायं 4.30 बजे आयोजित किया जायेगा, जिसमें विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता पुरस्कार वितरण करेंगे।
श्री मलिक ने बताया कि 9 मार्च को विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जायेंगी, जिनमें मुख्य रूप से रंगोली, चित्रकला, पोट, फेस एवं टैटू पेंटिंग प्रतियोगिता, पर्यावरण विषय पर प्रश्नोतरी, मेंहदी प्रतियोगिता, हास्य कवि सम्मेलन, फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बैस्ट आउट आॅफ वेस्ट प्रतियोगिता शामिल है। इसी प्रकार 10 मार्च को ड्यूट डाॅंस, बेबी शो, मौलो एक्टिंग, फैशन शो, सेल्फी, सोलो सिंगिंग, फोक डान्स और पतंग प्रतियोगिता इत्यादि कार्यक्रम करवाये जायेंगे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-07 14:18:022019-03-07 14:18:049 व 10 मार्च को टाउन पार्क पंचकूला में स्परिंग फेस्ट एवं फ्लावर फेस्टिबल का आयोजन – हरदीप सिंह मलिक