*MCC enhances WhatsApp complaint number 9915762917 with feedback mechanism to strengthen public services*

कोरोना वायरस संक्रमण व लोकडाउन के चलते विद्यार्थियों की शिक्षा पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा एजुसेट के माध्यम से ’’घर पर ही पढाओ अभियान’’ शुरू किया गया है।

पंचकूला 14 अप्रैल- कोरोना वायरस संक्रमण लोकडाउन के चलते विद्यार्थियों की शिक्षा पर कोई  प्रतिकूल प्रभाव पड़े, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा एजुसेट के माध्यम से ’’घर पर ही पढाओ अभियान’’ शुरू किया गया है। 

इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि इस अभियान के तहत ई लर्निंग के माध्यम से विद्यार्थियेां को घर पर ही रहकर सुबह 10 से 12 बजे तक पढाया जाएगा। इसके माध्यम से छात्र अपनी गतिविधियों को रिकार्ड करने के लिए एक समर्पित नोटबुक बनाए रखेगें। उन्होंने बताया कि शिक्षक रोज विद्यार्थियों को सामग्री मुहैया करवाएगें और छात्रों की प्रगति की समीक्षा भी करेंगें।

उपायुक्त ने बताया कि एजुसेट पर सीखने की सामग्री को मुख्यालय द्वारा केन्द्रीय रूप से सांझा किया जाएगा तथा शिक्षकों को खुद भी क्यूरेट किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए है कि वे छात्रों को महत्वपूर्ण असाईमेंट ओर वर्कसीट भेंजे और असाईन किए गए कार्यो को समझने के लिए छात्रों के साथ वाईस नोट भी सांझा करें। उन्होंने बताया कि शिक्षकों ने अपनी अपनी कक्षाओं के व्हासअप ग्रुप बनाए हुए हैं और वे इन्ही गु्रप के माध्यम से विद्यर्थियों तक स्टडी मैटिरियल भेजना सुनिश्चित करेंगे। 

https://propertyliquid.com/

जिला शिक्षा अधिकारी उर्मिल रोहिला व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सीएमजीजीए नैनी चैहान को एजुसेट के लिए नोडल अधिकारी लगाया गया है। इसके लिए सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए है कि वे विद्यालय स्तर पर एजुसेट लागू करने के लिए कार्य योजना तैयार करें ताकि विद्यार्थियों को लोकडाउन के चलते शिक्षा मुहैया करवाई जा सके। उन्होने बताया कि शिक्षक संबधित ग्रुपों में व्हाटसअप के माध्यम से एजुसेट शिक्षा भिजवाना सुनिश्चित करेंगें।  

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

*MCC enhances WhatsApp complaint number 9915762917 with feedback mechanism to strengthen public services*

लोकडाउन के दौरान संविधान निर्माता भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर के जन्मोत्सव पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्वाजंलि अपिर्त की।

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष सैक्टर 25 व अभयपुर में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पाजंलि  

पंचकूला 14 अप्रैल- कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते जिला में लोकडाउन के दौरान संविधान निर्माता भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर के जन्मोत्सव पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्वाजंलि अपिर्त की।  

विधानसभा अध्यक्ष श्री गुप्ता ने पंचकूला के सैक्टर 25 स्थित अम्बेडकर चैक पर बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, बाल कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष कृष्ण ढूल, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला महामंत्री हरेन्द्र मलिक, बी बी सिंगल, विशाल सेठ, मण्डल अध्यक्ष संदीप यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, प्रधान अशोक रंगा, राजकुमार, नरेन्द्र बैंस, सुरेश, मोहनलाल, विजय, शीशपाल, धर्मपाल, सत्यनारायण रंगा, संजय आहूजा, राजेन्द्र नोनीवाल, राकेश अग्रवाल, उमेश सूद सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

https://propertyliquid.com/

इसके बाद हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा साहेब के जन्म दिवस पर औद्योगिक क्षेत्र अभयपुर में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर गरीब, दिहाड़ीदार, मजदूरों को कुकड़ फूड के पैकेट वितरित किए। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की सोच अनुरूप गरीब व्यक्तियों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। इसलिए उनका प्रयास है कि लोकडाउन के चलते जिला में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे और प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को आवश्यक खाद्य सामग्री अवश्य मिले।

श्री गुप्ता ने बताया कि जिला में लगभग 13 हजार परिवारों को नियमित रूप से कुकड पैकेट वितरित किए जा रहे है। इसके अलावा सूखा राशन बांटने का भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक खाना की पंहुच सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए 1250 के आसपास स्वैच्छिक कार्यकर्ता भी निरंतर लगे हुए है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लाॅक डाउन की अवधि 3 मई तक बढा दी है। इसलिए लोगों को सामाजिक दूरी अपनाते हुए अपने घरों में ही रहना चाहिए और लोक डाउन की दृढता से पालना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि हम सामाजिक दूरी की सही पालना सुनिश्चित करते हैं तो इस जल्द ही इस भयंकर बीमारी से निजात दिलाने के भागीदार बनेंगे। 

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

*MCC enhances WhatsApp complaint number 9915762917 with feedback mechanism to strengthen public services*

उपायुक्त ने बताया कि जिला मेें प्रवासी मजदूरों के लिए बनाए गए 9 अस्थाई सेल्टर होम में 412 व्यक्तियों को रखा जा रहा है तथा प्रवासी मजदूरों के स्वास्थ्य जांच के साथ साथ योगा टीचर एवं मनोवैज्ञानिक चिकित्सक भी नियुक्त किए गए है।

 पंचकूला  14 अप्रैल- उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि जिला मेें प्रवासी मजदूरों के लिए बनाए गए 9 अस्थाई सेल्टर होम में 412 व्यक्तियों को रखा जा रहा है तथा प्रवासी मजदूरों के स्वास्थ्य जांच के साथ साथ योगा टीचर एवं मनोवैज्ञानिक चिकित्सक भी नियुक्त किए गए है।

उपायुक्त ने बताया कि अस्थाई आश्रय स्थलों को नियमित रूप से सेनीटाईज किया जा रहा है तथा प्रवासी मजूदरों के लिए खाने पीने का उचित प्रबंध किया गया है। उन्होंने बताया कि इन मजदूरों के स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों की टीमें लगाने के साथ साथ योगा टीचर व मनोवैज्ञानिक चिकित्सक भी नियुक्त किए गए है। इन केन्द्रों में सफाई के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं तथा लोगों की सुविधा के लिए मोबाईल चार्जर भी लगाए गए है ताकि वे अपने परिवार वालों से निरंतर सम्पर्क बनाए रख सके। 

https://propertyliquid.com/

सैक्टर 17 स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में 55 प्रवासी मजदूरों, सामुदायिक केन्द्र राजकीय प्राईमरी स्कूल सैक्टर 20 में 60, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सकेतड़ी में 29, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामगढ में 25 व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरवाला में 66 प्रवासी मजदूरों को रखा जा रहा है। इसी  प्रकार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुररानी में 13, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालका में 118, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मढांवाला में 34 व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिंजौर में 12 प्रवासी मजदूरों को रखा गया है।

 Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

  

*MCC enhances WhatsApp complaint number 9915762917 with feedback mechanism to strengthen public services*

तय तिथि व समय पर ही मंडियों में फसल लेकर आएं किसान : उपायुक्त बिढ़ान

सिरसा, 14 अप्रैल।

लॉकडाउन की पालना के मद्देनजर प्रशासन द्वारा तैयार की गई गांव अनुसार किसानों के नामों की सूची


                उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान ने कहा कि कोरोना वायरस बचाव व फैलाव के मद्देनजर तथा लॉकडाउन की पालना को ध्यान में रखते हुए जिला की मंडियों में किसानों की सरसों फसल खरीद के लिए समय निर्धारित किया गया है। इसके साथ-साथ किसानों की नाम सहित सूची बनाई गई है ताकि मंडी में किसानों को परेशानी न हो और खरीद कार्य सुचारु रुप से चल सके। उन्होंने किसानों से आह्वïान किया कि किसान प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई तिथि, समय व सूची अनुसार ही मंडी में आएं और अनावश्यक भीड़ न करें। कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए लॉकडाउन की पालना बेहद जरूरी है, इसलिए किसान खेतों में फसल कटाई के साथ-साथ मंडी में भी सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखें तथा खरीद कार्यों में संयम रखते हुए प्रशासन का सहयोग करें।


                सचिव मार्केट कमेटी विकास सेतिया ने बताया कि मंडी में 15 अप्रैल को सरसों फसल खरीद के लिए किसानों की सुविधा अनुसार सूची तैयार की गई है, जो इस प्रकार है।

https://propertyliquid.com/


साहूवाला  प्रथम   मंडी : सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मंडी में आने वाले किसानों की सूची


                साहूवाला मंडी में गांव भंगु किसान मनेंद्र पाल पुत्र बलविंद्र सिंह, मनप्रीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह, जगदेव सिंह पुत्र मिठू सिंह, महेंद्र सिंह पुत्र सूरजा राम, विरेंद्र कुमार पुत्र फकीरचंद, दर्शन सिंह पुत्र नाहर सिंह, सचदेव सिंह पुत्र जगदेव सिंह, चेत सिंह पुत्र सरूप सिंह, रोहित देव ङ्क्षसह पुत्र शिवदेव सिंह, चरणजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, हरभजन सिंह पुत्र बलवेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह पुत्र हरबंस सिंह, सिकंदर सिंह पुत्र बलजीत सिंह, जसकरण सिंह पुत्र बंत सिंह, चंद्रकाला पुत्र महाबीर सिंह, गांव भूर्ज भांगू के सुशील कुमार पुत्र रायसाहब, सुरेश कुमार पुत्र रायसाहब, छोबूरजा के सुभाष पुत्र औमप्रकाश, गांव चतरियां के निहाल सिंह पुत्र हेतराम, मदन लाल पुत्र राजा राम, चंद्रेश कुमार पुत्र चिरंजी लाल, मांगे राम पुत्र मामचंद, दलबीर सिंह पुत्र लूणा राम, औमप्रकाश पुत्र जी राम, हरिसिंह पुत्र श्रीचंद की फसल की खरीद की जाएगी।


सिरसा मंडी : सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मंडी में आने वाले किसानों की सूची


                गांव अहमदपुर में सतीश कुमार पुत्र टकनलाल, बाबा भूमणशाह के लदा राम पुत्र माही राम, मुंशी राम पुत्र दर्शन राम, गांव बाजेकां में कृष्ण लाल पुत्र सुखराम, कृष्णा बाई पुत्री सतनाम चंद, गुरसेवक पुत्र मीठू सिंह, चंद्रावली पुत्री कूरड़ा राम, श्याम लाल पुत्र निरंजन दास, धर्मपाल पुत्र निरंजन दास, सुमित कुमार पुत्र मदनलाल, जमना बाई पुत्री पूर्ण चंद, मनोज कुमार पुत्र रामकुमार, गांव बनसुधार के सुभाष चंद्र बलवंत सिंह, गांव बरूवाली में हरीश कुमार पुत्र देशराज, रामकिशन पुत्र अर्जन राम, संजय कुमार पुत्र चंद्रभान, साहिल पुत्र सुदर्शन, हुकुम चंद पुत्र मंगत राम, रघुवीर पुत्र नानू राम, कांता देवी पुत्री रामचंद, विरेंद्र सिंह पुत्र जंत सिंह, जयदयाल पुत्र जुमा राम, औमप्रकाश पुत्र दौलतराम, राजेश कुमार पुत्र रामकिशन, अनिल कुमार पुत्र नेतराम की फसल की खरीद की जाएगी।

जमाल मंडी : सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मंडी में आने वाले किसानों की सूची


                गांव बकरियां वाली के अजीत सिंह पुत्र दारा सिंह, कृष्ण कुमार पुत्र रामचंद्र, भारत सिंह पुत्र जगदीश चंद्र, लालचंद पुत्र मोती राम, जयसिंह पुत्र मनफूल, बीमला पुत्री गुगन राम, धर्मपाल पुत्र अमीचंद, जीत राम पुत्र जोतराम, बीर सिंह पुत्र सुरजाराम, हरिराम पुत्र सुमित्रा, हनुमान सिंह पुत्र रामजीलाल, आदराम पुत्र हजारीराम, लालचंद पुत्र बस्तीराम, गुगन राम पुत्र सुखराम, दारा सिंह पुत्र देवीलाल, भूप सिंह पुत्र बबीता, भूप सिंह पुत्र धनराज, हरिसिंह पुत्र रामजीलाल, ब्रहमानंद पुत्र सुरजाराम की फसल की खरीद की जाएगी।

जमाल मंडी : दोपहर 2.30 बजे से सांय 6 बजे तक मंडी में आने वाले किसानों की सूची


                गांव बकरियांवाली के किसान राजेंद्र पुत्र हरिराम, महावीर पुत्र किशना राम, रामकुमार पुत्र धनराज, निहाल सिंह पुत्र महावीर सिंह, महेंद्र सिंह पुत्र अर्जुन राम, रंजीत पुत्र सरदारा राम, राजा राम पुत्र रामेश्वर, मंदीप पुत्र ओमप्रकाश, ओमप्रकाश पुत्र शिमला देवी, प्रेम पुत्र बस्ती, ओमप्रकाश पुत्र उदीराम, राजेंद्र सिंह पुत्र अमीलाल, संदीप कुमार पुत्र कृष्ण कुमार, महेंद्र सिंह पुत्र जीराम, रण सिंह पुत्र श्रीराम, रंजीत पुत्र अमीचंद, राकेश कुमार पुत्र लालचंद, महेंद्र सिंह पुत्र चुन्नी राम, राम पाल पुत्र सुरजाराम, रोहतास पुत्र जगदीश, मदनलाल पुत्र लादूराम, महेंद्र सिंह पुत्र महावीर सिंह, ओमप्रकाश पुत्र श्योचंद्र, राम कुमार पुत्र श्रीराम, रामप्रसाद पुत्र गुलजारी लाल की फसल की खरीद की जाएगी।


साहूवाला प्रथम मंडी : दोपहर 2.30 बजे से सांय 6 बजे तक मंडी में आने वाले किसानों की सूची


                गांव छतरियां के किसान रामप्रताप पुत्र कालूराम, सोहनलाल पुत्र चिरंजीलाल, शैलेंद्र कुमार पुत्र भूप सिंह, रामप्रताप पुत्र मनफूल, सतबीर सिंह पुत्र राम सिंह, रंजीत सिंह पुत्र ख्यालीराम, सुल्तान सिंह पुत्र मनीराम, विजय कुमार पुत्र रामेश्वर, रामकिशन पुत्र छतरी राम, रामनिवास पुत्र मनफूल, रामजीलाल पुत्र राजाराम, गांव ढाबां के किसान तुलसीदास पुत्र विशन दास, सागर रहेजा पुत्र तुलसीदास, सुशील कुमार पुत्र जयकिशन व सुरेश पुत्र ईश्वर की फसल की खरीद की जाएगी।

सिरसा मंडी : दोपहर 2.30 बजे से सांय 6 बजे तक मंडी में आने वाले किसानों की सूची


                गांव भरोखां की किसान विद्या देवी पुत्री मनीराम, संदीप पुत्र ओमप्रकाश, विश्वजीत पुत्र कृष्ण कुमार, पावनी देवी पुत्री कृष्ण कुमार, रघुवीर सिंह पुत्र मंगतराम, राजेंद्र सिंह पुत्र मनीराम, गांव बप्प के किसान नवनीत कुमार पुत्र बनवारी लाल, लाल चंद पुत्र किशोरी लाल, कृष्ण लाल पुत्र गरीबा राम, हरीश कुमार पुत्र चरणा देवी, अमरजीत पुत्र सुखदेव सिंह, गांव चामल के किसान नीतू बाला पुत्री मनप्रीत कंबोज, गांव चतरगढ़ पट्टी के किसान बजिंदर सिंह पुत्र राम सिंह पचार, दड़बी के किसान हिमानी पुत्री सहदेव, गांव फरवाई के किसान सुशीला देवी पत्नी रायसिंह, झोरडऩाली के किसान संजय कुमार पुत्र सुंदर दास, गांव कंवरपुरा के किसान बलबीर सिंह पुत्र ओमप्रकाश, बंशीलाल पुत्र रामेश्वर, दीवान सिंह पुत्र बंशीधर, भूप सिंह पुत्र श्योनारायण, भजनलाल पुत्र महावीर, देवीलाल पुत्र रामकिशन, अनिल कुमार पुत्र लालचंद, अनिल कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार की फसल की खरीद की जाएगी।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

*MCC enhances WhatsApp complaint number 9915762917 with feedback mechanism to strengthen public services*

किसान 19 तक करवाएं गेंहू की फसल का पंजीकरण : उपायुक्त

सिरसा, 14 अप्रैल।

सरसों की 15 व गेहूं की फसल की 20 अप्रैल से होगी खरीद

किसान 19 तक करवाएं गेंहू की फसल का पंजीकरण :  उपायुक्त


                    उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान ने कहा कि किसानों की फसल का एक-एक दाने को खरीदा जाएगा और जिला में 15 अप्रैल से सरसों व 20 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरु की जाएगी। किसान अपनी गेंहूं की फसल का पंजीकरण ऑनलाइन अवश्य करवा लें ताकि उन्हें अपनी फसल बेचने मेें किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। लॉकडाउन की पालना के मद्देनजर फसल लेकर मंडी में आने वाले वाहन चालक व किसान प्रशासन की गाइडलाइन की अनुपालन करें तथा मुंह को मास्क या कपड़े से ढक कर रखें। किसान मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का भी विशेष ध्यान रखें।

https://propertyliquid.com/


उपायुक्त बिढ़ान ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए गेहूं की फसल का पंजीकरण किया जा रहा है, ताकि उन्हें अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि पंजीकृत किसानों के मोबाइल नम्बर पर सरसों खरीद से संबंधित मैसेज भेजा जाएगा जिसमें सरसों बेचने हेतू संबंधित मंडी में दिन व समय दिया जाएगा तथा किसान निर्धारित दिन व समय पर मंडी में अपनी सरसों की फसल ला सकेगा।


                    उन्होंने बताया कि गेहूं की खरीद केवल पंजीकृत किसानों से की जाएगी, इसलिए किसान 19 अप्रैल तक अपना पंजीकरण फसलएचआरवाईडॉटइन (fasalhry.in) पोर्टल पर स्वयं या संबंधित सीएससी सैंटर से अवश्य करवा लें। उन्होंने बताया कि पहले से बनाए गए खरीद केंद्रों के अतिरिक्त सरकार द्वारा अन्य जगह भी चिह्निïत की जा रही है। पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को उनके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर गेहूं खरीद का मैसेज भेजा जाएगा जिसमें गेहूं बेचने के लिए संबंधित मंडी, दिनांक व समय का ब्यौरा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसान उसी निर्धारित दिन व समय पर निर्धारित मंडी में अपने फसल लेकर जा सकता है।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

*MCC enhances WhatsApp complaint number 9915762917 with feedback mechanism to strengthen public services*

आपसी तालमेल व योजनाबद्ध तरीके से सहयोग करें संस्थाएं : उपायुक्त

सिरसा, 13 अप्रैल।

आपसी तालमेल व योजनाबद्ध तरीके से सहयोग करें संस्थाएं : उपायुक्त


उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई को जीतने का सोशल डिस्टेंस ही मूल मंत्र है। भले ही यह लड़ाई लंबी है लेकिन हमारा संयम व एकजुटता ही इस जीत का आधार बनेगा। उन्होंने समाजसेवी संस्थाओं के योगदान की प्रशंसा की व आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला में कोरोना वायरस के बचाव व उसके फैलाव को रोकने में समाजसेवी संस्थाओं व नागरिकों का सहयोग सराहनीय है लेकिन अभी लड़ाई लंबी है और किसी भी तरह की लापरवाही गंभीर रुप धारण कर सकती है। इसलिए सावधान रहें, सजग रहें और जागरूक रहते हुए लॉकडाउन के दौरान यथासंभव योगदान दें।

https://propertyliquid.com/


उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में समाजसेवी, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों व स्वयंसेवियों से  विचार विमर्श कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने अपने स्तर पर पूरा प्रयास है कि सभी को समय पर भोजन मिले। जिला में जिस प्रकार से सामाजिक संस्थाओं व समृद्ध लोगों ने इस कार्य में सेवाभाव दिखाया है, वो बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने संस्थाओं के प्रतिनिधियों से कहा कि यदि वे इस कार्य को योजनाबद्ध तरीका से करेंगे तो इससे न केवल भोजन व्यर्थ होने से बचेगा और सभी जरूरतमंदों व गरीबों को भोजन भी उपलब्ध होगा। इसके लिए संस्थाएं सुविधा अनुसार एरिया चिन्हित कर लें। संस्था अपने चिन्हित क्षेत्र में ही भोजन की व्यवस्था करें, ताकि उन्हें भी आसानी हो और भोजन की उपलब्धता जरूरमंदों को सहज रूप से होती रहे। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव व उसके फैलाव को रोकने के साथ लॉकडाउन की पालना सुनिश्चित करने में अधिकारी व कर्मचारी अपनी-अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ कर रहे हैं। हमारे चिकित्सक योद्धा की तरह पूरे जज्बे के साथ अपने दायित्व को निभा रहे हैं, जो सराहनीय है।

फोन पर लें डॉक्टर से परामर्श, अनावश्यक ही न निकलें बाहर :


उपायुक्त ने कहा कि लॉकडाउन लोगों की भलाई व सुरक्षा के लिए है। लॉकडाउन की सफलता ही कोरोना वायरस पर जीत सुनिश्चित करेगी। इसलिए नागरिक लॉकडाउन की गंभीरता से पालना करें। लोगों किसी छोटी से दिक्कत के लिए भी अस्पताल या मैडिकल हॉल पर पहुंच जाते हैं, जिससे भीड़ होने का अंदेशा होता रहता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी दिक्कत के लिए डॉक्टर से फोन पर ही परामर्श लें। उन्होंने कहा कि अनावश्यक ही बाहर न निकलें, किसी जरूरी काम के लिए घर से केवल एक सदस्य ही बाहर जाए।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

*MCC enhances WhatsApp complaint number 9915762917 with feedback mechanism to strengthen public services*

सामाजिक, धार्मिक व स्वयंसेवियों का योगदान व सेवाभाव सराहनीय : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

सिरसा, 13 अप्रैल।

सामाजिक, धार्मिक व स्वयंसेवियों का योगदान व सेवाभाव सराहनीय : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से समाजसेवी संस्थाओं के योगदान की प्रशंसा करते हुए आभार जताया, एकजुटता व योजनाबद्ध तरीके से सहयोग करने का किया आह्वïान


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस संकट की घड़ी में सामाजिक, धार्मिक स्वयंसेवियों का सेवाभाव योगदान सराहनीय है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि कोई भी जरूरतमंद गरीब परिवार भूखा न सोए और उसे घर द्वार पर ही जरूरी सुविधा व भोजन उपलब्ध करवाया जाए। इसके लिए हर जिला प्रशासन द्वारा समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से एकजुटता के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ इस चुनौती का सामना हम सबको संयम व योजनाबद्ध तरीके से करना है। इसलिए यह ध्यान रखें कि जरूरतमंद व गरीब को भोजन व सूखा राशन मिले लेकिन अव्यवस्था न हो। इसके लिए जिला स्तर पर विभिन्न कमेटियों का गठन किया जाए और आमजन की जरूरत के अनुसार सूची बना कर सुविधाएं मुहैया करवाई जाए। जरूरतमंदों को मौहल्ला स्तर पर, गली-गली और आखिरी घर तक राशन पहुंचे यह सुनिश्चित करें।


मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से जिला के समाजसेवी संस्थाओं से रुबरु होकर संवाद कर रहे थे। इस दौरान सिरसा लघु सचिवालय स्थित बैठक कक्ष में उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान, डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक डा. अरुण नेहरा, एसडीएम जयवीर यादव सहित अन्य अधिकारी तथा समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। वीडियो कॉफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने समाजसेवियों की लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की सेवा व योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में आपसी तालमेल व एकजुटता के साथ मिलकर कार्य करें। समाजसेवी संस्थाएं जिला प्रशासन के साथ तालमेल स्थापित कर सहयोग करें ताकि जरूरतमंद को भोजन भी मिले, अव्यवस्था न हो तथा पका हुआ भोजन व्यर्थ न जाए। उन्होंने कहा कि जहां तक संभव हो सके जरूरतमंद को कच्चा राशन उपलब्ध करवाएं और जो परिवार या व्यक्ति भोजन बनाने की स्थिति में नहीं है केवल उसे ही पका हुआ भोजन भिजवाएं। इसके लिए समाजसेवी संस्थाएं जिला प्रशासन के साथ मिलकर समन्यव स्थापित करें और क्षेत्र, मौहल्ला व गली वाइज सूची बना कर जनसेवा में योगदान दें। वीडियो कॉफ्रेंस के दौरान जिला सिरसा के समाजसेवी संस्थाओं की तरफ से हरियाणा स्टेट मेडिकल कॉउंसिल के सदस्य डा. वेद बेनीवाल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष जिला में संस्थाओं द्वारा की जा रही सेवा के बारे में बताया और अपने सुझाव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।

https://propertyliquid.com/


उपायुक्त रमेश चंद्र बिढान ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बताया कि लॉकडाउन के दौरान जिला सिरसा में सभी समाजसेवी संस्थाएं आपसी तालमेल के साथ जिला प्रशासन का सहयोग करते हुए जरूरतमंदों का सूखा व पका हुआ भोजन दे रही है। जिला में अब तक 4 लाख से अधिक पके हुए भोजन के पैकेट जरूरतमंदों को वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला में कोरोना वायरस के बचाव के लिए उपयुक्त मात्रा में सेनिटाइजर, दस्ताने व मास्क उपलब्ध हैं और स्वास्थ्य कर्मी एकजुटता के साथ अपनी भूमिका निभा रहे हैं।


इस अवसर पर अग्रवाल युवा संगठन से सतीश कुमार गर्ग, बाबे नानक दी हट्टïी से सुखमंदर सिंह, समाजसेवी दीप्ति दिव्य गोयल, भारत विकास परिष्षद से दिनेश गर्ग, पतंजली योग पीठ से हीरा सिंह, एसए मानव कल्याण सेवा से डा. राधेश्याम खुराना, श्री बाबा तारा जी चैरिटेबल ट्रस्ट से गोबिंद कांडा, मैमोरियल ट्रस्ट से रेखा कपूर, लायंस क्लब से राजेश गनेरीवाला, दलाल एसोसिएशन सुशील कंदोई, स्वर्णकार समाज वैलफेयर सोसायटी से सुभाष वर्मा, महात्मा बुद्धयोग संस्थान से नरेंद्र योगी, शहीद भगत सिंह ब्रिगेड से कुलदीप सुथार, अटल प्रतापी नामधारी से गुरमीत सिंह, टीम मिशन ग्रीन हरियाली से प्रवीण शर्मा, अरोड़ वश युवा सेवा से नरेश कटारिया, भारत विकास परिषद ऐलनाबाद से एनआर सिंद्धु, स्व. रेखा शर्मा मैमोरियल ट्रस्ट से राज कुमार शर्मा, राधा स्वामी सतसंग घर सिकंदरपुर से सुनील चुघ, गुरूद्वारा चिल्ला साहिब से बाबा नरिंद्र सिंह, श्री अमरनाथ सेवा समिति से कृष्ण कुमार गर्ग, श्याम भंडारा संघ से संतलाल, गुरूद्वारा गुरू गोविंद सिंह से प्रकाश सिंह तथा धनराज सामाजिक अनुसंधान एवं विकास फाउडेशन से अनिरुद्ध सर्राफ आदि उपस्थित थे।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

*MCC enhances WhatsApp complaint number 9915762917 with feedback mechanism to strengthen public services*

Vice President of India interacts through Video Conferencing

Chandigarh April 13, 2020

Vice President of India interacts through Video Conferencing

Vice President of India , Shri Vankiah Naidu  interacted with the
Vice-Chancellors of five Universities through Video-Conferencing
today.

Secretary DoPT and Director IIPA, VCs of Panjab University Chandigarh,
Pondicherry University, Makhanlal Chaturvedi University Bhopal, Delhi
University, Hyderabad University were present.


 At the outset, Mr Subha Rao, Secretary to Vice President of India,
while initiating discussion invited Vice President of India for his
inaugural remarks. VP of India welcomed the VCs and explained the
ongoing crisis and what the Universities should do in respect of
teaching, research and student-related activities. He asked the Vice
Chancellors present in the video conference  to share the strategies
adopted by different Universities in the light of ongoing pandemic
CORONOVIRUS.

https://propertyliquid.com/


 Vice-Chancellor, Panjab  University, Prof Raj Kumar mentioned about
the action taken by the University to minimise disruption in the
teaching, examination & research activities. He informed that our
faculty is actively engaged in online teaching using various
technologies like Zoom Cloud, Skype, Google classrooms etc. He also
highlighted that PU has submitted research proposal against the
SARS-CoV-2 Corona virus in collaboration with Professor Nikolai
Petrovsky, South Australian Researcher, which was appreciated by Mr
Vice-President . Prof Raj Kumar also mentioned about the constitution
of Advisory and Task force for effectively handling challenges
confronted by the University in the present-day crisis and also
assured that University is ready to conduct examination after the
lockdown and strategies have been prepared to declare result at the
earliest.


Vice President of India appreciated the efforts of academic leaders
and stressed upon the need to encourage students to learn from the
crisis and use the available time with parents and grandparents, do
physical exercises, learn more than one language and love nature and
Indian culture for better future.

[responsivevoice_button voice=”UK English Female” buttontext=”Listen to Post”]

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

*MCC enhances WhatsApp complaint number 9915762917 with feedback mechanism to strengthen public services*

आमजन से सावधानी व स्वच्छता के साथ-साथ लॉकडाउन की पालना की अपील कर रहे हैं जागरूकता वाहन

सिरसा, 13 अप्रैल।

आमजन से सावधानी व स्वच्छता के साथ-साथ लॉकडाउन की पालना की अपील कर रहे हैं जागरूकता वाहन


                    उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान के निर्देशानुसार जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जागरूकता वाहनों के माध्यम से नागरिकों से आह्वान किया जा रहा है कि वे कोरोना वायरस को लेकर घबराएं नहीं बल्कि कुछ सावधानियां बरतें। कोरोना वायरस से बचाव के लिए हाथ मिलाने से परहेज करें और बिना धोए हाथों से नाक व आंखों को न छूएं। इसके अलावा अपने हाथों को अच्छी तरह से साबुन या हैंडवॉश से साफ करें। इसके साथ ही जागरूकता वाहन के माध्यम से मुनियादी/प्रचार प्रसार करते हुए नागरिकों से लॉकडाउन का पालन करने की भी अपील की जा रही है। विभाग के कर्मचारी प्रचार के दौरान ग्रामीणों को संदेश दे रहे हैं कि सावधानी बरतने से ही मिलेगा कोरोना से छुटकारा।

https://propertyliquid.com/


                    उपायुक्त के आदेशानुसार प्रचार के दौरान आमजन से कोरोना वायरस के संबंध में किसी भी प्रकार के भ्रामक प्रचार व अफवाहों से बचने व ध्यान न देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ-साथनागरिक अपने हाथों को साबुन या सैनिटाइजर से साफ करते समय हाथोंं की उंगलियों के दोनों तरफ बीच में व नाखुन, हथेली को अच्छी प्रकार से साफ करने के बारे में बताया जा रहा है। छिंकते व खांसते समय रूमाल या टिशू पेपर का प्रयोग करने के उपरांत उसे खुले में न फैंके। सार्वजनिक स्थलों व भवन आदि पर लगे दरवाजे, रेलिंग आदि को न छूएं तथा अनावश्यक यात्रा करने से बचें।


                सोमवार को जागरूकता वाहनों ने जिला के गांव हस्सु, देसूमलकाना, जगमालवाली, लकड़ांवाली, चकेरियां, जलालआना, आनंदगढ़, रघुआना, दौलतपुरखेड़ा, बड़ागुढा, छतरियां, साहुवाला, रंगड़ी, धिंगतानियां, बकरियांवाली, गुडियाखेड़ा, ढुकड़ा, रिसालियाखेड़ा, जमाल, बिज्जुवाली, माधोसिंघाना, बरूवाली, गोदिकां, कालूआना, गंगा, गिदडख़ेड़ा, लखुआना, मल्लेकां, मोजूखेड़ा, बुढीमेड़ी सहित दर्जनों गांवों को कवर करते हुए नागरिकों को जागरूक किया।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

*MCC enhances WhatsApp complaint number 9915762917 with feedback mechanism to strengthen public services*

दोपहर 2 बजे तक खुली रहेंगी खाद, बीज और कीटनाशक की दुकान

सिरसा, 13 अप्रैल।


            जिला प्रशासन द्वारा लॉकडाउन के दौरान किसानों की सुविधा के लिए खाद, बीज और कीटनाशक की दुकानें खोले जाने का निर्णय लिया गया है। ये दुकानें प्रतिदिन प्रात: 9 से दोपहर 2 बजे तक खोली जा सकेंगी।

https://propertyliquid.com/


            उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान ने बताया कि खाद, बीज और कीटनाशक से संबंधित सभी सरकारी, कॉपरेटिव निजी प्रतिष्ठïान की दुकानें प्रतिदिन खोली जा सकेंगी। उन्होंने सभी कीटनाशक विके्रताओं से कहा है कि निर्धारित समय प्रात: 9 से दोपहर 2 बजे तक अपनी दुकान खोले रख सकते हैं। निर्धारित समय अवधि के बाद दुकान खोले जाने पर लॉकडाउन की उल्लंघना मानते हुए कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदार अपने अपने प्रतिष्ठïानों पर सामाजिक दूरी का पालन करें तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग उप निदेशक यह सुनिश्चित करेंगे किसानों की लॉकडाउन के दौरान खाद, बीज व कीटनाशक उपलब्ध होने में कोई असुविधा न हो, इसके अलावा किसानों को जागरूक और प्रेरित करें कि खरीददारी के दौरान सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखें और भीड़ एकत्रित न करें।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!