फरीदाबाद:केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने सोमवार को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
केंद्रीय मंत्री ने गांव नीमका में आयोजित कार्यक्रम में बल्लभगढ़-तिगांव रोड से गांव नीमका को जोड़ने वाली सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया।
इस सड़क के सुदृढ़ीकरण पर 1 करोड़ 31 लाख 25 हजार रुपए की राशि खर्च होगी तथा इसका निर्माण कार्य 6 महीने की समय अवधि में पूरा कर लिया जाएगा।
इसी प्रकार केंद्रीय मंत्री ने गांव मिर्जापुर में आयोजित कार्यक्रम में बल्लभगढ़-तिगांव रोड से गांव मिर्जापुर को जोड़ने वाली सड़क के सुदृढीकरण कार्य का शिलान्यास किया।
इस कार्य पर 3 करोड़ 32 लाख 71 हजार की राशि खर्च होगी तथा 4 महीने की समय अवधि में इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
इसके अलावा गांव मिर्जापुर में केंद्रीय मंत्री ने 48 लाख रुपए की लागत से बनने वाले बारात घर, राजकीय स्कूल के मैदान को 25 लाख रूपए की लागत से पक्का करने के कार्य, 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले स्टेडियम हाल, 18 लाख रुपए की लागत से बनने वाली प्रजापत कम्युनिटी सेंटर, 18 लाख रुपए की लागत से बनने वाले बैरागी सामुदायिक केंद्र, 18 लाख रुपए की लागत से बनने वाले जाट सामुदायिक केंद्र, 18 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सैन समाज के सामुदायिक केंद्र तथा 18 लाख रुपए की लागत से बनने वाले कोली समाज के सामुदायिक केंद्र के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-04 16:49:372019-03-04 16:49:40केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुज्जर ने करोड़ो के विकास कार्यो का शिलान्यास
चंडीगढ़: श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व समारोहों के सत्कार के तौर पर पंजाब मंत्रिमंडल ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए नगर परिषदों बटाला, कपूरथला और अबोहर को नगर निगमों का दर्जा बढ़ाने का फैसला किया है इससे सरहदी जिलों के लोगों की लंबे समय से चली आ रही माँग पूरी हो गई है।
यह फ़ैसला मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान लिया गया।
इस फ़ैसले से इन कस्बों का समूचा विकास यकीनी बनाया जा सकेगा और इन कस्बों को सड़क संपर्क और शहरी ट्रांसपोर्ट सेवाओं के साथ-साथ बढिय़ा शहरी सहूलतें प्राप्त होंगी और लोगों के जीवन के मानक में सुधार आएगा।
इस समय राज्य में अमृतसर , लुधियाना , पटियाला , जालंधर , बठिंडा , होशिअरपुर , मोहाली , फगवाड़ा , मोगा व पठानकोट समेत 10 नगर निगम हैं और इस फ़ैसले से इनकी संख्या 13 हो गई है।
इस फ़ैसले से पहले गुरू श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के संदर्भ में ऐतिहासिक कस्बों बटाला और कपूरथला के मौजूदा बुनियादी ढांचों का स्तर ऊँचा करने के साथ-साथ अबोहर में शहरी बुनियादी ढांचे को मज़बूती प्रदान करने का भी उद्देश्य है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-03 18:02:552019-03-03 18:02:58पंजाब में तीन नगर परिषदों कपूरथला,बटाला और अबोहर को अब नगर निगम का दर्जा
चंडीगढ़:पंजाब के जिला बठिंडा में बेरोजगार शिक्षकों ने शहर में रोष प्रदर्शन करते हुए शिक्षा का मंत्री ओपी सोनी का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया ।
रविवार सुबह से बेरोजगार बीएड टेट पास अध्यापक यूनियन के नेतृत्व में सैकड़ों की तादाद में एकत्र हुए शिक्षकों का चिल्ड्रन पार्क से शुरू हुआ मार्च मेन रोड से होते हुए वित्तमंत्री के दफ्तर के पास पहुंचा |
वहां पर पहले से तैनात पुलिस ने उन्हें आगे बढऩे नहीं दिया, जिससे गुस्साए शिक्षकों ने रोष में आकर वहीं पर धरना लगा दिया।
वित्तमंत्री के दफ्तर के पास चौक में शिक्षामंत्री ओपी सोनी का पुतला फूंका और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इस मौके राज्य यूनियन अध्यक्ष सुखविदर सिंह ढिल्लवां ने बताया कि पंजाब के सरकारी स्कूलों में हजारों पद खाली हैं, लेकिन अभी तक सरकार ने किसी पर भी कोई तैनाती नहीं की।
उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि घर-घर रोजगार मुहिंम के तहत रोजगार दिया जाएगा।
इस मौके उन्होंने अपनी अध्यापकों की नियुक्तियां रेगुलर करने, अध्यापकों से उनके विषय का ही काम लेने, निजीकरण की नीति बंद करने के अलावा रेशने लाइजेशन को तर्कसंगत बनाने की मांग की |
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-03 17:42:362019-03-03 17:42:39बठिंडा – शिक्षा मंत्री ओपी सोनी का पुतला फूंका
कुरुक्षेत्र: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने साढ़े 04 वर्षों में विकास कार्यों पर कुरुक्षेत्र जिले में कई हजार करोड़ रुपये खर्च करके कमाल किया है। इस सरकार ने सबका साथ-सबका विकास और हरियाणा एक-हरियाणवी एक की नीति पर चलकर प्रदेश का चहुंमुखी विकास करवाकर प्रदेश के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने का काम किया है।
राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी रविवार को रेलवे रोड पर 08 परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र जिले को एक साथ 122 करोड़ की 08 परियोजनाओं को सौंप कर एक नया इतिहास बनाया है। इन परियोजनाओं से कुरुक्षेत्र जिला के लोगों को सुख सुविधाएं मिलेंगी। इस सरकार ने आम लोगों की सुविधाओं के लिए तमाम योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया है। सरकार ने प्रधानमंत्री किसान कल्याण निधि योजना के तहत कुरुक्षेत्र जिले के 54 हजार से ज्यादा किसानों को आर्थिक सहायता देकर अनोखा काम किया है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-03 17:19:182019-03-03 17:19:28बेदी : भाजपा सरकार ने विकास पर कई हजार करोड़ खर्च
जिलाधीश डाॅ बलकार सिंह ने महाशिव रात्रि के अवसर पर शिवमंदिर महादेवपुरा और सकेतड़ी में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये ड्यूटी मैजिस्ट्रेट तैनात किये है।
जारी किये गये आदेशों के तहत सकेतड़ी मंदिर के अंदर इस आयोजन के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये तहसीलदार वीरेंद्र गिल ड्यूटी मैजिस्ट्रेट रहेंगे। इसी प्रकार सकेतड़ी मंदिर के बाहर के क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पिंजौर अभिमन्यु गोयल की होगी। उन्होंने पुलिस उपायुक्त को भी इन दोनों स्थलों पर कानूनी व्यवस्था बनाये रखने के लिये पर्याप्त संख्या में महिला व पुरुष कर्मी तैनात करने के निर्देश दिये है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-03 17:06:312019-03-03 17:06:34शिवमंदिर महादेवपुरा और सकेतड़ी में कानून व्यवस्था के लिए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट तैनात – बलकार सिंह
लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह पंचकूला में जिला की विकास परियोजनाओं के शिलांयास अवसर पर उपस्थित सांसद रतनलाल कटारिया
पंचकूला, 3 मार्च-
मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल ने आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पंचकूला जिला की 47.16 करोड़ रुपये की लागत की 7 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलांयास किया। सेक्टर-1 पंचकूला के लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद रतनलाल कटारिया, विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता, कालका विधायक लतिका शर्मा, उपायुक्त डाॅ बलकार सिंह सहित अन्य अधिकारी व भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने आज सिविल सचिवालय चंडीगढ़ से पूरे प्रदेश में 4106 करोड़ रुपये की 211 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया है, जिनमें पंचकूला जिला की 7 परियोजनाएं भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने जिला की जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया, उनमें नगर निगम क्षेत्र में 12.83 करोड़ रुपये की लागत से सीसीटीवी निगरानी कैमरा, 9 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-25 में बनाये गये हरियाणा लोक प्रशिक्षण संस्थान के मंडल स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र भवन, सेक्टर-14 राजकीय महिला महाविद्यालय में पांच करोड़ रुपये की लागत से बनाये गये महिला छात्रावास की परियोजना शामिल है।
मुख्यमंत्री ने श्रीमाता मनसा देवी श्राईन बोर्ड परिसर में पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले संस्कृति महाविद्यालय, सेक्टर-5 में पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग द्वारा 7.80 करोड़ रुपये की लागत से बनाये जाने वाले राज्य स्तरीय संग्रहालय भवन, सेक्टर-39 चंडीगढ़ में 7.23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आवासीय परिसर तथा गांव खेरावाली में 30 लाख रुपये की लागत से चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग द्वारा बनाये जाने वाले एएनएम व जीएनएम प्रशिक्षण स्कूल की आधारशिला भी रखी।
इस मौके पर सांसद रतनालाल कटारिया ने पंचकूला जिला व संसदीय क्षेत्र में आने वाले अंबाला और यमुनानगर जिलों के लिये विकास परियोजनाओं का शिलांयास एवं उद्घाटन करने के लिये मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहला अवसर है जब किसी राज्य के मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस से प्रदेश में चार हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलांयास व उद्घाटन किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की विकास, जनकल्याण और पारदर्शी प्रशासन की सोच से जहां प्रदेशवासियों को लाभ मिला है वहीं देश की अन्य राज्य सरकारे भी उनकी इस कार्यशैली का अनुसरण कर रही है।
पचंकूला विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता, कालका विधायक लतिका शर्मा
विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में पंचकूला जिला की विकास के मामले में अनदेखी की गई है लेकिन वर्तमान सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में अकेले पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि के विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि इनमें से अधिकतर कार्य पूरे होने के नजदीक है और शेष का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पंचकूला को आयुष विश्वविद्यालय के साथ-साथ नेशनल इंस्टीच्यूट आॅफ फैशन डिजाइनिंग जैसे दो विश्व विद्यालय दिये है, जिनसे क्षेत्र के लाखों युवाओं के कौशल में निखार आयेगा और लोगों को आयुष की बेहतर सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से पंचकूला से यमुनानगर तक फोर लेन की परियोजना को पूरा किया जा रहा है और इससे पूरे क्षेत्र की उन्नति होगी। इसके अलावा उन्होंने पंचकूला जिला में विभिन्न विभागों के माध्यम से किये जा रहे विकास कार्यों का भी विस्तार पूर्वक जिक्र किया।
विधायक श्रीमती लतिका शर्मा ने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार का साढ़े चार वर्ष का कार्यकाल कालका विधानसभा क्षेत्र के लिये एतिहासिक रहा है। सरकार ने विकास के मामले में पिछड़े हुए क्षेत्र के लिये एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि पिंजौर के गांव खेड़ावाली में एएनएम व जीएनएम प्रशिक्षण स्कूल आरंभ होने से महिला सशक्तीकरण का बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र की महिलाओं के लिये रोजगार के अवसर बढ़ेेंगे। उन्होंने यह परियरोजना स्वीकृत करवाने के लिये मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का आभार व्यक्त किया।
उपायुक्त डाॅ बलकार सिंह व अन्य अधिकारी।
इस मौके पर उपायुक्त डाॅ बलकार सिंह, नगर निगम प्रशासक श्री राजेश जोगपाल, अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह, हरियाणा लोक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम के निदेशक डाॅ जी प्रशन्ना कुमार, एसडीएम पंकज सेतिया, नगराधीश गगनदीप सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एमएल गर्ग, भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला महामंत्री हरेंद्र मलिक, घूमंतु जाति विकास बोर्ड के सदस्य जशमेर सिंह बंजारा, जिला शिक्षा अधिकारी एचएस सैनी, जिला विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी अधिकारी सतपाल सिंह, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता हरपाल सिंह, श्रीमाता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्यकार्य कारी अधिकारी एस0पी अरोड़ा, सचिव शारदा प्रजापति, हरियाणा लोक प्रशिक्षण संस्थान पंचकूला के प्रिंसीपल रामशरण, शिवालिक विकास बोर्ड के सदस्य श्यामलाल बंसल, संजय अहुजा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-03 16:54:022019-03-03 16:54:05लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह पंचकूला में जिला की विकास परियोजनाओं के शिलांयास
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा इलाके के हंदवाड़ा सेक्टर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच बीते 72 घंटों से मुठभेड़ जारी है। इस फायरिंग के दौरान अब तक 5 जवान शहीद हो गए हैं तो वहीं दो आतंकियों को भी जवानों ने ढेर कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार सुबह फायरिंग रूक रूककर हो रही है। इस मुठभेड़ में 3 सीआरपीएफ और दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। अभी भी एनकाउंटर जारी है।
जानकारी के अनुसार आतंकी अभी भी रुक-रुक कर गोलीबारी कर रहे हैं। इस दौरान सीआरपीएफ के एक सहायक कमाडेंट समेत आठ अन्य सुरक्षाकर्मी जख्मी भी हो गए हैं। क्रास फायरिंग की चपेट में आकर एक नागरिक की भी मरने की खबर है। इस दौरान आतंकी समर्थक तत्वों और सुरक्षाबलों के बीच हुई हिंसक झड़पों में सात लोग जख्मी हुए हैं। प्रशासन ने इलाके में मोबाइल इंटरनेट बंद करने के साथ सुरक्षा भी बढ़ा दी है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक एक आतंकी मारा गया है, लेकिन पुलिस ने कहा कि जब तक शव बरामद नहीं होते कुछ नहीं कहा जा सकता।
रविवार को इस मुठभेड़ के दौरान घायल एक सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए। फिलहाल, सुरक्षाबलों की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभी तक आतंकियों के शव बरामद नहीं हुए हैं। बता दें कि शुक्रवार से एनकाउंटर चल रहा है।
वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी रेंजर्स लगातार नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहे हैं। जिसका भारतीय सेना के जवन मुंहतोड़ जवान दे रहे हैं। बीते शुक्रवार को सेना को आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वहां जवान पहुंचे और मुठभेड़ शुरू हो गई।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-03 06:23:392019-03-03 06:23:42जम्मू-कश्मीर : हंदवाड़ा में 72 घंटे से एनकाउंटर जारी
पहली मार्च से म्हारा गांव जगमग गांव योजना के अंर्तगत 269 अतिरिक्त गांवों को शहरी तर्ज पर 24 घंटे के बिजली शैडयूल पर जोड़ा गया है। जिससे पंचकूला के साथ साथ 6 ओर अन्य जिले भी संपूर्ण जगमग जिलों की श्रेणी में शामिल हो चुके है। इसके साथ ही प्रदेश में 24 घंटे बिजली की उपलब्धता वाले गांवों की संख्या बढ़कर 3474 हो चुकी है और प्रदेश के 7 संपूर्ण जिलों में शहरी तर्ज पर बिजली आपूर्ति की जा रही है। हरियाणा बिजली वितरण निगमों द्वारा योजना के कार्यों को तीव्रता से संपन्न करते हुए वित्त वर्ष 2018-19 में कुल 1314 गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति पर जोड़ा गया, जबकि गत दो माह में कुल 583 गांवों को शहरी तर्ज पर बिजली उपलब्ध करवाई गई है।
यह जानकारी देते हए निगम के प्रवक्ता ने इसे ऐतिहासिक सफलता बताते हुए आज यहां कहा कि बिजली वितरण निगमों ने म्हारा गांव जगमग गांव योजना के माध्यम से प्रदेश के लगभग 50 प्रतिशत ग्रामीण आंचल में 24 घंटे की समय सारिणी से बिजली उपलब्ध करवाकर बड़ी सफलता हासिल की है। पंचकूला, अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, फतिहाबाद, सिरसा और रेवाड़ी जिलों के सभी ग्रामीणों को शहरी तर्ज पर बिजली आपूर्ति की जा रही है।
उन्होंने आगे बताया कि म्हारा गांव जगमग गांव योजना 2015 में शुरु की गई थी, जिसका उद्देश्य प्रदेश के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी तर्ज पर 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाना है। इस योजना को अपनाने वाले गांवों मंे सभी पुरानी व जर्जर तारों को बदलकर ए.बी. केबल लगाई जाती है, पुराने व खराब मीटरों को निगम द्वारा बदला जाता है। बकाया बिजली बिलों का भुकतान करने व लाईन लॉसिस कम करने वाले गांवों को 24 घंटे बिजली का लाभ दिया जा रहा है।
उत्तर हरियाण बिजली वितरण निगम द्वारा 296 फीडरों के अंर्तगत 1858 गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। जिसमें अंबाला और पंचकूला जिले के 615 गांव, कुरुक्षेत्र जिले के 256 गांव, करनाल जिले के 303 गांव, यमुनानगर जिले के 663 गांव, पानीपत जिले के 6 गांव, कैथल जिले के 14 गांव और रोहतक जिले का एक गांव शामिल है।
ं, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा 438 फीडरों के अंर्तगत 1616 गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। जिसमें गुरुग्राम जिले के 247 गांव, फरीदाबाद जिले के 135 गांव, सिरसा जिले के 350 गांव, रेवाड़ी जिले के 416 गांव, फतेहाबाद जिले 264 गांव, नारनौल जिले के 142 गांव, भिवानी जिले के 30 गांव, हिसार जिले के 27 गांव, पलवल जिले के 3 गांव और जींद व मेवात जिले के एक-एक गांव शामिल है।
हरियाणा के बिजली निगम सभी प्रदेश वासियों से आग्रह करते हैं कि इस योजना को अपनाकर अपने गांव के साथ साथ पूरे प्रदेश को जगमग करने में निगमों को सहयोग दें।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-02 12:25:332019-03-02 12:25:355 योजनाओं का उदघाटन व 4 का शिलान्यास समारोह -उपायुक्त
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल चण्डीगढ से रिमोट का बटन दबाकर 3 मार्च को प्रातः 10 बजे करोड़ों रुपए की पंाच विकास परियोजनाएं पंचकूला के नागरिकों समर्पित करेगें। इसके साथ ही 4 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
उपायुक्त डा. बलकार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री 11961.38 लाख रुपए की 9 विकास परियोजनाआंे का उदघाटन एवं शुभारम्भ करेंगे। इस कार्यक्रम का लाईव सैक्टर 1 स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में किया जाएगा। इसमें अम्बाला लोकसभा क्षेत्र के सांसद रतन लाल कटारिया, पंचकूला के विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता, कालका की विधायक लतिका शर्मा भी मौजूद रहेंगें।
उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री राजकीय महिला महाविद्यालय सैक्टर 14 मेें 500 लाख रुपए की लागत बने हुए महिला छात्रावास के अलावा हिपा की डिविजन लेवल के प्रशिक्षण केन्द्र के भवन का लोकार्पण करेंगें। सैक्टर 25 में बने इस सैंटर पर 901.98 लाख़ रुपए से की लागत आई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नगर निगम द्वारा 1400 लाख़ रुपए की लागत से शहर में लगाए गए 308 सीसीटीवी कैमरों व दो ड्रोन कमरों का लोकार्पण करने के अलावा माता मनसा देवी कॉम्पलेक्स में 40 लाख रुपए की लागत से बने नारायणी अराधना स्थल तथा रायपुर रानी खण्ड के गांव समलेहडी के अपग्रेड हुए राजकीय उच्च विद्यालय के भवन कोे भी समर्पित करेंगें। इस भवन के निर्माण पर 68.83 लाख रुपए की लागत आई है।
उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग द्वारा सैक्टर 39 चण्डीगढ में बनाए जाने वाले 12 सरकारी मकानों के निर्माण का नीवं पत्थर रखेंगें। एक कनाल क्षेत्र में बनने वाले इन मकानों के निर्माण पर 722.57 लाख रुपए की लागत आएगी। इसके साथ ही माता मनसा देवी कॉम्पलेक्स में 500 लाख़ रुपए की लागत से बनने वाले संस्कृत महाविद्यालय, गावं खेड़ावाली में 44 लाख रुपए की लागत से बनाए जाने वाले एनएम, जीएनएम प्रशिक्षण स्कूल तथा पुरातत्व विभाग के सैक्टर 5 में 7800 लाख रुपए की लागत से बनने वाले राज्य स्तरीय म्यूजियम की भी आधारशिला रखेंगे।
. प्रदेश में 24 घंटे बिजली की उपलब्धता वाले गांवों की संख्या बढ़कर हुई 3474
. हरियाणा के 50 प्रतिषत से अधिक गांवों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध
. 7 संपूर्ण जिलों में शहरी तर्ज पर बिजली आपूर्ति सुनिष्चित
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-02 12:17:432019-03-02 12:17:45मुख्यमंत्री पंचकूला में 11961 लाख रुपए के विकास कार्यो की देंगे सौगात‘-
श्रम आयुक्त विजय सिंह दहिया अधिकारियों की बैठक लेते हुए
पंचकूला 2 मार्च।
सरकार ने असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदूरों, श्रमिकों व कामगारों के लिए क्रियान्वित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पैंशन योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्र्रम को लेकर सैक्टर 4 स्थित श्रम भवन में श्रम आयुक्त विजय सिंह दहिया की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
श्रम आयुक्त श्री दहिया ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि इस योजना के शुभारम्भ अवसर पर सैक्टर 5 स्थित इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल, श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी, पंचकूला के विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानंचद गुप्ता, सांसद रतन लाल कटारिया सहित अन्य मंत्री भी भाग लेंगें।
श्रम आयुक्त ने बताया कि अब तक प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में पंचकूला में अब तक 90478 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं तथा अधिकारी निरंतर प्रयास कर रहे है। उन्होंने बताया कि जिला के लाखों लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री पहले रजिस्ट्रेशन किए गए लाभपात्रों को योजना के प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगें। इसके अलावा योजना के सफल क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाने वाले एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों को भी सम्मानित करेंगें।
श्री दहिया ने कहा कि इन असंगठित क्षेत्र में पटरी विक्रेता, मिड डे मील वर्कर, सिर पर बोझ ढोने वाले ईंट भटठा मजदूर, धोबी, रिक्शा चालक, भूमिहीन मजदूर, चमड़े का काम करने वाले मजदूर, धोबी, हथकरघा श्रमिक एवं इसी तरह अन्य व्यवसाय करने वाले श्रमिक जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपए से कम है। जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष है, ऐसे श्रमिक को ही इस योजना के तहत 60 साल की आयु के बाद 3 हजार रुपए की मासिक पैंशन प्रदान की जाएगी।
तत्पश्चात उन्हांेने इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम का दौरा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में उपायुक्त डा. बलकार ंिसहं, डीएलसी परमजीत ढूल, एसडीएम पंकज सेतिया, नगराधीश गगनदीप, के एस चहल, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी सतपाल शर्मा, एएलसी नवीन कुमार सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-02 11:09:132019-03-02 11:09:16पीएम श्रम योगी मानधन योजना के पंचकूला में अब तक 90478 रजिस्ट्रेशन-विजय दहिया