T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभागीय भजन पार्टी कर रही प्रचार-प्रसार

सिरसा, 9 दिसंबर।

प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभागीय भजन पार्टी कर रही प्रचार-प्रसार


          प्रदेश सरकार की योजनाओं व विकासात्मक नीतियों की जानकारी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक पहुंचाने के उद्ेश्य से  सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की भजन पार्टियां प्रचार-प्रसार कर रही हैं। भजन पार्टियां गांव-गांव जाकर गीतों व भजनों के माध्यम से लोगों को प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दे हैं। इस प्रचार कार्य में विभागीय व अनुबंध आधार पर रखी भजन पार्टियां लगी हुई हैं।

प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभागीय भजन पार्टी कर रही प्रचार-प्रसार


              मुख्यालय के निर्देशानुसार जिला के गांवों में विभागीय व अनुबंध भजन पार्टियों द्वारा गीतों व भजनों के माध्यम से सरकार की विकासात्मक योजनाओं व नीतियों की जानकारी देने हेतू प्रचार अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत जिला के सभी गांवों को कवर करते हुए प्रचार-प्रसार किया जाएगा। विभागीय व अनुबंधित भजन पार्टियंा निर्धारित शैडयूल अनुसार कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही हैं। इस कार्य के लिए चार विभागीय व चार अनुबंध आधारित भजन पार्टियों का लगाया गया है।

प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभागीय भजन पार्टी कर रही प्रचार-प्रसार


              प्रचार अभियान का उद्ïेश्य सरकार द्वारा किए गए जनहित के कार्यो व जनकल्याणकारी योजनाओं से जन-जन को अवगत करवाना है। भजन पार्टियां भाषण, गीत, नाटक के माध्यम से शिक्षा, महिला व बाल विकास, स्वास्थ्य, पंचायत, समाज कल्याण, खेल सहित अन्य विभागों द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दे रही हैं। इसके अलावा बिजली, सड़क, पेयजल, सिंचाई, कृषि जैसे क्षेत्रों में शुरू की गई विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत व भविष्य में होने वाले उनके लाभ के बारे में भी लोगों को बताया जा रहा है।

प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभागीय भजन पार्टी कर रही प्रचार-प्रसार


              ये भजन पार्टियंा लोगों को योजनाओं व नीतियों को मनोरंजनपरक तरीके से अवगत करवा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र में आज भी लोग भजन पार्टियों को चाव से सुनते हैं तथा उन द्वारा कही गई बात पर विश्वास करते हैं। यह सब दर्शाता है कि प्रचार के आधुनिक माध्यमों के बीच गीतों व भजनों से किए जाने वाले प्रचार-प्रसार की प्रासंगिता बनी हुई है। इसलिए लोगों को चाहिए कि वे सरकार द्वारा समय-समय पर चलाए जाने वाले प्रचार-प्रसार अभियानों में बढ़चढ़कर भाग लें, ताकि उन्हें सरकार की योजनाओं व स्कीमों की विस्तार से जानकारी मिल सके।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

Invitation

Chandigarh, December 9, 2019

 Panjab University Alumni Association is organising a multilingual Mushaira in
collaboration with the Urdu Department and the North Zone Cultural Centre as per
details below:-

Venue:          English Auditorium, PU
Date:           9.12.2019
Time:           5.30 pm (Followed by Dinner)

 Invitation

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

जीवन में आगे बढने की प्रेरणा देती है गीता : उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

सिरसा, 8 दिसंबर।

जीवन में आगे बढने की प्रेरणा देती है गीता : उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला


              उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गीता एक ऐसा पावन ग्रंथ है जिसकी नींव हरियाणा की पावन धरा पर रखी गई है। उन्होंने कहा कि जब हम भगवान श्री कृष्ण की बात करते हैं तो गीता की बात अपने आप जा जाती है। हमें गीता को अपने जीवन में प्रेरणा के साथ उतारने का काम करना चाहिए। जिनता ज्यादा इस ग्रंथ को हम समझते हैं उनती ही अधिक हमें खुशहाली व प्रगति मिलती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का मतलब ही हरी का आना है। उन्होंने कहा कि ज्ञान हमेशा बांटने से बढता है न की रखने से और गीता हमें जीवन में आगे बढने की प्रेरणा देती है। इस महोत्सव से हमें संकल्प लेना चाहिए कि इस पावन ग्रंथ को जीवन में उतारने का काम करें।

जीवन में आगे बढने की प्रेरणा देती है गीता : उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला


                  उपमुख्यमंत्री रविवार को जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के अंतिम दिन स्थानीय चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में मुख्यअतिथि के रुप में शिरकत करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ करने उपरांत उपस्थितगण को संबोधित करते हुए कही। इससे पूर्व मुख्यअतिथि ने रिबन काट का विभिन्न विभागों व सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उदï्घाटन तथा बारीकी से अवलोकन किया। इसके उपरांत मुख्यअतिथि ने दीप प्रज्जवलित कर जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग, पूर्व विधायक कृष्ण कंबोज, जजपा शहरी प्रधान रोहित गनेरीवाला, विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

जीवन में आगे बढने की प्रेरणा देती है गीता : उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला


                  अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गीता विश्व में सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला ग्रंथ है, किंतु गीता को गहराई से समझने की आवश्यकता है। गीता हमें शास्त्र और शस्त्र का मर्यादित तथा अनुशासित प्रयोग सिखाती है। गीता ग्रंथ में भगवान श्रीकृष्ण ने जीवन की तमाम परेशानियों और समस्याओं के समाधान का मूल मंत्र मानव मात्र को दिया है। उन्होंने कहा कि हम गीता ग्रंथ का अध्ययन करें तो हमें जीवन की तमाम समस्याओं का समाधान इसके माध्यम से प्राप्त हो सकता है। हर व्यक्ति के लिए जीवन में गीता का ज्ञान प्राप्त करना बहुत जरूरी है। आमजन तक गीता ज्ञान को पहुंचाने के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार ने इसे अंतर्राष्टï्रीय स्वरूप प्रदान किया है। उन्होंने बच्चों ने आह्वïान किया कि वे इसी आयु से गीता का अध्ययन और मनन करना शुरू करें। जीवन में अच्छी आदतों का विकास और अगली पीढ़ी में इनका स्थानांतरण गीता मनन से संभव हो सकता है। भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को ही नहीं पूरी मानवता को कर्म करने का संदेश दिया। यह भारत की समृद्घि का प्रतीक है और गीता के उपदेश हर समय और हर काम के लिए प्रासंगिक है। यह ग्रंथ केवल धर्मग्रंथ ही नहीं है अपितु जीवन जीने की शैली है, इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

जीवन में आगे बढने की प्रेरणा देती है गीता : उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला


                  उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गीता महोत्सव से सभी युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेकर संस्कारमयी शिक्षा लेनी चाहिए ताकि भविष्य में सभी सत्य के मार्ग पर चलते हुए सभ्य समाज की स्थापना कर सके। सभी को गीता के सिद्घांतों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। गीता जीवन के लिए एक पे्ररणा स्त्रोत है, जिसका अनुसरण करके इंसान भली प्रकार से अपना जीवन यापन कर सकता है। गीता का सार है कि कर्म करो, फल की इच्छा मत रखो। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का अमर संदेश देकर समस्त मानव जाति को जीवन जीने की राह दी है।

जीवन में आगे बढने की प्रेरणा देती है गीता : उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला


                  उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गीता से कर्म करने की शिक्षा मिलती है। गीता हमें बताती है कि हमें अपने कर्मों के अनुरूप ही फल मिलता है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि गीता ज्ञान को घर-घर तक पहुंचाया जाए। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में गीता महोत्सवों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गीता बच्चों में संस्कार भरती है, जो उनके जीवन निर्माण का कार्य करते हैं। गीता इंसान को संस्कारवान बनाती है। गीता प्रत्येक आयु व हर वर्ग के लिए है। गीता को जितनी बार पढ़ा जाए, उतनी बार ही बार यह नवीन नजर आती है। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि गीता का संदेश कुरूक्षेत्र की भूमि से दिया गया है, जो पूरे विश्व में गया है। गीता इंसान को आत्मसात करवाती है।


                  जिला प्रशासन की ओर से मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए एसडीएम जयवीर यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर दिया गया गीता का संदेश मानव मात्र को निष्काम कर्म की ओर प्रवृत करता है। गीता केवल एक गं्रथ न होकर संपूर्ण जीवन दर्शन है। इसका संदेश न केवल जीवन के विकारों को दूर करती है बल्कि रोजमर्रा की भागदौड़ भरे जीवन को सुगम बनाने का रास्ता भी सुझाती है। गीता में मानव जीवन की सभी शंकाओं का समाधान भी मिलता है।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता नारियल फोड़कर शोभायात्रा का शुभारंभ करते हुए व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए बच्चे।

हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता नारियल फोड़कर शोभायात्रा का शुभारंभ करते हुए व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए बच्चे।

पंचकूला, 8 दिसंबर- जिला स्तरीय तीन दिवसीय गीता जयंती समारोह का समापन इंद्रधनुष आॅडिटोरियम सेक्टर-5 में विधिवत रूप से किया गया। समापन समारोह पर मुख्यतिथि हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता रहे। उन्होंने नारियल फोड़कर इंद्रधनुष आॅडिटोरियम सेक्टर-5 में शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा सेक्टर-4, 8, 9, 10 व 11 होती हुई वापिस इंद्रधनुष आॅडिटोरियम में खत्म हुई। शोभायात्रा में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं की झाकियां भी निकाली गई।

हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता नारियल फोड़कर शोभायात्रा का शुभारंभ करते हुए व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए बच्चे।

श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में गीता जयन्ती महोत्सव की महता एवं गीता सार के बारे में उपयोगी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों से गीता जयंती समारोह हरियाणा में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। भगवत गीता की शिक्षाएं न केवल आज प्रासंगिक हैं अपितु आने वाले लाखों सालों तक इसकी शिक्षाओं की प्रासंगिकता यथावत बनी रहेगी। मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल ने भगवतगीता के उत्सव को पूरे विश्व में प्रसिद्ध कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से पंचकूला जिला समेत हरियाणा के लोगों को आर्थिक, सामाजिक व धार्मिक लाभ भी होगा। उन्होंने कहा कि गीता सब धर्मो का सार है। गीता उपदेश ही नहीं उपचार भी है। इसके 18 अध्यायों में कर्म योग, ज्ञान योग और भक्ति योग का उल्लेख किया गया है। आत्मा परमात्मा के रहस्य को सुस्पष्ट किया गया है। मानव जीवन को मानवीय कल्याण का आधार बताया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि गीता की उत्पति हमारे राज्य हरियाणा कुरूक्षेत्र से हुई आज हमने गीता जयन्ती के पांच हजार एक सौ पचपन वंा जन्म दिन मनाया। उन्होंने कहा कि जीवन व जगत में ऐसी कोई समस्या नहीं जिसका समाधान गीता में नहीं है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण कहते है कि कर्तव्य पथ पर बढ़ते हए एक अच्छा आदर्श बने। लोग संग्रह के भाव से कर्म करे, न कि अपनी स्वार्थ पूर्ति के लिए परहित, जनहित और लोकहित के लिए अपनी सोच को व्यापाक रखे। ऊंच नीच की दूरियां मिटाने, सामाजिक भाईचारें की भावना लाने और राष्ट्र का गौरव बढ़ाने के लिए लोक संग्रह शब्द का प्रयोग किया गया है। इसलिए गीता को अपने जीवन में अपनाये और इसका अध्ययन करें।
जिला स्तरीय गीता जयन्ती महोत्स्व के समापन अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र, छात्राओं एवं हरियाणा के लोक कलाकारों की अगुवाई में अपनी कला व संस्कृति की अमिट छाप छोड़ी और सारा माहौल आनंदमयी व गीतामयी हो गया। उन्होंने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से गीता के कर्म सिद्धान्त को अपनाने का जनसंदेश दिया और लोगों में गीता के प्रति चेतना पैदा की।

हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता नारियल फोड़कर शोभायात्रा का शुभारंभ करते हुए व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए बच्चे।


कार्यक्रम में तहसीलदार पंचकूला वीरेंद्र गिल, डिप्टी डीओ इंदु दहिया, कृष्ण कृपा परिवार के प्रमुख कृष्ण चुघ, संदीप चुघ, भजपा नेता शाम लाल बंसल के अलावा राकेश गुप्ता, बृज लाल, पर्मिन्द्र ढींगरा, माता मनसा देवी के सीईओ एमएस यादव ने शिरकत की। गीता जयंती महोत्सव में भाग ले रहे स्कूली बच्चों में संस्कृति माॅडल स्कूल ने प्रथम पुरस्कार, राजकीय विद्यालय सकेतड़ी ने द्वितीय व जैनेंद्र गुरूकुल स्कूल व सार्थक माॅडल स्कूल को तृतीय पुरस्कार की ट्रोफी से सम्मानित किया गया। गीता जयंती के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों को मौमैंटो देकर सम्मानित किया। इस यात्रा में 251 महिलओं क्लश उठाकर सबसे आगे चल रही थी। उनके पीछे लगभग 15 झाँकियाँ के साथ कई स्कूलों की झाँकियाँ भी इस यात्रा की शोभा बढा रही थी ।

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

बुलेट से पटाखे बजाने वालों के खिलाफ जिला पुलिस का विशेष अभियान

चालान के साथ-साथ मौके पर परिजनों को भी बुलाया जाएगा….

सिरसा। साइलेंसर बदलवा ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बुलेट बाइक सवारों के खिलाफ जिला पुलिस प्रशासन ने संज्ञान लिया है और एसएसपी डॉ. अरुण सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए है कि बुलेट से पटाखे बजाकर दहशत फैलाने वाले बुलेट चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।  इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस अभियान के तहत ट्रैफिक थाना पुलिस सहित सभी थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी और अब तक करीब 20 बुलेट चालकों के चालान काटे गए है तथा भारी जुर्माना भी किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने यह भी बताया कि बाइक के साइलेंसर बदल कर तेज और पटाखों जैसी आवाज निकालने और आमजन में दहशत फैलाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने यातायात थाना प्रभारी सहित सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए है कि अपने-अपने क्षेत्र के स्कूल व कॉलेजों के आस-पास गश्त बढ़ाए तथा बुलेट से पटाखे बजाने वालों पर कड़ी नजर रखें। अगर कोई बुलेट बाइक चालक साइलेंसर में ऐसे पटाखे लगे होने से मना करता है तो पुलिसकर्मी खुद उसकी जांच कर रहे हैं। खुद बाइक की रेस देकर पता लगाते हैं कि पटाखे लगे हुए हैं या नहीं। बाइक में सबसे अधिक जिस पार्ट को बदलवाया जाता है, वह है साइलेंसर या एग्जॉस्ट सिस्टम। बाइक के एक्जॉस्ट की आवाज में ज्यादा थंडर लाने के लिए लोग कंपनी के असली साइलेंसर हटवा कर अलग किस्म के पार्ट लगवा लेते हैं, जोकि यातायात नियमों का उल्लंघन होने के साथ-साथ अपराध की श्रेणी में भी आता है। ऐसे अपराध करने वाले चालकों के खिलाफ अभियोग भी दर्ज किया जा सकता है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बुलेट से पटाखे बजाने वाले वाहन चालकों का न केवल चालान काटा जाएगा, बल्कि उनके अभिभावकों एवं परिजनों को भी मौके पर बुलाया जाएगा और उनसे आग्रह किया जाएगा कि  वे अपने बच्चों को ऐसा करने से रोके।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

सांसद दुग्गल ने की कुरुक्षेत्र अंतर्राष्टï्रीय गीता जयंती महोत्सव में शिरकत

सिरसा, 8 दिसंबर।

सांसद दुग्गल ने की कुरुक्षेत्र अंतर्राष्टï्रीय गीता जयंती महोत्सव में शिरकत


           सांसद सुनीता दुग्गल ने कुरुक्षेत्र में अंतराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में शिरकत की और आरती में भाग लिया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि गीता ज्ञान का भंडार है और हर व्यक्ति को गीता का ज्ञान प्राप्त करना चाहिए। गीता का ज्ञान जन-जन तक पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा अंतर्राष्टï्रीय स्तर, राज्य स्तर तथा जिला स्तर पर गीता जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। सांसद ने कहा कि जीवन में कामयाबी के लिए मानव को निस्वार्थ भाव से कार्य करना चाहिए। निस्वार्थ भाव से कार्य करने से ही मनुष्य को आत्मिक संतुष्टिï मिलती है।

सांसद दुग्गल ने की कुरुक्षेत्र अंतर्राष्टï्रीय गीता जयंती महोत्सव में शिरकत


               उन्होंने कहा कि गीता में सभी समस्याओं का समाधान है, आज की युवा पीढी को अपने सुखद भविष्य के लिए गीता ज्ञान को समझते हुए समाज को नई दिशा देने में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए। जब-जब इस धरती पर अधर्म बढ़ा है, तब-तब इस धरती पर भगवान ने किसी न किसी रूप में अवतार लिया है। गीता एक धार्मिक ग्रंथ होने के साथ-साथ एक जीवन दर्शन है, जिसको अपनाकर कोई भी राष्ट्र अपना विकास कर सकता है। उन्होंने कहा कि संसार की सभी समस्याओं का हल इसी अदभुत ग्रंथ में है। गीता महोत्सव से सभी युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेकर संस्कारमयी शिक्षा लेनी चाहिए ताकि भविष्य में सभी सत्य के मार्ग पर चलते हुए सभ्य समाज की स्थापना कर सके। सभी को गीता के सिद्घांतों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। गीता जीवन के लिए एक पे्ररणा स्त्रोत है, जिसका अनुसरण करके इंसान भली प्रकार से अपना जीवन यापन कर सकता है। गीता का सार है कि कर्म करो, फल की इच्छा मत रखो। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का अमर संदेश देकर समस्त मानव जाति को जीवन जीने की राह दी है।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

Mayor distributes prizes to winners of Chrysanthemum show

Mayor distributes prizes to winners of Chrysanthemum show

Chandigarh, December 8:- The beautiful 33rd annual Chrysanthemum Show ends with prize distribution function and cultural shows at Terraced Garden, Sector 33, here today. Sh. Rajesh Kumar, Mayor, Chandigarh was chief guest today and he gave away prizes to the winners of various events organized during chrysanthemum show.

Mayor distributes prizes to winners of Chrysanthemum show

The Chief Guest went around the Garden alongwith Sh. K.K. Yadav, IAS, Commissioner, Sh. Shailender Singh, Chief Engineer, Sh. K.P. Singh, Superintending Engineer, Horticulture and other senior officers of Municipal Corporation to see the various flowers exhibited there with different permutations and combinations.

Mayor distributes prizes to winners of Chrysanthemum show

          The Chief Guest applauded the efforts of the officials of Municipal Corporation for organizing such a beautiful show. He said that it was a great show, keep it up and make Chandigarh No.1 in India in the every field.

Gardeners of Horticulture Department, MC in the show have made boat, camel, peacock, cow, giraffe, lion and many other animals and birds using flowers. Near about 264 varieties of Chrysanthemum have been displayed in the show. The beautiful displays of the Chrysanthemum in the Show have helped Chandigarh in acquiring international fame.

A cultural programme was also organized by the students of Gurukul Global School, Sector 20, Panchkula.

Later, the Mayor & Commissioner distributed prizes to the following winners in various classes and categories. Gardeners of Municipal Corporation were also facilitated during the function.

Sr.
No.
ClassSectionDescriptionEntry
No.
Name and AddressRemarks
1Class A Artistic Arrangement
(Amateurs)
2Sanjay Thareja, 403, GH-62, Sector 20, Panchkula.1st
    72Virinder Sharma, 804, Sector 8, Panchkula.2nd
    23Rajni Thareja, 1501, Tower-2A, Suncity, Sector 20, Panchkula.3rd
2Class B Artistic Arrangement
(Institutions )
347Chandigarh Housing Board, Sector 9, Chandigarh.1st
    163Director, PGI, Sector 12, Chandigarh.2nd
    375The Director, CSIO, Sector 30-C, Chandigarh.2nd
    510The Gurukul, Gazipur Road, Zirakpur.3rd
3Class CSection C-1Incurved Chrysanthemum7Sanjay Thareja, 403, GH-62, Sector 20, Panchkula.1st
    367Krishan Goyal, # 67, Sector 7, Panchkula.2nd
    646Vinay Parkash, # 201, Sector 21-A, Chandigarh.3rd
  Section C-2Incurving Chrysanthemum1Sanjay Thareja, 403, GH-62, Sector 20, Panchkula.1st
    19Rajni Thareja, 1501, Tower-2A, Suncity, Sector 20, Panchkula.2nd
    36Sunchet Thareja, 603, GH-86, Sector 20, Panchkula.3rd
  Section C-3Reflexed Chrysanthemum18Rajni Thareja, 1501, Tower-2A, Suncity, Sector 20, Panchkula.1st
    35Sunchet Thareja, 603, GH-86, Sector 20, Panchkula.2nd
  Section C-4Spider Chrysanthemum467Sanjay Thareja, 403, GH-62, Sector 20, Panchkula.1st
    707Ram Kishore, 138, Sector 8-A, Chandigarh.2nd
    474Rajni Thareja, 1501, Tower-2A, Suncity, Sector 20, Panchkula.3rd
  Section C-5Anemone Chrysanthemum77Virinder Sharma, 804, Sector 8, Panchkula.1st
    79Virinder Sharma, 804, Sector 8, Panchkula.2nd
    634Mangal Parshad Maurya, #733, Sector 8-B, Chandigarh.2nd
    10Sanjay Thareja, 403, GH-62, Sector 20, Panchkula.3rd
  Section C-6Korean Chrysanthemum81Virinder Sharma, 804, Sector 8, Panchkula.1st
    80Virinder Sharma, 804, Sector 8, Panchkula.2nd
    468Sanjay Thareja, 403, GH-62, Sector 20, Panchkula.3rd
    632Bir Singh, # 1121-A, Dhanas, Chandigarh.3rd
  Section C-7Pompon Chrysanthemum465Sanjay Thareja, 403, GH-62, Sector 20, Panchkula.1st
    472Rajni Thareja, 1501, Tower-2A, Suncity, Sector 20, Panchkula.2nd
    609Sh.Ramesh, #2, Khuda Lahora Colony, Chandigarh.3rd
  Section C-8Button Chrysanthemum607Sh.Ramesh, #2, Khuda Lahora Colony, Chandigarh.1st
    160Panna Lal, # 6255, Sector 56, Chandigarh.2nd
    366Krishan Goyal, # 67, Sector 7, Panchkula.3rd
  Section C-9Spoon Chrysanthemum86Virinder Sharma, 804, Sector 8, Panchkula.1st
    4Sanjay Thareja, 403, GH-62, Sector 20, Panchkula.2nd
    21Rajni Thareja, 1501, Tower-2A, Suncity, Sector 20, Panchkula.3rd
  Section C-10Decorative Chrysanthemum87Virinder Sharma, 804, Sector 8, Panchkula.1st
 

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

Dharminder Sabharwal ji को न्यूज़ 7 वर्ल्ड (News7world) टीम की तरफ से आपको जन्मदिन की शुभकामनाएँ !

Sirsa:

News 7 World :-

08-12-2019

Dharminder Sabharwal ji को न्यूज़ 7 वर्ल्ड (News7world) टीम की तरफ से आपको जन्मदिन की शुभकामनाएँ !

Dharminder Sabharwal ji को न्यूज़ 7 वर्ल्ड (News7world) टीम की तरफ से आपको जन्मदिन की शुभकामनाएँ !

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

उप-मुख्यमंत्री बन पहली बार गांव पहुंचे दुष्यंत, ग्रामीणों को आई ताऊ की याद

चौटाला/सिरसा-8 दिसंबर।

ग्रामीण बोले-दुष्यंत चल रहा है अपने परदादा की राह पर

उप-मुख्यमंत्री बन पहली बार गांव पहुंचे दुष्यंत, ग्रामीणों को आई ताऊ की याद

उप-मुख्यमंत्री बन पहली बार गांव पहुंचे दुष्यंत, ग्रामीणों को आई ताऊ की याद


                      जब-जब चौ. देवीलाल परिवार का सदस्य देश-प्रदेश की सियासत में चमका-तब-तब वह पैतृक गांव चौटाला में पहुंच कर इस धरा को नमन करने पहुंचा। उन्होंने हमेशा अपने गांव को याद रखा और गांव वासियों के साथ मिलकर आगे बढ़ते रहे। दुष्यंत चौटाला ने भी अपने पड़दादा स्व. देवीलाल द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलते हुए परम्परा को बढ़ाया है। हमें गर्व है कि गांव चौटाला के इस युवा लाडले को सबसे कम उम्र में उप-मुख्यमंत्री के रूप में हरियाणा की सेवा करने का मौका मिला है। यह कहना है गांव चौटाला के बुर्जूगों का। जननायक स्व. देवीलाल के जमाने को याद करते हुए चौटाला वासी हनुमान ने बताया कि देवीलाल जब भी आते थे पूरे गांव के लोग उनके सम्मान में उनसे मिलने पहुंचते थे। उन्होंने गांव के मध्य आयोजन स्थल के साथ वाली गली की ओर इशारा करते हुए कहा कि यहां पीछे ही एक मकान है जहां कमरे में बैठकर चौ. देवीलाल बैठ कर गांव वासियों का दुख-दर्द सुनते थे। वे हर किसी की सुनते थे और हर कोई उसने मिलने आता था।

उप-मुख्यमंत्री बन पहली बार गांव पहुंचे दुष्यंत, ग्रामीणों को आई ताऊ की याद

बेशक दुष्यंत उम्र में छोटा हो, पर सियासत में काम करेगा मोटा

बेशक आज जमाना बदल गया है पहले जैसा कुछ नहीं रहा पर आज गांव वालों ेन दुष्यंत के लिए जो अभिनंदन समारोह किया जा रहा है उसे देख कर हमे ताऊ के जमाने की याद दिला दी है। करीब डेढ़ दशक के बाद गांव में दीपावली जैसा त्यौहार मनाने का मौका आया है। गांव के पिरथी सिंह ने बताया कि 2004 तक जब चौ. ओमप्रकाश चौटाला प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब चौटाला गांव में बहुत से सरकारी, सांस्कृतिक व खेलों के कार्यक्रम होते थे, लाल बत्ती की गाडिय़ां गांव की सड़कों पर खूब दौड़ती थी। 15 सालों के बाद अब फिर से वो दिन देखा है जब गांव की गलियों में वही लाल-नीली बत्ती वाली गाडिय़ों का काफिला सायरन बजाता हुआ घूम रहा हॅ, गर्व है हमे हमार लाल दुष्यंत पर। गांववासी गौरीशंकर व रामसिंह ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दुष्यंत बेशक उम्र में अन्य सियासतदानों के मुकाबले में छोटा है, पर प्रदेश की सियासत को यौ म्हारा छौरा नई उचाईयां देगा।  

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

Commissioner inspects Sukhna-Choe alongwith engineers

Commissioner inspects Sukhna-Choe alongwith engineers

Chandigarh, December 8:- Looking into the seriousness of the issue of untreated waste water being disposed off into N-Choe and directions issued by the National Green Tribunal,  Sh. Kamal Kishor Yadav IAS, Commissioner, Municipal Corporation Chandigarh along with Chief Engineer Sh. Shailender Singh, Executive Engineer & other concerned staff conducted a detailed inspection of the Sukhna-Choe today.

Commissioner inspects Sukhna-Choe alongwith engineers

The inspection started from Sector 6 to village Raipur Khurd through Hallomajra Village. All the tail ends pertaining to Storm Water Drainage in various sectors from where storm water flows into Sukhna -Choes were inspected thoroughly. The Commissioner appreciated the efforts made by Public Health Wing in reducing the flow of water at certain points.

The Commissioner directed the concerned SDEs and JEs to locate the sources from where water is coming to tail ends. The staff was further instructed to locate any leakages in water supply lines and repair any such leakage on top priority. The SDE and JEs were instructed to submit the detail of progress of work on weekly basis.  It was also directed that notices be immediately given to such buildings where water is overflowing and entering the storm water drainage system.  If such overflow is not stopped within stipulated date, then they challan should be issued.

All the staff was directed to make all out effort in stopping the flow of untreated waste water entering Sukhna -Choe within stipulated period.

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!