T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

रन फॉर यूथ-यूथ फॉर रन 12 को, उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने दिए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश।

पंचकूला, 06 जनवरी- उपायुक्त मुकेश कुुमार आहूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर युवा शक्ति को जागृत करने के उद्देश्य से रन फॉर यूथ-यूथ फॉर रन मैराथन व इसके पश्चात् पीडब्ल्यूडी के सभागार में विडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम रखा गया है। श्री आहूजा लघु सचिवालय के समीति कक्ष में रन फॉर यूथ-यूथ फॉर रन मैराथन की तैयारियों को लेेकर अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।


उन्होंने ने बताया कि इस मैराथन में क्रमशः 3, 5 व 10 कि.मी. की दौड़ होगी। कार्यक्रम में जहां युवाओं को सामाजिक जिम्मेवारी के साथ आगे बढने के लिए प्रेरित किया जाएगा वहीं मुख्यमंत्री का शुभ संदेश युवा वर्ग में नई ऊर्जा का संवार करेगा। रन फार यूनिटी में मुख्यमंत्री राज्य के सभी जिलों में युवाओं से सीधा संवाद भी करेंगे।


रन फॉर यूथ-यूथ फॉर रन की तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मैराथन के लिए पंजीकरण आरंभ हो चुका है और उम्मीद है कि हजारों युवा इस मैराथन में भागीदारी करेंगे। इसके लिए डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडोटनेशनलयुथडेडोटईन वेब साईट पर अपना पंजीकरण किया जा सकता है। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग, युवा क्लबों, तथा संबधित विभागों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों विशेष कर युवाओं व अन्य सामाजिक संगठनों को भी भागीदार बनाया के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में उपल्बिधी प्राप्त करने वाले युवाओं, जनप्रतिनिधियों और स्वंय सहायता समूहों के युवाओं को मुख्यमंत्री के साथ होने वाले सीधे संवाद वाले कार्यक्रम में आंमत्रित करें।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

अतिरिक्त उपायुक्त एवं जनगणना की नोडल अधिकारी मनिता मालिक 2021 में की जाने वाली जनगणना के अंर्तगत बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते हुए।

अतिरिक्त उपायुक्त एवं जनगणना की नोडल अधिकारी मनिता मालिक 2021 में की जाने वाली जनगणना  के अंर्तगत बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते हुए।

पंचकूला, 06 जनवरी- अतिरिक्त उपायुक्त एवं जनगणना की नोडल अधिकारी मनिता मालिक की अध्यक्षता में जिला के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में वर्ष 2021 में की जाने वाली जनगणना की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में उन्होंने बताया कि पहली बार जनगणना डिजिटल रूप से की जा रही है, जिसमे मोबाइल-एप के माध्यम से सभी आंकडो को संकलित किया जाएगा। इस नई तकनीक के प्रयोग से एकत्रित आंकडे तेजी से एवं सटीकता से संकलित होंगे। जनगणना आंकड़ों को निर्धारित समय में जारी किया जा सकेगा। जनगणना कार्य के सुगमतापूर्वक संचालन के लिए सभी प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को दिनांक 31 दिसम्बर 2019 को तैनात कर दिया गया है। इसके पश्चात् जनगणना कार्य की समाप्ति तक प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों की डयूटीयों में कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा।


अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा 2021 की जनगणना के मुख्यजनगणना अधिकारी होंगे। जनगणना दो चरणों में होगी। प्रथम चरण में मकानों की जनगणना का कार्य 1 मई, 2020 से 15 जून, 2020 तक किया जायेगा। जनगणना के दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना का कार्य 9 फरवरी, 2021 से 28 फरवरी, 2021 तक पूरा किया जाएगा।

इसके पश्चात् रिवीजनल राउंड कार्य 01 मार्च, 2021 से 05 मार्च, 2021 तक पूरा किया जायेगा।


उन्होंने बताया कि ग्रामीणों क्षेत्र मे जनगणना के लिए सम्बधित तहसीलदार और शहरी क्षेत्र में नगर निगम के ईओ को चार्ज अधिकारी नियुक्त किया जायेगा। पंचकूला के सुरक्षा क्षेत्र वाले आईटीबीपी, टीबीआरल, चंडीमंदिर और एचएमटी इलाको के लिए निदेशक जनगणना द्वारा 10 विशेष चार्ज अधिकारी नियुक्त होंगे। उन्होंने बताया कि 2021 की जनगणना को सुचारू रूप से करने के लिए 2 मास्टर ट्रेनर, 1500 गणनाकार और 260 सुपरवाइजर की नियुक्ती की जायेंगे ।
इस बैठक में डीआरओ रामफल कटारिया, तहसीलदार विरेन्द्र गिल, एडीआईओ आस्था एवं जनगणना विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

किसान आय बढ़ोतरी के लिए बागवानी को अपनाएं : दलाल

सिरसा, 6 जनवरी।


            किसान गेहूं, धान, कपास जैसी परंपरागत खेती से न तो अधिक उत्पादन ले सकता है और न ही अधिक मूल्य लिया जा सकता है। इसके साथ-साथ आधुनिक खेती, बागवानी व अन्य खेती से जुड़े व्यवसाय को अपनाकर अपने आय में बढोतरी कर सकता है। प्रदेश सरकार इस दिशा में किसानों को प्रेरित करने के लिए अनेकों योजनाएं लागू कर रही है, ताकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के किसान की आय दोगुनी के लक्ष्य को निर्धारित समय से पहले पूरा किया जा सके।


            यह बात कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने सोमवार को जिला बागवानी कार्यालय में आधुनिक गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला का उद्घाटन करने के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने प्रयोगशाला में उपलब्ध सभी सुविधाओं व व्यवस्थाओं का बारिकी से निरक्षण किया तथा अधिकारियों से जानकारी ली। इस अवसर पर पूर्व विधायक मक्खन लाल सिंगला, भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश चौपड़ा,भाजपा नेत्री रेणू शर्मा, एसडीएम जयवीर यादव, मिशन निदेशक हरियाणा राज्य बागवानी विकास मिशन डा. बी.एस सहरावत, जेडीएस डा. धर्म सिंह यादव, सहित किसान व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मंत्री के यहां पहुंचने पर पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा अधिकारियों व गणमान्य व्यक्तियों ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया।


            कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि किसान को अपनी परंपरागत खेती के साथ-साथ बागवानी को भी तरजीह देनी होगी, ताकि वह अपनी आय में बढोतरी कर सके। गेंहू, कपास, धान जैसी फसलों से किसान न तो अधिक उत्पादन ले सकता है और न ही अधिक मूल्य प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा पशुपालन, मच्छली पालन आदि व्यवसाय को भी अपनाकर किसान आर्थिक रूप से सुदृढ हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को बागवानी की ओर अग्रसर करने के उद्ेश्य से अनेकों योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। इसी कड़ी में यह आधुनिक गुणवता नियंत्रण प्रयोगशाला किसानों के लिए नये साल के तोहफे के रूप में समर्पित की गई है। राज्य के किसान इस प्रयोगशाला से लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि अधिक फर्टिलाइजर व पेस्टिसाइड के होने से अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में हमारे प्रोडेक्ट स्वीकृत नहीं हो पाते हैं। प्रयोगशाला में किसान अपने फल व सब्जियों के उक्त कंटेंट को कम करके अपने प्रोडेक्ट की अच्छा मूल्य प्राप्त कर सकेंगे।


            उन्होंने कहा कि हमारे यहां फसलों में बहुत अधिक फर्टिलाईजर, पैस्टिसाइड आदि कीटनाशक दवाओं का प्रयोग हो रहा है, जोकि न केवल भूमि की उर्वरा शक्ति को खत्म करता है, वहीं कैंसर जैसी भयानक बीमारियों में सहायक हो रहा है। इसलिए किसान भाईयों को प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित करने के लिए प्रदेश सरकार अनेक कदम उठा रही है। इसी कड़ी में विभाग में अलग से प्राकृतिक खेती विंग बनाई गई है, जोकि पदमश्री पारलेकर की विधि पर काम करते हुए किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करेगी। इसके लिए प्रत्येक गांव से एक किसान को प्राकृतिक खेती के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा, जोकि आगे वो अन्य किसानों को इसके लिए प्रशिक्षण देगा।


            डा.बीएस सहरावत ने बताया कि यह प्रयोगशाला राज्य की दूसरी गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला है। प्रयोगशाला का उद्ेश्य फल व सब्जियों के नमूने में कीटनाशक अवशेषों की उपलब्धता की जांच, कीटनाश अवशेषों की मोनटरिंग के साथ-साथ किसानों को कीटनाशक दवाओं का समुचित उपयोग व प्रबंधन के लिए जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि 194 लाख रुपये की लागत से स्थापित इस प्रयोगशला का राज्य के किसानों को लाभ होगा और किसानों को उनके फल व सब्जियों में प्रयोग किए जा रहे फर्टिलाइजर व पेस्टिसाइड के मात्रा का पता चलेगा। जिससे किसानों को अहसास होगा कि उन द्वारा किए जा रहे कीटनाशक दवाओं के प्रयोग से स्वास्थ्य व भूमि की कीतनी हानी हो रही है।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन 8 व 9 को

सिरसा, 6 जनवरी।


                      कृषि विभाग की सीआरएम योजना के तहत जिन किसानों ने वर्ष 2019-2020 के दौरान कृषि यंत्र अनुदान पर लिए है उन किसानों के पराली प्रबंधन कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन 8 व 9 जनवरी को किया जाएगा।


                      यह जानकारी देते हुए सहायक कृषि अभियंता धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि 8 जनवरी को प्रात: 10 से सांय 5 बजे तक खंड सिरसा, ऐलनाबाद, नाथूसरी चौपटा, रानियां, बड़ागुढा के किसान अपने कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन उप निदेशक कृषि सिरसा कार्यालय में तथा खंड औढां व डबवाली के किसान 9 जनवरी को उपमंडल कृषि अधिकारी डबवाली कार्यालय में प्रात: 10 से सांय 5 बजे तक अपने कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन करवा सकते हैं।


                      उन्होंने बताया कि वर्ष 2019-20 में सीआरएम स्कीम के तहत फसल अवशेष प्रबंधन के कृषि यंत्रों जैसे सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम, हैप्पी सीडर, पैडी स्ट्रा चौपर/ श्रेडर / मल्चर, शर्ब मास्टर / कट्टर कम स्प्रेडर, रिवर्सिबल एमबीप्लो, रोटरी स्लेशर, जीरो टिल ड्रिल मशीन, रोटावेटर व समैम स्कीम के तहत स्ट्रा बेलर यूनिट, हे रेक आदि कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन जिन ग्राम पंचायतों ने स्ट्रा बेलर, हे रेक अनुदान पर लिए हैं, वे भी अपने खंड अनुसार भौतिक सत्यापन करवाए। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के उपरांत कोई भी मौका नहीं दिया जाएगा व अनुदान राशि की पात्रता रद्द कर दी जाएगी।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने की जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सिरसा, 6 जनवरी।

मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने की जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश


                  हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने आज वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से जिलावार जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त अशोक गर्ग एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकार मौजूद थे।


                      मुख्य सचिव ने कहा कि जल जीवन मिशन केंद्र सरकार की बहुत महत्वपूर्ण योजना है जिसके तहत वर्ष 2022 तक हर घर तक पेयजल कनेक्शन पहुंचाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत अवैध कनेक्शनों को वैध करना, प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 55 लीटर पेयजल आपूर्ति करना तथा प्रत्येक घर में जल पहुंचाना मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आपूर्ति किए जाने वाले पेयजल की मात्रा के साथ गुणवत्ता की ओर भी ध्यान दिए जाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा स्वयं मुख्यमंत्री भी कर रहे हैं। बैठक में उन्होंने जिलावार योजना की प्रगति की समीक्षा भी की।


                      वीडियो कॉफ्रेंस के उपरांत उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि सक्षम युवाओं के माध्यम से जिला में सर्वे करवाया जा रहा है तथा इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि सर्वे में ग्रामीण क्षेत्र में किस गांव में कितने कनेक्शन वैध और कितने अवैध है, यह जानकारी जुटाई जाएगी। इन कनेक्शनों को सर्वे के बाद वैध किया जाएगा। जिला में हाउस होल्ड सर्वे का कार्य 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है शेष को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला में 62 प्रतिशत घरों के कनेक्शन स्वीकृत है शेष घरों का एफएसटीसी के माध्यम से जल्द ही स्वीकृत किए जाएगा।


                      उन्होंने बताया कि जिला में 337 गांवों में ग्राम जल एवं सीवरेज कमेटियों बनाई जा चुकी है जिसमें प्रत्येक कमेटी में 11 सदस्य शामिल है। इन कमेटियों में 50 प्रतिशत महिलाओं को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि कमेटी में चेयरमैन सरपंच, सदस्य आशावर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर, महिला मंडल की प्रधान, साक्षर महिला समूह, महिला पंच, पुरुष पंच, चोकीदार,जनस्वास्थ्य व पंचायती राज विभाग के जेई व ग्राम सचिव बतौर कनवेनर कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि जिन गांवों में कनेक्शन या पाइपलाइन नहीं पहुंची है उनका विभाग द्वारा एस्टीमेट बना कर कार्य किया जाएगा। इसके अलावा जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा पंचायतों को उनकी भूमिका व कर्तव्यों के  बारे में जागरूक किया जाएगा ताकि प्रत्येक घर में कनेक्शन वैध किया जा सके तथा जल सप्लाई सुचारु की जा सके।

उन्होंने बताया कि जिला में तीन चरणों में विशेष अभियान के तहत शत-प्रतिशत घरों में पेयजल आपूर्ति करने का लक्ष्य प्राप्त करने की कार्ययोजना तैयार की गई है।


                      वीडियो कॉफ्रेंस में अधीक्षक अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग प्रदीप पूनिया, कार्यकारी अभियंता होशियार सिंह, तरुण गर्ग, जिला सलाहकार डब्ल्यूएसएसओ राकेश सोगलान सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

Biorisk Management workshop at Panjab University

Biorisk Management workshop at Panjab University

Chandigarh January 5, 2020

Thirteenth three days workshop from 3rd to 5th January 2020 on “Foundational and Laboratory Level Biorisk Management” was organised in the Department of Biotechnology, Panjab University, Chandigarh in collaboration with Sandia National Laboratories, USA under the MoU with Panjab University. The workshop was attended by faculty from Panjab University, local colleges, medical doctors and the research scholars working in the area of biological Sciences. According to Prof. Neena Capalash, workshop organizer, the  main purpose of this activity- based workshop was to enable the participants to understand laboratory biosafety and biosecurity issues associated with microbial pathogens and other biological materials used in the research laboratories and clinical set ups. She added since multiple drug resistance in pathogens has become a major challenge, working with these disease causing bacteria specially, the drug resistant pathogens, require proper handling and needs to be disposed off carefully in order to reduce the risk of spreading them into the environment. This workshop provided in depth knowledge to the participants on important topics such as personal protective equipment, segregation of biological wastes, use of decontamination methods and disposal of biohazardous waste. The faculty and researchers who participated in the workshop would act as ambassadors of this cause to further create awareness at their institutions and in society as a whole to reduce risk associated with biological hazards.

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

सिटी में मनेगी लाडो की लोहड़ी

चंडीगढ़। 5 जनवरी इंग्लिश प्रो इंस्टिट्यूट सेक्टर 34 की और से 10 जनवरी को लाडो की लोहड़ी मनाई जाएगी। इसमे 13 मेरिटोरियस और आर्थिक रूप से कमजोर गर्ल स्टूडेंट्स को लोहड़ी का स्पेशल गिफ्ट फ्री एडवांस इंग्लिश डिप्लोमा सर्टिफिकेट कोर्स फ्री में दिया जायेगा। इंस्टिट्यूट के फाउंडर डायरेक्टर नवनीत शर्मा ने कहा की हमारा इंस्टिट्यूट कई सालो से लड़कियों लोहड़ी का जश्न मन रहा है। अब समय बदल गया है इस तरह के आयोजनों को देख कर समाज के अधिकांश लोगो ने लड़को के साथ समान वरीयता देते हुए लड़कियों को लोहड़ी मानाने का ट्रेंड शुरू कर दिया है।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

Kirron Kher inaugurates green belt at Maloya

Chandigarh, January 5:- Smt. Kirron Kher, Member Parliament, UT, Chandigarh today inaugurated a green belt in Maloya colony in presence of Sh. Rajesh Kumar, Mayor, Sh. Shailender Singh, Chief Engineer, other councilors and officers of MCC.

Decorated with different types of ornamental plants and colourfull shrubs, this green belt has all the provisions like walking tracks, children play equipments, open air gymnasium, huts and benches etc.

Having total area of 7.60 acre land, one portion of the green belt has been developed as Herbal Park with plants having medicinal value. The green belt has been developed at a cost of Rs. 80 lacs.

Foundation Stone for Development of Open Space

Smt. Kirron Kher, Member Parliament, UT, Chandigarh laid foundation stone for the development of open space between Patiala ki Rao and Outer Phirni Road in Maloya in presence of Sh. Rajesh Kumar, Mayor. This area has been developed by providing walking track and ornamental trees on sides at an estimated cost of Rs. 34 lacs.

Paver blocks in internal streets of Gawala & Kumhar Colony

Smt. Kirron Kher, Member Parliament, UT, Chandigarh today laid foundation stone to provide paver blocks in internal streets of Gawala & Kumhar Colony, village Maloya in presence of Sh. Rajesh Kumar, Mayor.

The Mayor informed that 80 mm thick paver blocks made from C&D waste material will be laid down in the 3.204 Kms streets of Gawala and Kumhar colony at an estimated cost of Rs. 1.94 crores.

Repair of Paver Blocks in internal streets of Maloya Colony

Smt. Kirron Kher, Member Parliament, UT, Chandigarh today laid foundation stone of repairing internal streets of Maloya colony with 80mm thick paver blocks in 7.870 Kms long internal streets at an estimated cost of Rs. 1.65 lacs.

Sh. Rajesh Kumar, Mayor informed that all the works will be completed within stipulated time frame i.e. by 6 months time period.

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंचकूला के सैक्टर 10 में घर-घर जाकर लोगो को नागरिकता संशोधित अधिनियम (सीएए) के प्रति जागरूक करते हुए।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंचकूला के सैक्टर 10 में घर-घर जाकर लोगो को नागरिकता संशोधित अधिनियम (सीएए) के प्रति जागरूक करते हुए।

पंचकूला,5 जनवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के आने से पड़ोसी देशों से प्रताडि़त लोगों को नागरिकता मिलने के रास्ते खुल गए हैं। इस अधिनियम के तहत हरियाणा में भी ऐसे लोगों को नागरिकता मिल सकेगी और अब वे भारत के नागरिक बन कर खुशहाल जीवन जीएंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंचकूला के सैक्टर 10 में घर-घर जाकर लोगो को नागरिकता संशोधित अधिनियम (सीएए) के प्रति जागरूक करते हुए।


मुख्यमंत्री आज पंचकूला के सैक्टर 10 में घर-घर जाकर इस अधिनियम के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों को नागरिकता संशोधित अधिनियम (सीएए) के प्रति सचेत एवं जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चला रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस अधिनियम से देश के किसी भी व्यक्ति की नागरिकता नहीं जाएगी बल्कि सीएए पड़ोसी देशों के धार्मिक तौर पर प्रताडि़त अल्पसंख्यक लोगों की नागरिकता सुरक्षित करने के लिए बनाया गया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंचकूला के सैक्टर 10 में घर-घर जाकर लोगो को नागरिकता संशोधित अधिनियम (सीएए) के प्रति जागरूक करते हुए।


श्री मनोहर लाल ने कहा कि सीएए के संसद में पास होने पर कुछ लोगों ने भ्रांतियां फैलाने का काम शुरू कर दिया जिसके कारण देश व प्रदेश में अराजकता का माहौल बन गया। लोगों में फैली हुई भ्रांतियों को दूर करने के लिए हमने लोगों तक सही एवं स्टीक संदेश देने का निर्णय लिया है। इसीलिए पूरे प्रदेश में यह अभियान चलाया है जिसका शुभारम्भ हरियाणा के पंचकूला से किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के पड़ोसी पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बंगलादेश आदि देशों में हिन्दु, सिख, जैन, बौद्ध, इसाई आदि कम संख्या में होने के कारण जलालत सहनी पड़ती थी जिसके कारण वे उन देशों को छोडकर भारत आ गए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को पहले 1955 के कानून के तहत 11 साल बाद नागरिकता देने का प्रावधान था लेकिन अब इस अधिनियम के तहत 2014 से पहले भारत में आए लोगों को नागरिकता दे दी जाएगी । उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेेयी के शासनकाल के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह ने भी प्रताडि़त लोगों को नागरिकता देने पर विचार करने बारे कहा था।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंचकूला के सैक्टर 10 में घर-घर जाकर लोगो को नागरिकता संशोधित अधिनियम (सीएए) के प्रति जागरूक करते हुए।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पाकिस्तान में सिख गुरुद्वारे पर हुए पथराव के प्रति पीडा होती है इसलिए हमें पाकिस्तान सरकार के रवैये के विरूद्ध मानवाधिकार आयोग के समक्ष आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएए का साहित्य छपवाकर वितरित किया जा रहा है। इसलिए लोगों को सीएए को भली-भांति पढकर और मोबाईल नम्बर 8866288662 पर मिसड कॉल देकर इसके समर्थन में अपनी सहमति दें। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे नागरिकता संशोधित बिल को सहमति अवश्य प्रदान करें।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

T. T. Water Supply Shut Down on 18th June

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर।

पंचकूला 5 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने सैक्टर 28 स्थित सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया और ट्रीटमेंट के बाद पानी की गुणवता को मापने वाले मीटर की रीडिंग नोट की। मुख्यमंत्री ने ट्रीटेड पानी की गुणवता पर संतोष व्यक्त किया।


उल्लेखनीय है कि इस ट्रीटमेंट प्लांट में सैक्टर 23 से 28 तक के सैक्टरों का सिवरेज का पानी आता है और राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के अनुसार इस प्लांट के माध्यम से साफ करके यह पानी घग्गर नदी में डाला जाता है।


इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्लांट से होने वाले साफ पानी को घग्गर में न गिराकर शहर के विभिन्न पार्को व अन्य सेवाओं के लिए उपयोग में लाया जाए।


उन्होंने शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास खाली जगह पर सब्जिंया उगाने में इस पानी का उपयोग किया जाए। इससे खाली जमीन भी उपयोग में लाई जा सकेगी और बहुमूल्य पानी का भी प्रयोग किया जा सकेगा।


इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश कुमार आहुजा, पुलिस उपायुक्त कमलदीप गोयल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन अशोक खेेत्रपाल, एचएसवीपी संजय चोपड़ा, एक्स ई एन एन के पायल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!