*MCC enhances WhatsApp complaint number 9915762917 with feedback mechanism to strengthen public services*

गीता भुक्कल – भाजपा ने भगवान व धर्म दोनों को राजनीति में धकेला

 पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि अपने स्वार्थ के लिए भाजपा ने धर्म व भगवान दोनों को ही राजनीति में धकेल दिया है।

जिसका प्रमाण है कि यूपी से भाजपा के सीएम दूसरों को अली व स्वयं को बजरंगबली बताते हैं। यह एक तरह से ओछी राजनीति है। भुक्कल गुरूवार को अपने निवास स्थान पर एक पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधित कर रही थी।

उन्होंने रोहतक संसदीय सीट को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि दीपेन्द्र के सामने बीजेपी सहित बाकि दल भी जिस नेता का नाम सलेक्ट करते है वही नेता मैदान छोड़कर भाग जाते हैं।

पत्रकारों के सवालो का जवाब देते हुए भुक्कल ने कहा कि बीजेपी ने हमेशा अपने कार्यकर्ताओं का अपमान किया है।

बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा करने की बजाए दुसरे दलों से उम्मीदवार इम्पोर्ट करती है। यही कारण है कि बीजेपी को रोहतक लोकसभा से अभी तक उम्मीदवार नहीं मिल पा रहा है।

रोहतक लोकसभा बिरेंद्र डूमरखां द्वारा अपने आईएएस बेटे को उतारने की कोशिशों पर भुक्कल ने कहा कि दीपेन्द्र के खिलाफ कोई नेता मैदान में उतरे, लेकिन उनकी सेहत पर कोई असर नहीं पड़ता।

दीपेन्द्र सिंह हुड्डा इस बार पिछले चुनाव से भी ज्यादा मतों से विजय होंगे। भुक्कल ने इस दौरान सूबे के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ को भी एक अनोखी सलाह दे डाली। 

दरसअल दो-तीन रोज से चर्चाए चल रही थी कि रोहतक लोकसभा से बीजेपी की तरफ से दीपेन्द्र के खिलाफ कृषि मंत्री ओपी धनखड़ चुनाव लड़ना चाहते है।

जिस पर भुक्कल ने बोलते हुए कहा कि मंत्री जी नवरात्रों में स्वयं को बलि का बकरा न बने। पांच साल में मंत्री जी ने विकास तो कोई कराया नहीं , किस हक से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते है मंत्री जी।

भुक्कल ने इस दौरान जेजेपी व आप के गठबधंन पर कहा कि ऐसे गठबधंनों से प्रदेश का प्रदेश की जनता पर कोई असर नहीं पड़ता, जनता समझदार है। 

*MCC enhances WhatsApp complaint number 9915762917 with feedback mechanism to strengthen public services*

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और सीएम योगी की देर रात तक चली बैठक में अवध की 16 सीटों पर हुआ मंथन

लखनऊ: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार रात यहां अवध क्षेत्र में चुनाव प्रबंधन से जुड़े लोगों को जीत का मंत्र देने के साथ ही असंतुष्टों को साधने पर जोर दिया।

उन्होंने समझाया कि दिल्ली के ताज के लिए अवध की 16 सीटों पर भाजपा का परचम फहराना जरूरी है।

उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा, महामंत्री संगठन सुनील बंसल और अवध क्षेत्र के प्रभारी जेपीएस राठौर के  साथ देर रात बैठक कर सभी 16 सीटों के प्रभारियों, संचालक, जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारियों के साथ चुनाव प्रबंधन पर बात की।

अवध क्षेत्र में लखनऊ, मोहनलालगंज, रायबरेली, उन्नाव, सीतापुर, धौरहरा, लखीमपुर, हरदोई, मिश्रिख, फैजाबाद, बाराबंकी, अंबेडकरनगर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच और कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र हैं।

भाजपा ने अवध की 16 सीटों को सीतापुर, अयोध्या, गोंडा और लखनऊ क्लस्टर में बांटा है। इस बार अवध क्षेत्र में कई नए चेहरे हैं।

छह लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा ने नये उम्मीदवार उतारे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में अवध क्षेत्र की 16 सीटों में रायबरेली को छोड़कर 15 पर भाजपा जीती थी।

रायबरेली में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चुनाव जीता था।


भाजपा ने इस बार रायबरेली भी कांग्रेस से छीनकर अवध की सभी 16 सीटों पर भगवा परचम फहराने की रणनीति बनाई है। अंबेडकरनगर के अलावा सभी सीटों के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

सोमवार रात 11 बजे लखनऊ पहुंचे अमित शाह ने पहले सीतापुर, गोंडा, अयोध्या और लखनऊ क्लस्टर की लोकसभा सीटों के प्रभारी और संचालकों के साथ बैठक की। इसके बाद एक-एक लोकसभा क्षेत्र के बारे में जानकारी ली।

शाह ने पूछा कि भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस का उम्मीदवार कौन है? वहां की जातीय स्थिति क्या है, गठबंधन और कांग्रेस में भाजपा का मुकाबला किससे होने की संभावना है, विरोधियों की ताकत और कमजोरी क्या है? भाजपा उम्मीदवार की स्थिति क्या है और किन तरीकों से भाजपा की स्थिति को और मजबूत बनाया जा सकता है?

शाह ने यह भी समझा कि कौन-कौन से ऐसे चेहरे हैं, जिन्हें साथ लेकर भाजपा की स्थिति को और मजबूत किया जा सकता है।

जिन सांसदों का टिकट काटा गया है, उनकी और उनके समर्थकों की चुनाव में भूमिका की जानकारी भी ली।

अवध क्षेत्र में ही फैजाबाद लोकसभा सीट भी है जहां अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि स्थल है। शाह ने मंदिर मुद्दे पर माहौल की स्थिति को भी समझा।

खासतौर से अवध क्षेत्र की कई सीटों पर मुस्लिम-यादव और अनुसूचित जाति की काफी आबादी को देखते हुए उन्होंने मुस्लिम मतदाताओं का रुझान और अनुसूचित जाति तथा यादव वोटों के गठजोड़ की जमीनी सच्चाई को भी समझने की कोशिश की।

यह भी जाना कि कार्यकर्ताओं के बीच उम्मीदवारों को लेकर कहीं कोई नाराजगी या विरोध जैसी परिस्थितियां तो नहीं हैं।

उन्होंने चुनाव प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारियों को अपने वोट बैंक को जोड़े रखने के साथ उन्हें बूथों पर पहुंचाने पर ध्यान देने को कहा।

उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र और लोगों के लिए चलाई गई योजनाओं की जानकारी देने पर भी जोर दिया।

भाजपा ने अभी गोरखपुर, देवरिया, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, जौनपुर, घोसी और भदोही में अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।

शाह ने इन क्षेत्रों की संभावना और दावेदारों की स्थिति पर चर्चा की। संकेत मिले हैं कि एक-दो दिन में इन सभी क्षेत्रों के उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे।

सपा-बसपा गठबंधन छोड़कर भाजपा में शामिल हुए गोरखपुर के सपा सांसद प्रवीण निषाद और पिता डॉ. संजय निषाद की पार्टी निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर की मांगों पर भी शाह के समक्ष चर्चा हुई।

इनका समायोजन कहां होगा, इस पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ लेकिन, संकेत यही है कि एक-दो दिन में इन पर भी फैसला हो जाएगा। 


*MCC enhances WhatsApp complaint number 9915762917 with feedback mechanism to strengthen public services*

शाह बोले – भाजपा सत्ता में आई तो जेल में होंगे भ्रष्टाचारी

ओडिशा: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चिटफंड तथा खनन घोटाले जैसे मुद्दों को लेकर नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद सरकार पर रविवार को हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में अगर भाजपा सत्ता में आई तो भ्रष्टाचार में लिप्त सभी लोगों को जेल में डाला जाएगा।

राज्य में पार्टी घोषणापत्र जारी करने के बाद शाह ने कहा कि भाजपा पटनायक के नेतृत्व वाली सरकार की बेड़ियां तोड़ एक ‘नए ओडिशा’ का गठन करेगी। राज्य में पिछले 19 साल से बीजद का शासन है।

शाह ने कहा, खनन आवंटन में भ्रष्टाचार बढ़ा है, भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को संरक्षण प्रदान करने के कारण चिटफंड घोटाला भी फलाफूला।

शाह ने कहा, बड़ी संख्या में मासूम और गरीब निवेशकों को ठगा गया है।

भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के अधिकार नौकरशाहों को दे दिए गए हैं, वहीं सत्तारूढ़ बीजद वरिष्ठ नेताओं को नजरअंदाज कर रही है।

उन्होंने कहा, ओडिशा का शासन नौकरशाह चला रहे हैं, उन्हें लोगों की आकांक्षाओं की कोई समझ नहीं है। 

भाजपा के राज्य तथा केन्द्र में सत्ता में आने का विश्वास जताते हुए शाह ने कहा कि राज्य के लिए पार्टी का घोषणापत्र किसानों, महिलाओं, युवकों और समाज के कमजोर तबके के विकास एवं सशक्तिकरण पर केन्द्रित है।

ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एकसाथ चार चरणों में होंगे। 147 विधानसभा और 21 लोकसभा सीटों पर मतदान 11 अप्रैल से शुरू होगा।

*MCC enhances WhatsApp complaint number 9915762917 with feedback mechanism to strengthen public services*

रमेश चंद्र कौशिक : देश में प्रधानमंत्री मोदी का जादू

सोनीपत:

भारतीय जनता पार्टी के सोनीपत से लोकसभा उमीदवार रमेश चंद्र कौशिक ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जादू चल रहा है।

जितने काम भाजपा के राज में केंद्रीय और प्रदेश स्तर पर हुए हैं वो एक इतिहास है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठित होकर चुनाव लड़ेंगे और नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाएंगे।

*MCC enhances WhatsApp complaint number 9915762917 with feedback mechanism to strengthen public services*

अमित शाह : नवीन बाबू थक चुके हैं, ओडिशा की सेवा का मौका भाजपा को दें

ओडिशा: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को ओडिशा के मतदाताओं से सीएम नवीन पटनायक को आराम देने के लिए कहा है।

उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक थक चुके हैं और उनमें राज्य के विकास की इच्छा नहीं बची है। 

शाह ने यह बात ओडिशा के गंजाम जिले में असका लोकसभा क्षेत्र में आने वाले पोलोसरा इलाके में एक रैली में कही।

यहां 18 अप्रैल को मतदान होना है। शाह ने कहा कि नवीन बाबू के 19 साल के शासनकाल में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। 

वह थक चुके हैं, लिहाजा भाजपा को लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का मौका दें।

शाह ने वादा किया कि भाजपा ओडिशा को विकास की राह पर ले जाएगी। शाह ने कहा कि ओडिशा अधिकारियों द्वारा चलाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि अगली भाजपा सरकार ओडिशा बाबूगिरी खत्म करेगी।

उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक की सरकार में अधिकारी सारे फैसले लेते हैं जबकि चुने हुए विधायक और सांसदों की कोई नहीं सुनता।

ओडिशा में लोकसभा चुनाव 2019 और विधानसभा चुनाव एक साथ चार चरणों में हो रहे हैं। 11 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा।

राज्य में विधानसभा की 147 और लोकसभा की 21 सीटें हैं। 

*MCC enhances WhatsApp complaint number 9915762917 with feedback mechanism to strengthen public services*

उत्तर प्रदेश : एक साथ चुनाव लड़ रही सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन की पहली रैली आज देवबंद में होगी

लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर एक साथ चुनाव लड़ रही सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन की पहली रैली आज देवबंद में होगी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बीएसपी प्रमुख मायावती देवबंद में आज महागठबंधन की मेगा रैली को संबोधित करेंगे।  

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के देवबंद में महागठबंधन की साझा रैली पहली बार हो रही है। दोपहर में सभा की जाएगी।

चुनाव प्रचार के दौरान अखिलेश और मायावती कुल 11 रैलियों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। वहीं इन रैलियों में आरएलडी नेता अजित सिंह भी मौजूद रहेंगे। इस बार सपा-बसपा-आरएलडी एक साथ चुनाव लड़ रही हैं।

पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को 8 उत्तर प्रदेश की संसदीय सीटों पर चुनाव होगा।  बता दें कि यूपी में पहले चरण की सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में वोट डाले जाएंगे।

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपना परचम लहराया था।

*MCC enhances WhatsApp complaint number 9915762917 with feedback mechanism to strengthen public services*

शत्रुघ्न सिन्हा ने आखिरकार अपनी पुरानी पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया

नई दिल्ली : 

भारतीय जनता पार्टी से लगातार बागी तेवर अपनाए शत्रुघ्न सिन्हा ने आखिरकार अपनी पुरानी पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है! दिल्ली में उन्हें कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेताओं ने सदस्यता दिलाई!

इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर कई आरोप भी लगाए! उन्होंने इस बात के लिए भी नाराजगी जताई कि 2014 में जब केंद्र में नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार बनी तो उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया!

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बीजेपी में अरुण शौरी, मुरली मनोहर जोशी, जसवंत सिंह और यसवंत सिन्हा सरीखे कई काबिल नेताओं को मंत्री नहीं बनाया गया!

उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि क्या मेरी छवि खराब थी? मेरे ऊपर किसी भी तरह के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं थे!ऐसे लोगों को मंत्री बनाया गया है, जिन्हें कोई जानता तक नहीं है! साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार में सिर्फ पीएमओ से सारा काम होता है!

शत्रुघ्न सिन्हा ने आरोप लगाया कि सभी काबिल नेताओं को मार्गदर्शक मंडल में डाल दिया गया, जिसकी आज तक एक मीटिंग नहीं हुई! साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लाल कृष्ण आडवाणी के करीबी हेने के कारण बीजेपी में उनका पत्ता काटा गया!

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी की स्थापना दिवस पर बधाई भी दी! साथ ही कहा कि पार्टी में मेरी परवरिश नानाजी देशमुख के देखरेख में हुई! मुझे अटली जी और आडवाणी जी ने मर्गदर्शन दिया! बीजेपी में शामिल होने के बाद सुबोध कांत सहाय मुझे पहली बार पब्लिक लाइफ में लेकर गए!

साथ ही बिहारी बाबू ने कहा कि मुझे कांग्रेस के नेता 25 वर्षों से कह रहे थे कि आपको कांग्रेस में शामिल होना चाहिए!

बीजेपी से ट्रेनिंग लेता हुआ मैं सही मायने में लोकशाही का पालन करते हुए आगे बढ़ता गया!

*MCC enhances WhatsApp complaint number 9915762917 with feedback mechanism to strengthen public services*

सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीणों को दी

फरीदाबाद:

भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सोहनलाल सिंह ने शनिवार को पृथला क्षेत्र के चंदावली, दयालपुर, छांयसा, मच्छगर, अलावलपुर, कटेसरा आदि गांवों का दौरा कर चुनाव प्रचार किया। सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीणों को दी। भाजपा नेता ने ग्रामीणों से भाजपा को जिताने की अपील की।

*MCC enhances WhatsApp complaint number 9915762917 with feedback mechanism to strengthen public services*

गुजरात : 2019 लोकसभा चुनाव : गांधीनगर में अमित शाह का रोड शो

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुजरात के गांधीनगर से चुनावी रैली की शुरुआत कर रहे हैं।

अमित शाह के रोड शो में भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। अमित शाह का रोड शो अहमदाबाद शहर के पश्चिमी इलाकों से गुजरेगा।

अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे जिसके लिए उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। खास बात ये हैं कि आज भाजपा का स्‍थापना दिवस भी है। ऐसे में अमित शाह का ये रोड शो काफी अहम माना जा रहा है।

खबरों से मिली जनकारी के मुताबिक पहला रोड शो शनिवार सुबह अहमदाबाद के बाहरी इलाके सरखेज से शुरू होकर वस्त्रपुर में हवेली पर समाप्त होगा।  जबकि अमित शाह का दूसरा रोड शो शाम के समय साबरमती इलाके से गुजरेगा। 


*MCC enhances WhatsApp complaint number 9915762917 with feedback mechanism to strengthen public services*

पीएम मोदी की यूपी के गजरौला और सहारनपुर में आज होगी जनसभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमरोहा और सहारनपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

पश्चिमी यूपी में पहले और दूसरे चरण की 16 सीटों के चुनाव को देखते हुए यह मोदी का दूसरा दौरा और तीसरी सभा होगी।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आज सुबह 11:30 बजे गजरौला स्थित जनकपुरी में अमरोहा लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रैली करेंगे। 

दोपहर 1:30 बजे सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र के पार्टी उम्मीदवार राघवलखन पाल के समर्थन में शिवांगी सिटी ननौता चौराहा पर रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री 11 अप्रैल को अलीगढ़ और मुरादाबाद में भी रैली करेंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गजरौला के झनकपुरी में जनसभा को लेकर सुरक्षा के लिहाज से पैरामिलिट्री और पुलिस के जवान ग्रैंड रिहर्सल किया। एडीजी समेत जिले के आला अफसरों ने सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। 

सुरक्षा कर्मियों के साथ बैठक कर ड्यूटी के दौरान लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। अफसरों ने सभी सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी चिह्नित कर दी हैं। आधुनिक हथियारों से लैस एसपीजी कमांडो मंच और डी घेरे की निगरानी करेंगे। 

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमरोहा संसदीय क्षेत्र में रहेंगे। यहां भाजपा प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर और नगीना प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। करीब 11.55 पर उनका उड़नखटोला जनसभा स्थल पर उतरेगा। 

इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी प्रदेश में धुआंधार चुनावी रैलियां करेंगे।

शाह का 10 अप्रैल को बदायूं संसदीय क्षेत्र, एटा के पटियाली, मैनपुरी के किशनी और फिरोजाबाद में सभाएं करेंगे। शाह 13 अप्रैल को हाथरस और संभल में रैली करेंगे।