सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात के तलाला से कांग्रेस विधायक भगवान वारड को अंतरिम राहत दी है।
कोर्ट ने उनकी सीट घोषित कर वहां उपचुनाव की घोषणा करने वाली चुनाव आयोग की अधिसूचना पर रोक लगा दी है।
कोर्ट ने चुनाव आयोग, विधानसभा स्पीकर और राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है।
भगवान वारड गुजरात की तलाला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक थे।
अवैध खनन के एक मामले में निचली अदालत ने उन्हें दोषी करार देते हुए दो साल नौ महीने की जेल की सजा सुनाई।
इसके बाद गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष ने पिछले 10 मार्च को अयोग्य घोषित कर दिया। उसके बाद निर्वाचन आयोग ने उस सीट पर चुनाव की घोषणा कर दी।
निर्वाचन आयोग के मुताबिक तलाला विधानसभा सीट पर 23 अप्रैल को उपचुनाव होना है।
निर्वाचन आयोग और विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ भगवान वारड ने गुजरात हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन हाईकोर्ट ने कोई राहत देने से इनकार कर दिया।
हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ वारड ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-01 08:16:412019-04-01 08:16:44सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात के तलाला से कांग्रेस विधायक भगवान वारड को अंतरिम राहत दी
जम्मू कश्मीर: उस वक्त कयास लगाए जा रहे पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल किसी ना किसी पार्टी का दामन थाम लेगें लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि शाह फैसल किसी पार्टी में शामिल होने की बजाय अपनी पार्टी बनाकर राजनीति करेंगे। पूर्व आईएएस अधिकारी और जम्मू कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट के संस्थापक शाह फैसल ने रविवार को कहा कि उनका संगठन युवाओं के लिए सबसे बड़ा मंच होगा लेकिन इसके दरवाजे उन नेताओं के लिए भी खुले रहेंगे जिनका दामन बेदाग रहा हो।
फैसल अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ तीन दिनों की यात्रा पर शनिवार को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी जम्मू पहुंचे।
वह समर्थन जुटाने और लोगों को अपनी पार्टी के दृष्टिकोण से अवगत कराने के लिए यहां आए हैं।
उनके साथ आए नेताओं में पीडीपी के पूर्व मंत्री जावेद मुस्तफा मीर भी थे। उनकी पार्टी की स्थापना 21 मार्च को श्रीनगर में हुयी थी।
उन्होंने यहां एक सभा को संबोधित करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि हमने कश्मीर के लोगों से बातचीत की है और यहां भाईचारा, सामूहिकता का संदेश देने तथा भविष्य और वर्तमान नेतृत्व से मिलने के लिए आए हैं।
यह एक नया राजनीतिक प्रयोग है जहां हम क्षेत्र, रंग, पंथ और जाति की चर्चा के बिना सभी क्षेत्रों के लोगों को न्याय देने की बात करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि इसमें मीर जैसे अनुभवी व्यक्तियों की जरूरत है, जिनका 20 साल के राजनीतिक करियर के दौरान बेदाग रिकॉर्ड रहा है।
किसी ने भी उनकी ईमानदारी पर अब तक सवाल नहीं उठाया और हमें गर्व है कि उन्होंने हमारे साथ आने का फैसला किया।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-01 04:01:292019-04-01 04:01:31शाह फैसल ने कहा कि उनका संगठन युवाओं के लिए सबसे बड़ा मंच होगा,लेकिन इसके दरवाजे उन नेताओं के लिए भी खुले रहेंगे जिनका दामन बेदाग रहा
असम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस की नीतियों के चलते असम और शेष पूर्वोत्तर घुसपैठ का सामना कर रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि चौकीदार के रूप में वह इस मुद्दे का हल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनसंघ और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे कद्दावर नेता थे, जिन्होंने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान बांग्लादेश के समर्थन में अपनी आवाज उठाई थी।
उन्होंने असम के गोहपुर में दो चुनाव रैलियों को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस ने हमेशा ही असम के लोगों को छला है और यदि सरदार वल्लभभाई पटेल और असम के प्रथम मुख्यमंत्री गोपीनाथ बारदोलोई ने विभाजन के समय मजबूत रुख नहीं अख्तियार किया होता तो असम की पहचान वैसी नहीं रहती जैसा कि आज है।
मोदी ने विपक्षी गठबंधन को महामिलावट करार दिया। उन्होंने अहोम कमांडर लचित बारफुकन के इस ऐतिहासिक उद्धरण का जिक्र किया कि मामा या चाचा राष्ट्र से बड़े नहीं हैं।
मोदी ने इससे पहले मोरन में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लोग भाजपा सरकार से खुश हैं लेकिन कांग्रेस और आतंकवादी काफी चिंतित हैं। पहली बार सरकार आतंकवादियों के घर में घुसी और उन पर हमला किया। लेकिन इससे सिर्फ दो तबका खुश नहीं है – वह कांग्रेस का परिवार और आतंकियों का दरबार है। उन्होंने कहा कि राजग सरकार असम समझौता के प्रति प्रतिबद्ध है। असम समझौता में मार्च 1971 के बाद असम में आने वाले सभी अवैध प्रवासियों को वहां से बाहर करने का प्रावधान है, चाहे वह किसी भी धर्म से संबंधित क्यों ना हों। उन्होंने कहा, ‘‘हमलोग असम के लोगों, उसकी संस्कृति और हितों की सुरक्षा के लिये प्रयास कर रहे हैं। राजग छह समुदायों – टाई अहोम, मोटक, मोरन, शुटिया, कुशराजवंशी और साहजन गोष्ठी को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने पर गंभीरता से विचार कर रहा है।’
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-31 04:30:182019-03-31 04:30:21प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों के चलते असम और शेष पूर्वोत्तर घुसपैठ का सामना कर रहा है
हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्ानिवार को बहादुरगढ़ में रोड शो किया।
सीएम ने कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में 23 मई को हरियाणा प्रदेश से पहला कमल रोहतक लोकसभा क्षेत्र से खिलेगा।
देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार एक बार फिर से बनने जा रही है। आज पूरे देश में मोदी की लहर है और पांच साल की ईमानदार व पारदर्शी कार्यशैली से देश का हर आमजन खुशहाल है।
मुख्यमंत्री के साथ रोड शो में राज्य के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर और विधायक नरेश कौशिक भी थे।
मनोहरलाल ने कहा कि वह कनेक्ट टू पीपल अभियान के तहत आमजन से सीधा संवाद कर रहे हैं।
इसके तहत 36 कार्यक्रम होने हैं और अभी तक 16 कार्यक्रम हो चुके हैं। ये कार्यक्रम 8 अप्रैल तक होंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी दस लोकसभा सीटों पर कमल खिलने जा रहा है।
कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि रोहतक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी की जीत निश्चित है।
हरियाणा की सभी दस सीटें भाजपा की झोली में डालकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने का काम प्रदेश की जनता करेगी।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सुराज लाने का काम किया है।
भय भ्रष्टाचार मुक्त शासन-प्रशासन से हर व्यक्ति खुश है और मेरिट के आधार पर योग्य युवाओं के लिए सरकार ने रोजगार के द्वार खोलने का काम किया है।
रोहतक लोकसभा क्षेत्र की जनता अब 12 मई का बेसब्री से इंतजार कर रही है और पूरा क्षेत्र एक बार फिर मोदी सरकार के साथ आगे बढ़ते हुए कमल खिलाने को तैयार है।
विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि आज के इस रोड शो में मुख्यमंत्री के विचार सुनने के लिए उमंग व उत्साह के साथ उमड़ा जनसैलाब रोहतक लोकसभा क्षेत्र की जीत को सुनिश्चित करता है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-30 14:10:512019-03-30 14:10:53Loksabha Election 2019 : सीएम मनोहर लाल ने किया राेड शो
पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को गांधीनगर सीट के लिए नामांकन भरा। इससे पहले उन्होंने 4 किमी का रोड शो किया।
इसके लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, अकाली दल के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल और लोजपा नेता रामविलास पासवान समेत कई नेता पहुंचे।
गांधीनगर से मौजूदा सांसद लालकृष्ण आडवाणी नहीं आए।जनसभा में शाह ने कहा कि जिस सीट से अटल बिहारी वाजपेयी और आडवाणी सांसद रहे, वहां से टिकट मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
शाह ने कहा- मैं बूथ पर पर्चे बांटते और चिपकाते हुए आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष पद तक पहुंचा हूं।
मेरे जीवन से भाजपा को निकाल दिया जाए तो केवल शून्य बचता है।
मैंने जो देश को देने की कोशिश की, वह पार्टी की देन है।
गांधीनगर से आडवाणीजी समेत कई नेता सांसद रहे। मैं यहां से पांच बार विधायक भी रहा हूं।
यह चुनाव एक मुद्दे पर लड़ा जा रहा है कि देश का नेतृत्व कौन करेगा।
हर क्षेत्र से आवाज आती है मोदी-मोदी। ऐसा व्यक्ति जो कभी प्रधान का चुनाव भी नहीं लड़ा, गुजरात का मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बना।
आज बड़ा सवाल है कि देश को सुरक्षा कौन दे सकता है। मोदी और भाजपा ही देश को सुरक्षित रख सकते हैं। मोदी प्रधानमंत्री बनने वाले हैं।
गुजरात की जनता से अपील है कि यहां की सभी 26 सीटें भाजपा की झोली में डाल दीजिए।
आडवाणीजी की विरासत को मैं पूरी विनम्रता से आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा।
अमित शाह अभी गुजरात से राज्यसभा सदस्य हैं।
गुजरात में सभी 26 सीटों के लिए 23 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 4 अप्रैल है।
2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने गुजरात की सभी सीटें जीती थीं।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-30 13:41:232019-03-30 13:41:25गांधीनगर से शाह ने नामांकन दाखिल किया
हरियाणा में कांग्रेस की गुटबाजी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अच्छी तरह वाकिफ हैं।
इसीलिए हरियाणा में सियासी जमीन तलाशने के लिए वह शुक्रवार को यमुनानगर के जगाधरी पहुंचे।
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एकजुट करने के लिए राहुल गांधी ने परिवर्तन रथयात्रा की कमान अपने हाथों में ली।
यमुनानगर जिले के जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में राहुल गांधी ने जनसभा में कांग्रेस नेताओं को एकजुट होने की नसीहत दी।
गांधी ने कहा कि सभी नेता व कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस को बूथस्तर तक मजबूती देने का काम करें।
साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की वादाखिलाफी से भी जनता को अवगत कराएं।
राहुल की इस नसीहत को गुटों में बंटे कांग्रेस नेता कितनी गंभीरता से लेते हैं, यह लोकसभा चुनाव के परिणाम से साफ होगा।
फिलहाल पिछले चार दिनों से परिवर्तन रथयात्रा से दूरी बनाने रखने वाले कुलदीप बिश्नोई भी जगाधरी और लाडवा में नजर आए।
कांग्रेस अध्यक्ष ने करनाल संसदीय क्षेत्र के इंद्री में भी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।
साथ ही भाजपा की जनविरोधी नीतियों के बारे में जनता को अवगत कराया।
शाम को आईटीआई चौक से रोड शो निकालने के बाद जनसभा को संबोधित किया।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हमारी न्याय योजना की घोषणा से पूरी भाजपा सदमे में है। देश में 20 प्रतिशत लोगों की आमदनी हर महीने 12 हजार रुपये से कम है।
इन लोगों को प्रति माह छह हजार रुपये यानी सालाना 72 हजार रुपये और पांच साल में 3.60 लाख रुपये दिए जाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री केवल गरीबों के खाते में पैसे देने का वादा किया, लेकिन कांग्रेस ने योजना तैयार कर गरीबों को नया विजन दिया है।
पहले पायलट प्रोजैक्ट शुरू होगा, इसके बाद गरीबों की पहचान की जाएगी और फिर हर महीने 6 हजार रुपये दिए जाएंगे।
वर्ष 2014 में कांग्रेस ने हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। मगर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा ही अपनी सीट बचा पाए।
वर्ष 2004 व 2009 में कांग्रेस ने 10 में से 9 सीटें जीती थी। अब 2019 में कांग्रेस के प्रदर्शन को सुधारने के लिए खुद राहुल गांधी हरियाणा में सियासी जमीन मजबूत करने के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं।
परिवर्तन रथ यात्रा में कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी, राज्यसभा सदस्य कुमारी शैलजा, रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व सांसद नवीन जिंदल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्रोई, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद मौलाना, पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह और पूर्व सांसद कैलाशो सैनी मौजूद रहीं।
राहुल गांधी ने कहा कि न्याय योजना कार्यकर्ताओं के लिए हथियार है। हर कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में 72 हजार रुपये की योजना का प्रचार करे।
गरीबों, किसानों और छोटे दुकानदारों को न्याय दिलाया जाएगा। गब्बर टैक्स से मुक्ति दिलाकर सच्ची जीएसटी लगाई जाएगी। किसानों की फसल का एमएसपी बढ़ाया जाएगा।
यात्रा से आएगा परिवर्तन हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन यात्रा के प्रति उत्साह है। इससे केंद्र और राज्य में परिवर्तन आएगा। सुबह 7ः00 बजे से शुरू होने वाली यह यात्रा आधीरात बाद खत्म हो रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खुद को चौकीदार बताने पर राहुल ने जमकर वार किए। गांधी ने कहा कि 2014 में मोदी ने कहा था कि वे प्रधानमंत्री नहीं, चौकीदार बनना चाहते हैं।
अब वे हर भारतीय को चौकीदार बता रहे हैं। राहुल ने कहा कि हर चौकीदार चोर नहीं है, मगर वे हर चौकीदार की बदनामी कर रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने पिछले पांच साल में एक भी नीति जनहित में नहीं बनाई है। किसानों को फसल को समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है।
कृषि संसाधनों पर भी जीएसटी की मार है। परिवर्तन यात्रा को मिल रहा समर्थन ‘परिवर्तन’ का इशारा कर रहा है।
अशोक तंवर ने राहुल गांधी से गुटबाजी का जिक्र किया। उन्होंने कहा, हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने पूरी कांग्रेस को एकजुट करते हुए बस में बैठा दिया।
छह दिन में परिवर्तन यात्रा 22 जिलों से होती हुई सभी लोकसभा क्षेत्रों से गुजरेगी।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-29 17:53:562019-03-29 17:53:59लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एकजुट करने के लिए राहुल गांधी ने ‘परिवर्तन रथयात्रा’ की कमान अपने हाथों में ली
राष्ट्रीय महिला आयोग ने हाल में भाजपा में शामिल हुई जयाप्रदा के खिलाफ कथित रूप से विवादित टिप्पणी करने के लिए समाजवादी पार्टी के नेता फिरोज खान को बृहस्पतिवार को नोटिस जारी किया और उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
उधर लखनउ में सपा अध्यक्ष ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी तथा कोई भी कार्यकर्ता महिलाओं के प्रति किसी भी प्रकार की अशोभनीय टिप्पणी नहीं करेंगे।
मीडिया में आयी खबरों के अनुसार खान ने कथित तौर पर कहा था कि जयाप्रदा “रामपुर के लोगों को अपने घुंघरूओं और ठुमकों से लुभाएंगी।’
सपा नेता के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुये समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी सदैव महिलाओं के सम्मान को प्राथमिकता दी है और हमेशा से ही समाजवादी पार्टी नर-नारी की समानता के पक्षधर रही हैं।
इधर समाजवादी पार्टी की संज्ञान में आया है कि सम्भल के समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ने कुछ ऐसा कहा है कि जिससे कुछ गलत फहमी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
यादव ने सख्त निर्देश दिया है कि समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी तथा कोई भी कार्यकर्ता महिलाओं के प्रति किसी भी प्रकार की अशोभनीय टिप्पणी नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार एवं शिष्टाचार के लिए प्रतिबद्ध है।
आयोग की अवर सचिव बरनाली शोम ने इन मीडिया खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, यह टिप्पणी न केवल भद्दी हैं, बल्कि बेहद आक्रामक, अनैतिक और महिलाओं की गरिमा के प्रति अनादर भी दिखाती हैं।नोटिस में कहा गया है, ‘‘यह पत्र मिलने पर मामले पर आप (खान) से आयोग को एक संतोषजनक स्पष्टीकरण देने का अनुरोध किया जाता है।’ समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद जयाप्रदा मंगलवार को भाजपा में शामिल हुई थी।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-29 02:22:562019-03-29 02:23:00जयाप्रदा के खिलाफ टिप्पणी के लिए SP नेता को NCW का नोटिस
लोकसभा चुनाव 2019: लोकसभा चुनाव 2019 से पहले हरियाणा की राजनीति में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिला है।
हथीन से इंडियन नैशनल लोकदल (इनेलो) पार्टी के विधायक केहर सिंह रावत और पैरालंपिक दीपा मलिक ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है।
पैरालंपिक दीपा मलिक ने भी भाजपा में शामिल होकर राजनीति में कदम रख लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुातबिक हरियाणा के प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ अनिल जैन और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने विधायक केहर सिंह और दीपा मलिक को शामिल करवाया है।
विधायक केहर सिंह के भाजपा में शामिल होने से इंडियन नैशनल लोकदल पार्टी को बड़ा झटका है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-25 12:31:522019-03-25 12:33:56लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा में शामिल हुईं पैरालंपियन दीपा मलिक
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों को बकाया नहीं देने को लेकर रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार और भाजपा पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा किसानों का अपमान करने वाला देशभक्त नहीं हो सकता।
राहुल गांधी ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, “आपकी (भाजपा की) असफलता आपकी है, उसकी सज़ा आप किसानों को क्यूँ दे रहे हो? हमारे किसान हमें जीवन देते हैं।
उनपर किया गया अत्याचार देश पर किया गया अत्याचार है। भारत के किसानों का असम्मान करने वाला कभी देशभक्त नहीं हो सकता।”
राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट के साथ एक मीडिया रिपोर्ट को टैग किया जिसमें दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों का बकाया 10 हजार करोड़ को पार कर गया है।
इसमें से आधा बकाया उन सीटों से है जहां पहले चरण में मतदान होने जा रहा हैं।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-25 03:33:252019-03-25 03:33:29किसानों का अपमान करने वाले कभी देशभक्त नहीं हो सकते – राहुल गांधी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी।
इस बार जनता ने फिर मन बना लिया है कि नरेंद्र मोदी को दाेबारा प्रधानमंत्री बनाएंगे।
वे रविवार को इंद्री रोड पर जैन समाज द्वारा आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।
बराला ने कहा है कि आज प्रदेश में और केंद्र में भाजपा ने जनता हित में कार्य किए हैं और इसीलिए जनता आज हमारे साथ खड़ी है।
कांग्रेस पर चुटकी लेते हुये कहा कि जींद उपचुनाव में जमानत भी मुश्किल से बचा पाये थे, उससे भी बुरा हाल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का होगा।
बराला ने कहा कि लोकसभा चुनाव के हरियाणा प्रत्याशियों के नामों को केन्द्रीय नेतृत्व के पास भेज दिया गया है और आगे का फैसला भी केन्द्रीय नेतृत्व ही लेगा।
जैन धर्म के कार्यक्रम में अलग-अलग धर्मों के गुरु भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उनके साथ भाजपा के कई नेता, मंत्री कर्ण देव काम्बोज, नीलोखेड़ी विधायक भगवान दास कबीरपंथी भी पहुंचे। कार्यक्रम में धर्मगुरुओं ने लोगों को परमात्मा से जुड़ने के लाभ के बारे में बताया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बराला ने बाद में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर भी विचार किया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री वेदपाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रणदीप घनगस, करनाल लोकसभा आईटी प्रभारी विनोद खर्ब, करनाल भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनन्द, करनाल नगर निगम मेयर रेणुबाला गुप्ता भी साथ में उपस्थित रहे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-24 17:58:552019-03-24 17:58:57सुभाष बराला का दावा,हरियाणा की सभी सीटों पर भाजपा की होगी जीत