भारतीय जनता पार्टी के सोनीपत से लोकसभा उमीदवार रमेश चंद्र कौशिक ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जादू चल रहा है।
जितने काम भाजपा के राज में केंद्रीय और प्रदेश स्तर पर हुए हैं वो एक इतिहास है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठित होकर चुनाव लड़ेंगे और नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाएंगे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-07 18:04:342019-04-07 18:04:36रमेश चंद्र कौशिक : देश में प्रधानमंत्री मोदी का जादू
ओडिशा: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को ओडिशा के मतदाताओं से सीएम नवीन पटनायक को आराम देने के लिए कहा है।
उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक थक चुके हैं और उनमें राज्य के विकास की इच्छा नहीं बची है।
शाह ने यह बात ओडिशा के गंजाम जिले में असका लोकसभा क्षेत्र में आने वाले पोलोसरा इलाके में एक रैली में कही।
यहां 18 अप्रैल को मतदान होना है। शाह ने कहा कि नवीन बाबू के 19 साल के शासनकाल में कोई विकास कार्य नहीं हुआ।
वह थक चुके हैं, लिहाजा भाजपा को लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का मौका दें।
शाह ने वादा किया कि भाजपा ओडिशा को विकास की राह पर ले जाएगी। शाह ने कहा कि ओडिशा अधिकारियों द्वारा चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अगली भाजपा सरकार ओडिशा बाबूगिरी खत्म करेगी।
उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक की सरकार में अधिकारी सारे फैसले लेते हैं जबकि चुने हुए विधायक और सांसदों की कोई नहीं सुनता।
ओडिशा में लोकसभा चुनाव 2019 और विधानसभा चुनाव एक साथ चार चरणों में हो रहे हैं। 11 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा।
राज्य में विधानसभा की 147 और लोकसभा की 21 सीटें हैं।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-07 17:58:552019-04-07 17:58:58अमित शाह : नवीन बाबू थक चुके हैं, ओडिशा की सेवा का मौका भाजपा को दें
लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर एक साथ चुनाव लड़ रही सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन की पहली रैली आज देवबंद में होगी।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बीएसपी प्रमुख मायावती देवबंद में आज महागठबंधन की मेगा रैली को संबोधित करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के देवबंद में महागठबंधन की साझा रैली पहली बार हो रही है। दोपहर में सभा की जाएगी।
चुनाव प्रचार के दौरान अखिलेश और मायावती कुल 11 रैलियों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। वहीं इन रैलियों में आरएलडी नेता अजित सिंह भी मौजूद रहेंगे। इस बार सपा-बसपा-आरएलडी एक साथ चुनाव लड़ रही हैं।
पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को 8 उत्तर प्रदेश की संसदीय सीटों पर चुनाव होगा। बता दें कि यूपी में पहले चरण की सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में वोट डाले जाएंगे।
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपना परचम लहराया था।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-07 03:54:282019-04-07 03:54:30उत्तर प्रदेश : एक साथ चुनाव लड़ रही सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन की पहली रैली आज देवबंद में होगी
भारतीय जनता पार्टी से लगातार बागी तेवर अपनाए शत्रुघ्न सिन्हा ने आखिरकार अपनी पुरानी पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है! दिल्ली में उन्हें कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेताओं ने सदस्यता दिलाई!
इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर कई आरोप भी लगाए! उन्होंने इस बात के लिए भी नाराजगी जताई कि 2014 में जब केंद्र में नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार बनी तो उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया!
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बीजेपी में अरुण शौरी, मुरली मनोहर जोशी, जसवंत सिंह और यसवंत सिन्हा सरीखे कई काबिल नेताओं को मंत्री नहीं बनाया गया!
उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि क्या मेरी छवि खराब थी? मेरे ऊपर किसी भी तरह के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं थे!ऐसे लोगों को मंत्री बनाया गया है, जिन्हें कोई जानता तक नहीं है! साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार में सिर्फ पीएमओ से सारा काम होता है!
शत्रुघ्न सिन्हा ने आरोप लगाया कि सभी काबिल नेताओं को मार्गदर्शक मंडल में डाल दिया गया, जिसकी आज तक एक मीटिंग नहीं हुई! साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लाल कृष्ण आडवाणी के करीबी हेने के कारण बीजेपी में उनका पत्ता काटा गया!
कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी की स्थापना दिवस पर बधाई भी दी! साथ ही कहा कि पार्टी में मेरी परवरिश नानाजी देशमुख के देखरेख में हुई! मुझे अटली जी और आडवाणी जी ने मर्गदर्शन दिया! बीजेपी में शामिल होने के बाद सुबोध कांत सहाय मुझे पहली बार पब्लिक लाइफ में लेकर गए!
साथ ही बिहारी बाबू ने कहा कि मुझे कांग्रेस के नेता 25 वर्षों से कह रहे थे कि आपको कांग्रेस में शामिल होना चाहिए!
बीजेपी से ट्रेनिंग लेता हुआ मैं सही मायने में लोकशाही का पालन करते हुए आगे बढ़ता गया!
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-06 13:59:312019-04-06 13:59:34शत्रुघ्न सिन्हा ने आखिरकार अपनी पुरानी पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया
भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सोहनलाल सिंह ने शनिवार को पृथला क्षेत्र के चंदावली, दयालपुर, छांयसा, मच्छगर, अलावलपुर, कटेसरा आदि गांवों का दौरा कर चुनाव प्रचार किया। सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीणों को दी। भाजपा नेता ने ग्रामीणों से भाजपा को जिताने की अपील की।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-06 13:47:382019-04-06 13:47:40सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीणों को दी
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुजरात के गांधीनगर से चुनावी रैली की शुरुआत कर रहे हैं।
अमित शाह के रोड शो में भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। अमित शाह का रोड शो अहमदाबाद शहर के पश्चिमी इलाकों से गुजरेगा।
अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे जिसके लिए उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। खास बात ये हैं कि आज भाजपा का स्थापना दिवस भी है। ऐसे में अमित शाह का ये रोड शो काफी अहम माना जा रहा है।
खबरों से मिली जनकारी के मुताबिक पहला रोड शो शनिवार सुबह अहमदाबाद के बाहरी इलाके सरखेज से शुरू होकर वस्त्रपुर में हवेली पर समाप्त होगा। जबकि अमित शाह का दूसरा रोड शो शाम के समय साबरमती इलाके से गुजरेगा।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-06 08:00:402019-04-06 08:00:42गुजरात : 2019 लोकसभा चुनाव : गांधीनगर में अमित शाह का रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमरोहा और सहारनपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
पश्चिमी यूपी में पहले और दूसरे चरण की 16 सीटों के चुनाव को देखते हुए यह मोदी का दूसरा दौरा और तीसरी सभा होगी।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आज सुबह 11:30 बजे गजरौला स्थित जनकपुरी में अमरोहा लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रैली करेंगे।
दोपहर 1:30 बजे सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र के पार्टी उम्मीदवार राघवलखन पाल के समर्थन में शिवांगी सिटी ननौता चौराहा पर रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री 11 अप्रैल को अलीगढ़ और मुरादाबाद में भी रैली करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गजरौला के झनकपुरी में जनसभा को लेकर सुरक्षा के लिहाज से पैरामिलिट्री और पुलिस के जवान ग्रैंड रिहर्सल किया। एडीजी समेत जिले के आला अफसरों ने सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया।
सुरक्षा कर्मियों के साथ बैठक कर ड्यूटी के दौरान लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। अफसरों ने सभी सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी चिह्नित कर दी हैं। आधुनिक हथियारों से लैस एसपीजी कमांडो मंच और डी घेरे की निगरानी करेंगे।
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमरोहा संसदीय क्षेत्र में रहेंगे। यहां भाजपा प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर और नगीना प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। करीब 11.55 पर उनका उड़नखटोला जनसभा स्थल पर उतरेगा।
इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी प्रदेश में धुआंधार चुनावी रैलियां करेंगे।
शाह का 10 अप्रैल को बदायूं संसदीय क्षेत्र, एटा के पटियाली, मैनपुरी के किशनी और फिरोजाबाद में सभाएं करेंगे। शाह 13 अप्रैल को हाथरस और संभल में रैली करेंगे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-05 04:08:262019-04-05 04:08:29पीएम मोदी की यूपी के गजरौला और सहारनपुर में आज होगी जनसभा
भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि सबसे पहले उनके लिए देश है और उसके बाद पार्टी और फिर अंत में ‘मैं’ हूं।
अडवाणी ने लिखा कि 6 अप्रैल को भाजपा अपना स्थापना दिवस मनाएगी। भाजपा में हम सभी के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है कि हम पीछे देखें, आगे देखें और भीतर देखें।
भाजपा के संस्थापकों में से एक के रूप में, मुझे भारत के लोगों के साथ अपने प्रतिबिंबों को साझा करने के लिए मेरा कर्तव्य मानना है, और विशेष रूप से मेरी पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं के साथ, दोनों ने मुझे अपने स्नेह और सम्मान के साथ ऋणी किया है।
मेरे जीवन का मार्गदर्शक सिद्धांत Party नेशन फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट, सेल्फ लास्ट है। और सभी परिस्थितियों में, मैंने इस सिद्धांत का पालन करने की कोशिश की है और आगे भी करता रहूंगा।
अपने विचारों को साझा करने से पहले, मैं गांधीनगर के लोगों के लिए अपनी सबसे गंभीर कृतज्ञता व्यक्त करने का यह अवसर लेता हूं, जिन्होंने 1991 के बाद छह बार मुझे लोकसभा के लिए चुना है। उनके प्यार और समर्थन ने मुझे हमेशा अभिभूत किया है।
मातृभूमि की सेवा करना मेरा जुनून और मेरा मिशन है जब से मैंने 14 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ज्वाइन किया है।
मेरा राजनीतिक जीवन लगभग सात दशकों से मेरी पार्टी के साथ अविभाज्य रूप से जुड़ा रहा है – पहले भारतीय जनसंघ के साथ, और बाद में भारतीय जनता पार्टी और मैं दोनों के संस्थापक सदस्य रहे हैं।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्री अटल बिहारी वाजपेयी और कई अन्य महान, प्रेरणादायक और स्वयं से कम नेताओं जैसे दिग्गजों के साथ मिलकर काम करना मेरा दुर्लभ सौभाग्य रहा है।
भारतीय लोकतंत्र का सार विविधता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान है।
अपनी स्थापना के बाद से, भाजपा ने उन लोगों पर कभी विचार नहीं किया है जो राजनीतिक रूप से हमारे “दुश्मन” के रूप में असहमत हैं, लेकिन केवल हमारे सलाहकारों के रूप में।
इसी तरह, भारतीय राष्ट्रवाद की हमारी अवधारणा में, हमने उन लोगों के बारे में कभी भी विचार नहीं किया है जो हमारे साथ राजनीतिक रूप से असहमत हैं।
पार्टी व्यक्तिगत और राजनीतिक स्तर पर प्रत्येक नागरिक की पसंद की स्वतंत्रता के लिए प्रतिबद्ध है।
लोकतंत्र और लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा, पार्टी के भीतर और बड़ी राष्ट्रीय सेटिंग में, भाजपा के लिए गर्व की बात रही है।
इसलिए भाजपा हमेशा मीडिया सहित हमारे सभी लोकतांत्रिक संस्थानों की स्वतंत्रता, अखंडता, निष्पक्षता और मजबूती की मांग करने में सबसे आगे रही है।
चुनावी सुधार, राजनीतिक और चुनावी फंडिंग में पारदर्शिता पर विशेष ध्यान देने के साथ, जो भ्रष्टाचार-मुक्त राजनीति के लिए बहुत आवश्यक है, हमारी पार्टी के लिए एक और प्राथमिकता रही है।
यह मेरी ईमानदार इच्छा है कि हम सभी को सामूहिक रूप से भारत की लोकतांत्रिक शिक्षा को मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए। सच है, चुनाव लोकतंत्र का त्योहार है।
सभी को मेरी शुभकामनाएं।
लेकिन वे भारतीय लोकतंत्र में सभी हितधारकों – राजनीतिक दलों, जन मीडिया, चुनाव प्रक्रिया का संचालन करने वाले अधिकारियों और सबसे ऊपर, मतदाताओं द्वारा ईमानदार आत्मनिरीक्षण के लिए एक अवसर हैं।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-04 16:48:372019-04-04 16:48:40भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि सबसे पहले उनके लिए देश है और उसके बाद पार्टी और फिर अंत में ‘मैं’ हूं
‘अबकी बार मोदी सरकार’ से लेकर ‘गरीबी हटाओ, इंदिरा लाओ’ तक ये नारे बने इतिहास
भारतीय चुनाव के नारों का इतिहास उठा कर देखें तो ऐसे कई नारे सामने उभर कर आ जाएंगे जिनके सहारे जीत की कहानी लिखी गई है।
ये नारे अपने आप में बहुत हद मजाकिया और हल्के-फुल्के होते हैं, लेकिन इनका इंपैक्ट ऐसा है जो सीधे मतदाताओं को हिट करता है।
इन नारों ने कई पार्टियों की किस्मत भी बदली। सियासतदार बड़े-बड़े वादे करते हैं, और हर पार्टी अपने चुनाव प्रचार के लिए शानदार नारों से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने में लगी रहती हैं।
नारों का इतिहास उठा कर देखें तो इसका अंकुरण 60 के दशक में ही हो गया था।
14वीं लोकसभा में सबसे ज्यादा वोट हासिल करने वाली पार्टी भाजपा का एक मूल नारा रहा ‘अबकी बार मोदी सरकार’। यह नारा भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर केंद्रित था।
उस दौर के सोशल मीडिया को खंगाले तो इस नारे की तुकबंदी करती कई लाइनों का सैलाब सा नजर आता है, जैसे- ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार, अबकी बार मोदी सरकार, दिल का भंवर करे पुकार अबकी बार मोदी सरकार, वगैरह।
वीवी गिरी को राष्ट्रपति बनाए जाने के बाद कांग्रेस दो फाड़ हो गई। 12 नवंबर 1969 को इंदिरा गांधी को कांग्रेस से निकाल दिया गया।
अब एक गुट इंदिरा के समर्थकों था कांग्रेस (आर) और दूसरा सिंडिकेट जो कांग्रेस (ओ) के नाम का था। 1970 में इंदिरा ने चुनाव की घोषणा कर दी, सिंडिकेट और उनके समर्थित दलों ने ‘इंदिरा हटाओ’ का नारा दिया। इंदिरा ने पलटवार करते हुए ‘गरीबी हटाओ, इंदिरा लाओ’ नारा दिया था।
इमर्जेंसी के दौर के बाद हुए आम चुनाव में पूरा विपक्ष जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में एक साथ हो गया। देश की सत्ता पर काबिज इंदिरा गांधी को हटाने का उन्माद पूरे चरम पर था।
इस दिशा में जनता पार्टी एक जुट हुई और आम चुनाव में इंदिरा गांधी को करारी शिकस्त देने के लिए देश की जनता से ‘इंदिरा हटाओ देश बचाओ’ का नारा दिया गया।
1977 में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई देश के नेतृत्व में बनी।
1978 के उपचुनाव के दौरान कांग्रेस के श्रीकांत वर्मा की तरफ से जनता पार्टी के नेताओं का मजाक उड़ाने के लिए गढ़ा गया नारा- ‘एक शेरनी सौ लंगूर, चिकमंलूर भाई चिकमंगलूर’ बेहद चर्चा में रहा।
इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कांग्रेस 1984 में हुए आम चुनाव का केंद्र पूरी तरह से इंदिरा गांधी बन गईं. पार्टी अपना हर काम इंदिरा गांधी के नाम से ही करती थी।
इस चुनाव में कांग्रेस को अभूतपूर्व जीत मिली, मगर इसके पीछे भी उस दौरान दिया गया एक खास नारा – ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, इंदिरा तेरा नाम रहेगा’ काफी अहम था जिनसे लोगों को सीधे इंदिरा गांधी की शहादत से जोड़े रखा।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-04 02:46:292019-04-04 02:46:32‘अबकी बार मोदी सरकार’ से लेकर ‘गरीबी हटाओ, इंदिरा लाओ’ तक ये नारे बने इतिहास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के गोंदिया जिला में सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नामदार कहते हैं कि मोदी जैसे तो हमारे यहां चौकीदारी करते हैं। कांग्रेस के एक रागदरबारी मुझे शौचालय का चौकीदार बोल रहे हैं।
शरद पवार की पार्टी के नेता चौकीदार को जाहिल बता रहे हैं।
अपने राजनीतिक अस्तित्व को खोने की बौखलाहट में ये महामिलावटी लोग चौकीदार को गाली देने में जुटे हैं। उनको मेरे काम से ज्यादा मेरे नाम से समस्या है।
पहले चाय वाले इतिहास से उनको दिक्कत थी और अब चौकीदार से हो गई है। कांग्रेस द्वारा देश को एक बार फिर अस्थिर करने की साजिश रची जा रही है।
इनकी एक आदत है या तो पूरा कब्ज़ा करो या कन्फ्यूजन पैदा करो। कांग्रेस का ढकोसला पत्र पाकिस्तान की साजिशों का योजना पत्र है।
कांग्रेस का ढकोसला पत्र देश के वीर जवानों के मनोबल को तोड़ने का षड्यंत्र है। कांग्रेस का ढकोसला पत्र ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ नारा लगाने वालों का साजिश पत्र है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि ये ऐसा चुनाव है जो देश की जनता लड़ रही है। ये ऐसा चुनाव है जो देश के दुश्मनों के लिए नरमी बताने वालों को जनता ने सबक सिखाने की ठान ली है।
ऐसा लग रहा है जैसे एक रैली दूसरी रैली का रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है।
आपने जो लहर पैदा की है, वो विकासविरोधी, परिवारवादी और वंशवादियों को उखाड़ फेंकने का जो निर्णय आपने लिया है, उसकी परिचायक है।
आज मैं आपके बीच हिसाब देने आया हूं। आप सभी लोगों के साथ और सहयोग से बिना रुके, बिना थके मैं निरंतर काम कर पाया।
देश को बदलने के लिए भरसक कोशिश की। अंतरिक्ष में सैटेलाइट को मार गिराने तक का कार्य आपके समर्थन के कारण संभव हुआ है।
हमारी सरकार की नीति और नीयत आप सबके सामने खुली किताब की तरह है। सबका साथ सबका विकास हमारा प्रण है और सबको सम्मान हमारी प्रतिबद्धता है।
जिन बाबा साहेब अंबेडकर को कांग्रेस ने अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, देशभर में उनसे जुड़े स्थानों को पंचतीर्थ में बदलने का काम भी हमारी सरकार ने ही किया है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-03 17:41:012019-04-03 17:41:04महामिलावटी लोग चौकीदार को गाली देने में जुटे हैं,उनको मेरे काम से ज्यादा मेरे नाम से समस्या है,पहले चाय वाले इतिहास से उनको दिक्कत थी और अब चौकीदार से हो गई