मुख्य सचिव ने  एक पेड माॅ के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत सभी उपायुक्तों से ज्यादा से ज्यादा पेड लगाने की अपील की

मुख्यमंत्री केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर पंचकूला में आयोजित पहली वर्चुयल रैली को सम्बोधित कर रहे थे।

For Detailed News-

पंचकूला 14 जून– हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक स्थित उद्योगों के अनुकुल है। इसलिए उद्योगों को बढावा देने के साथ साथ ई-गवर्नेसं क्षेत्र में भी बेहतर फैसलें लिए जाएगें ताकि युवाओं का सही मार्गदर्शन कर उन्हें सफलता की ओर ले जाया जा सके। इसके अलावा केन्द्र सरकार के सहयोग से प्रदेश की जनता को आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी बनाने के लिए महत्वपूर्ण मूल्यों व निर्णयों पर मिलकर कार्य करेंगें।


मुख्यमंत्री केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर पंचकूला में आयोजित पहली वर्चुयल रैली को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगे आने वाला चैलेंजिंग का समय है, यह ध्यान में रखकर अच्छे निर्णय लेते हुए आगे बढेंगे ओर प्रदेश के हर वर्ग कोे समृद्व बनाने का कार्य करेंगें। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार इस वर्चुयल रैली में पूर्ण रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन करते हुए लोगों तक अपनी बात पहुंचाना ही मुख्य लक्ष्य रहा। कोरोना महामारी में जनता को भी सुरक्षित रखना है और उन्हें सरकार की उपलब्धियों से अवगत भी करवाया जा रहा है। इसलिए देशभर में 75 वर्चुयल रैलियंां आयोजित की गई।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक साल में महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक फैसले लेने के लिए साहसिक कदम उठाते हुए वर्षो से लटके हुए अधूरे कार्यो को पूरा किया है। रामजन्म भूमि मंदिर विवाद लम्बे समय तक चला, लेकिन केन्द्र सरकार ने उसे चुटकी मंे निपटा दिया। इसके अलावा संविधान बनने के बाद से नासूर बनी हुई धारा 370 को हटाकर पूरे देश में एक राष्ट्र एक निशान करने का कार्य किया। इसी प्रकार मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक का महत्वपूर्ण मुद्दा निपटाया जिसके कारण महिलाओं को अपमानित होना पड़ता था। इसके अलावा नागरिकता संशोधन विधेयक लाकर अन्य देशों से आने वाले पीड़ितों का मान बढाया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के इन ऐतिहासिक निर्णयों के कारण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विश्व स्तर पर साख बढी है और विश्वव्यापी व्यक्तित्व के रूप मेें उभर कर आये है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना का हल भी प्रधानमंत्री ने बड़े ही सरल तरीके से किया है जिसके कारण भारत अन्य देशों के मुकाबले सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहली कान्फ्रेस में ही वैसुदेव कुटुम्ब के आधार पर कार्य किया। इसलिए विश्व के कई देश श्री मोदी का लोहा मानते है। देश में चली गंगा यात्रा से आंतकवादियों के मुहं पर तमाचा लगाया है।

https://propertyliquid.com/


मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनौतियों को अवसर के रूप में प्रयोग करना समय की मंाग है। जिस प्रकार देश का परिपेक्ष बदलता रहता है उसी अनुसार कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के कृषि, दुकानदार, व्यापारी, उद्योगपति, मजदूर, किसान, शिक्षक, महिला, सैनिक, युवा, खेल आदि हर वर्ग व्यक्तियों के लिए 20 लाख करोड़ रूप्ए का पैकेज दिया है। इस पैकेज से प्रदेश के लोगों को बैंकों के माध्यम से सहायता करके आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर गरीब महिलाओं के खाते में 500 रुपए की राशि, राशन निशुल्क मुहैया करवाया गया। किसान सम्मान निधि के तहत 6 हजार रुपए की राशि, श्रमयोगी मान धन योजना से लाभ, मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के तहत खरीद, मुआवजा आदि सुनिश्चित किया गया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि अगली पीढी के लिए पानी बचाने की योजना बनाई है। इसके अलावा केशाऊ बांध, रेणूका डैम पर कार्य किया है। इसके अलावा जल बचाने के लिए छोटे छोटे डैम बनाने का कार्य किया है तथा पानी रिचार्ज हेतू बोरवैल लगवाए गए है। धान की बिजाई कम करने के लिए किसानों केे हितार्थ प्रोत्साहन योजना जैसे निर्णय लेकर लोगों को लाभान्वित करने का कार्य किया है।


वर्चुयल रैली को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय जलशक्ति व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रत्न लाल कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष में ही विकास हेतू क्रांतिकारी कदम उठाए है, जिनके कारण देश में खुशी की लहर दौड़ चली। लेकिन इसी दौरान कोरोना संक्रमण फैल गया फिर भी सरकार ने एक के बाद एक कई अहम निर्णय लिये जिनका सीधा लाभ जनता को मिला। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भी अपने दूसरे कार्यकाल में जनहितैषी फैसले लिए है। प्रदेश सरकार की पानी बचाओ योजना की पूरे देश में सराहना हुई है और कई राज्य इसका अनुसरण करने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह वचुर्यल रैली लोगों के लिए विकास के मामले में मील का पत्थर साबित होगी।


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए तन, मन, धन से जनता की सेवा करने का कार्य किया है। विशेषकर प्रदेश के किसानों की गेहूं, सरसों, चने की फसलों की खरीद योजना बनाकर सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए कृषि को लाभ का सौदा बनाने हेतू कार्य किए जिनमें सरकार ने फसल विविधकरण को अपनाते हुए वैल्यु एडिसन के रूप में कार्य किया है। सरकार ने किसानों का विश्वास जीतने का सराहनीय कार्य किया। इसके साथ ही अर्थव्यवस्था को दुरूस्त करने एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी बेहतरीन कार्य किए हैं। इसके लिए सरकार बधाई की पात्र है। उन्होंने वर्चुयल रैली की सफलता के लिए पार्टी की आई टी टीम का भी आभार जताया।


केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर ने भी हरियाण जन संवाद एवं वर्चुयल रैली में सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से अवगत करवाते हुए कहा कि सरकार ने देश को स्वच्छता अभियान के तहत हर घर में शौचालय, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिलेण्डर जैसी सुविधाएं भी गरीब व्यक्तियों तक पहुंचा कर गैर बराबरी को समाप्त करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि योजनाओं का विस्तार किया है। अब किसान कहीं भी अपनी फसल को बेच सकते है। इस प्रकार सरकार ने अनेक योजनाओं के माध्यम से भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की है। सरकार ने इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं का सकंल्प करवाया।


राज्यसभा सदस्य एवं प्रदेश प्रभारी डा. अनिल जैन ने रैली को दिल्ली से सम्बोधित किया और सरकार द्वारा किए गए कार्यो का बखान किया। रैली में प्रधानमंत्री के आहवान पर देश को आत्मनिर्भर लक्ष्य की ओर ले जाने का सकंल्प करवाया ताकि सुविचार अनुसार भारत के नागरिक कर्तव्यों का पालन करें ताकि राष्ट्रीय एकता की भावना एवं लोकतंत्र के मूल्यों, समता मूलक मूल्यों आधारित राजनीति व समाज को प्रोत्साहित किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिए मिशन के रूप में अपने और लोकल उत्पादों का प्रयेाग करने व स्वच्छता एवं स्वास्थ्य अभियान को आगे बढाते हुए लोगों को जागरूक करने का भी संकल्प करवाया।


पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्चुयल रैली के माध्यम से अधिक लोगों तक पहंुचा जा सकता है। इसके लिए समय व धन की बचत होती है। इसलिए इस तकनीक को अपनाना चाहिए। रैली के माध्यम से एक लाख लोगों तक जुडने का कार्य किया। इसके अलावा युटयूब, फेसबुक आदि के माध्यम से भी लोगों से जुडे है। उन्होंने कहा कि सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य समाजसेवी संगठनों को भी इन परम्पराओं को अपनाना चाहिए। इनके माध्यम से सोशल डिस्टेंस का भी पालन होता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा घोषित एमएसएमई के 20 लाख करोड़ के पैकेज में 10 प्रतिशत शेयर प्रदेश के लिए जरूर लेगें। एमएसएमई में लगभग 50 हजार युनिटों व परिवारों को भी आर्थिक गतिविधियों का लाभ मिलेगा और राजस्व भी बढेगा।


इस अवसर पर भाजपा के महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, प्रदेश शहर मीडिया प्रभारी रणदीप घणघस, रैली संयोजक विशाल सेठ, पंचकूला विधानसभा संयोजक बंतो कटारिया, कालका विधानसभा संयोजक एवं पूर्व विधायक लतिका शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, नवीन गर्ग सहित कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

मुख्य सचिव ने  एक पेड माॅ के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत सभी उपायुक्तों से ज्यादा से ज्यादा पेड लगाने की अपील की

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड, मुंबई में अपने घर में लगाई फांसी

मुंबई:

14 June, 2020

For Detailed News-


बॉलीवुड से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड, मुंबई में अपने घर में लगाई फांसी।

बॉलीवुड से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है।

https://propertyliquid.com/

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। सुशांत सिंह बिहार के पटना जिले के रहने वाले थे। उनका जन्म पटना में ही हुआ था। एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी, छिछोरे जैसी कई अच्छी फिल्मों में अभिनय कर चुके सुशांत शुरूआती पढ़ाई सेंट कैरेंस हाईस्कूल से हुई थी। इसके बाद वह दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल में पढ़ने चले आए थे। दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने मैकेनिल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।सुशांत की 4 बहनें भी हैं जिसमें से एक मीतू सिंह राज्य स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

सुशांत सिंह का पैतृक आवास पूर्णिया जिले के बड़हरा कोठी में है। पटना के राजीवनगर में रहकर पढ़ाई की थी। सुशांत ने अपने कॅरियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने सबसे पहले किस देश में है मेरा दिल नाम के धारावाहिक में काम किया था। लेकिन उनकी पहचान पवित्र रिश्ता से मिली।

बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के नौकर ने पुलिस को फोन कर एक्टर के सुसाइड की जानकारी दी थी। मुंबई पुलिस सुशांत की खुदकुशी मामले में जांच पड़ताल कर रही है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान ने आत्महत्या की थी। सुशांत ने अपनी इंस्टा स्टोरी में दिशा को लेकर लिखा था, ‘ये बहुत दुखद खबर है। दिशा के परिवार और दोस्तों को मेरी सांत्वना। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

मुख्य सचिव ने  एक पेड माॅ के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत सभी उपायुक्तों से ज्यादा से ज्यादा पेड लगाने की अपील की

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय जल शक्ति व सामाजिक न्याय एवम् अधिकारिता राज्य मंत्री रत्तन लाल कटारिया के साथ प्राचीन काली माता मंदिर में पूजा अर्चना की और मत्था टेका।

For Detailed News-

कालका/पंचकूला 12 जून हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय जल शक्ति व सामाजिक न्याय एवम् अधिकारिता राज्य मंत्री रत्तन लाल कटारिया के साथ प्राचीन काली माता मंदिर में पूजा अर्चना की और मत्था टेका। इसके बाद मुख्यमंत्री कालका के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहेब भी गए । वहां पर ग्रंथि ने उन्हें सरोपा भेंट किया।


इससे पहले मुख्यममंत्री ने मोरनी खण्ड के चंडी का बास गांव के चंडिबास मंदिर में भी मत्था टेका और कालका में ही बाला जी के मंदिर में भी मत्था टेका।

https://propertyliquid.com/


इस मौके पर उनके साथ उपायुक्त मुकेश कुमार आहुजा, पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा, भाजपा के जिला प्रधान दीपक शर्मा सहित कई अधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

मुख्य सचिव ने  एक पेड माॅ के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत सभी उपायुक्तों से ज्यादा से ज्यादा पेड लगाने की अपील की

माता मनसा देवी श्राईन बोर्ड ने माता मनसा देवी मंदिर पंचकूला, काली माता मंदिर कालका को व्यवस्थित ढंग एवं बेहतर प्रबंधन करते हुए 9 जून से श्रद्वालुओं के दर्शनार्थ खोल दिया गया है।

पंचकूला 7 जून- माता मनसा देवी श्राईन बोर्ड ने माता मनसा देवी मंदिर पंचकूला, काली माता मंदिर कालका को व्यवस्थित ढंग एवं बेहतर प्रबंधन करते हुए 9 जून से श्रद्वालुओं के दर्शनार्थ खोल दिया गया है। इसके लिए श्रद्वालुओं को आॅनलाईन एडवांस में बुकिंग करनी होगी।

For Detailed News-


उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि 15 मिनट के एक स्लाॅट में केवल 90 व्यक्तियों के दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए श्रद्वालुओं को श्राईन बोर्ड की वैबसाईट डब्लु डब्लु डब्लु एमएएनएसएडीईवीआई डाॅट ओआरजीडाॅटइन (मनसादेवीडाॅटओरजीडाटइन) पर साधारण आवेदन में वैद्य आईडी के साथ अपलोड करना होगा। उसके बाद श्रद्वालु के मोबाईल नम्बर पर संदेश आएगा। इस संदेश को मंदिर में प्रवेश करते समय दिखाना होगा। दर्शनों के लिए श्रद्वालुओं को स्वंय या अपने परिवार या समूह में 5 मिनट का समय दिया जाएग तथा मंदिर प्रातः 6 से सांय 8.15 बजे तक दर्शनार्थ खुला रहेगा।
उपायुक्त ने बताया कि श्रद्वालुओं को केवल ई दर्शन टोकन के माध्यम से ही मंदिर में दर्शनों किए जा सकेंगें। सभी श्रद्वालुओं को सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशोअनुसार आवश्यक सेवा कोविड नियमों का पालन करना होगा तथा मंदिर परिसर में किसी भी दरवाजे, दान पात्र, हैण्डल आदि को छूने की अनुमति नहीं होगी। श्रद्वालुओं के लिए भण्डारा, प्रसाद, धर्मशाला व मुण्डन घाट को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है।


उपायुक्त ने बताया कि श्रद्वालुओं को शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मास्क पहनना अनिवार्य है। इसके अलावा मंदिर परिसर में आते ही श्रद्वालुओं को हाथ व पैर धोना व सेनीटाईजेशन करने के साथ ही थर्मल स्केैनिंग भी की जाएगी। मंदिर परिसर में 65 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग, 10 साल से कम आयु के बच्चे व गर्भवती महिलाओं को मंदिर परिसर में न आने की सलाह दी जाती है। श्राईन बोर्ड द्वारा श्रद्वालुओं की सुरक्षा एवं सिक्योरिटी के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए है।

https://propertyliquid.com/

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

मुख्य सचिव ने  एक पेड माॅ के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत सभी उपायुक्तों से ज्यादा से ज्यादा पेड लगाने की अपील की

सोशल मीडिया का प्रयोग कर पतंजलि योग समिति ने शुरू किया योग प्रोटोकॉल का अभ्यास |

For Detailed News-

पंचकूला:

News 7 world:

अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मध्यनजर, आज पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान के सौजन्य से ऑनलाइन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास आरम्भ किया गया | इस कार्यक्रम का शुभ आरम्भ भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी श्री नविन चंद्र एवं पंचकूला मंडल के प्रभारी श्री प्रेम आहूजा के उद्बोधन से हुआ | इस कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुए तेजपाल सिंघल मीडिया राज्य प्रभारी ने कहाँ कि पतंजलि पंचुकला की टीम ने योग प्रोटोकॉल का क्रम अनुसार अभ्यास करवाया | इस कार्यक्रम को भारत स्वाभिमान चंडीगढ़ के फेसबुक पेज पर सीधा प्रसारण किया गया और समाज की तैरफ से, इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई| इस अभ्यास क्रम का सीधा प्रसारण भारत स्वाभिमान चंडीगढ़ के फेसबुक पेज पर प्रतिदिन प्रात: 07:00 से 08:00 तक किया जायेगा|  इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य यह है कि इस कोरोना काल में व्यक्ति अपने घर पर योग अभ्यास करें और इसके लाभ प्राप्त कर सकें|  उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री सूरत वालिया, बहन उर्मिला राठी, श्री सत्यपाल सिंह, पूनम सिन्हा एवं उमेश मित्तल ने आसनों का प्रदर्शन किया तथा सुमन लेखी, सत्यवीर सिंह, हुकम चंद बंसल, मुकेश अग्रवाल, अश्वनी शर्मा ,जनार्दन मौर्य, उमेश नारंग आदि का सहयोग प्राप्त हुआ| 

https://propertyliquid.com/

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

मुख्य सचिव ने  एक पेड माॅ के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत सभी उपायुक्तों से ज्यादा से ज्यादा पेड लगाने की अपील की

IGNOU extends Re-evaluation date till 15th June, 2020

IGNOU extends Admission up to 28th February, 2020

Indira Gandhi National Open University (IGNOU) has extended the last date for online submission of application for re-evaluation of answer scripts pertaining to TEE December 2019 till 15th June, 2020 only for those courses/students whose results have been declared after 20th February 2020. The Revised Notification for the extension of last date for online submission of application for re-evaluation of answer scripts pertaining to TEE December 2019 is available on IGNOU website. This Notification supersedes the earlier Notification issued on 26th May 2020 in this regard.  A circular was issued for the cancellation of the earlier notification.  

For Detailed News-

Dr. Anil Kumar Dimri, Regional Director, IGNOU Regional Centre Chandigarh informed that owing to the extension of lockdown on account of Corona Virus (COVID-19 many such learners who could not apply earlier can now apply for re-evaluation. The revised Notification is applicable only to those courses/students whose results have been declared after 20th February 2020. For all the latest updates about IGNOU the learners are advised to keep in touch with the websites of the University www.ignou.ac.in and Regional Centre Chandigarh http://rcchandigarh.ignou.ac.in . The learners may also like the facebook page of RC Chandigarh for important information about the University. For any query or guidance the learners may email to RC Chandigarh at the email ID [email protected]

https://propertyliquid.com/

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

मुख्य सचिव ने  एक पेड माॅ के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत सभी उपायुक्तों से ज्यादा से ज्यादा पेड लगाने की अपील की

माननीय न्यायमूर्ति श्री एन0वी0 रमना जी ने कोविड-19 की महामारी के कारण देश के सामने आने वाले कई मुद्दों और चुनौतियों पर प्रकाश डाला।

पंचकूला 5 जूून- माननीय न्यायमूर्ति श्री एन0वी0 रमना, न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ने  राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणों के अध्यक्षों, उच्च न्यायालय कानूनी सेवा समितियों के अध्यक्षों, सभी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणों के सदस्य सचिवों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के अध्यक्षांे तथा सचिवों की उपस्थिति में एक वेबिनार के माध्यम से एक‘Handbook of Formats: Ensuring Effective Legal Services’ को जारी किया।   

For Detailed News-

यह पुस्तिका Commonwealth Human Rights Initiative (CHRI के सहयोग से तैयार की गयी है। यह पुस्तिका विभिन्न प्रारूपों को एकीकृत करने की दिशा मंे पहला महत्वपूर्ण कदम है। यह पुस्तिका मानव संसाधनों के प्रबन्धन के लिए एक प्रभावी उपकरण है और भविष्य में सभी को न्याय दिलवाने के लिए एक छोटा परन्तु महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।   

https://propertyliquid.com/

अपने प्रमुख संबोधन में, माननीय न्यायमूर्ति श्री एन0वी0 रमना जी ने कोविड-19 की महामारी के कारण देश के सामने आने वाले कई मुद्दों और चुनौतियों पर प्रकाश डाला। लाॅकडाउन के कारण, हजारों लोग अपनी जान और आजीविका खो चुके हैं, बड़े पैमाने पर पलायन भी हुआ है। उन्होंने इस प्रचलित महामारी के दौरान कानूनी विधिक सेवा प्राधिकरणांे द्वारा नवीनतम तकनीक को अपनाते हुए किए गए कार्यों/गतिविधियों की सराहना की।  

  माननीय न्यायमूर्ति श्री एन0वी0 रमना जी ने यह भी कहा कि लाॅकडाउन के दौरान, यह संज्ञान में आया है कि परिवार के भीतर ही हिंसा के मामले बढ़ रहे हैं। इस स्थिति में, हर जिले में महिला पैनल वकीलों की टेली-सेवाओं के माध्यम से, पीड़ितांे को कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास किए गए।   

भारत के माननीय उच्चतम न्यायालय के दिनांक-23 मार्च 2020 के निर्देशांे के अनुपालन में, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणों ने पूर्ण सक्रियता के साथ भ्पही च्वूमतमक ब्वउउपजजममे को कैदियों की रिहाई के लिए आवश्यक औपचारिकताओं को समझने और उन्हंे पूरा करने के लिए सक्रिय रूप से सहायता की है। इस महामारी के दौरान कुल 58,797 विचाराधीन कैदियों को एवं 20,972 दोषियों को विधिक सेवा संस्थानों की सहायता से रिहा कर दिया गया है और रिमाण्ड स्टेज पर 9,558 व्यक्तियों को कानूनी प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया है। 1,559 घरेलू हिंसा के मामलों में महिलाओं को, 16,391 अपराधियांे को, 1,882 मजदूरांे को एवं 310 किरायेदारों को कानूनी सलाह एवं सहायता प्रदान की गई है।  

कानूनी सेवा प्राधिकरणों नें विभिन्न राज्यों में सैकड़ों वेबिनार आयोजित किए हैं तथा अधिकांश जरूरतमंद लोगों तक पहुॅचने के लिए सोशल मीडिया, सामुदायिक रेडियों स्टेशनों, स्थानीय केबिल टेलीविजन चैनलों और अन्य डिजिटल प्लेटफार्मों जैसे प्रभावी उपकरणों का भी उपयोग कर रहे हैं।   

हरियाणा राज्य में दिनांक-24मार्च 2020 के बाद से कुल 5,752 विचाराधीन कैदी और 3,041 अपराधी रिहा किए गए हैं।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

मुख्य सचिव ने  एक पेड माॅ के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत सभी उपायुक्तों से ज्यादा से ज्यादा पेड लगाने की अपील की

पर्यावरण दिवस पर पॊधे लगाते हुए रेडक्रास सचिव सविता अग्रवाल व अन्य कार्यकर्ता।

For Detailed News-

पर्यावरण दिवस पर पॊधे लगाते हुए रेडक्रास सचिव सविता अग्रवाल व अन्य कार्यकर्ता।

पंचकूला 5 जून  ज़िला रैडक्रोस पंचकूला द्वारा  पर्यावरण दिवस  पर रेडक्रास सचिव सविता अग्रवाल  स्वयंसेवक जी एस पासवान  ने पौधारोपण कर किया और लोगो को भी  बरसात के मौसम में पोेधे  पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया । ये सभी पौधे जी एस पासवान व राजेश दलाल द्वारा भेंट किए गए । रेडक्रॉस सचिव सविता अग्रवाल ने कहा कि हमे अपने पर्यावरण का पूरा ध्यान रखना चाहिए ताकि हम शुद्ध हवा में सांस ले सके । यदि पर्यावरण दूषित होगा तो लोग अनेक बीमारियों से ग्रस्त हो जाएंगे और भावी पीढी का जीवन भी अंधकारमय होगा। इसलिए  वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को एक पेड़ विशेषकर अपने जन्म दिवस पर अवश्य  लगाना चाहिए। इसके अलावा। जीवन में याद को बनाए रखने के लिए शादी की साल गृह पर भी हमें पोधरोपन अवश्य करना चाहिए। इनसे  धरती पर हरियाली होगी और बरसात भी ज्यादा होगी।  इस अवसर पर रमेश चौधरी ज़िला प्रशिक्षण अधिकारी  राजेश दलाल , नीलम कौशिक व चन्दरपाल स्वयंसेवक व अन्य स्टाफ भी उपस्थित था ।

https://propertyliquid.com/

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

मुख्य सचिव ने  एक पेड माॅ के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत सभी उपायुक्तों से ज्यादा से ज्यादा पेड लगाने की अपील की

नोहरिया बाजार में कोरोना पोजिटीव मिलने पर कंटेनमेंट जोन घोषित

सिरसा, 5 जून।

For Detailed News-


उपायुक्त रमेश चंद्र बिढान ने बताया कि सिरसा के नोहरिया बाजार निवासी के कोरोना संक्रमित होने का मामला सामने आया है। कोरोना वायरस के फैलाव व इसकी रोकथाम के दृष्टिगत नोहरिया बाजार के घंटा र चौक से गली कांडा वाली तक जाने वाली सड़क नोहरिया बाजार, कटारिया फल की दुकान (बाईं ओर) से शुरू होने वाली सड़क के दोनों ओर दुकानें और सुभाष वर्मा (दाईं ओर) की दुकान, दुर्गा कन्फेक्शनरी (बाईं ओर) और रातुसरिया डिपार्टमेंटल स्टोर (दाईं ओर) की ओर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है, जबकि आसपास के गली परखा वाली (बाईं ओर); गली कांडा वाली (दाईं ओर); गली धाना कतली वाली (दाईं ओर); गली बावड़ी वाली (दाईं ओर) सहित घण्टा घर चौक क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया गया है। एसडीएम सिरसा कंटेनमेंट व बफर जोन के ऑल ऑवर इंचार्ज रहेंगे, जो सभी प्रबंधों व व्यवस्थाओं की देखरेख करेंगे। एसएस जैन सीनियर सैकेंडरी स्कूल में कंट्रोल रुम स्थापित, दूरभाष नम्बर 01666-220815 उपायुक्त ने बताया कि कंटेनमेंट जोन और बफर जोन में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीजीटी सुजीत सिंह (98127-56877) व पीजीटी सूरज भान (94163-51206) को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि एसएस जैन सीनियर सैकेंडरी स्कूल में कंट्रोल रुम स्थापित किया गया है

जिसका दूरभाष नम्बर 01666-220815 है। कंट्रोल रुम के राजकीय नेशनी पीजी महाविद्यालय सिरसा के प्रिंसिपल (94160-90015, 70152-51152) होंगे। कंट्रोल रुम में डीपीओ डा. दर्शना सिंह व नागरिक अस्पताल से डा. निधि सहायक के तौर पर कार्य करेंगे। डीआईओ एनआईसी कंट्रोल रूम में फोन कॉल प्राप्त करने तथा रिकॉर्ड मैनटेन के लिए चार डाटा इंट्री ऑपरेटर की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम में कोरोना वायरस के बचाव के सभी आवश्यक व्यक्तिगत उपकरण व दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सिविल सर्जन यह सुनिश्चित करेंगे कि इस क्षेत्र में 24 घंटे सभी आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध रहें। कंटेनमेंट व बफर जोन में आवागमन पर पूर्णत: प्रतिबंध उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान ने सचिव नगर परिषद सिरसा को निर्देश दिए हैं कि वे कंटेनमेंट जोन और बफर जोन के पूरे क्षेत्रों को पूरी तरह से सैनिटाइज करवाना सुनिश्चित करें। कर्मचारियों को व्यक्तिगत रूप से व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण जैसे चेहरे के मुखौटे, दस्ताने, टोपी, सैनिटाइजर, जूते उपलब्लध करवाने के साथ सोशल डिस्टेंस की अनुपालन करवाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर कंटेनमेंट जोन क्षेत्र में आने व बाहर जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

यदि कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके लिए पुलिस विभाग द्वारा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करते हुए पर्याप्त संख्या में नाकों आदि की स्थापना करेगा। इसके साथ-साथ बफर जोन की आवश्यक बैरिकेडिंग की लाएगी, इसकी जिम्मेवारी कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी की रहेगी। कंटेनमेंट जोन में लोगों को घर द्वार पर ही पहुंचाई जाएगी सब्जी व राशन उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान ने बताया कि जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सिरसा यह सुनिश्चित करें कि कंटेनमेंट जोन में खाद्य पदार्थों राशन, दूध, ग्रोसरी, दवाइयां व सब्जियों की आपूर्ति सुचारु रहे। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित करें कि कंटेनमेंट जोन में लोगों को घर द्वार पर ही सब्जियों, राशन/किराने की वस्तुओं, दूध आदि पहुंचे। उन्होंने निर्देश कि डिलिवरी के समय ध्यान रखा जाए कि डिलिवरी ब्वाय पूरी तरह से सुरक्षा उपकरण पहनें हो और वह किसी भी घर के अंदर नहीं जाएगा और न ही किसी भी व्यक्ति के संपर्क में आएगा। उप निदेशक पशुपालन विभाग कंटेनमेंट जोन में पशुओं के लिए हरे / सूखे चारे व पशुओं के लिए दवाईयों की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन में बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से रहेगी, इसके लिए बिजली विभाग की जिम्मेवारी रहेगी। इसी प्रकार स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति एसई पब्लिक हेल्थ द्वारा नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए और कंटेनेमेंट जोन में एंबूलेंस व पेरा मैडिकल स्टाफ की तैनाती रहे। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी ड्यूटी का निर्वहन कुशलतापूर्वक व जिम्मेवारी के साथ करेंगे। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी कोताही बरतता पाया जाता है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

https://propertyliquid.com/


Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

मुख्य सचिव ने  एक पेड माॅ के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत सभी उपायुक्तों से ज्यादा से ज्यादा पेड लगाने की अपील की

सांसद सुनीता दुग्गल के प्रयास लाए रंग, विदेश में फंसे ऐलनाबाद के भगत सिंह दयाल व रतिया की सुमन लौटे अपने घर

सिरसा, 5 जून  

सकुशल घर वापसी होने पर भगत ङ्क्षसह व सुमन ने सांसद का किया धन्यवाद, परिजनों ने भी सांसद का जताया आभार

For Detailed News-


कोरोना वैश्विक महामारी के कहर से पूरा विश्व संकट से जूझ रहा है। लॉकडाउन के चलते विदेशों में देश के विभिन्न जिला के नागरिक फंसे हुए हैं। इन्हीं में ऐलनाबाद के भगत सिंह दयाल व रतिया की सुमन भी थी, जोकि विदेश में अलग-अलग जगहों पर लॉकडाउन के चलते फंसे होने के कारण अपने घर नहीं लौट पा रहे थे। जब दोनों परिवार वालों ने इस बारे सांसद सुनीता दुग्गल को अवगत करवाया तो सांसद ने आश्वासन दिया कि वे इन्हें जल्द विदेश से घर वापस लाएंगी। सांसद ने दोनों के घर वापसी के लिए विदेश मंत्रालय में पत्र लिखने के साथ-साथ विदेश मंत्री जयशंकर से बात भी की। इस तरह से सांसद के प्रयास रंग लाए और दोनों भगत सिंह दयाल व सुमन अपने घर वापस सकुशल लौट आए। दोनों के घर लौटने पर परिवार वालों ने तय दिल से आभार व्यक्त किया। सांसद के इस काम की पूरे लोकसभा क्षेत्र में तारिफ हो रही है।

https://propertyliquid.com/


सिरसा जिला के ऐलनाबाद का भगत सिंह दयाल यूएई में काम करते हैं और वे वहीं रहते हैं। अचानक भगत सिंह दयाल के पिता की तबीयत खराब हो गई। ऐसे में भगत सिंह दयाल को यूएई से ऐलनाबाद अपने घर आना था। लेकिन लॉकडाउन के चलते उनके वापिस आने में कठिनाई आ रही थी। सभी कौशिशों के बावजूद भी वह अपने घर नहीं लौट पा रहा था। ऐसे में जब भगत सिंह दयाल के परिवार वालों ने इस बारे सांसद सुनीता दुग्गल को अवगत करवाया तो सांसद ने उन्होंने आश्वासन दिया कि वे भगत सिंह दयाल को घर वापिस लाएंगी। सांसद ने भगत सिंह दयाल के पासपोर्ट आदि सभी जानकारियों के साथ विदेश मंत्रालय में पत्र लिखा और विदेश मंत्री जयशंकर से फोन पर कई बार बात की। सांसद के प्रयासों का ही परिणाम रहा कि ऐलनाबाद के भगत सिंह दयाल यूएई से सकुशल अपने घर लौट आए। भगत सिंह दयाल व उनके परिवार वाले सांसद का दिल से धन्यवाद किया।


इसी प्रकार रतिया से सन 2017 से सुमन रानी पुत्री सुखचरन अरोडा टिब्बा कलोनी निवासी यूक्रेन में पढाई कर रही रही है कोरोना महामारी के चलते यूक्रेन में 31 दिसम्बर तक लॉक डाउन है जिसको लेकर भारत के सभी छात्र भारत वतन वापसी कर रहे थे लेकिन दो बार एम्बेसी में अप्लाई करने पर भी एयर इंडिया फ्लाइट सूची में सुमन का नाम न होने से सुमन की टेंशन बढ गई। जिस पर परिवार ने सांसद सुनीता दुग्गल से सम्पर्क किया और पुरे मामले अवगत करवाया । सांसद दुग्गल ने मामले की जानकारी लेकर विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा व विदेश मंत्री से बात की और बेटी सुमन से यूक्रेन में  बात कर आश्वासन दिया की घबराने की जरूरत नही है जल्द समाधान होगा । वही 3 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट थी उसमें भी सुमन का नाम नही था । जिस पर देर शाम सांसद दुग्गल ने यूक्रेन में फिर सुमन से बात की और उसके बाद फिर विदेश मंत्री से बात की जिसके बाद एम्बेसी से मेल आई और ऐन मोके पर एयर इंडिया की टिकट बुक हो पाई। जिसके बाद सुमन बुधवार रात वापिस लोटी। सांसद सुनीता दुग्गल के कडे प्रयास से सुमन अरोडा  बुधवार रात्रि को अपने वतन लौटी। सांसद के प्रयासो पर सुमन अरोडा व उसके पिता सुखचरन अरोडा ने सांसद सुनीता दुग्गल का तहदिल से धन्यवाद किया है। सांसद सुनीता दुग्गल के इस कार्य की पूरे लोकसभा क्षेत्र में तारिफ हो रही है। सभी के मुंह से यही निकल रहा है कि सांसद हो तो सुनीता दुग्गल जैसा। 

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!