श्री माता मनसा देवी पर चोला अर्पित करने की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया   शुरू’

सेना में आज शामिल हो जाएगी स्वदेशी ‘धनुष’ तोप

कानपुर : रेगिस्तान और पहाड़ में दुश्मनों को ध्वस्त करने में सक्षम ‘धनुष’ तोप सोमवार से सेना में शामिल हो जाएगी।

गन कैरिज फैक्टरी (जीसीएफ) जबलपुर में होने वाले औपचारिक कार्यक्रम में छह धनुष तोप सेना के अफसरों को सौंपी जाएंगी।

इसको आयुध निर्माणी कानपुर (ओएफसी) और फील्ड गन फैक्टरी ने मिलकर विकसित किया है।

धनुष स्वीडिश तोप बोफोर्स का स्वदेशी संस्करण है। इसके 95 फीसदी से अधिक कलपुर्जे स्वदेशी हैं।

सेना की ओर से हर मौसम के अनुसार किए गए परीक्षण में यह तोप खरी उतरी है।

इसका आयुध निर्माणी कानपुर और फील्ड गन फैक्टरी में बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू हो गया है।

इस संबंध में भारतीय सेना और रक्षा मंत्रालय ने 19 फरवरी को हरी झंडी दी थी।

2022-23 तक 114 धनुष तोप सेना को सौंप दी जाएंगी।

आयुध निर्माणी बोर्ड के उपनिदेशक व जनसंपर्क अधिकारी गगन चतुर्वेदी ने बताया कि सोमवार को होने वाले कार्यक्रम में सेना को पहली खेप के तौर पर छह धनुष तोप दी जाएंगी।

साल 2000 में आयुध निर्माणी कानपुर (ओएफसी) ने बोफोर्स की बैरल अपग्रेड करने का प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय को दिया था।

फैक्टरी ने देश में पहली बार सात मीटर लंबी बैरल बनाई, जिसे 2004 में सेना ने मंजूरी दी। बैरल पास होते ही तोप बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है।

इसके बाद 2011 में बोफोर्स तोप की टेक्नोलॉजी और भारत में इसे बनाने की मंजूरी देने के लिए स्वीडन की कंपनी ने 63 महीने का वक्त मांगा।

इस बीच ओएफसी ने भी तोप बनाने का प्रस्ताव सेना को दिया। सेना ने 18 महीने का वक्त दिया था। ओएफसी, फील्ड गन और डीआरडीओ ने रिकॉर्ड समय में बेहतर नई तोप बनाकर सेना को सौंप दी।

70 डिग्री तक मूव किया जा सकता है 

– पहाड़ों में छिपे दुश्मनों को तबाह करने की विशेष क्षमता

-पांच तोपों में भारत का धनुष

-बैरल का वजन 2692 किलो


– बैरल की लंबाई आठ मीटर


– रेंज 42-45 किलोमीटर


– दो फायर प्रति मिनट में


– लगातार दो घंटे तक फायर करने में सक्षम


– फिट होने वाले गोले का वजन 46.5 किलो


श्री माता मनसा देवी पर चोला अर्पित करने की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया   शुरू’

शाह बोले – भाजपा सत्ता में आई तो जेल में होंगे भ्रष्टाचारी

ओडिशा: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चिटफंड तथा खनन घोटाले जैसे मुद्दों को लेकर नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद सरकार पर रविवार को हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में अगर भाजपा सत्ता में आई तो भ्रष्टाचार में लिप्त सभी लोगों को जेल में डाला जाएगा।

राज्य में पार्टी घोषणापत्र जारी करने के बाद शाह ने कहा कि भाजपा पटनायक के नेतृत्व वाली सरकार की बेड़ियां तोड़ एक ‘नए ओडिशा’ का गठन करेगी। राज्य में पिछले 19 साल से बीजद का शासन है।

शाह ने कहा, खनन आवंटन में भ्रष्टाचार बढ़ा है, भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को संरक्षण प्रदान करने के कारण चिटफंड घोटाला भी फलाफूला।

शाह ने कहा, बड़ी संख्या में मासूम और गरीब निवेशकों को ठगा गया है।

भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के अधिकार नौकरशाहों को दे दिए गए हैं, वहीं सत्तारूढ़ बीजद वरिष्ठ नेताओं को नजरअंदाज कर रही है।

उन्होंने कहा, ओडिशा का शासन नौकरशाह चला रहे हैं, उन्हें लोगों की आकांक्षाओं की कोई समझ नहीं है। 

भाजपा के राज्य तथा केन्द्र में सत्ता में आने का विश्वास जताते हुए शाह ने कहा कि राज्य के लिए पार्टी का घोषणापत्र किसानों, महिलाओं, युवकों और समाज के कमजोर तबके के विकास एवं सशक्तिकरण पर केन्द्रित है।

ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एकसाथ चार चरणों में होंगे। 147 विधानसभा और 21 लोकसभा सीटों पर मतदान 11 अप्रैल से शुरू होगा।

श्री माता मनसा देवी पर चोला अर्पित करने की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया   शुरू’

अमित शाह : नवीन बाबू थक चुके हैं, ओडिशा की सेवा का मौका भाजपा को दें

ओडिशा: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को ओडिशा के मतदाताओं से सीएम नवीन पटनायक को आराम देने के लिए कहा है।

उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक थक चुके हैं और उनमें राज्य के विकास की इच्छा नहीं बची है। 

शाह ने यह बात ओडिशा के गंजाम जिले में असका लोकसभा क्षेत्र में आने वाले पोलोसरा इलाके में एक रैली में कही।

यहां 18 अप्रैल को मतदान होना है। शाह ने कहा कि नवीन बाबू के 19 साल के शासनकाल में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। 

वह थक चुके हैं, लिहाजा भाजपा को लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का मौका दें।

शाह ने वादा किया कि भाजपा ओडिशा को विकास की राह पर ले जाएगी। शाह ने कहा कि ओडिशा अधिकारियों द्वारा चलाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि अगली भाजपा सरकार ओडिशा बाबूगिरी खत्म करेगी।

उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक की सरकार में अधिकारी सारे फैसले लेते हैं जबकि चुने हुए विधायक और सांसदों की कोई नहीं सुनता।

ओडिशा में लोकसभा चुनाव 2019 और विधानसभा चुनाव एक साथ चार चरणों में हो रहे हैं। 11 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा।

राज्य में विधानसभा की 147 और लोकसभा की 21 सीटें हैं। 

श्री माता मनसा देवी पर चोला अर्पित करने की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया   शुरू’

दिल्ली : रविवार की शाम आंधी आने के आसार हैं

दिल्ली : रविवार की शाम आंधी आने के आसार हैं। इससे धूल की मोटी परत छा सकती है। हालांकि, तेज हवाओं के साथ बारिश का भी अनुमान है, जिससे धूल छंटने की उम्मीद है।

वहीं उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज और कल ओलावृष्टि हो सकती है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में 50 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चल सकता है।

राजस्थान में धूल भरे तूफान से दिल्ली की हवा भी खराब हो गई है। शनिवार को राजधानी के आसमान में धूल-गर्द की मात्रा कई गुना बढ़ गई। इसकी वजह से दस से ज्यादा क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता की स्थिति बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई।

विशेषज्ञों की मानें तो अगले एक-दो दिन हालात ऐसे ही रहेंगे। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शनिवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 266 दर्ज किया गया। आनंद विहार, मुंडका, विवेक विहार, रोहिणी समेत दस क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार यानी बेहद खराब श्रेणी में रहा। 

मौसम पर निगरानी रखने वाली संस्था स्काईमेट के उप प्रमुख महेश पालावत के मुताबिक राजस्थान में धूलभरी आंधी के चलते आसमान पर धूल की परत छा गई है।

दिल्ली में फिलहाल ऊपरी सतह की हवा उसी दिशा से आ रही है। इसके चलते आंधी से उठी गर्द छाने लगी है।

श्री माता मनसा देवी पर चोला अर्पित करने की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया   शुरू’

भारत: मिशन शक्ति के बाद एक और उड़ान की तैयारी

दिल्ली: ए सैट मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद डीआरडीओ और इसरो किसी भी संभावित खतरे से निपटने की तैयारियों में जुट गए हैं।

इसमें डाइरेक्ट एनर्जी वेपन और को-ऑर्बिटल किलर्स को विकसित करने अलावा अपने सैटेलाइट्स को इलेक्ट्रानिक और फिजिकल हमले से बचाने के तरीके शामिल हैं।

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के प्रमुख जी सतीश रेड्डी ने बताया कि हम डाइरेक्ट एनर्जी वेपन, लेजर, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक पल्स के साथ को ऑर्बिटल किलर्स की तकनीकी को और उन्नत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम पूरी जानकारी नहीं दे सकते लेकिन हम इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

27 मार्च को भारत ने जमीन से मिसाइल दागकर पृथ्वी की निचली कक्षा में 300 किलोमीटर की रेंज पर मौजूद एक सैटेलाइट को मार गिराने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया था।

जिसके बाद भारत ऐसी क्षमता वाला चौथा देश बन गया। परीक्षण में इस्तेमाल किया गया उपग्रह भारत का था और परीक्षण के बाद इसके हजारों टुकड़े हो गए थे।

27 मार्च को भारत ने जमीन से मिसाइल दागकर पृथ्वी की निचली कक्षा में 300 किलोमीटर की रेंज पर मौजूद एक सैटेलाइट को मार गिराने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया था।

जिसके बाद भारत ऐसी क्षमता वाला चौथा देश बन गया। परीक्षण में इस्तेमाल किया गया उपग्रह भारत का था और परीक्षण के बाद इसके हजारों टुकड़े हो गए थे।

डीआरडीओ प्रमुख जी सतीश रेड्डी ने कहा कि तीन स्टेज वाली इंटरसेप्टर मिसाइल 1000 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम हैं। इसके साथ ही यह मिसाइल एक बार में कई लक्ष्यों पर निशाना साध सकती है।

सूत्र ने बताया कि अगर देश के मुख्य उपग्रहों को निशाना बनाया जाता है तो सशस्त्र बलों की मांग पर मिनी उपग्रहों को लॉन्च करने की योजना है। 

डीआरडीओ लंबे समय से विभिन्न प्रकार के डीईडब्ल्यू जैसे उच्च ऊर्जा वाले लेजर और उच्च शक्ति वाले माइक्रोवेव कार्यक्रम चला रहा है, जिससे हवाई और जमीन पर स्थित लक्ष्यों को नष्ट किया जा सके।

श्री माता मनसा देवी पर चोला अर्पित करने की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया   शुरू’

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर: बीते शनिवार को जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया। जिसमें से एक आतंकी की पहचान एम.टेक का छात्र के रूप में हुई है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ शोपियां के इमाम साहिब क्षेत्र में हुई। जहां पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया हुआ है।

मुठभेड़ के बाद घटनास्‍थल से हथियार और गोलाबारूद बरामद हुए हैं।

श्री माता मनसा देवी पर चोला अर्पित करने की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया   शुरू’

विहिप ने राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए कराया मंत्र जाप

नई दिल्ली:

विश्व हिन्दू परिषद् ने राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए आर.के. पुरम स्थित मुख्यालय में शनिवार को ‘जय-जय राम’ के मंत्र जाप कराए।

मंत्र जाप में भाग लेते हुए विहिप के कार्याध्यक्ष एडवोकेट आलोक कुमार ने कहा कि पूज्य संतों के आदेशानुसार आयोजित इस देशव्यापी जन-जागरण कार्यक्रम से जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण में आने वाली सभी बाधाएं दूर होंगी।

उन्होंने कहा कि निर्माण का रास्ता कोर्ट से निकले या सरकार या फिर संसद से भगवान श्रीराम के मंदिर की भव्यता के दर्शन हेतु सम्पूर्ण देश आतुर है।

विक्रमी सम्वत् 2076 की बधाई देते हुए आलोक कुमार ने कहा कि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ आनंद संवत्सर की सर्व सिद्धि योग की अमृत बेला में विजय महा-मंत्र की तेरह मालाओं का यह जप अनुष्ठान सम्पूर्ण हिन्दू समाज के लिए अनुकूल परिणाम लाएगा।

श्री माता मनसा देवी पर चोला अर्पित करने की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया   शुरू’

गुजरात : 2019 लोकसभा चुनाव : गांधीनगर में अमित शाह का रोड शो

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुजरात के गांधीनगर से चुनावी रैली की शुरुआत कर रहे हैं।

अमित शाह के रोड शो में भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। अमित शाह का रोड शो अहमदाबाद शहर के पश्चिमी इलाकों से गुजरेगा।

अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे जिसके लिए उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। खास बात ये हैं कि आज भाजपा का स्‍थापना दिवस भी है। ऐसे में अमित शाह का ये रोड शो काफी अहम माना जा रहा है।

खबरों से मिली जनकारी के मुताबिक पहला रोड शो शनिवार सुबह अहमदाबाद के बाहरी इलाके सरखेज से शुरू होकर वस्त्रपुर में हवेली पर समाप्त होगा।  जबकि अमित शाह का दूसरा रोड शो शाम के समय साबरमती इलाके से गुजरेगा। 


श्री माता मनसा देवी पर चोला अर्पित करने की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया   शुरू’

Happy Navaratri 2019 – 6 अप्रैल 2019 को पूरे देश में नवरात्र 2019 के पावन दिन शुरू हो जाएंगे

नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग अलग 9 रूपों की आराधना की जाती है।

6 अप्रैल 2019 को पूरे देश में नवरात्र 2019 के पावन दिन शुरू हो जाएंगे, साथ ही हिंदूओं का नया साल यानि हिंदू नव वर्ष 2019 शुरू हो जाएगा।

नवरात्रों के पावन दिनों लोग मां दुर्गा की पूजा पाठ करते है और उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। हिंदू ग्रंथों के मुताबिक, अगर कोई भी मां दुर्गा के पूरे नौ दिनों तक व्रत रखते हैं, तो उनकी इच्छा पूरी हो जाती है।

चैत्र नवरात्र 2019 का पावन पर्व यानि 9 दिनों तक तन और मन से केवल आदि शक्ति की ही आराधना की जाएगी।

नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग अलग 9 रूपों की आराधना की जाती है।

हर जत्न किया जाता है मां को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने का।

नवरात्र पर्व की हिंदू धर्म में खास मान्यता है। ये नौ दिन पूरी तरह से देवी दुर्गा को ही समर्पित होते हैं।

श्री माता मनसा देवी पर चोला अर्पित करने की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया   शुरू’

जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे,अनोखा मंदिर, जहां उल्टा स्वास्तिक बनाने से पूर्ण होती है मन्नत

नई दिल्ली:

आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

दरअसल, हम जिस मंदिर की बात कर रहे है वो खजराना मंदिर है जो मध्य प्रदेश के इंदौर में मौजूद है।

इस मंदिर के बारे में ऐसी मान्यता है कि यहां भगवान गणेशजी के मंदिर के पीछे दीवार पर लोग उल्टा स्वास्तिक चिह्न बनाते हैं एवं इच्छा पूर्ण होने के पश्चात दोबारा आकर सीधा स्वास्तिक बनाते हैं।

अपनी इच्छापूर्ति हेतु ही है लोग यहां आते हैं एवं उल्टा स्वास्तिक बनाकर चले जाते हैं। ऐसा अनेक वर्षों से चला आ रहा है। बताया जाता है कि यहां आने वाले की प्रत्येक इच्छा पूर्ण हाेती है और जातक यहां दोबारा अवश्य आता है। 

इस मंदिर में बुधवार को पूजा का खास प्रावधान है। यहां इस दिन श्रृंगार के पश्चात भगवान गणेशजी की विधिवत आरती एवं भोग लगता है। शाम की आरती देखने हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं।