एंबुलेंस डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी ओर से आ रही गाड़ी से टकराई : Yamuna Expressway

मथुरा में बलदेव क्षेत्र के गांव सुखदेव बुर्ज के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की सुुबह एक कार और एंबुलेंस आमने-सामने टकरा गईं। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई।

कार टूंडला से नोएडा की ओर जा रही थी, जबकि एंबुलेंस दिल्ली से बिहार के लिए शव लेकर जा रही थी। घायलों को जिला अस्पताल से आगरा भेजे जाने की खबर है।

मिली जानकारी के अनुसार नोएडा की ओर से आ रही एंबुलेंस (जेके 02 सीबी 0102) बिहार के लिए शव लेकर निकली थी। एक्सप्रेसवे के चेंज नम्बर 138 के पास किसी वजह से एंबुलेंस बेकाबू होकर डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ पहुंच गई। उसी समय सामने से टूंडला में शादी समारोह से लौटकर दिल्ली जा कार (यूपी 80 सीजी 4860) आ गई। कार में तीन लोग सवार थे। इसमें दोनों ओर से 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं, एक बालिका व अन्य पुरुष हैं।

एक मेजर की चल रही थी अंतिम विदाई तभी आई दूसरे मेजर के शहीद होने की खबर, उत्तराखंड ने फिर खोया ‘लाल’

सोमवार को एक ओर राजौरी आईईडी धमाके में शहीद चित्रेश को आखिरी विदाई दी गई। वहीं दूसरी ओर देहरादून का एक और लाल सीमा पर आंतकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गया।

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के पिंगलिन इलाके में रविवार को आधी रात के बाद शुरू हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मेजर डीएस ढौंडियाल शहीद हो गए हैं। उनका आवास देहरादून के चुक्कुवाला में है। शहादत की खबर के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। शहीद मेजर का संबंध 55 राष्ट्रीय रायफल्स से है। 

पिताजी स्व. ओमप्रकाश ढौंडियाल सीडी एयरफोर्स में थे।

2012 में उनका निधन हो गया था। 

2018 में शहीद का विवाह हुआ था।

उनकी पत्नी नितिका कश्मीरी पंडित हैं।

जानकारी के मुताबिक शहीद का शव आज ही देहरादून पहुंचेगा।

सेना तैयारी में जुट गई है।