मेरी कक्षा- मेरा गौरव अभियान के से नामांकन अभियान को मिलगा और बल- संध्या मलिक

अम्बाला को लॉजिस्टिक हब बनाने की ओर एक कदम बढे: कटारिया

अम्बाला लोकसभा 3 जिलो में रेलवे पुलो के चल रहे 200 करोड़ के काम 31 मार्च 2022 तक पूर्ण हो जाएंगे: कटारिया

For Detailed News-

पंचकूला, 23 जून- केंद्रीय जल शक्ति एवं सामाजिक अधिकारिता राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से भेंट कर अपनी लोकसभा के रेलवे प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की, कटारिया ने बताया कि इस समय करीब 201 करोड़ के  28 आरओबी/आरयूबी/प्लेटफार्म के प्रोजेक्ट उनके लोकसभा क्षेत्र अम्बाला में चल रहे है जो 31 मार्च 2022 तक अगले 9 महीने में पूरे हो जाएंगे।


उन्होंने बताया कि इसमें 4 पंचकूला जिले में और बाकी 12-12 अम्बाला व यमुनानगर जिलो में चल रहे है, इन प्रोजेक्टस के पूरा होंने से आने वाले दिनों में इन क्षेत्र के  आसपास रहने वाले आमजन को बहुत सुविधा होगी।


कटारिया ने बहुत दिनों से लंबित चंडीगढ़ – बद्दी रेल लाइन परियोजना शुरू करने पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जी का धन्यवाद किया, 3 बड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट यमुनानगर से करनाल, यमुनानगर से चंडीगढ़ , यमुनानगर से पटियाला को भी शीघ्र शुरू करने की अपील की है।


कटारिया ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने पंचकूला मेट्रोपोलिटन अथॉरिटी बनाने की घोषणा की है, पंचकुला व यमुनानगर से सटे हिमाचल के दोनों बड़े उद्योगिक क्षेत्र बद्दी व कालाअंब अगर सीधे रेल लिंक से जुड़ जाएंगे तो जहां उद्योगों को बड़ी सुविधा मिलेगी वही क्षेत्र में रोजगार के स्थायी साधन उपलब्ध होंगे, प्रोजेक्ट में होने वाले व्यय भी उद्योगिक उन्नति होने से बहुत जल्दी पूरा हो सकता है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जी ने कटारिया को अपना पूर्ण सहयोग देने का वादा किया है।


कटारिया ने आगे बताया पंचकुला साइड रेलवे स्टेशन के विकास व अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के लिये 2015 में भारत सरकार व फ्रांस में एक समझौता हुआ था उस कार्य को भी गति देने की बात हुई है।

https://propertyliquid.com

उल्लेखनीय है अम्बाला को लाजिस्टिक हब बनाने के प्रयास में कटारिया बहुत दिनों से लगे है, रेल व रोड का एक विस्तृत जाल अम्बाला के आसपास के क्षेत्रों में फैला हो , जिससे पड़ोस के 5-6 राज्यो को लाजिस्टिक की बेहतरीन सुविधाएं अम्बाला में प्राप्त हो सकें।