*Chandigarh nears historic milestone: Final Legacy Waste dump at Dadumajra to vanish, paving way for India’s first Zero-Landfill city*

विधानसभा अध्यक्ष ने किया राम मंदिर का शिलान्यास

पंचकूला, 5 अगस्त-

भाजपा कार्यालय में मानस पाठ, नगर निगम ने मनाई ‘दिवाली’

राम मंदिर शिलान्यास दिवस पंचकूला के लिए भी यादगार लमहें छोड़ गया। राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने बुधवार को यहां अयोध्या की तर्ज पर राम मंदिर का शिलान्यास किया। वे भाजपा और सामाजिक संस्थाओं की ओर से आयोजित मानस पाठ में भी सम्मिलित हुए। वहीं, नगर निगम की ओर से शहर को दीपावली की तरह सजाया गया। सड़क-चौराहों को विशेष रूप से लाइटिंग करके जगमग किया गया। विधानसभा अध्यक्ष 90 के दशक से ही राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे हैं। इसलिए दिनभर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

For Detailed News-

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने बुधवार को दिन की शुरुआत चंडीगढ़ भाजपा मुख्यालय कमलम में आयोजित राम यज्ञ में आहुति डाल कर की। पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से यह आयोजन किया गया था। इसके बाद गुप्ता पंचकूला के सेक्टर 16 स्थित अग्रवाल भवन पहुंचे जहां अग्रवाल सभा ने उनका अभिनंदन किया। सभा के पदाधिकारी अमित जिंदल, मोतीलाल जिंदल और कुलभूषण गोयल ने कहा कि ज्ञान चंद गुप्ता क्षेत्र के जनप्रतिनिधि होने के साथ-साथ सक्रिय समाजसेवी भी हैं। वे निरंतर धार्मिक कार्यों में संलग्न रहते हैं। राम मंदिर आंदोलन में वे शुरू से ही सक्रियता से जुड़े रहे हैं, इसलिए अग्रवाल सभा ने उनका अभिनन्दन करने का निर्णय लिया।

https://propertyliquid.com/

राम मंदिर शिलान्यास दिवस पर मुख्य कार्यक्रम सेक्टर 20 स्थित सनसिटी में हुआ। यहां ज्ञान चंद गुप्ता ने अयोध्या की तर्ज पर राम मंदिर का शिलान्यास किया। इससे पहले यहां वैदिक मंत्रों के बीच भूमि पूजन किया गया। यहां शहर के गणमान्य नागरिकों और रामभक्तों को संबोधित करते हुए विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि राम भारत की राष्ट्रीयता के प्रतीक हैं। आज के दिन अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास भारत की जीत है। आज दिन विदेशी दासता के प्रतीत चिह्नों के स्थानों पर राष्ट्रीय गौरव के जागरण का दिन है। इससे भारत के जन-जन में विश्वास का संचार हुआ है और उसके स्वाभिमान की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि राम भारत की सहिष्णुता और सुशासन के प्रतीक हैं। इस मौके पर अनुज अग्रवाल, कैलाश मित्तल, बृजलाल गर्ग, कमल अवस्थी, राकेश अग्रवाल, राजेंद्र नोनीवाल और सन सिटी के परिवार मौजूद रहे।

इस मौके पर हरियाणा भाजपा की तरफ सेक्टर 2 स्थित पार्टी कार्यालय में रामायण पाठ किया गया। यहां अयोध्या में आयोजित राम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने की व्यवस्था भी की गई। इसे देखने के लिए केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, महामंत्री हरेंद्र मलिक समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

दुल्हन की तरह सजाया शहर

अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास की खुशी में पंचकूला शहर की सड़कों और चौराहों पर उत्सव का माहौल दिखाई दिया। नगर निगम की तरफ यहां सुंदर लाइटिंग की गई तो सामाजिक संस्थाओं ने धर्म ध्वजाएं फहराईं। शाम होते ही शहर के सभी चौकों पर फैंसी लाइटें जगमगा उठीं। इसके लिए नगर निगम ने पहले ही तैयारी कर रखी थी।