Department of Indian Theatre celebrated World Theatre Day

विश्व दिव्यांग दिवस पर हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशानुसार पंचकूला के राजकीय विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त कर रहे दिव्यांग छात्र छात्राओं के लिए ज़िला स्तरीय खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों करवाई गई।

विश्व दिव्यांग दिवस पर हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशानुसार पंचकूला के राजकीय विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त कर रहे दिव्यांग छात्र छात्राओं के लिए ज़िला स्तरीय खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों करवाई गई। इस जिला स्तरीय आयोजन में ज़िले के लगभग 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इन खेलों में प्राइमरी, उपर प्राइमरी व सेकंडरी स्कूलों के दिव्यांग विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

विश्व दिव्यांग दिवस पर हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशानुसार पंचकूला के राजकीय विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त कर रहे दिव्यांग छात्र छात्राओं के लिए ज़िला स्तरीय खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों करवाई गई।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला उपायुक्त मनीता मलिक विशेष तौर पर उपस्थित रही। उन्होंने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। बच्चों द्वारा 100 मीटर, 200 मीटर व लांग जम्प का स्वयं अवलोकन किया । उन्होंने इस अवस्त पर विद्यार्थियों को विश्व दिव्यांग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि दिव्यांग होना कोई दोष नही है। उन्होंने बच्चों को प्रोत्हासित किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विश्व दिव्यांग दिवस पर हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशानुसार पंचकूला के राजकीय विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त कर रहे दिव्यांग छात्र छात्राओं के लिए ज़िला स्तरीय खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों करवाई गई।

विश्व दिव्यांग दिवस पर हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशानुसार पंचकूला के राजकीय विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त कर रहे दिव्यांग छात्र छात्राओं के लिए ज़िला स्तरीय खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों करवाई गई।

इस बारे में जानकारी देते हुए जिला परियोजना अधिकारी सुनीता नैन ने बताया कि विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर आज इन विद्यार्थियों के लिए इन खेलों का आयोजन करना इन बच्चों के आपसी मिलन का एक आयोजन स्वरूप है। इन खेलों में पंचकूला के चारों ब्लॉकों के लगभग 250 बच्चे भाग ले रहे हैं। यह बच्चे दौड़, शॉट पुट , व्हीलचेयर से दौड़, सोलो सांग , सोलो डांस, ग्रुप डांस , ग्रुप सांग आदि करवाये गए। उन्होंने कहा कि इन बच्चों की प्रतिभा देखते बनती है। अगर शरीरिक तौर पर इनमें कमी है , परन्तु यह दिव्यांग विद्यार्थी उन सभी शरीरिक अक्षमताओं से ऊपर उठ कर अपनी प्रदर्शन कर रहे हैं। आज के दिन की बधाई देते हुए उन्होंने समाज के हर वर्ग को इन बच्चों को आगे लाने का प्रयास करना चाहिए।

विश्व दिव्यांग दिवस पर हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशानुसार पंचकूला के राजकीय विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त कर रहे दिव्यांग छात्र छात्राओं के लिए ज़िला स्तरीय खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों करवाई गई।

इन खेलों का आयोजन करने वाले प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर बलबीर ने बताया कि इन खेलों में मुख्यतः एमआर , कम नज़र आने वाले,हियरिंग इम्परिएड बच्चों की 100मीटर व 200मीटर , लांग जम्प व शॉट पुट तथा
ऑर्थोपेडिक बच्चों के व्हीलचेयर दौड़ व व्हीलचेयर शॉटपुट खेले करवाई गई।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोंगिताओं में भाग लेने वाले विधार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी इंदु दहिया, खण्ड शिक्षा अधिकारी बरवाला पूनम शर्मा, खण्ड शिक्षा अधिकारी रायपुररानी सतपाल, खण्ड शिक्षा अधिकारी मोरनी अंजू ग्रोवर व सभी आईडी स्कूलों के प्रधानाचार्य, डीपीई व पीटीआई भी उपस्थित रहे।

खेलों का परिणाम

50 मीटर व्हील चेयर रेस की 6 से 8 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों की प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैक्टर 15 की कुसुम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि इसी वर्ग की लड़कों की प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिंजौर की आकाश राज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के 9 से 12 लैवल में लड़कों के वर्ग में राजकीय उच्च विद्यालय के दीक्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

ओएच अक्षमता की 100 मीटर रेस के 9-12 लैवल की लड़कों की प्रतियोगिता तथा ऊंची कूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनपुर के सुभविन्दर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

एमआर बच्चों की 100 मीटर रेस की तीसरी से पांचवीं के वर्ग में संस्कृति स्कूल सैक्टर 20 के सूरज ने व लड़कियों के वर्ग में राजकीय प्राथमिक पाठशाला मढ़ावाला की जूही ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 6वीं से 8वीं के लड़कियों के वर्ग में राजकीय उच्च विद्यालय बुर्ज कोटियां की अंजली ने तथा लड़कों में संस्कृति मॉडल स्कूल के पीयूष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 9वीं से 12वीं के लड़कियों के वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मल्लाह की पूजा ने व लड़कों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खटोली के मनिंदर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर रेस में तीसरी से पांचवीं कक्षा के लड़कों के मुकाबलों में संस्कृति मॉडल स्कूल सैक्टर 20 के अजय व लड़कियों के वर्ग में राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोटि की किरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 6वीं से 8वीं के लड़कों के वर्ग में राजकीय उच्च विद्यालय किशनगढ़ के सूरज व लड़कियों के वर्ग में राजकीय उच्च विद्यालय बुर्ज कोटियां की अंजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 9वीं से 12वीं के लड़कों के वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चिक्कन के धर्मवीर व लड़कियों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूरी की तमन्ना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शाटपुट में तीसरी से पांचवीं कक्षा के वर्ग में लड़कों में राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरिपुर के गुरविंदर व लड़कियों के वर्ग में राजकीय प्राथमिक पाठशाला खड़क मंगोली की अनामिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 6वीं से 8वीं के लड़कों की प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटि के पृथ्वी व लड़कियों के वर्ग में राजकीय माध्यमिक विद्यालय सैक्टर 25 की रिंकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 9वीं से 12वीं के लड़कों के मुकाबलों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसोला के गुरसेवक ने व लड़कियों के वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थापली की गुड्डी संजना ने पथम स्थान अर्जित किया।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!