नेहरु युवा केंद्र द्वारा जिला स्तरीय सडक सुरक्षा अभियान चलाया गया

29 फरवरी तक  मनाया जाएगा पोषण जागृति पखवाड़ा अभियान

अभियान के अंतर्गत विशेष गतिविधियों का किया जाएगा आयोजन

For Detailed

पंचकूला, 12 फरवरी : पोषण अभियान  के अंतर्गत आज पोषण जागृति पखवाड़ा की शुरूआत की गई,  यह अभियान 29 फरवरी   तक मनाया जाएगा।

 इस अभियान के अंतर्गत विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिसका मुख्य उदेश्य विभाग द्वारा चलाई जा रही  पोषण अभियान योजना के अंतर्गत कुपोषित बच्चों  की पहचान कर उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रखना है।

  इस अभियान के दौरान लोगों को योग सेशन, साइक्लिंग और स्लोगन प्रतियोगिता और पौधारोपण जैसी गतिविधियाँ करवाकर जागरूक किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उदेश्य जन आंदोलन और जन भागीदारी के माध्यम से पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और खाने की स्वस्थ आदतों को बढ़ावा देना है।

 यह कार्यकर्म 15 दिनों के लिए आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही पोषण जागृति पखवाड़ा कुपोषण मुक्त भारत के सपने को साकार करने में मदद करेगा। यह पूरा कार्यकर्म लाइन विभाग  जैसे स्वास्थ्य , शिक्षा ,आयुष , वन विभाग  के सहयोग से प्रदेश भर में मनाया जाएगा।

https://propertyliquid.com