परीक्षार्थियों के लिए जिला प्रशासन ने जारी किया टोल फ्री नंबर

राज्यपाल ने पंचकूला में ‘सामवेद जन-जन तक‘ कार्यक्रम को किया संबोधित

सामवेद के अनुवादक दुर्रानी को दी बधाई 

For Detailed

पंचकूला, 19 जुलाई – हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दतात्रेय ने कहा कि सामवेद का हिन्दी व उर्दू भाषा में अनुवाद करके प्रसिद्ध फिल्मी लेखक इकबाल दुर्रानी ने एक सराहनीय, अनुकरणीय एवं ज्ञानवर्धक कार्य किया किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे देश में हिन्दु मुस्लिम एकता को बल मिलेगा। 

राज्यपाल आज यहां इंद्रधनुष सभागार में महा-अभियान ‘सामवेद जन-जन तक‘ भव्य कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने मंत्रोचारण के बीच दीप प्रजवल्लित कर भव्य कार्यक्रम की शुंरूआत की। 

उन्होंने इकबाल दुर्रानी को बधाई देते हुए कहा कि इस कार्य से उन्होंने समाज में एकता व समरसता को बढावा देने का कार्य किया है। राज्यपाल ने कहा कि उन्होने पहली बार कोविड के दौरान वेद का को पढा तो मालूम हुआ कि यह तो बहुत ही सरल व प्रेरणादायी ग्रन्थ है। 

राज्यपाल ने कहा कि सामवेद हिन्दु धर्म के प्रसिद्ध चार वेदों में से एक है। ‘साम‘ शब्द का अर्थ है ‘गान‘, सामवेद का अर्थ ‘गीत‘ क्योकि इसमें मुख्य गीत-संगीत हैं। सामवेद में यज्ञ, अनुष्ठान और हवन में गाए जाने वाले मंत्र हैं। ऋषि-मुनियांे द्वारा सामवेद को संगीत के साथ गान करके देवताओं की स्तुति की जाती थी। 

इससे पूर्व गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज ने अपने उदबोधन में कहा कि चारों वेदों में से सामवेद आकार व श्लोक संख्या में सबसे छोटा वेद है परंतु वास्तव में यह अत्यधिक महत्वपूर्ण है। स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने वेदों में सामवेद को अपनी विभूति बताया है। उन्होंने कहा कि इकबाल दुर्रानी ने इसका दोनों भाषाओं में अनुवाद करके पूरी मानवता के समक्ष एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। 

इससे पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री अश्वनी चैबे ने कहा कि वेद हमारी भारतीय संस्कृति का प्राचीन ग्रन्थ है। जिस प्रकार आज के युग में आईक्यू बढ रहा है तो ईक्यू कम हो रहा है। उन्होंने इसे संतुलित करने के लिए वेदों का अध्यन को सर्वश्रेष्ठ बताया। 

इस अवसर पर संस्थापक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच डा0 इंद्रेश कुमार ने कहा कि सामवेद सृष्टि की सभी कलाओं को अपने अंदर समाए हुए है। इसमे अनुवाद में मानवीय व ईश्वरीय मुद्रा का सचित्र वर्णन है। उन्होंने बताया कि 14 मार्च 2023 को हिन्दी व उर्दू भाषा में अनुवादित ग्रन्थ का विमोचन सरसंघचालक मोहन राव जी भागवत द्वारा लाल किला के प्राचीर से सम्पन्न हुआ था। दोनो भाषाओं में अनुवादन के लिए उन्होंने इकबाल दुर्रानी को बधाई दी। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त के बाद यह ग्रन्थ सभी के लिए उपलब्ध होगा। 

इस दौरान इकबाल दुर्रानी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सामवेद धर्म की धरोहर नही बल्कि इंसानियत का ग्रन्थ है। उन्होंने इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि स्कूलों में भी इस ग्रन्थ को पढाया जाना चाहिए। 

इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष, श्री ज्ञान चंद गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा दिल्ली कर्म सिंह कर्मा, पंजाब से बाबा भूपेन्द्र सिंह, मुस्लिम राष्ट्रीय संघ के संयोजक मोहम्म्द अफजल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

https://propertyliquid.com

परीक्षार्थियों के लिए जिला प्रशासन ने जारी किया टोल फ्री नंबर

हरियाणा के राज्यपाल ने अंबाला के सांसद स्वर्गीय श्री रतन लाल कटारिया जी के  आवास पर जाकर परिवार का  जाना हाल चाल

For Detailed

पंचकूला, 19 जुलाईः- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, अंबाला के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रहे स्वर्गीय श्री रतन लाल कटारिया जी के पंचकूला स्थित आवास पर जाकर आज उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बंतो देवी एवं समस्त परिवार के साथ आपसी विचार विमर्श किया तथा उनके स्वास्थ्य के प्रति कुशलक्षेम जाना।

श्री बंडारू दत्तात्रेय ने उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बंतो देवी तथा वहां उपस्थित उनके समर्थकों एवं पार्टी के पदाधिकारियों से आपसी जनसंवाद करते हुए कहा कि  स्वर्गीय श्री रतन लाल कटारिया एक वरिष्ठ एवं पुराने राष्ट्रवादी नेता थे तथा वे एक लंबे अरसे से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ नेता के रूप में देश व प्रदेश की सेवा में समर्पित रहे। 

श्री बंडारू दत्तात्रेय ने उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बंतो देवी तथा वहां उपस्थित उनके समर्थकों एवं पार्टी के पदाधिकारियों से आपसी जनसंवाद करते हुए कहा कि स्वर्गीय  श्री रतन लाल कटारिया जमीन से जुड़े एक वरिष्ठ एवं पुराने राष्ट्रवादी नेता थे तथा वे एक लंबे अरसे से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ नेता के रूप में देश व प्रदेश की सेवा में समर्पित रहे। सच्चे अर्थों में श्री कटारिया दलितों, पिछड़ों एवं गरीबों के हमदर्द थे और सदैव उनके कल्याण एवं उत्थान के लिए संघर्षरत रहे।

उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी श्री अटल बिहारी वाजपायी श्री आडवाणी जी भी उन्हें प्यार करते थे और उनकी कार्यशैली की सराहना करते थे ।            

      राज्यपाल ने कहा कि वे आज हरियाणा में जिस भी जिले में जाते हैं लोग उन्हें याद करते हैं और उनके किए गए कार्यों की सराहना करते हैं।

श्री बंडारू दत्तात्रेय ने श्रीमती  बतो देवी कटारिया और कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें उनके दिखाएं मार्ग पर चलकर और उनके बताएं सिद्धांतों को अपनाकर लोगों की सेवा करने की क्षेत्र में आगे आना चाहिए।

 इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता तथा अन्य पदाधिकारियों ने भी महामहिम राज्यपाल  का स्वागत किया।

https://propertyliquid.com

परीक्षार्थियों के लिए जिला प्रशासन ने जारी किया टोल फ्री नंबर

*हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से 31 जुलाई तक कानूनी जागरूकता शिविरों का किया जा रहा आयोजन*

For Detailed

पंचकूला, 19 जुलाई-  हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से 31 जुलाई तक विभिन्न स्थानों पर कानूनी जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुये जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रवक्ता ने बताया कि 21 जुलाई को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रविदास धर्मशाला बरवाला में पैनल एडवोकेट सुश्री प्रोमिला भारद्वाज द्वारा आमजन को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया जायेगा। 

उन्होंने बताया कि आमजन को महिलाओं की शिकायतों के समाधान में राष्ट्रीय महिला आयोग, राज्य/जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण की भूमिका और कार्यों का परिचय दिया जायेगा। इस अवसर पर महिलाएं और संविधान में उनके मौलिक अधिकार, संवैधानिक उपचार (रिट), पारिवारिक कानून में विवाह और तलाक, भरण-पोषण, न्यायिक अलगाव, महिलाएं और संपत्ति का अधिकार के बारे में जागरूक किया जायेगा। इसी प्रकार आपराधिक और नागरिक कानून में अश्लीलता, एसिड हमला, महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाना, घरेलू हिंसा, दहेज हत्या, अपहरण और यौन उत्पीड़न, क्रूरता के बारे में जागरूक किया जायेगा। उन्होंने बताया कि  श्रम कानून में मातृत्व लाभ अधिनियम 1961, कारखाना अधिनियम 1948, समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976 के बारे में बताया जायेगा।

उन्होंने बताया कि महिलाएँ और प्रजनन स्वास्थ्य अधिकार में गर्भ का चिकित्सीय समापन अधिनियम 1971, प्रसवपूर्व निदान तकनीक संशोधन अधिनियम 2002 के बारे में जागरूक किया जायेगा। इसी प्रकार शिविर में मुफ्त कानूनी सहायता और सेवाएं, गिरफ्तारी से पहले और बाद में महिलाओं का अधिकार, गिरफ्तारी का आधार, अपराधों के प्रकार (जमानती और गैर जमानती), गिरफ्तारी वारंट, जमानत के अधिकार सहित गिरफ्तार व्यक्तियों के अधिकार के बारे में भी जागरूक किया जायेगा।

https://propertyliquid.com

परीक्षार्थियों के लिए जिला प्रशासन ने जारी किया टोल फ्री नंबर

पंचकूला में तेज हुआ शिक्षा का उजियारा

एक साल में 3 स्कूलों के बने नए भवन, 3 को मिला पीएमश्री का दर्जा

विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता के प्रयास से नवनिर्माण और मुरम्मत पर खर्चे 4.90 करोड़ 

शिक्षा विभाग के निदेशक ने विस अध्यक्ष को पत्र भेज दिया विकास कार्यों का ब्योरा

For Detailed

पंचकूला, 19 जुलाई-        पंचकूला विधान सभा क्षेत्र में शिक्षा का उजियारा तेज हुआ है। प्रदेश के शिक्षा विभाग ने पंचकूला विधान सभा क्षेत्र के स्कूलों का कायाकल्प करने के लिए मोटी धनराशि खर्च की है। एक वर्ष में 4.56 करोड़ से 3 स्कूलों के जहां नए भवन बनाए गए, वहीं पहले से स्थापित स्कूलों में मुरम्मत और छोटे निर्माण कार्यों पर 33 लाख 96 हजार खर्च किए गए। इस राशि से स्कूलों में शौचालय, चेंजिंग रूम, चहारदिवारी का निर्माण और भूमि को समतल किया गया। विस अध्यक्ष के प्रयासों से बरवाला में 2.52 करोड़ की लागत से कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुंडी में 1.08 करोड़ की लागत से माध्यमिक विद्यालय तथा किशनगढ़ में 96 लाख से स्कूल के नए भवन बनाए गए हैं। वहीं, सेक्टर 15 स्थित राजकीय कन्या व. मा. विद्यालय, बरवाला के राजकीय कन्या विद्यालय और मौली के स्कूल को पीएमश्री का दर्जा भी मिला है। 

विभाग ने सभी कार्यों का विवरण स्थानीय विधायक एवं हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को भेजा है। प्रदेश सरकार में विशेष सचिव एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. अंशज सिंह की ओर से विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को भेजे गए पत्र में कहा है कि राजकीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं में सुधार लाने के लिए विभाग ने पारदर्शी प्रक्रिया को अपनाते हुए निष्ठापूर्वक प्रयास किया है। 

इस पत्र के साथ पंचकूला विधान सभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में वर्ष 2022-23 में किए गए निर्माण कार्यों की सूची भी भेजी गई है। विभाग ने पंचकूला के सेक्टर-15 स्थित राजकीय कन्या व. मा. विद्यालय में 2 लाख 32 हजार रुपये से स्टाफ के लिए शौचालय, 2 लाख 76 हजार रुपये से छात्राओं के लिए शौचालय तथा 3 लाख रुपये खर्च कर चेंजिंग रूम बनाया है।

इसी प्रकार सेक्टर 6 के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक लाख 90 हजार रुपये से चहारदिवारी, 60 हजार रुपये भूमि को समतल किया गया तथा 50 हजार रुपये से कमरों की मुरम्मत तथा सफेदी की गई। 

सेक्टर 20 के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 11 लाख 55 हजार रुपये से पानी की टंकी, कमरों का फर्श और छत पर टाइलें लगाई गई। 

देवी नगर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में 2 लाख 53 हजार रुपये से बरामदा बनाया गया। खटौली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 2 लाख 80 हजार रुपये से चहारदिवारी बनाई गई। बरवाला और बतौड़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में 3-3 लाख रुपये से बाला एड योजना के तहत कार्य हुए।  

गौरतलब है कि स्कूलों में 25 लाख रुपये तक के काम विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा किए जाते हैं। इससे अधिक राशि वाले कार्य हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के माध्यम करवाए जाते हैं।

https://propertyliquid.com