सरकार विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दे रही ऋण 

हरियाणा सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से भवन एवं सन्निर्माण श्रमिकों को कई तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं।

चण्डीगढ़, 17 जनवरी-

हरियाणा सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से भवन एवं सन्निर्माण श्रमिकों को कई तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। हरियाणा भवन एवं सन्निर्माण श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिकों की बेटी की शादी के लियेे 51,000 रुपये की राशि कन्यादान के रूप में दी जा रही है। यह राशि श्रमिक की तीन बेटियों तक दी जाती है। इसी तरह, मकान की खरीद अथवा निर्माण हेतु 2 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण तथा मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत श्रमिक की मृत्यु पर 5 लाख रुपए सहायता राशि भी प्रदान की जाती है।

For Detailed News-

एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड द्वारा विधवा पैंशन के तहत 2 हजार रुपए प्रति माह, मातृत्व लाभ के लिए 36 हजार रुपए, पितृत्व लाभ के लिए 21 हजार रुपए, कामगारों को 5 वर्ष में एक बार नए औजारों  की खरीद  हेतु 8 हजार रुपए, पंजीकृत महिला कामगारों को उनकी सदस्यता के नवीनीकरण के समय साड़ी, सूट, चप्पल, रेन कोट, छाता, रबड़ मैट्रेस, बर्तन तथा नैपकीन आदि खरीदने के लिए 5100 रुपए की राशि दी जाती है। इसी तरह, कामगारों को साइकिल खरीदने के लिए 3 हजार रुपए की वित्तीय राशि जबकि महिला श्रमिक को सिलाई मशीन दी जाती है।


उन्होंने बताया कि पंजीकृत कामगार व उसके परिवार के 4 सदस्यों को चार वर्ष में एक बार धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण हेतु रेलवे की द्वितीय श्रेणी व साधारण रोडवेज बसों का किराया दिया जाता है। इसी तरह, पंजीकृत कामगारों के जो बच्चे मेडिकल अथॉरिटी द्वारा 50 प्रतिशत या इससे अधिक शारीरिक अथवा मानसिक रूप से अक्षम व दिव्यांग घोषित किए गए हैं, उन्हें 2 हजार रुपए प्रति माह सहायता राशि दी जाती है। कार्यस्थल पर किसी दुर्घटना में स्थाई रूप से दिव्यांग होने पर पंजीकृत कामगार को दिव्यांग प्रतिशतता के आधार पर डेढ़ से 3 लाख रुपये तक की एकमुश्त वित्तीय सहायता दी जाती है। किसी संक्रामक बीमारी या कार्य स्थल पर दुर्घटना के कारण दिव्यांग होने पर उसे 3 हजार रुपये प्रतिमाह पैंशन भी दी जाती है।

https://propertyliquid.com


प्रवक्ता ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर-1800-18

सरकार विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दे रही ऋण 

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला पंचकूला की कार्यकारिणी का चुनाव आज खण्ड बरवाला के मट्ठा वाला स्कूल में किया गया।

पंचकूला –

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला पंचकूला की कार्यकारिणी का चुनाव आज खण्ड बरवाला के मट्ठा वाला स्कूल में किया गया।इस चुनाव प्रक्रिया में अमित छाबड़ा जिला प्रधान अम्बाला,राजिंदर  सुरकी ,पूर्व प्रधान  पानीपत,रविंदर कुमार जिला प्रधान पानीपत बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

For Detailed News-

इस कार्यकारिणी का चुनाव राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा के सविधान अनुसार  करवाया गया और यह कार्यकारिणी आगामी  तीन वर्षों के लिए प्राथमिक शिक्षको के हित एवम उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए कार्य करेगी।सबसे पहले जिला प्रधान का चुनाव किया गया जिसमें मोरनी खण्ड प्रधान राजेश भँवरा ने गोपी चंद  को  पुनः  जिला प्रधान बनाने  का  प्रस्ताव रखा।जिसका अनुमोदन खण्ड बरवाला प्रधान जसमेर राणा ने किया। जिला महासचिव के पद पर रूपेश कौशिक,जिला कोषाध्यक्ष बाबू राम ,अशोक नेहरा वरिष्ठ उप प्रधान, राजेश आदिवाल संगठन सचिव,पवन कौशिक उप प्रधान, अमर नाथ टिककर प्रचार सचिव,प्रदीप राणा  प्रेस सचिव,राम कुमार वर्मा ऑडिटर,शालिनी शर्मा, महिला विंग उप प्रधान, सुजीत कुमार,रणबीर तंवर,ब्रिज किशोर,मुश्ताक अली को सरंक्षक, प्रदीप भारद्वाज सलाहकार, परवीन विरोधिया  सह सचिव, अजय कुमार उप प्रधान,ईश्वर सैनी सरंक्षक नियुक्त किये गए।इस अवसर पर राजेश शर्मा पूर्व राज्य प्रधान,परवीन बेनीवाल प्रधान ब्लॉक पानीपत,संजय कुमार पूर्व राज्य सचिव भी बतौर अतिथि उपस्थित रहे।जिला कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संम्पन होने के पश्चात श्री अमित छाबड़ा जिला अम्बाला प्रधान ने नव नियुक्त कार्यकारिणी को पद की शपथ दिलवाई। जिला प्रधान गोपी चंद ने उपस्थित सभी अध्यापकों  का आभार प्रकट किया और सभी  अध्यापकों को  विश्वास दिलाया कि उनकी टीम पहले की तरह दिन रात शिक्षकों  की भलाई के लिए कार्य करेगी।

https://propertyliquid.com