*MP Manish Tewari inaugurates Open Air Gym at Central Park, Sector 63, Chandigarh*

फुटबॉल अकादमी के लिए 40 खिलाड़ी चुने जाएंगे, ट्रायल 28 व 29 को


सिरसा 26 जून।


                खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा तेजली खेल परिसर यमुनानगर में 40 फुटबॉल खिलाड़ी के लिए आवासीय खेल अकादमी खोली जा रही है। इसके लिए जिले के अंडर-17 व अंडर-19 के खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा।

For Sale


              कार्यकारी जिला खेल अधिकारी एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कुमार बेनीवाल ने बताया कि ट्रायल चयन के लिए पंजीकरण 28 जून को सुबह आठ से नौ बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि अण्डर-19 के लिए खिलाड़ी का जन्म एक जुलाई 2004 से 30 जून 2004 तक तथा अण्डर-17 के लिए खिलाड़ी का जन्म एक जुलाई 2004 से 30 जून 2007 तक होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र की मूल प्रति व फोटो प्रति, दसवीं कक्षा का मूल प्रमाण पत्र व फोटो प्रति तथा दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लानी होंगी। खिलाडिय़ों को फुटबाल किट में ही पहुंचना होगा। 


                उन्होंने बताया कि अंतर्राष्टï्रीय / राष्टï्रीय प्रतियोगिता में पदक व प्रतिभागिता तथा राज्य / जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों का आवासीय अकादमी में चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यमुनानगर में व्यक्तिगत रुप से पहुंच कर या 01732237843 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Watch This Video Till End….

*MP Manish Tewari inaugurates Open Air Gym at Central Park, Sector 63, Chandigarh*

श्रम विभाग की ओर से 50 महिलाओं मिली नि:शुल्क सिलाई मशीन

सिरसा 26 जून।

हरियाणा भवन एवं सनिर्माण कर्मकार बोर्ड के सदस्य रोहताश जांगड़ा ने लाभार्थियों को वितरित की सिलाई मशीन


                हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड के सदस्य रोहताश जांगड़ा ने कहा कि हरियाणा की महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करके समाज और प्रदेश की उन्नति में सक्रिय भूमिका निभा रही है। महिलाएं हमारे समाज की धूरी हैं और महिलाओं की रचनात्मक भूमिका के बगैर घर, समाज और राष्ट्र की कल्पना करना संभव नहीं है। इसी कड़ी में महिलाओं को स्वराजगार स्थापना के उदेश्य से सिलाई मशीन वितरित की गई हैं। 


                वे आज स्थानीय श्रम विभाग कार्यालय के प्रांगण में 50 महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीन वितरण करने उपरांत संबोधित कर रहे थे। श्री जांगड़ा ने श्रम विभाग द्वारा क्रियांवित की जा रही योजनाओं के बारे में मौजूद श्रमिकों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की सोच है कि समाज के कमजोर, पिछड़े व अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से जोडऩा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गरीब व्यक्ति को आर्थिक मजबूती देना है। वर्तमान सरकार द्वारा श्रमिकों के उत्थान व कल्याण के लिए अनेक योजनाएं क्रियांवित की है ताकि धरातल स्तर तक के लोगों को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों के मध्य जाकर उनकी समस्याओं का समाधान ही नहीं कर रही बल्कि उन्हें सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं से भी लाभांवित किया जा रहा है।

For Sale


                उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए विभाग द्वारा अनेकों योजनाएं चलाई जा रही है जिनमें मातृत्व लाभ, पितृत्व लाभ, कन्यादान योजना, बच्चों की शादी पर सहायता, शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता, मु यमंत्री महिला श्रमिका स मान योजना, सिलाई मशीन योजना, औजार, साईकिल भत्ता, पैतृक घर जाने पर, मु त भ्रमण सुविधा, स्वास्थ्य बीमा योजना, चिकित्सा सहायता, घातक बीमारियों के ईलाज के लिए वित्तीय सहायता, अक्षम बच्चों को वित्तीय सहायता, पैंशन, पारिवारिक पैंशन, अपंगता पैंशन, मृत्यु सहायता, मु यमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना, दाह संस्कार हेतु आर्थिक सहायता, अपंजीकृत श्रमिक की मृत्यु पर आर्थिक सहायता, मकान खरीद/निर्माण हेतु ऋण तथा मृतक पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता आदि शामिल है। इस मौके पर चेयरमैन मार्केट कमेटी डिंग राजबीर गोदारा सहित श्रम विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। 

Watch This Video Till End….

*MP Manish Tewari inaugurates Open Air Gym at Central Park, Sector 63, Chandigarh*

्पीएचसी व सीएचसी पर मिलेगी नि:शुल्क योग सेवाएं : उपायुक्त

सिरसा 26 जून।

एबीवाई योजना के तहत जिला के पीएचसी, सीएचसी व सब सैंटरों पर दी जा रही हैं 12 स्वास्थ्य सुविधाएं             

  जिला में स्थापित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(पीएचसी), शहरी स्वास्थ्य केंद्र(यूएचसी) तथा उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों को योग सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके लिए खेल विभाग के माध्यम से इस कार्य के लिए 23 योग प्रशिक्षकों की सेवाएं ली जाएंगी।


                यह जानकारी उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने आज आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों की कार्य प्रणाली की समीक्षा करते हुए दी। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. गोविंद गुप्ता, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. गिरीश चौधरी, डॉ. वीरेश भूषण, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रचना सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। 

उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने की एबीवाई योजना के तहत संचालित स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों कार्य प्रणाली की समीक्षा


                उपायुक्त ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्ेश्य देश के हर व्यक्ति को आरोग्य प्रदान करना है। हर व्यक्ति तक योजना के व्यापक लाभ के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र व उप स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर लोगों को 12 प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इन्हीं सुविधाओं में योग भी एक हैं। अब इन केंद्रों पर योग प्रशिक्षक क्लासिज लगाकर लोगों को योग क्रियाएं सिखाकर उन्हें स्वास्थ्य प्रदान करने का काम करेंगे। इस पर उन्होंने आयुर्वेदिक अधिकारी को खेल विभाग से संपर्क करके इस दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 

For Sale


                उपायुक्त ने बैठक में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्राथमिक चिकित्सा, सामुदायिक स्वास्थ्य तथा उप स्वास्थ्य केंद्रों पर दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की एक-एक कर जानकारी ली। सिविल सर्जन ने बताया कि योजना के तहत निर्धारित 12 स्वास्थ्य सुविधाओं में केवल योग को छोड़कर सभी स्वास्थ्य सेवाएं लोगों को मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि योग प्रशिक्षकों की सेवाओं के लिए आयुष विभाग के माध्यम से खेल विभाग से संपर्क किया गया है। जल्द ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सप्ताह में दो दिन योग की क्लासिज लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिला में 13 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 5 सामुदायिक चिकित्सा केंद्र तथा 12 उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापित हैं, जिनमें स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। 


                उपायुक्त ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सभी स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों तक पहुंचे इसके लिए प्रशासन की ओर से जो भी अपेक्षित मदद की जरूरत हो उसके लिए अवगत करवाएं। उन्होंने सामान्य अस्पताल में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


ये स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं:
                गर्भावस्था और बच्चे के जन्म में देखभाल,नवजात और अनंत स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं,बचपन और किशोर स्वास्थ्य देखभाल सेवा,परिवार नियोजन, गर्भनिरोधक सेवा और अन्य प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं,संचारी रोगों का प्रबंधन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, तीव्र साधारण बीमारियों और मामूली बीमारियों के लिए सामान्य रोगी देखभाल, गैर-संचारी रोगों की जांच, रोकथाम, नियंत्रण और प्रबंधन, आम नेत्र और ईएनटी समस्याओं की देखभाल, बुनियादी मौखिक स्वास्थ्य देखभाल,बुजुर्ग और उपशामक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं, जलने और आघात सहित आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं तथा मानसिक स्वास्थ्य रोगों की जांच आदि स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

Watch This Video Till End….

*MP Manish Tewari inaugurates Open Air Gym at Central Park, Sector 63, Chandigarh*

IGNOU – MBA & B.Ed. Entrance Test on 27th July, 2019

Chandigarh:

It is for the information of all the aspirants who intend to go for MBA or B. Ed. Programmes of Indira Gandhi National Open University (IGNOU) that the entrance test of the University towards admission into these programmes for batch commencing January, 2020 is scheduled for conduct on 27th July, 2019 (Morning session). This time the entrance test will be conducted by National Testing Agency (NTA) and it will be a Computer Based On-Line entrance test. Registration for the entrance test will be on-line. Aspirants are advised to visit the website of NTA (www.ntaignou.nic.in ) for online submission of the application form. No application form in hard copy will be accepted. The last date of registration is 1st July, 2019

[responsivevoice_button voice=”UK English Female” buttontext=”Listen to Post”]

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) जनवरी, 2020 सत्र के लिए प्रबंधन एवं बी. एड. कार्यक्रमों

में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा  शनिवार, 27 जुलाई, 2019 को प्रातः  10:00 बजे  से  दोपहर  01:00 तक

आयोजित की जाएगी। डॉ. अनिल कुमार डिमरी, क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू क्षेत्रीय केंद्र (चंडीगढ़) ने बताया कि

इस बार प्रवेश परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (एन. टी. ए.)  द्वारा  किया जायेगा। इच्छुक

अभियार्थी अपना पंजीकरण वेबसाइट www.ntaignou.nic.in पर दिनांक  01 जुलाई, 2019 तक  कर सकते हैं।