पद्म भूषण व पद्मश्री के लिए ऑनलाइन नामांकन करने के लिए आवेदन

13 से 15 अगस्त तक लहराया जायेगा हर घर तिरंगा

-उपायुक्त ने तिरंगा लगे लगभग 200 आॅटो रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

For Detailed

 

पंचकूला, 3 अगस्त- हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलावासियों को घर-घर तिरंगा लहराने के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से आज उपायुक्त श्री महावीर कौशिक ने होटल वेला विस्टा के पीछे स्थित मैदान से तिरंगा लगे लगभग 200 आॅटो रिक्शा को रवाना किया।


उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लहराया जाना है। उन्होंने सभी आॅटो रिक्शा चालको से अपील की कि वे स्वयं भी इस अभियान का हिस्सा बने और आॅटो में बैठने वाली सवारियों को भी हर घर तिरंगा का संदेश दें। उन्होंने कहा कि जिला के हर राशन डिपो पर तिरंगे की व्यवस्था की गई है और कोई भी व्यक्ति मात्र 20 रुपये में झंडा प्राप्त कर सकते है। हर घर झंडा लहराने के साथ साथ हमारा उद्देश्य राष्ट्र ध्वज का सम्मान व उसकी रक्षा करना भी है।

https://propertyliquid.com/properties/la-mer/


नगर निगम के हर घर तिरंगा के नोडल अधिकारी विकास कौशिक ने बताया कि पंचकूला में लगभग 92 हजार घरों पर झंडा लहराने का लक्ष्य रखा गया है।

ttps://propertyliquid.com/


इस अवसर पर आॅटो यूनियन पंचकूला के प्रधान राजकुमार चावला तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।