*Prime land freed from encroachments in Manimajra by MC Chandigarh*

हर घर तिरंगा महोत्सव का उद्देश्य आमजन मानस में देश भक्ति से जोडऩा : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

– त्योहारों व पर्वों के साथ-साथ हमें पूरे उत्साह के साथ मनाने चाहिए राष्ट्रीय पर्व : उपायुक्त अजय सिंह तोमर


– आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर हर नागरिक अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर शान से फहराए तिरंगा : उपायुक्त


– 13 से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा हर घर तिरंगा महोत्सव


सिरसा, 17 जुलाई।

For Detailed News


प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हजारों सालों के संघर्ष के बाद तथा हजारों लोगों की कुर्बानी के परिणाम स्वरूप हमें आजादी मिली है। उन सबके प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हुए हर घर तिरंगा महोत्सव में आमजन मानस देश भक्ति की भावना से जुड़कर स्वयं अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराएं। त्योहारों और पर्वों के साथ-साथ हमें पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय पर्वों को भी मनाना चाहिए, ताकि सभी में देश भक्ति की भावना और अधिक प्रबल हो।
          मुख्यमंत्री मनोहर लाल हर घर तिरंगा महोत्सव को लेकर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश भर के उपायुक्तों से चर्चा कर रहे थे। इस मौके पर मुख्य सचिव संजीव कौशल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डा. अमित अग्रवाल भी मौजूद रहे। महानिदेशक डा. अमित अग्रवाल ने हर घर तिरंगा महोत्सव को मनाने की विस्तृत जानकारी पीपीटी के माध्यम से वीसी में दी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हर घर तिरंगा महोत्सव 13 से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा। इस महोत्सव में युवाओं को विशेष तौर से जोड़ा जाए, ताकि उन्हें प्रेरणा मिले और उनमें देशभक्ति का संचार हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महोत्सव को मनाने का आह्वान किया है। इस महोत्सव में सामाजिक, धार्मिक व स्वैच्छिक संस्थाओं के साथ-साथ आमजन को अपने घरों में तिरंगा फहराकर इसे जन आंदोलन का रूप देना चाहिए। इसके अलावा प्रदेश के सभी कुलपति अपने-अपने विश्वविद्यालयों के सभी भवनों पर तिरंगा स्थापित करवाना सुनिश्चित करें और छात्र भी अपने आसपास देश भक्ति की भावना संचारित करते हुए अपने घरों व आस पड़ोस में तिरंगा फहराएं।


उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बताया कि जिला में 3 लाख से अधिक घरों पर आमजन मानस के सहयोग से तिरंगा फहराया जाएगा। आगामी 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा महोत्सव में घरों के साथ-साथ जितने भी सरकारी भवन हैं, उन सभी पर तिरंगा फहराया जाएगा। उन्होंने आमजन से भी आह्वान किया कि देश भक्ति के प्रति अपनी जिम्मेदारी व कृतज्ञता प्रकट करते हुए इस महोत्सव के तहत अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराएं।


उपायुक्त ने वीडियो कॉफ्रेंस के उपरांत अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस महोत्सव के आगाज से पहले सप्ताह ही मैराथन, रैली, पद यात्राएं, साइकिल यात्राएं तिरंगा झंडा के साथ निकाली जाए, ताकि आमजन मानस को जागरूकता मिले और एक देश भक्ति का माहौल पूरे देश में बनें। घरों के साथ-साथ जितने भी व्यापारिक प्रतिष्ठान, सरकारी भवन व अन्य बिल्डिंग हैं, उन सभी पर देश की शान तिरंगा फहराना चाहिए। सभी राजनीतिक दल भी देश के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए इस महोत्सव में अपनी भागीदारी करें और सभी तिरंगा फहराकर महान शहीदों को नमन करें। इस मौके पर आरटीए हीरा सिंह, डीएफएससी सुरेंद्र सैनी, जिला शिक्षा अधिकारी संत कुमार, डीआईओ सिकंदर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

ttps://propertyliquid.com/