*Chandigarh MC celebrates its foundation day*

हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता जी नाड्डा साहब गुरुद्वारा में गुरु नानक देवजी के 551वे पर्व पर संबोधित करते हुए

पंचकूला 30 नवंबर-     हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने आज गुरुनानकजी के 551वे गुरुपर्व पर जिले के गुरुद्वारा नाडा साहिब में माथा टेका और जिलावासियों को गुरुपर्व की लख लख बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुरुनानकजी ने हजारों साल पहले जो शिक्षा आदर्श हमें दिए थे वो आज भी सार्थक है और हमें गुरुनानकजी के आदर्शो पर चलना चाहिए और उनके द्वारा दी गई शिक्षा का ज्यादा से ज्यादा लोगो में प्रचार करना चाहिए।  गुरुनानकजी ने ही लंगर प्रथा शुरू की थी वो भारत में ही है विश्व में भी लंगर लगाया जाता जिससे जरूरतमंद लोगो की भी मदद हो जाती है। गुरुनानकजी ने सनातन मत की मूर्तिपूजा की शैली के विपरीत एक परमात्मा की उपासना का अलग मार्ग मानवता को दिया, उन्होंने हिन्दू धर्म में फ़ैली कुरीतियों का सदा विरोध किया।   

For Detailed News-

        उन्होंने कहा कि कोरोना के इस गंभीर समय में जहा विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना को  महामारी घोषित किया और भारत सरकार, गृह मंत्रालय और एमएचए की गाईडलाईन है दो गज की दूरी मास्क जरूरी सभी को इसकी पालना करनी चाहिए। कोरोना का प्रकोप अभी खत्म नहीं हुआ है अभी तो मास्क ही वैक्सीन है का पालना करनी चाहिए।     

          इस अवसर पर उनके साथ बीजेपी के पूर्व जिला प्रधान दीपक शर्मा,उपाध्यक्ष उमेश सूद, बीजेपी युवा मोर्चा के नरेंदर लवाना,यूथ अकाली दल के प्रधान मलविंदर सिंह बेदी, हेड ग्रंथि जगजीत सिंह, जागीर सिंह आदि मौजूद थे।  

 https://propertyliquid.com    


  इसके बाद हरियाणा  विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने सेक्टर -7 के गुरुद्वारा में शीश नवाजा वहा मौजूद सभी संगतो  को गुरुपर्व की बधाई दी।       

      इस अवसर पर उनके साथ बीजेपी के पूर्व जिला प्रधान दीपक शर्मा, गुरुद्वारा के प्रधान कंवरपाल सिंह उपप्रधान प्रोफेसर गुरेंदर सिंह, जनरल सचिव पी एस सांगा, सचिव सतेंदर पाल आदि मौजूद थे।