हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुश्पांजलि की अर्पित
– हम सभी को भगवान परशुराम द्वारा दिखाए भाईचारे और सदभावना के रासते पर चलना चाहिए-ज्ञानचंद गुप्ता*
*- श्री गुप्ता ने अपने स्वैच्छिक कोष से जागृत ब्राह्मण सभा को 11 लाख रूपए की राशि देने की करी घोघणा*
*-राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने ब्राह्मण सभा को लाईब्रेेरी के लिए अपने निजी कोष से 10 लाख रूपए की राशि देने की करी घोषणा*
पंचकूला, 22 अप्रैल- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने आज भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर सेक्टर 12ए स्थित परशुराम भवन में जागृत ब्राह्मण सभा (पंजीकृत) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और कहा कि हम सभी को भगवान परशुराम द्वारा दिखाए गए भाईचारे और सदभावना के रासते पर चलना चाहिए। इस अवसर पर श्री गुप्ता ने अपने स्वैच्छिक कोष से जागृत ब्राह्मण सभा को 11 लाख रूपए की राशि देने की घोघणा की।
इस अवसर पर हरियाणा शिवालिक विकास विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देवी नगर व पूर्व उपायुक्त एवं वित्त विभाग के सचिव श्री महावीर कौशिक भी उपस्थित थे।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने परशुराम जयंती व अक्ष्य तृतीय के पावन अवसर की प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकमनाएं दी। इस अवसर पर कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम की जयंती पर वे हर वर्ष परशुराम भवन में आते रहे हैं। भगवन परशुराम ने शस्त्र और शास्त्र की शिक्षा का पूरे समाज में संचार किया। उन्होंने कहा कि शास्त्र में लिखे प्रवचनों को धारण करके समाज का कल्याण किया जा सकता है वहीं दूसरी और समाज में फैली कुरीतियों को शस्त्र द्वारा खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोई इंसान छोटा-बड़ा या उंची-नींची जाति का नहीं होता, मनुष्य अपने अच्छे कर्मों द्वारा अपनी जाति निर्धारित करता है। उन्होंने बताया कि जब श्री राम सागर पार कर रहे थे, सागर ने भगवान राम के रास्ते में रूकावटें पैदा की। भगवान राम ने शस्त्र का प्रयोग कर समंदर के गुस्से को शांत किया और सागर पार किया। उन्होंने कहा कि जागृत ब्राह्मण सभा गरीब व बेसहारा बच्चों को शिक्षा देकर और रक्तदान करवाकर पुण्य का कार्य करती है। किसी भी व्यक्ति द्वारा दान किया गया रक्त समाज के किसी भी वर्ग के व्यक्ति की जान बचा सकता है।
श्री गुप्ता ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सभी धर्मों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करने के साथ-साथ देश के नागरिकों को भाईचारे व समरसता का समरसता का संदेश दिया है। प्रधानमंत्री के प्रयासों से ही आज अयोध्या में श्री राममंदिर का भव्य निर्माण कार्य पूरा होने जा रहा है जो हम सभी के लिए गर्व की बात है। श्री गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने महापुरूषों जैसे- सरदार बल्लभ भाई पटेल, डॉ. भीम राव अंम्बेडकर, महाराजा अग्रसेन, महाश्रि वाल्मिकी इत्यादि की जयंती मनाने पर पूरा जो दिया। आज पूरे देश में भगवान परशुराम की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जागृत ब्राह्मण सभा के महासचिव विकास कौशिक एक युवा एवं तेजस्वी व्यक्ति हैं। उन्होंने जब से सभा का कार्यभार संभाला है तब से वे उनके तथा अन्य नेताओं के साथ संपर्क में रहते हैं तथा सभा के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं।
इस अवसर पर जागृत ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष एमपी शर्मा व महासचिव विकास कौशिक ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष को मोमेंटो और पटका पहना कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने भगवान परशुराम पर अपने विचार प्रस्तुत करने पर हिमांगी शर्मा और अन्य क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया।
भगवान परशुराम जयंती के मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर आर्शीवाद लिया। उन्होंने जागृत ब्राह्मण सभा को लाईब्रेेरी के लिए अपने निजी कोष से 10 लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज ब्राह्मण समाज को एक होकर कार्य करने और सकारात्मक सोच के साथ 36 बिरादरी को साथ लेकर आगे बढने की जरूरत है। ब्राह्मण समाज अपनी बुद्धि और अपने गुणों द्वारा समाज का मार्गदर्शन करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें पंचकूला से काफी स्नेह है और पंचकूलावासियों से उन्हें आर्शीवाद भी मिला है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के सामने ब्राह्मण समाज की 13 मांगें रखी थी जिसमें से 10 मांगों को मुख्यमंत्री ने तुरंत स्वीकृत कर दिया और उनमें से 3 मांगें पूरी हो चुकी हैं बाकियों पर बड़े स्तर पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी को भगवान परशुराम द्वारा दिखाए गए आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए।
इस अवसर पर डॉ. रमणीक कृष्ण जी महाराज ने राम व कृष्ण कथा व भगवान परशुराम के दिये गए उपदेशों को आये हुए श्रद्धालुओं को विस्तार से सुनाया और स्वामी संपूर्णानंद जी महाराज ने भी भगवान परशुराम द्वारा जीवन में किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर हरियाणा बाल कल्याण विभाग की मानद महासचिव रंजीता मेहता, पूर्व वाईस चांसलर राधेश्याम शर्मा, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, पार्षद हरेन्द्र मलिक, सोनिया सूद, जय कौशिक, मंडल महामंत्री प्रमोद वत्स, जागृत ब्राह्मण सभा के वित्त सचिव जीसी कौशिक, संयुक्त सचिव राजेश तथा अन्य गणमानय व्यक्ति उपस्थित थे।