46 PU Faculty shines among “TOP 2% SCIENTISTS OF THE WORLD”

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद पंचकूला की व्हील चेयर माॅडल सोम्या ठाकुर को अपने सपनों को साकार करने की बंधी आस

– मिस व्हील चेयर वल्र्ड इंडिया 2022 के फाईनलिस्ट के रूप में सोम्या का हुआ है चयन

– विधानसभा अध्यक्ष ने सोम्या को  कंटैस्ट में भाग लेने के लिए हर संभव सहायता देने का दिया आश्वासन

– सोम्या ठाकुर ने श्री गुप्ता से हवाई यात्रा के लिए सपोंसरशिप, लाॅजिस्टिक व अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का किया था अनुरोध

– सोम्या अपने आत्मविश्वास और दृढ निश्चय के बल पर दूसरी अन्य बेटियों के लिए बनी रोल माॅडल-गुप्ता

For Detailed News



पंचकूला, 12 जुलाई- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता से मुलाकात के बाद पंचकूला की 27 वर्षीय व्हील चेयर माॅडल सोम्या ठाकुर को अपने सपनों को साकार करने की आस बंधी है। विधानसभा अध्यक्ष ने सोम्या को मैक्सिको में अक्तूबर माह में होने वाले मिस व्हील चेयर वल्र्ड 2022 कंटैस्ट में भाग लेने के लिए हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। इस प्रतियोगिता में मिस व्हील चेयर वल्र्ड इंडिया 2022 के फाईनलिस्ट के रूप में सोम्या का चयन हुआ है।

विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सेक्टर 17 स्थित निवास स्थान पर आयोजित किए गए जनता दरबार में पहुंची सोम्या ठाकुर ने श्री गुप्ता से इस वर्ष मैक्सिको मे 23 से 29 अक्तूबर, 2022 तक आयोजित होने वाले मिस व्हील चेयर वल्र्ड 2022 कंटैस्ट में भाग लेने के लिए हवाई यात्रा के लिए सपोंसरशिप, लाॅजिस्टिक, ग्रूमिंग सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया था ।

श्री गुप्ता ने सोम्या को मिस व्हील चेयर वल्र्ड इंडिया 2022 के फाईनलिस्ट के रूप में चयनित होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सोम्या, मैक्सिको में अक्तूबर माह में होने वाले मिस व्हील चेयर वल्र्ड 2022 कंटैस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी जो कि पंचकूला के साथ-साथ हरियाणा के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बचपन से लोको मोटर डिसेब्लिटी से ग्रस्त सोम्या ने हार नहीं मानी और अपने आत्मविश्वास के बलबूते पर अनेक मुकाम हासिल किए। इस बीमारी की वजह से सोम्या के पैरों के मसल कमजोर पड़ गए हैं, जिसकी वजह से वह अपने शरीर का वज़न नहीं उठा पाती और व्हील चेयर का सहारा लेेने के लिए मजबूर हैं, परंतु इस दिव्यांगता को नजरअंदाज करते हुए सोम्या अपने आत्मविश्वास और दृढ निश्चय के बल पर दूसरी ऐसी अन्य बेटियों के लिए रोल माॅडल बनी हैं जिन्हें सहानुभूति की नहीं बल्कि आगे बढने के लिए एक मौके की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज बहुत से ऐसे उदाहरण हैं जहां हमारी विशेष आवश्यकता वाली बहन-बेटियों ने देश और विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे सोम्या को उनके सपनों की उड़ान भरने के लिए हर संभव सहायता करेंगे ताकि वह विश्व में भारत के साथ-साथ हरियाणा और पंचकूला का नाम रोशन कर सके।

ttps://propertyliquid.com/

सोम्या ठाकुर ने श्री ज्ञानचंद गुप्ता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष जनता दरबार के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का समाधान कर नेक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें इस वर्ष मैक्सिको में होने वाले मिस व्हील चेयर वल्र्ड 2022 कंटैस्ट में भारतीय तिरंगा लहराने और अपनी प्रतिभा व सुंदरता को प्रदर्शित करने का अवसर मिला है। उन्होंने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए भारत से 100 से अधिक प्रतिभागियों के साथ अप्लाई किया था। कई राउंड के इंटरव्यू के बाद इस प्रतियोगिता में मिस व्हील चेयर वल्र्ड इंडिया 2022 के फाईनलिस्ट के रूप में उनका चयन हुआ है। भारत के अलावा 27 अन्य देशों के प्रतिभागी भी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें आशा है कि वे इस प्रतियोगिता को जीत कर भारत का नाम विश्व मे रोशन करेंगी। सोम्या ने बताया कि उन्होंने अपनी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा पंचकूला के सतलुज पब्लिक स्कूल से की है। वर्तमान में वह एक निजी कंपनी में बतौर एच.आर. प्रोफैशनल कार्यरत हैं।