State-Level Workshop on AISHE Survey 2024–25 Concludes in Panchkula

हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज परिवार सहित साकेतड़ी के प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान शिव की करी पूजा

-राज्यपाल ने प्रदेश की उन्नती व तरक्की के लिए भगवान शिव से की प्रार्थना

– प्रदेशवासियों को महाशिवरात्री के महापर्व की दी शुभकामनाएं

For Detailed

पंचकूला, 18 फरवरी- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज परिवार सहित आज महाशिवरात्री के पावन पर्व पर साकेतड़ी के प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। पूजा में श्रीमती वसंथा बंडारू ने भी भाग लिया।


राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को इस महापर्व की शुभकामनाएं दी व प्रदेश की उन्नती के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की।


उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी वर्गों के लोग आपस में समरसता, एकता और भाईचारे और सदभावना से प्रदेश की तरक्की के लिए मिलजुल कर कार्य करें, तो हरियाणा प्रदेश बुलंदियों को छूएगा। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा कई क्षेत्रों में देश का नंबर एक राज्य है। वो दिन दूर नहीं जब हरियाणा हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बन जाएगा।


इस अवसर पर शिव मंदिर ट्रस्ट के प्रधान केडी शर्मा ने राज्यपाल को भगवान शिव व माता पार्वती का मोमेंटो भेंट किया।  


इस अवसर पर उपायुक्त श्री महावीर कौशिक, पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह, एसडीएम ममता शर्मा, शिव मंदिर ट्रस्ट के प्रधान केडी शर्मा, सदस्य धर्मेश नारंग, कशमीरा, चन्द्र मोहन सहित काफी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित थे।

s://propertyliquid.com