*Prime land freed from encroachments in Manimajra by MC Chandigarh*

हरियाणा उदय कार्यक्रम के अंतर्गत गांव हरिपुर, तहसील रायपुररानी में कृषि विकास एवं बागवानी प्रोहत्सान मेले का किया गया आयोजन

-जिले में किसानों को कृषि यंत्रों, फसल अवशेष प्रबंधन एवं बायोगैस पर दिए जाने वाले अनुदान के बारे दी जानकारी- सहायक कृषि अभियंता

For Detailed

पंचकूला, 27 जून- हरियाणा उदय कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि तथा किसान कल्याण विभाग एवं उद्यान विभाग हरियाणा द्वारा संयुक्त रूप से गांव हरिपुर, तहसील रायपुररानी में उप मण्डल कृषि अधिकारी पिंजौर की अध्यक्ष्ता मेें कृषि विकास एवं बागवानी प्रोहत्सान मेले का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, पंचकूला के अधिकारियों/वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को अपने-2 विभागों में चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों की जानकारी दी गई।


सहायक कृषि अभियंता, श्री ओम प्रकाश ने जिले में कृषि यंत्रों पर दिए जाने वाले अनुदान, फसल अवशेष प्रबंधन एवं बायोगैस पर दिए जाने वाले अनुदान के बारे किसानों को जानकारी दी।


कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा0 राजेश लाठर ने किसानों को प्राकृतिक खेती एवं बागवानी फसलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला बागवानी अधिकारी, डा0 कुलदीप सिंह ने उद्यान विभाग द्वारा चलाई जा रही स्कीमों एवं किसानों को दिए जाने वाले अनुदान बारे में बताया।


उप मण्डल कृषि अधिकारी पिंजौर श्री बलबीर सिंह द्वारा मेरी फसल मेरा ब्यौरा, मेरा पानी मेरी विरासत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।


इस अवसर पर जिला परिषद कार्यलय से परियोजना अधिकारी श्री चिराग मेहरा, किसान क्लब पंचकूला के सदस्य एवं भारतीय प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा (भारतीय जनता पार्टी) श्री धर्मपाल सिंह राणा, गांव हरिपुर के सरपंच श्री सुनील कुमार तथा विभिन्न विभागों के अधिकरियों/कर्मचारियों सहित लगभग 250 किसानों ने भाग लिया।

https://propertyliquid.com/