*Chandigarh Shines in Swachh Survekshan 2024–25; Enters the Super Swachh League Cities*

सैक्टर-2 चौंक का नामकरण शहीद मेजर संदीप सांखला-ज्ञानचंद गुप्ता

पंचकूला 10 जुलाई- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि भविष्य में पंचकूला सैक्टर 2 स्थित चौंक शहीद मेजर संदीप सांखला के नाम से जाना जाएगा। इसके लिए उन्होंने निगम के अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए।

For Detailed News-


हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष सैक्टर 2 स्थित चौंक पर मरणोंपरांत अशोक चक्र विजेता शहीद मेजर संदीप सांखला की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद उनके माता पिता से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अप्रित कर श्रद्वाजंलि दी। उनके पिता कर्नल जे एस कवंर, माता श्रीमति मंजू कंवर, उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा, पुलिस आयुक्त मोहित हांडा सहित कई अधिकारियों ने उन्हंे पुष्पचक्र अर्पित कर वीर सपूत को नमन किया।

https://propertyliquid.com/


उन्होंने कहा कि अब तक इस चौंक पर केवल पार्क का निर्माण किया गया था, लेकिन अब इस पार्क में अशोक चक्र प्राप्त शहीद मेजर संदीप सांखला की प्रतिमा स्थापित की गई है। उन्होंने निगम के अधिकारियों को शहीद की प्रतिमा के चारों ओर ग्रिल, स्टेनलैस स्टील, बागवानी आदि का कार्य के भी निर्देश दिए जिस पर लगभग 6-7 लाख रुपए की राशि व्यय होगी। अब इस पार्क में प्रतिमा, फुटपाथ, झोपडी, बागवानी आदि के कार्य पर लगभग 14 लाख रुपए की राशि खर्च की गई। उन्होंने कहा कि सरकार ने शहीदों को पूरा मान सम्मान दिया है। इसके अलावा उनके आश्रितों हेतू भी कई जनकल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। इन योजनाओं का लाभ देकर उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।


श्री गुप्ताने कहा कि शहीद मेजर संदीप सांखला का जन्म 30 जनवरी 1964 को हुआ। उच्च शिक्षा प्राप्त कर उन्हें 14 जून 1986 को कमीशन में स्थान मिला। वे 18 डोगरा रेजिमेंट में कार्यरत रहे। लगभग 5 साल की सेवा के दौरान 8 अगस्त 1991 को जम्मू कश्मीर के जफर खान गांव में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। मेजर संदीप ने उस दौरान 9 आंतकवादियों को मार गिराया ओर देश के लिए शहादत दी। उनकी इस शहादत को कभी भुलाया नही जा सकता। इसलिए भारत के राष्ट्रपति की ओर से उन्हें मरणोंपरांत 26 जनवरी 1992 को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर निगम आयुक्त महाबीर कौशिक, बिग्रेडियर किरण कृष्ण जयसवाल, प्रो0 पी एस सांगा, कर्नल सबलोक, प्रो0 कासंरा, कर्नल रमेश कंवर, कर्नल बबरवाल, नगर निगम के संयुक्त कमीशनर संयम गर्ग, कार्यकारी अधिकारी नगर निगम जरनैल सिंह, नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, महामंत्री हरेन्द्र मलिक, मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने शहीद को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्वाजंलि अर्पित की।

Watch This Video Till End….