IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

सविता पूनियां ने टोकयो ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम किया रोशन : उपायुक्त अनीश यादव

For Detailed News-

-जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त अनीश यादव ने भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी सुनिता पूनियां को किया सम्मानित

-जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने सविता पुनियां को सम्मानित कर कहा सविता ने सिरसा की शान व देश का बढ़ाया मान

सिरसा, 12 अगस्त।   भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी व सिरसा के गांव जोधकां की सविता पूनियां को वीरवार को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। उपायुक्त अनीश यादव ने सविता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जेजेपी नेता ने भी सविता पुनियां को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। सविता के पिता महेंद्र पुनियां भी उनके साथ थे। इस दौरान जेजेपी जिला अध्यक्ष सर्वजीत मसीता, एसडीएम जयवीर यादव भी उपस्थित रहे।

उपायुक्त अनीश यादव ने कहा कि सविता पूनियां ने टोकयों ओलंपिक में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से जिला, प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। पूरे देश को उनकी इस उपलब्धि पर गर्व है और भारतीय महिला हॉकी टीम को टोकयो ओलंपिक के सेमिफाइनल तक पहुंचाने में सविता पूनियां की अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा कि खेल में हार जीत होती रहती है, लेकिन हमारी जाबांज महिला खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल विश्व में अपनी छाप छोड़ी बल्कि देश का गौरव बढाने का काम किया। उन्होंने सविता पुनियां को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी।

जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने सविता पूनिया को सिरसा की शान व देश का मान बताते हुए कहा कि आज हर देशवासी को दी वॉल सविता पुनियां पर गर्व है। एक समय ये भी था जब हमारी भारतीय हॉकी महिला टीम क्वालीफाई भी नहीं कर पाती थी और आज न केवल क्वालीफाई करती है, बल्कि उच्च स्तर की टीमों को भी टक्कर दे रही हैं। सविता पूनिया का बेहतर प्रदर्शन लड़कियां के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा और लड़कियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने सविता पुनियां को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जो अधूरा सपना रह गया है, उसे वे पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल लाकर पूरा करेंगी। भारतीय महिला हॉकी टीम खिलाड़ी सविता पूनियां ने कहा कि जिला प्रशासन ने जो सम्मान उन्हें दिया है, उससे वे बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक बेहतर प्रदर्शन करने से नि:संदेह भारतीय महिला हॉकी टीम का मनोबल बढा है, जिसका आने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब उनका पूरा ध्यान कॉमनवेल्थ व एशिया गेम सहित आगामी दिनों में होने वाली प्रतियोगिताओं पर रहेगा। 

https://propertyliquid.com