PU Announces Entry Regulations for Holi Celebrations on March 14, 2025

“शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा”

पंचकूला 7 अगस्त-

शहीदों के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब

ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाकर पहुंचे किसान, कंपाइन भी साथ लाए, युवा शक्ति ने केसरिया रंग में दिखाया जोश
ज्ञान चंद गुप्ता ने किया धन्यवाद, कहा- शहीदों का सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि
वन्दे मातरम्, भारत माता और शहीदों के जयकारों से गूंजा आसमान


आज पंचकूला सेक्टर-2 में शहीद मेजर संदीप शांखला स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत भाजपा की पंचकूला विधानसभा शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला से विधायक व यात्रा के संयोजक ज्ञान चंद गुप्ता, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया व ज़िलाध्यक्ष अजय शर्मा की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा में हजारों लोग पूरे जोश, जज्बे और जुनून के साथ शामिल हुए। हजारों की संख्या में किसान अपने ट्रैक्टरों पर तिरंगा सजाकर पहुंचे, जबकि युवा शक्ति केसरिया पगड़ी पहन अपने वाहनों पर सवार और तिरंगा हाथ में लिए आजादी के मतवालों की तरह नजर आ रहे थे। महिलाएं देश भक्ति के गीत गाते हुए हाथों में तिरंगा लिए यात्रा में कंधे से कंधा मिला साथ चल रही थी।लहराते तिरंगे, केसरिया पगड़ीयों के बीच पंचकूला का आसमान वन्दे मातरम्, भारत माता और शहीदों के जयकारों से गूंज उठा। पंचकूला के सेक्टरों में स्थान स्थान पर नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा और मिष्ठान से यात्रा का भावपूर्ण अभिनंदन किया गया। इस दौरान फसल कटाई के लिए उपयोग में आने वाली कंपाइन लेकर पहुँचे किसान विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

For Detailed News-

तिरंगा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया ने शहीद मेजर संदीप सांखला के स्मृति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीदों के परिवारजनों को प्रशस्ति पत्र एवं शाल पहना कर सम्मानित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा मेजर संदीप सांखला के पिता लेफ्टिनेंट कर्नल जगदेव सिंह कंवर, मेजर संदीप सागर के पिता श्री हरबंस लाल, कैप्टन रोहित कौशल के पिता शांति स्वरूप कौशल, मेजर अनुज सूद (शौर्य चक्र) के पिता ब्रिगेडियर चंद्रकांत सूद व हवलदार राजपाल राणा की धर्मपत्नी श्रीमती संतोष राणा को सम्मानित किया गया।

विधानसभा का अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने इस मौके पर कहा इस तिरंगे की खातिर देश के लाखों युवाओं ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया ताकि हमारा तिरंगा ऊंचा रहे हमारा तिरंगा लहराता रहे। उन्होंने कहा शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, करतार सिंह सराभा, मदनलाल ढींगरा के साथ लाखों ऐसे कितने स्वतंत्रता सेनानी थे, युवा थे जिन्होंने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया। उन्होंने फाँसी के फंदे को सीने के साथ लगा लिया ताकि हम आजादी के माहौल में हवा ले सकें। उन लोगों ने जो कुर्बानियां दी है आज उनकी कुर्बानी को याद करने का दिन है। आज उन वीर सैनिकों को भी सलाम करने का अवसर है जो वीर सैनिक सीमाओं के ऊपर हमारी रक्षा करने के लिए माइनस 40 डिग्री टेंपरेचर में दिन-रात पहरा देते हैं। मैं उन वीर सैनिकों के परिवार के जज्बे को सलाम करता हूं जिन्होंने अपना लाल खोने के बाद भी उन्होंने कहा कि मेरा दूसरा लाल भी देश की सेवा करने के लिए तैयार है। उनकी बहनों ने कहा कि हम देश पर कुर्बान होने को तैयार हैं। ऐसे वीर सपूतों को आज नमन करने के लिए इस शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।


पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने इस अवसर पर कहा देश अगले वर्ष आजादी के 75 वर्ष पूरे करने जा रहा है l भारतीय जनता पार्टी अपने देश के अमर शहीदों के अदम्य साहस, बलिदान व कुर्बानियों को याद करके सारे देश में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी गांव-गांव जाकर अपने देश के शहीदों को याद कर उन्हें नमन कर रही है और समस्त देशवासियों से भी आह्वान करती है कि:

https://propertyliquid.com
ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी,
जो शहीद हुए हैं उनकी ज़रा याद करो कुर्बानी l

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से जवान और किसान के साथ रही है इसी का परिणाम है कि केंद्र सरकार संसद में किसानों के हित में तीन कृषि कानून लेकर आई है, जो आने वाले समय में किसानों की आर्थिक स्थिति मैं सुधार करेंगे l मैं देश के अन्नदाता को आह्वान करना चाहता हूं कि वह कुछ तथाकथित लोगों के बहकावे में ना आकर सरकार के साथ मिलकर देश की उन्नति में साधक बने l

शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा के समापन पर शहीद भगत सिंह जागृति मंच के प्रधान जगदीश भगत सिंह, महामंत्री डॉ. प्रदीप राठौर व उपाध्यक्ष ऋषि गुप्ता द्वारा भगत सिंह चौक सेक्टर 15 में शहीदों की याद व उनके परिवारों को सम्मानित करने के लिए भाजपा द्वारा राष्ट्रभक्ति की भावना की सराहना की।

जिला मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग के अनुसार आज इस अवसर पर मेयर कुलभूषण गोयल, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमित्रा चौहान, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल राणा, प्रदेश सह कार्यालय प्रमुख कमल स्वरूप अवस्थी, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष वरिंदर गर्ग, सह मीडिया प्रभारी संजय अहूजा, प्रदेश प्रवक्ता रंजीता मेहता, प्रवीण अत्रे, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम लाल बंसल, ज़िला महामंत्री वरिंदर राणा व परमजीत कौर, जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र मलिक उमेश सूद, महिला मोर्चा अध्यक्ष वैशाली कंसल के साथ पंचकूला विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष व महामंत्री मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्री के साथ सभी पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ जन सैलाब शामिल रहा।