World Heart Day : Chandigarh to Mohali Bikeathon Spreads Message on Heart Safety, Clean Surroundings Shalby Mohali Bikeathon Unites 300 Riders for Heart Health, Cleaner City

राष्ट्रीय खेलों 2022 में योगासन खेलों में हरियाणा का दबदबा

For Detailed

पंचकूला, 12 अक्तूबर- गुजरात में हुए 36 वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने  हर खेल में अपना दमदार प्रदर्शन कर राज्य को गौरवान्वित किया। इस बार राष्ट्रीय खेलों में योगासन खेल को प्रथम बार सम्मिलित किया गया और यह वर्ष योगासन खेल के लिए अपने आप में इतिहास रचने वाला वर्ष बन गया।


योग भारतीय संस्कृति का मूल तत्व है और अब योगासन खेल भी खेलो इंडिया के साथ- साथ राष्ट्रीय खेलों में सम्मिलित हो चूका है और आने वाले समय में योगासन खेल को ओलिंपिक में शामिल किये जाने का सपना अब साकार होते दिख रहा है। योगासन खेल में 20 राज्यों से आये 272 खिलड़ियों का महासंगम हुआ।


हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष महोदय  डॉ जयदीप आर्य ने बताया कि हरियाणा से कुल 18 खिलाड़ी राष्ट्रीय खेल के लिए चयनित हुए और यह हरियाणा के लिए गौरव का विषय है कि हरियाणा सेकिंड रनर अप रहते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और आर्टिस्टिक पेयर  पुरुष वर्ग में  राहुल और ऋषभ ने स्वर्ण पदक, आर्टिस्टिक पेयर  महिला वर्ग में देवी और मानसी ने रजत, आर्टिस्टिक सिंगल पुरुष वर्ग में प्रवीन पाठक ने कांस्य, आर्टिस्टिक ग्रुप पुरूष श्रेणी में रोहित, अभिषेक, करन, कमल और अभिषेक ने रजत पदक  एवं महिला श्रेणी में स्नेहलता, प्रियंका, मधु, देवी और मानसी ने कांस्य पदक हासिल कर सम्पूर्ण प्रदेश को गौरवान्वित किया।  


हरियाणा ने कुल 15 पदक जीतकर योगासन खेल को आगे बढ़ावा दिया जाने का आगाज किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन को और अधिक बेहतर बनाने के लिए इनके साथ मैनेजर के तौर पर मनोज कुमार, टीम मैनेजर के तौर पर उमेश नारंग एवं सीमा यादव, टीम कोच के रूप में कोमल वर्मा एवं सुनील कुमार और सहायक कोच के रूप में विकास पचैरी खिलड़ियों के साथ उपस्थित रहे।


हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष  डॉ जयदीप आर्य एवं नेशनल योगासना स्पोर्ट्स फेडरेशन के अध्यक्ष श्री उदित सेठ सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और सभी विजेता खिलाड़ियों को मैडल पहनाकर उनका उत्साह वर्धन किया।

tps://propertyliquid.com/