*Andhra Pradesh and Karnataka councillors & Officials Appreciate Chandigarh's Innovative Waste Processing Units during study tour*

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला, आयुष मंत्रालय द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का किया गया आयोजन

For Detailed

पंचकूला, 8 मार्च: राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, पंचकूला की प्राचार्या श्रीमती रीटा गुप्ता ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा भी उपस्थित थे।


    कार्यक्रम में महिलाओं के विकास एंव सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी गई व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
    संस्थान के उप चिकित्सा अधीक्षक डाॅ गौरव कुमार गर्ग ने अन्तर्राष्ट्रीय महिल दिवस को शक्ति पर्व की संज्ञा दी और राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया। डाॅ0 मीमांसा, सहायक आचार्य, प्रसूति तंत्र एंव स्त्री रोग विभाग द्वारा माहवारी स्वच्छता की जानकारी दी गई। उन्होने माहवारी के समय किया जाने वाला भोजन सम्बन्धित एंव दैनिक गतिविधियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में एसडीएच नेचुरल फार्मेंसी द्वारा स्वास्थ्य संबन्धित किट वितरण और निःशुल्क शुगर जांच शिविर का आयोजन किया गया।


         राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार का शीर्ष संस्थान है जो कि पंचकूला हरियाणा में भी शीघ्र ही अपनी सेवाएं शुरू करने जा रहा है। संस्थान में डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोतर और स्नातकोतर स्तर के कार्यक्रम, अनुसंधान गतिविधियां, 250 बिस्तरों वाला अस्पताल और रोगी देखभाल सेवाएं आदि प्रदान की जांएगी।
इस कार्यक्रम में संस्थान के समस्त सहायक आचार्य, चिकित्सा अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://propertyliquid.com