State-Level Workshop on AISHE Survey 2024–25 Concludes in Panchkula

‘राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा’ प्रतियोगिताओं के लिए 15 व 16 अगस्त को लिए जाएंगे खिलाडिय़ों के ट्रायल

सिरसा, 14 अगस्त।


जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के कोच लखविंद्र सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा प्रतियोगिताओं के लिए 15 व 16 अगस्त को जिला में ट्रायल लिए जाएंगे।

For Detailed News-


उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को प्रात: 8.30 बजे नेशनल महाविद्यालय में फुटबाल (लड़कियां) खेल के लिए, शाह सतनाम जी इंस्टीच्यूट सिरसा में तैराकी खेल के लिए ट्रायल लिए जाएंगे। इसी दिन स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में वालीबाल, हॉकी, आर्चरी, लॉग टेनिस, बास्केटबाल, एथलेटिक, कुश्ती, बॉक्सिंग, कबड्डïी (लड़कियां), खो-खो (लड़कियां) में ट्रायल लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त डबवाली रोड़ स्थित चौ. दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम में जिम्नास्टिक व हैंडबॉल खेलों के ट्रायल लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को प्रात: 8.30 बजे चौ. दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन, नेशनल महाविद्यालय में फुटबाल (लड़के), शहीद भगत सिंह स्टेडियम में साइकलिंग, कबड्डïी (लड़के), खो-खो (लड़के), भारतोलन, टेबल टेनिस तथा जेसीडी विद्यापीठ सिरसा में शुटिंग खेल के ट्रायल लिए जाएंगे।

https://propertyliquid.com


खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा आगामी 27 से 29 अगस्त 2021 तक खेलो इंडिया यूथ गेम्ज की भांति राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा का आयोजन करवाया जा रहा है, जिनमें 18 वर्ष आयु वर्ग की पुरुष / महिला  (01 जनवरी 2003 या इसके बाद की जन्म तिथि) भाग लेंगेे।
उन्होंने बताया कि खेलों में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी (लड़के व लड़कियां) अपने साथ जन्मतिथि की प्रमाणिकता के लिए प्रमाण पत्र (आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मैट्रिक प्रमाण पत्र व पासपोर्ट इनमें से कोई भी दस्तावेज) साथ अवश्य लाएं। इस ट्रायल स्पर्धा में वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जो हरियाणा का निवासी हो या हरियाणा राज्य में शिक्षा ग्रहण कर रहा हो। खिलाड़ी अपने साथ संबंधित प्रमाण की फोटो प्रति भी अवश्य लाएं। राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी / टीम भेजी जाएगी जिनका इस ट्रायल स्पर्धा में चयन किया जाएगा। राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले व्यक्तिगत व टीम गेम में क्रमश पांच हजार रुपये, तीन हजार रुपये व दो हजार रुपये की इनामी राशि दी जाएगी।