Awareness cum promotional programme for July, 2025 admission session by IGNOU Regional

राजा राममोहन रॉय की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिला पुस्तकालय द्वारा पंचकूला में रैली का किया गया आयोजन

For Detailed

राजा राममोहन रॉय की जीवनी के बारे में बच्चों को किया गया जागरुक

पंचकूला, 16 मई- राजा राममोहन रॉय की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज जिला पुस्तकालय द्वारा पंचकूला में रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में 5 विभिन्न  राजकीय स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। जिसमें  सैक्टर- 6, 7, 12ए, 15 व 20 के 50-50 बच्चों ने बड़े जोर शोर से हिस्सा लिया।


इस रैली में जिला पुस्तकालय पंचकूला के स्टाॅफ, उप निदेशक नीता समाघ तथा राजकीय महाविद्यालय सैक्टर-1 की प्राचार्या बबीता वर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर सविता राणा  ने भी हिस्सा लिया। इस रैली की शुरुआत निदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा के सैक्टर-5  स्थित कार्यालय से की गई।


रैली का  शुभारम्भ राजकीय महाविद्यालय सैक्टर-1 की प्राचार्या ने  हरी झण्डी दिखाकर किया। सैक्टर -5 से शुरू हुई यह रैली सैक्टर -2 से होती हुई राजकीय महाविद्यालय सैक्टर -1 में पहुंची।


इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर सविता राणा  व प्राचार्या द्वारा राजा राममोहन राॅय की जीवनी के बारे में बच्चों को जागरुक किया गया। उन्होने  बताया कि कैसे इस देश से सती प्रथा का अन्त हुआ तथा बाल विवाह पर  रोक लगाई गई। उन्होने महिला सशक्तिकरण के बारे में भी बच्चों को अवगत करवाया।

https://propertyliquid.com/