Awareness cum promotional programme for July, 2025 admission session by IGNOU Regional

राजकीय महाविद्यालय कालका में जल शक्ति अभियान ’केच द रेन 2023’ के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन

For Detailed

पंचकूला, 25 अप्रैल- राजकीय महाविद्यालय कालका की प्राचार्या कामना के कुशल नेतृत्व में सेलिब्रेशन ऑफ डेस कमेटी की ओर से जल शक्ति अभियान ’केच द रेन 2023’ के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।


 प्राचार्या कामना ने विद्यार्थियों को बारिश के पानी के संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जहां भी संभव हो, जैसे भी संभव हो, हमें जल संरक्षण करना चाहिए। कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसमें प्रथम स्थान प्रियंका बी.ए. तृतीय वर्ष ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर नेहा बी.ए. तृतीय वर्ष रही। तृतीय स्थान पर शिवानी बी.ए. प्रथम वर्ष रही।


प्रस्तुत प्रतियोगिता सेलिब्रेशन ऑफ डेस कमेटी की प्रभारी नीना शर्मा, प्रोफेसर डॉक्टर बिंदु, डॉ नमिता, डॉक्टर पूनम दहिया, डॉ सोनाली के मार्गदर्शन और दिशा निर्देशन में करवाई गई। भूगोल विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर गुलशन, डॉ रविंदर, डॉ रविंद्र श्योरान, प्रोफेसर सोनू, डॉक्टर विनय राजपूत के मार्गदर्शन में व्याख्यान, पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।


प्रोफेसर गुलशन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जल शक्ति अभियान का उद्देश्य सभी स्थितियों  के आधार पर जलवायु परिस्थितियों के अनुकूल और मानसून के चार पांच महीनों में होने वाली वर्षा के रूप में बारिश के पानी को संग्रहित करने के लिए वर्षा जल संचयन संरचना का निर्माण करना है।


भूगोल विभाग द्वारा आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीक्षा बक्शी, द्वितीय स्थान शिवानी अटवाल और तृतीय स्थान सिमरन अटवाल ने प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सुमिरन और रश्मि रही, द्वितीय स्थान पर गौरव व साहिल और तृतीय स्थान पर निकिता भाटिया रही।

https://propertyliquid.com/