*Prime land freed from encroachments in Manimajra by MC Chandigarh*

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल खुला, किसान आज से ही करवा सकेंगे फसल पंजीकरण : उपायुक्त प्रदीप कुमार

सिरसा, 03 अप्रैल।         

For Detailed News-

   उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि जो किसान मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपनी फसलों का पंजीकरण करवाने से वंचित रह गए थे, उनके लिए सरकार ने एक अवसर और उपलब्ध करवाते हुए आज से ही पोर्टल खोल दिया गया है। जिला के जो किसान अपना पंजीकरण नहीं करवा पाए थे, वे किसान उक्त अवधि में अपनी फसलों का पोर्टल पर पंजीकरण जरूर करवा लें, ताकि उन्हें अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। किसान अपने नजदीकी कामन सर्विस सेंटर(सीएससी) में जाकर आसानी से फसल का विवरण दर्ज करवा सकते हैं।   

            उन्होंने कहा कि मंडी में फसल बेचने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फसलों का पंजीकरण होना जरूरी है। इसलिए किसानों को चाहिए कि वे फसलों का विवरण पोर्टल पर अवश्य ही दर्ज करवा दें। फसल पंजीकरण के लिए परिवार पहचान-पत्र को अनिवार्य किया गया है, इसलिए जिन किसानों ने अपने परिवार पहचान पत्र नहीं बनवाए हैं, वे अपना परिवार पहचान-पत्र भी अनिवार्य रूप से बनवा लें।         

      उपायुक्त ने किसानों से आह्वान किया है कि पंजीकरण करवाने से वंचित रहे किसान अपनी रबी फसलों का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अवश्य करवाएं। किसान कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा कृषि विभाग की वेबसाइट या पोर्टल मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर स्वयं भी पंजीकरण कर सकते हैं।         

https://propertyliquid.com    

  उन्होंने बताया कि फसल पंजीकरण से किसानों को जहां फसल बेचने में आसानी होगी, वहीं कृषि संबंधी अन्य सुविधाओं का लाभ भी उठा सकेंगे। इनमें घर से ही फसल-जमीन का ब्यौरा भरने एवं खाद, बीज, लोन तथा कृषि उपकरणों की सब्सिडी पाने की सुविधा, फसल की बिजाई-कटाई का समय और मंडी संबंधित जानकारियां मिलना तथा आपदा से फसल खराब होने पर मुआवजा मिलना आदि सुविधाएं शामिल हैं।