*Chandigarh MC hosts ‘Swachh Kanjak Pooja’ under Swachhata Hi Seva Pakhwara: Mayor serves parsad to 108 girls at Vikas Nagar, Mauli Jagran*

मुख्यमंत्री द्वारा राजस्व विभाग की चार नई डिजिटल पहलो का  शुभारंभ शासन को अधिक पादर्शी और सरल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम -कार्तिकेय शर्मा

ई-पंजीकरण से अब लोग अपने घर से ही कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीकरण

व्हाट्सऐप चैटबॉट के माध्यम से नागरिक अब मोबाइल पर ही राजस्व विभाग की सेवाओं और जानकारी तक पहुँच सकेंगे

कार्तिकेय शर्मा ने लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिकरत

For Detailed

पंचकूला, 29 सितंबर- राज्यसभा सांसद श्री कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने डिजिटल तकनीक के माध्यम से शासन को अधिक पादर्शी और सरल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज राजस्व विभाग की चार नई डिजिटल पहलो का शुभारंभ किया है, जिसका सीधा लाभ लोगों को मिलेगा।  

श्री कार्तिकेय शर्मा आज लघु सचिवालय के सभागार में राजस्व विभाग की चार नई पहलों के शुभारंभ अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती निशा यादव, कालका की विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा और जिलाध्यक्ष श्री अजय मित्तल भी उपस्थित थे। इससे पूर्व श्री कार्तिकेय शर्मा ने लघु सचिवालय परिसर में पौधारोपण भी किया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज कुरूक्षेत्र के बाबैन में  आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राजस्व विभाग की चार नई पहलों-पेपर रहित रजिस्ट्रेशन प्रणाली, पेपर रहित निशानदेही, व्हाट्सऐप चैटबोट और राजस्व न्यायलय निगरानी प्रणाली का शुभारंभ किया। लघु सचिवालय पंचकूला में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया गया।

डिजिटल माध्यम से हर नागरिक तक राजस्व विभाग की सेवाएं सीधे और सरल तरीके से पंहुचेगी

श्री कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने राजस्व प्रशासन को सुदृढ करने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इन चार नई पहलों के शुभारभ से हम एक नए दौर में प्रवेश कर रहे है जहां डिजिटल माध्यम से हर नागरिक तक राजस्व विभाग की सेवाएं सीधे और सरल तरीके से पंहुचेगी।

हरियाणा सरकार की चार नई पहले-पेपर रहित रजिस्ट्रेशन प्रणाली, पेपर रहित निशानदेही, व्हाट्सऐप चैटबोट और राजस्व न्यायलय निगरानी प्रणाली

श्री कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि ई-पंजीकरण से अब लोग अपने घर से ही ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। इससे समय की बचत होगी और अनावश्यक भागदौड़ कम होगी। इसी प्रकार  सीमाकन पोर्टल (डिमार्केशन पोर्टल) से भूमि विवादों को डिजिटल तरीके से सुलझाने की सुविधा मिलेगी। यह कदम समाज में शांति और सौहार्द बढाएगा।  व्हाट्सऐप चैटबॉट के माध्यम से नागरिक अब मोबाइल पर ही राजस्व विभाग की सेवाओं और जानकारी तक पहुँच सकेंगे। गाँव-गाँव में यह सुविधा लोगों के लिए मददगार साबित होगी। राजस्व न्यायलय निगरानी प्रणाली आरंभ होने से राजस्व न्यायालयों के मामलों की डिजिटल मॉनिटरिंग होगी। इससे छोटे-छोटे मुकदमों का शीघ्र और न्यायपूर्ण निपटारा किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इन डिजिटल सेवाओं से हर प्रकिया स्पष्ट और पारदर्शीं बनेगी। नागरिकों का विश्वास और मजबूत होगा।

इन पहलों से हरियाणा डिजिटल गवर्नेस में देश का अग्रणी राज्य बनेगा

राज्यसभा सांसद ने कहा कि कम से कम कागज और अधिक से अधिक ऑनलाइन प्रक्रिया यही सरकार का लक्ष्य है। इससे पर्यावरण की भी रक्षा होगी। उन्होंने लोगों से अपील है कि वे इन नई डिजिटल सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें और राजस्व विभाग की योजनाओं का लाभ उठाए। उन्होंने कहा कि इन पहलों से हरियाणा डिजिटल गवर्नेस में देश का अग्रणी राज्य बनेगा।

प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ होगी और लोगों तक सेवाऐ पारदर्शी और सुगम तरीके से पहुंचेगी

इस अवसर पर संबोधित करते हुए कालका विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में नई डिजिटल पहलों का शुभारंभ ना केवल प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ करेगा बल्कि आम नागरिक तक सेवाओं को पारदर्शी और सुगम तरीके से पंहुचाने का एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा ने सदैव डिजिटल प्रगति और पारदर्शी प्रशासन का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है।

उन्होंने कहा कि इन पहलों से नागरिकों को अपने कार्यों के लिए कार्यालय में नहीं जाना पडेगा और वे घर बैठे ही सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे।

इस अवसर पर एसडीएम पंचकूला चंद्रकांत कटारिया, एसडीएम कालका संयम गर्ग, जिला राजस्व अधिकारी डाॅ कुलदीप, जिला विकास एवं पचायत अधिकारी विशाल पराशर सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

https://propertyliquid.com