*Prime land freed from encroachments in Manimajra by MC Chandigarh*

*भूगोल विभाग के मॉडलों में प्रथम स्थान पाने वाले विशाल और राम ने थिवियल लैंडस्केप मॉडल किया प्रस्तुत*

*सेक्टर-1 महाविद्यालय में कॉलेज स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन*

For Detailed

पंचकूला, 21 नवंबर – सेक्टर-1 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग, हरियाणा के तत्वावधान में कॉलेज स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य, डॉ. नरेंद्र सिंह सिवाच ने कॉलेज काउंसिल के सदस्यों के साथ इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

प्रदर्शनी में रसायन विज्ञान, भौतिकी, मनोविज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणि विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, भूगोल और कंप्यूटर विज्ञान विभागों के छात्रों ने एप्लाइड केमिस्ट्री, एप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स, एप्लाइड बॉटनी, एप्लाइड जूलॉजी, मनोविज्ञान की भूमिका, जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र, और एनिमेशन जैसे विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए।

भूगोल विभाग के मॉडलों में प्रथम स्थान पाने वाले विशाल और राम ने थिवियल लैंडस्केप मॉडल प्रस्तुत किया। कंप्यूटर साइंस विभाग से प्रियंशु और शिवम पांडे प्रथम रहे जिन्होंने ने स्मार्ट कार मॉडल का प्रदर्शन किया। मनोविज्ञान विभाग से प्रथम यशप्रीत और रतनजोत ने इमोशन्स की पहचान पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किया। युक्ति और दिव्या शर्मा जीवन सेतु – ग्रीन लिंक एक्रॉस इंडिया पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किया और वनस्पति विज्ञान विभाग के मॉडलों में पहला स्थान बनाया। भौतिकी विभाग से प्रथम छवि और चेतन ने एक्सीडेंट प्रिवेंशन मॉडल प्रस्तुत किया। प्राणि विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी विभाग से निर्भय और लक्ष्य ने नैनो पार्टिकल्स के माध्यम से अल्जाइमर का इलाज मॉडल प्रस्तुत किया और विभाग में प्रथम रहे।। रसायन विज्ञान विभाग से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शिव ओम और सत्येंद्र ने एयर प्यूरीफिकेशन पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किया।

प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह सिवाच ने कहा, “छात्रों की रचनात्मकता और नवाचार को देखकर गर्व की अनुभूति होती है। इस प्रदर्शनी ने न केवल छात्रों के कौशल को मंच दिया है बल्कि उन्हें वैज्ञानिक सोच और सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए प्रेरित भी किया है। हमारा कॉलेज हमेशा ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्रों को उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा।“ यह कार्यक्रम विज्ञान संकाय के सभी शिक्षकों के सहयोग और छात्रों की रचनात्मकता से भव्य रूप से सफल हुआ।

https://propertyliquid.com